Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: admin

बस्तर । दंतेवाड़ा में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है । लोकसभा चुनाव की मतगणना के बीच सुरक्षाबलों 3 इनामी नक्सली समेत 7 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। दंतेवाड़ा के बारसूर इलाके से 5 नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं वहीं 2 महिला नक्सली भी गिरफ्तारी में शामिल हैं । बता दें कि गिरफ्तार 3 नक्सलियों पर एक- एक लाख का इनाम घोषित किया गया था ।
सुरक्षाबलों के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार नक्सलियों में रेकी करना, विस्फोट के लिए खुदाई, नक्सली बैठकें आयोजित करना, जैसे कई आरोपों में शामिल होना बताया गया है ।
रायपुर । स्टेशन रोड की एक महिला को अश्लील मैसेज भेजने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला को वाट्सएप पर अश्लील मैसेज करता था। वीडियो भी भेजता था। महिला ने नंबर ब्लॉक कर दिया तो कॉल करने लगा। पुलिस ने नंबर के आधार पर युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक स्टेशन रोड में 53 साल की महिला रहती है। उनके मोबाइल पर कोटा का प्रतिश मेहता (40) लगातार मैसेज कर रहा था। अश्लील कमेंट्स करता था। वह वीडियो भी बेचने लगा। महिला को धमकी भी देता था। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

बेमेतरा । जिला मुख्यालय में 23 मई को होने वाली मतगणना की सभी तैयारिया लगभग पूरी कर ली गई है। भारतीय प्रशासनिक
सेवा (आई.ए.एस.) झारखण्ड कैडर के दुर्ग संसदीय क्षेत्र के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक मनोज कुमार एवं कलेक्टर महादेव कावरे ने आज कृषि उपज मण्डी परिसर में काउंटिंग की तैयारियों का जायजा लिया। स्थानीय कृषि उपज मंडी में स्थापित स्ट्रांग रूम परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। स्ट्रांग रूम में सीसी कैमरा लगाया गया है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की एक कंपनी सुरक्षा व्यवस्था में 24 घंटे तैनात है। पुलिस अधीक्षक प्रशान्त ठाकुर ने मतगणना के दिन चाक-चैबंध सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी। सादे वर्दी में भी जवान तैनात रहेंगे। शांति भंग करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाही की चेतावनी एस.पी. ने दी। प्रेक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरा का भी मुआयना किया। 23 मई को मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक और माईक्रो आब्जर्वर की ड्यूटी प्रत्येक टेबल में रहेगी। निरीक्षण के दौरान उपजिला निर्वाचन अधिकारी आर.पी. आचला, ए.एस.पी. विमल कुमार बैस, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बेमेतरा डी.एन. कश्यप, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग एम.आर. जाटव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

दन्तेवाड़ा। बस्तर में नक्सली अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। लगातार जवानों को नुकसान पहुंचाने की फिराक में साजिशों का जाल बुनते रहते है। इस बार दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थानाक्षेत्र के वही नीलवाया चौक को नक्सलियों ने चूना है जहां विधानसभा चुनाव के पहले डीडी न्यूज की टीम के साथ जवानों पर हमला किया गया था।
जवानों को सर्चिंग के दौरान ठीक चौक के पास 2 किलो का बम दबा रखा हुआ दिखा। जिसे अरनपुर थाना और सीआरपीएफ 111 के जवानों ने खोज निकाला। नक्सलियों ने 2 प्रेशर आईईडी लगा रखा था। जिसे जवानों के साथ चल रहे डॉग ने सूंघकर खतरा बता दिया। जिसके बाद जवानों ने बम्ब बरामद कर डिफ्यूज कर दिया है।
इस मार्ग पर पिछले विधानसभा के बाद से ग्रहण लगा हुआ है और निर्माण कार्य रुका हुआ है। लगातार पुलिस की कार्रवाई से बौखलाहट में नक्सली अरनपुर मार्ग को बाधित करने की साजिश भी कर रहे है ।

भानुप्रतापपुर । कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में मंगलवार को हुई अचानक बारिश की वजह से सैकड़ों बोरा तेंदूपत्ता भीग गया है। ये तेंदूपत्ता खुले में रखे हुआ था, जिस कारण भीग गया। इस भयंकर गर्मी में पानी गिर सकता है इसका अनुमान किसी को नहीं था।
भानुप्रातापपुर के तेंदूपत्ता गोदामों में भंडारण के लिए तेंदूपत्ता लाया गया था, जिसे खुले में रखा गया है। इस तेंदूपत्ते की कीमत करीब करोडों रुपए की होगी। बीती रात तेज बारिश से यहां रखे बोरे पूरी तरह भीग गए है। जिससे बोरो में रखा पत्ता काला पड़ सकता है।
वन विभाग द्वारा ग्रामीणों से तेंदूपत्ता का संग्रह किया जा रहा है। जिसके लिए विभाग द्वारा अलग-अलग जगहों पर तेंदूपत्ता खरीद केंद्र बनाए गए है। आपको बता दें कि बस्तर क्षेत्र के तेंदूपत्ता की देश में अलग पहचान है। इसके साथ ही इसकी गुणवत्ता खराब होने से सरकार राजस्व का भारी नुकसान हो सकता है।

कटघोरा । विधानसभा चुनाव में एक तिहाई विधानसभा सीट जीतने के बाद से कांग्रेस लोकसभा चुनाव में भी इसी तरह की उम्मीद कर रहे हैं. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जहाँ 11 में 11 सीटे जीतने का दावा कर रहे हैं तो टीएस सिंहदेव ने कहा कि 7 से कम सीटें जीते तो यह नैतिक हार होगी. लिहाजा भी कांग्रेसी अपने हिसाब से पुख्ता ही कर रहे हैं. फिर भी बहुत से नेता ऐसे भी हैं जो एग्जिट पोल के बाद से दावों और परिणाम के बीच के आंकड़ों को लेकर थोड़े चितिंत दिखते हैं।
स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेम साय के दावे और आंकड़ें में यही चिंता नज़र आती है. कटघोरा के प्रवाश पर पहुँचे शिक्षामंत्री ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि एग्जिट पोल में जो दिखाया जा रहा है वह सच नहीं है. असल पोल तो कल दिखेंगे. उन्होंने दावा किया प्रदेश में नतीजे जो भी हो लेकर जीत कांग्रेस की होगी. क्योंकि 2014 के चुनाव में कांग्रेस के पास 1 सीट थी, लिहाजा इस आंकड़ें को तो हम पार कर ही जाएंगे. हम 2 से 4 और 4 से 7 या 7 से भी ज्यादा सीटें जीत सकते हैं. हम जीतने भी सीटें जीतेंगे मतलब यह बीजेपी की हार ही होगी. क्योंकि 2014 में भाजपा ने यहाँ 10 सीटें जीती थी अब वे यहाँ 12 तो सीट जीत नहीं जाएगी. इससे साफ है भाजपा की सीटें घटेंगी और कांग्रेस की बढ़ेंगी।
मंत्री साय ने सिंहदेव के उस बयान से भी एक तरह से सहमति जताई की अगर 7 कम सीटें जीतें तो फिर यह एक तरह हार के समान ही होगा. लेकिन उन्होंने विश्वास भी जताया कि 7 से अधिक सीटें कांग्रेस यहाँ जीतने में सक्षम है. क्योंकि बीते तीन महीने में कांग्रेस सरकार ने जनता से किए वादें पूरा किए हैं. लिहाजा जो होगा कांग्रेस के लिहाज सबस बेहतर ही होगा।
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार में वरिष्ठ मंत्री रविन्द्र चौबे की सेहत को लेकर अच्छी ख़बर है. चौबे के परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक अस्पताल से आज उन्हें छुट्टी मिल गई है. अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद फिलहाल विश्राम गृह में अभी रुके हैं. शाम को लखनऊ से दिल्ली के लिए रवाना होंगे. दिल्ली में मंत्री चौबे डॉक्टर अपने बेटी-दामाद के घर पर कुछ दिनों तक आराम करेंगे. जब तक दिल्ली में रहेंगे वहीं से अपने विभाग काम-काज भी देखेंगे, साथ ही कैबिनेट बैठक या अन्य सरकारी काम के लिए फिलहाल दिल्ली से आना-जाना करेंगे।चौबे के परिजनों ने बताया कि अब पूरी तरह से ठीक हैं. सभी के साथ मिल-जुल रहे हैं. फोन पर बात कर रहे हैं. उन्हें अपने समर्थकों ने से कहा कि वे अब बिल्कुल उन्हें लेकर चिंता न करें जल्दी वे छत्तीसगढ़ लौटकर आएंगे।
आपको बता दें कि उत्तप्रदेश में चुनाव प्रचार के दौरान 27 अप्रेल को रविन्द्र चौबे की तबियत बिगड़ गई थी. उन्हें माइनर अटैक आया था. जिसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें पहले सहारा अस्पताल में भर्ती कराया था, बाद में फिर उन्हें पीजीआई में शिफ़्ट किया गया था. तकरीबन 26 दिनों तक अस्पताल में रहने के बाद उन्हें अब छुट्टी मिल गई है. चौबे के स्वस्थ्य होने की ख़बर पर मुख्यमंत्री सहित उनके मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों ने खुशी जाहिर करते हुए उनके जल्दी छत्तीसगढ़ लौटने की कामना की है।

राजिम । राजिम कृषि उपज मंडी में बीते कुछ दिनों से व्यापारियों द्वारा 1200 से 1300 रुपए प्रति क्विटल की दर से धान की खरीदी की जा रही थी. ऐसे में धान का वाजिब दाम नहीं मिलने से क्षेत्र के ग्रामीण काफी आक्रोशित है. इसी चिंता से जूझ रहे ग्रामीणों ने आज धान खरीदी का बहिष्कार कर मंडी परिसर में जमकर हंगामा किया. हंगामा की सूचना मिलने बाद राजिम विधायक अमितेष शुक्ल सैकड़ों समर्थकों के साथ कृषि मंडी पहुंचकर जिम्मेदार अधिकारी, मंडी सचिव को जमकर फटकार लगाई और व्यवस्था में सुधार लाने चेतावनी भी दी।
विधायक ने कृषकों की समस्याओं को सूनी और अधिकारियों को फटकार लगाई, जिसके बाद उचित दाम 1400 के ऊपर बोली लगाकर व्यापारियों के द्वारा धान खरीदी गई. इसके साथ ही कृषकों के धान खरीदी कर लिए जाने के बाद 24 घंटे के भीतर भुगतान किए जाने की नसीहत भी दी गई है. विधायक ने आगामी दिनों में जिले के कलेक्टर से चर्चा कर कृषकों के धान वाजिब भाव में खरीदी किए जाने की व्यवस्था किए जाने की आश्वासन भी दिया है।

धरमजयगढ़ । छत्तीसगढ़ में जंगली हाथियों का कहर लोगों की जान का दुश्मन बना हुआ है. जंगली इलाकों में सबसे ज्यादा हाथियों के आतंक से लोग त्रस्त है. धरमजयगढ़ के मदवानी गांव में एक ग्रामीण को हाथी ने पैर से रौंद कर मौत के घाट उतार दिया है.
बता दें कि मदवानी गांव का लगन साय राठिया खेत में फसल की रखवाली के लिए झोपड़ी बनाकर रहता था. जहां पर बीती रात में एक दंतैल हाथी ने अचानक ग्रामीण पर हमला बोल दिया. जैसे ही लगन साय ने वहां से भागने की कोशिश की वैसे ही गुस्साए हाथी ने पैर से रौंदकर उसकी जान लें ली।
ये पूरी घटना धरमजयगढ़ विकासखंड के करतला के सरहदी इलाके के मदवानी गांव की है. बहरहाल ग्रामीणों की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग और पुलिस की टीम ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

रायपुर। राजधानी के न्यू राजेंद्र नगर, डीडी नगर थाना व दुर्ग जिले में लूट के वारदात को अंजाम देने वाले फरार आरोपी को पुलिस के टीम ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। पुलिस कंट्रोल रूम में मामले का खुलासा करते हुए एडिशनल एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि डीडीनगर थाना क्षेत्र में लूट के वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी देवी प्रसाद बसोर एवं मनीष बसोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वही मामले में शामिल आरोपी जावेद अहमद (27) निवासी मन्धाता प्रतापगढ़ से ग्रिफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 1 नग कट्टा और 2 नग कारतूस जब्त किया है। बताया गया है कि आरोपी जावेद अहमद शहर के न्यू राजेंद्र नगर और डीडी नगर थाना क्षेत्र में लूट के वारदात में शामिल था। वही जावेद अहमद ने भिलाई दुर्ग में भी पिस्टल से फायर कर कैशियर से लूटपाट किया था। पुलिस ने आरोपी देवी प्रसाद और मनीष से पूछताछ करने के बाद टीम का गठन कर प्रतापगढ़ गए थे। जहाँ से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी को रिमांड में लेकर पूछताछ करेगी। जिससे और भी नए मामले का खुलासा हो सकता है।