Author: admin

 
रायपुर। शंकरनगर स्थित पेटू तालाब के गहरी करण का कार्य इनदिनों तेजी से चल रहा है। लेकिन तालाब के मलबे को भारी डंफरों से दिन में भी ढोया जा रहा है। जिससे पूरे सड़क में मलबा और धूल फैलने से लोगों को बड़ी परेशानी झेलनी पड़ रही है। मलबा ढो रहे डंफर को बिना ढके ही मलबा ढोया जा रहा है जिससे सड़क में मलबा गिर-गिरकर फैल रहा है। तालाब का कचरा भी सड़क पर डाला जा रहा है। निगम का प्रशासन का ध्यान इस ओर नहीं है। निगम प्रशासन के ठेकेदार कल्याण सिंह द्वारा तालाब से मलबों की ढुलाई रात में ही सुनिश्चित करता तो दिन में भारी वाहनों की आवाजाही और मलबों के सड़क पर फैलने से होने वाली परेशानियों से लोगों को राहत मिल सकती है।5 दिनों से आस पास के लोग बहुत परेशान है।

Read More

सरगुजा ।  राजपरिवार के वरिष्ठ सदस्य और राजपरिवार के प्रमुख तथा प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव के चाचा उमेश्वर शरण सिंहदेव का निधन हो गया है।। यूएस सिंहदेव का मंगलवार सुबह रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। रायपुर से शाम तक उनका पार्थिव शरीर अम्बिकापुर पहुंचेगा। सूचना मिलने पर शिक्षा मंत्री डॉक्टर प्रेमसाय सिंह, विधायक पारसनाथ राजवाड़े और प्रदेश कांग्रेस महामंत्री शैलेश नितिन त्रिवेदी रामकृष्ण अस्पताल पंहुचे। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव इस समय राज्य से बाहर हैं और सूचना मिलने के बाद सीधे सरगुजा पहुंच रहे हैं।

Read More

रायपुर । डीकेएस (दाऊ कल्याण सिंह) सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में हुए करोड़ों के घोटाला मामले में कोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाया है। रायपुर पुलिस को सुनील कुमार अग्रवाल की रिमांड मिल गई है। शर्तों के साथ पुलिस को ये रिमांड दी गई है। निर्देश के मुताबिक सख्ती से पुलिस सुनील अग्रवाल से पूछताछ नहीं कर पाएगी। मालूम हो कि 64 करोड़ का लोन देने के मामले में 4 दिन पहले पीएनबी के वर्तमान उप महाप्रबंधक और तत्कालीन एजीएम सुनील अग्रवाल की गिरफ्तारी हुई थी। गिरफ्तारी के बाद हालांकि दिल्ली कोर्ट ने सुनील अग्रवाल को ट्रांजिट जमानत दे दी थी। आरोप है कि सुनील अग्रवाल के कहने पर ही लोन की बैंकिग प्रक्रिया शुरू हुई थी. सोमवार सुबह सुनील अग्रवाल को रायपुर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया था जिसके बाद कोर्ट ने ये फैसला सुनाया। करोड़ों रुपए के डीकेएस घोटाले में पंजाब नेशनल बैंक  के उप महाप्रबंधक  को गिरफ्तार किया था। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के दामाद डॉ. पुनीत गुप्ता के खिलाफ शिकंजा कसते हुए रायपुर पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की. मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक के डिप्टी जनरल मैजेनजर सुनील अग्रवाल को पीएनबी के दिल्ली सिविल लाइन स्थित बैंक परिसर से गिरफ्तार किया गया है। अग्रवाल के खिलाफ धोखाघड़ी और षडयंत्र की धार के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Read More

 
 
 
कवर्धा । जिले के सहसपुर लोहारा में एकतरफा प्रेम के चलते नवविवाहिता का आईटीआई काॅलेज के सामने से कुछ युवको ने अपहरण कर लिया. अपहरण कर युवती को अपने साथ अपने गांव ग्राम छतरी ले गए. इसी बीच काॅलेज के प्राध्यापकों ने युवती को जबरदस्ती स्कार्पियों में बैठाते देख पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक युवक फरार अभी भी फरार चल रहा है. नवविवाहिता को परिजनों को सौंप दिया गया है ।
सहसपुर लोहारा थाना अंतर्गत ग्राम छतरी के रहने वाले युवक भागवत साहू गांव की ही युवती से एकतरफा प्रेम करता था. लेकिन इसी साल फरवरी माह में युवती की शादी ग्राम कल्याणपुर में हो गई. युवती शादी के बाद भी लोहारा के आईटीआई काॅलेज में पढ़ाई करती थी. आज भी आईटीआई काॅलेज पढ़ने गई थी. आरोप है कि दोपहर लगभग एक बजे भागतव साहू अपने पांच साथियों प्रकाश साहू, जगजीवन साहू, रोही साहू व धनेष पटेल के साथ स्कार्पियों गाड़ी से आईटीआई काॅलेज के पास पहुंचे तथा युवती को चाकू दिखाते हुए अपने साथ गाड़ी में जबरन बैठाकर ले गए. ये पूरी घटना काॅलेज के प्राध्यापकों के सामने हुआ, तब मामले की सूचना सहसपुर लोहारा थाने में दी ।
सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर युवकों की तलाश शुरू की. आसपास के लेागों के द्वारा आरोपियों की पहचान करने पर पांच आरोपियों को ग्राम छतरी से गिरफ्तार किया है. वहीं युवती को भी युवक के घर से बरामद किया गया है. एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है. सभी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर रिमांड पर जेल भेज दिया गया है ।

Read More

 
 
 
 
रायपुर । राजधानी के सड्ढू में स्कार्पियो में दो युवकों की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। वैसे जिस तरह से दोनों की लाश मिली है, ये बता पाना मुश्किल ही है कि ये हत्या का मामला या स्कार्पियो सवार किसी हादसे का शिकार हुए हैं। पुलिस भी इसी में उलझी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार रायपुर से सड्ढू की ओर जा रही स्कार्पियो सीजी-04 एलएफ 3239 आज सुबह कचना मुक्तिधाम के पास देखा गया। सुबह-सुबह दो युवकों की लाश मिलने की खबर से सड्ढू में हडक़ंप मच गया।

Read More

 
 
 
 
रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूलों में शिक्षण सत्र 2019-20 में दशहरा, दिवाली, शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन अवकाश के तारीखों की घोषणा कर दी है. इस बार दशहरा अवकाश 5, दिवाली अवकाश 6, शीतकालीन अवकाश 5 तो ग्रीष्मकालीन अवकाश 46 दिनों का रहेगा. स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से तमाम निजी, शासकीय और अर्द्ध शासकीय स्कूलों के लिए जारी आदेश में दशहरा अवकाश 7 से 11 अक्टूबर तक, दीपावली अवकाश 25 से 30 अक्टूबर तक, शीतकालीन अवकाश 24 से 28 दिसंबर तक और ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई से 15 जुलाई तक रहेगा. इस तरह से पूरे शिक्षण सत्र में 62 दिनों का अवकाश रहेगा  ।

Read More

 
 
 
   

रायपुर ।  छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण के कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि उत्पाद से बायो फ़्यूल उत्पादन बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है ।
 अभी सबसे ज्यादा विदेशी धन पेट्रोलियम पदार्थों में लग रहा है. खेती को लाभ का धंधा बना दिया जाए, तो लोग नौकरी के पीछे नहीं भागेंगे.  मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि उत्पाद से यदि हम बायोफ्यूल बनाएंगे, तो लोगों को लाभ भी होगा, रोजगार मिलेगा, नैसर्गिक संसाधनों का नुकसान कम होगा. विदेशी धन भी बचेगा. इसे निरंतर बनाया जा सकता है. धान और गन्ना से रॉ मटेरियल उपलब्ध हो जाएंगे ।
इस कार्यशाला में  उद्योग मंत्री कवासी लखमा, आदिम जाति कल्याण मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह भी शामिल हुए. कार्यशाला में देशभर के कृषि वैज्ञानिक और अधिकारी मौजूद रहे ।

Read More

 
 
दंतेवाड़ा l पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर विवेकानन्द सिन्हा और पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव के नेतृत्व में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत जवानो ने मुखबिर की पुलिस की रैकी करने आई महिला नक्सली सीएनएम सदस्य कुमारी फूलमती उर्फ फुलो वेको को गीदम बाजार के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार महिला नक्सली के पास से पुलिस ने 3 नग बैनर पोस्टर भी बरामद किए गए ।

Read More

 
रायपुर । फोन टैपिंग मामले में आईपीएस रजनेश सिंह EOW दफ्तर पहुंचे। उन्होंने करीब ढाई घंटे तक अपना बयान दर्ज कराया। लंच के बाद फिर से एक बार कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर रजनेश सिंह से पूछताछ की जाएगी। इस बारे में ईओडब्लू एसपी आई एलेसेल ने कहा कि पूछताछ के लिए आईपीएस रजनेश को बुलाया गया था, करीब दो घंटे चली पूछताछ। अभी लंच के बाद फिर से कई महत्वपूर्ण सवालों पर पूछताछ की जाएगी। आपको बता दें कि रजनेश सिंह पर फोन टेपिंग करने का आरोप हैं, जिसके बाद सरकार ने उन्हें सस्पेंड कर दिया था। हालांकि हाईकोर्ट ने उन्हें राहत मिली है। जमानत मिलने के साथ-साथ उन्हें इस बात की राहत मिली हुई है, कि उनके खिलाफ कोई फोर्सली कार्रवाई नहीं की जा सकी। आज पहली बार वो एसआईटी के सामने पेश हुए हैं। इसके पहले भी कई बार रजनेश सिंह के खिलाफ बयान दर्ज करने का नोटिस उन्हें जारी किया जा चुका था, लेकिन पहली बार वो इस तरह से ईओडब्ल्यू में पेश हुए हैं।

Read More

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को अपने निवास कार्यालय में राज्य की महत्वाकांक्षी योजना ‘ नरवा, गरुवा, घुरवा अउ बारी’ की समीक्षा की. इस अवसर पर मुख्य सचिव सुनील कुजूर,अपर मुख्य सचिव आरपी मंडल, केडीपी राव, सीके खेतान, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
 

Read More