Author: admin

 
छत्तीसगढ़ भवन नई दिल्ली में 15 से 20 मई तक चलने वाले, छत्तीसगढ़ के एरोमेटिक चावल मेले में आगंतुकों ने तीसरे दिन भी चावल के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के हेंडीक्राफ्ट के आइटम की भी जमकर खरीदारी की। इस दौरान यहाँ आने वाले लोगो ने खरीदारी करने के बाद, भवन की कैंटीन में लजीज व्यंजनों के स्वाद का भी मजा लिया।
छत्तीसगढ़ के चावल की डिमांड दिल्ली के अलावा गुड़गांव, फरीदाबाद, नोएडा से भी काफी मात्रा में आयी है। लोग इस चावल को पकाने के बाद इसकी एडवांस बुकिंग कर रहे है। एम्बेसी, नेवी, एयरफोर्स, आर्मी और खेल जगत से जुड़े लोगों ने भी छत्तीसगढ़ के चावल और हस्तशिल्प-हथकरघा के उत्पादों में काफी दिलचस्पी दिखाई है। जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी की छात्रा रही नविता ने कहा कि वे छत्तीसगढ़ के एरोमेटिक चावल पर एक बुक लिखना चाहती है।
इस मेले में निर्धारित दिन में यहाँ आकर मनपसंद छत्तीसगढ़ के एरोमेटिक चावल खरीद सकते है। ये चावल ऑर्गैनिक के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद लाभकारी है। इस मेले में फ्रेश देसी छत्तीसगढ़ी स्नैक्स और हस्तशिल्प और हथकरघा के विभिन्न आइटम आम लोगों के लिए बिक्री हेतु उपलब्ध है।

Read More

 
 
 
 

रायपुर । पुलिस कर्मचारी द्वारा लड़की से रेप करने का एक मामला छत्तीसगढ़ में सामने आया है।  ASI ने अपने घर में काम करने वाली लड़की का बालात्कार किया है। इससे पहले कवर्धा में आरक्षक ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया था। अकेला देख दबोच लिया मिली जानकारी के अनुसार 24 साल की पीड़िता राजधानी के डीडीनगर के सेलटैक्स कॉलोनी में ASI राजेंद्र बर्मन के घर का काम करती थी ।
वह घर के काम के अलावा आरोपी के बच्चों को भी संभालती थी। एक दिन जब घर पर कोई नहीं था तो आरोपी ने उसे दबोच लिया और उससे जबरदस्ती करने लगा। लड़की चीखती चिल्लाती रही लेकिन आरोपी ने उसकी एक नहीं सुनी और उसका बालात्कार कर दिया। लड़की पहुंची पुलिस स्टेशन लड़की ने वहां से निकलकर घटना की शिकायत पुलिस में की और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी ASI फिलहाल आरटीओ में पदस्थ है।

Read More

 
 
 
 
 
 

 
 
 
 
 
जगदलपुर। जगदलपुर में एक घर से सांप के 27 बच्चे एक साथ मिलने पर से इलाके में दहशत का माहौल है, ग्रामीणों ने  इन्हें डिब्बों में बंद कर रखा है. मामले की जानकारी वन विभाग की टीम को दी गई ।
मामला जगदलपुर शहर से 8 किलोमीटर दूर आड़ावाल वालों में एक शख्स अपने घर निर्माण के लिए तोड़-फोड़ करवा रहा था. उसी दौरान बड़ी संख्या में डेढ़ से दो फीट के सांप नजर आए. देखते ही देखते एक दो नहीं बल्कि दर्जनों सांप बाहर निकलने लगे. तोड़फोड़ में लगे मजदूर सांपों को देखते ही वहां से भागखड़े हुए फिर किसी ने उन सांपों को एक-एक करके पकड़ा और उन्हें प्लास्टिक के एक जार में बंद कर दिया. हालांकि माना जा रहा है कि यह सांपों के बच्चे हैं और यहां से अभी और भी बड़े सांप निकल सकते हैं. मोहल्ले वालों ने इसकी जानकारी वन विभाग को भी दे दी है ।
फिलहाल इतनी बड़ी तादाद में सांपों के निकलने से कौतूहल मचा हुआ है वहीं दहशत की वजह से लोग उस घर के आस-पास जाने से भी डर रहे हैं ।

Read More

 
 
 
 
 
रायपुर । जो आपके पास अधिक है, वो यहाँ छोड़ जाएं जो आपकी जरूरत का है, यहाँ से ले जाएं इस उदेश्य से बनाया गया नेकी की दीवार की अब बड़ी दयनीय स्थिति में हैं। बता दे कि यह स्मार्टसिटी मोर रायपुर के तहत व प्रदेश में पूर्व सत्तारूढ़ भाजपा सरकार की एक अनोखी प्रोजेक्ट्स में एक थी जिसे शहर के जरूरतमंद गरीब लोगो के लिए बनाया गया है। इस दिवार में आप जरूरतमंदो के लिए ना केवल कपडे बल्कि किताबें ,जूते या अन्य वास्तु जो आपके काम में नहीं है उसे आप इस दिवार पर रख सकते हैं। एक ओर जहाँ पूर्ववर्ती सरकार ने इस पर लाखो रूपए खर्च कर शहर के प्रमुख स्थानों पर बनाया था वहां की स्थिति आप साफ़ तौर पर इन तस्वीरो पर देख सकते हैं। ये हैं जी.ई रोड स्थित शहर के हृदय स्थल में बना हुआ अनुपम गार्डन से लगा हुआ नेकी का दिवार जहाँ आप देख सकते हैं कि, इस पर बने हुए शेल्फ ,विशिंग वेल यानि मन्नत मांगने वाला कुआँ और किताबो वाला पेड़ किस तरह खाली है और नीचे किस तरह से कपड़े बिखरे हुए है। यह नज़ारा नेकी के दिवार के दोनों तरफ का है जहाँ लोग अपनी चीज़े दान के रूप में नहीं बल्कि कूड़ेदान समझ कर फेंक कर जा रहे है। नतीजन ये कपड़े सड़क पर भी बिखरे हुए मिलेंगे वही दूसरी और ये नज़ारा है शंकरनगर स्थित बने हुए नेकी के दीवार का जहाँ बेतरतीब पड़े हुए है कपडे व अन्य सामान जिससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि अन्य लोगो को अपनी वस्तुए रखने की जगह नहीं मिल पा रही है और वे इसे उचित जगह रखने की बजाय बेहिसाब से रख रहे हैं।
बारिश से बचाव नहीं
शहर को सूंदर बनाने के लिए 38 लाख रूपए खर्च कर बनाये गए इस नेकी के दिवार में बारिश के लिए कोई समूचे व्यवस्था नहीं किया गया हैं। जिससे दान किये गए कपडे जुते व किताबे हो रहे हैं खऱाब जिससे जरूरतमंद उनका इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। 
असुरक्षित नेकी की दीवार
बता दे कि यहाँ जरूरतमंद लोगो के लिए यदि कोई दान करता है जैसे किताबे कपड़े व् अन्य कोई अमूल्य वस्तु तो वे चीज़े यहाँ सुरक्षित नहीं है। जी हां कुछ लोग जो जरूरतमंद नहीं है वे यहाँ के चीज़ो को उठाकर अन्य बाजारों में जाकर बेच देते है या कही पुराने कपड़े देकर इन्हे बदल देते है। इस तरह से यह नेकी की दिवार कई मायनो में असुरक्षित हैं बेसुध आला अधिकारी
स्मार्ट सिटी और नगर निगम की यह जिम्मेदारी हैं की शहर में बने इन जगहों की सही देखभाल करना व् आम लोगो तक इसका सही लाभ पहुंचना हैं। इन जगहों पर कोई देखरेख करने वाला चौकीदार भी नहीं हैं, वही जिम्मेदार अधिकारी बेसुध होगये हैं इन्हे न ही किसी प्रकार से सही जानकारी है और न ही इसे लेकर वे सजग है। इस बात से अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि यह नेकी की दिवार आने वाले दिनों में इसकी स्थिति और कितनी बदहाल होने वाली हैं। देखना अब यह हैं कि कब जिम्मेदार अधिकारी इसकी सुध लेते है और इसका सही तौर पर सरंक्षण करते हैं।

Read More

 
रायपुर । राजधानी रायपुर उन स्मार्ट सिटीज में गिना जाए जो सड़क पक्की, साफ पानी, बिजली और अन्य संसाधनों से परिपूर्ण एक सुंदर शहर हो पर शायद नगर निगम को यह रास नहीं आ रहा है, तभी तो निर्माण के तत्काल बाद विध्वंस का नजारा देखने को मिल रहा है। बता दे कि एक ओर जहाँ लोक निर्माण विभाग समय समय पर शहर के मुख्य मार्गो से लेकर शहर के हर हिस्सों के सड़क को पक्का कर डामरीकरण कर एक बेहतर सड़क बनाने के हर प्रयास में लगी है परन्तु वही दूसरी ओर शहर के नगर निगम के अमलो को यह नापसंद तभी वे डामरीकरण सड़को को वापस खोदकर कभी पानी की लाइन और कभी कुछ वजहों से उखाड़ देता है जिससे आम जनता परेशान हो रही है।
इस छोर से उस छोर तक
निगम अमला लोक निर्माण के प्रयास की धज्जिया उड़ा रहे है। यह तस्वीर शहर के सबसे व्यस्तम मार्ग घड़ी चौक के रायपुर प्रेस क्लब के सामने की है जहाँ कैसे निगम अमला पानी की लाइन बिछाने के लिए डामरीकरण को उखाड़ वापस मिटटी से ढँक दिया है तो वही ये तस्वीर है शहर के दूसरे छोर कालीबाड़ी स्थित जे.एन. पांडेय स्कूल के सामने की किस तरह से रोड को खऱाब किया गया है वही ये है सबसे व्यस्तम रोड छोटापारा की जहाँ आप देख सकते है दोनों तरफ गड्ढे कर निगम न जाने किस तरह से पानी लाइन की पाइप बिछा रही है। इस तरह डामरीकरण वाले सड़को को वापस खोदकर बिगाडऩे से राहगीरों को करना पड़ रहा है कई परेशानियों का सामना। इस तरह के सड़को पर वाहन के बैलेंस बिगडऩे की अत्याधिक संभावनाएं हैं जिससे राहगीरों के साथ कई अनहोनी हो सकती हैं।
मानसून सर पर ,सड़क बदहाल
पूरी गर्मी लगभग खत्म होने को हैं और मानसून की दस्तक होने वाली हैं पर इस तरह से सड़को के बदहाल स्थिति निगम अमले की लापरवाही को साफ़ बता रही हैं।

Read More

 

रायपुर । डीकेएस सुपरस्पेशलिटि अस्पताल के घोटाले की जांच जारी है एसआईटी ने पंजाब नैशनल बैंक के हैड क्वार्टर से लोन की फाइल की जब्त कर ली है । डीकेएस के लोन की करीब 20 से 25 पन्नो की फाईल को खंगालने टीम को पुलिस को करीब दो घंटे वक्त लगा ।
दिल्ली में गिरफ्तार पंजाब नेशनल बैंक के तत्कालीन एजीएम सुनील अग्रवाल  के बाद रायपुर पुलिस ने कार्यवाही तेज कर दी है । सुनीन 20 मई को रायपुर कोर्ट में उपस्थित होंगे.पुलिस उसी समय कोर्ट से उन्हें रिमांड पर लेने की कोशिश करेगी.कटोरातालाब पीएनबी के हेड क्वार्टर कल दोपहर बाद पुलिस की टीम पहुची थी बैंक के अधिकारियों से भी पूछताछ की गई ।
डीकेएस मामले की जांच कर रहे आजाद सीएसपी नसर सिद्दीकी ने कहा कि लोन से संबंधित 20 से 25 पन्ने लोन से संबंधित मिले है । अधिकारियों से भी पूछताछ की गई है.पन्नो के आधार पर देखा जाए तो लोन देने के मापदंडों का पालन नही किया गया है दस्तावेज अधूरे हैं ।

Read More

 
रायपुर । वैश्विक स्तर पर पीली धातु की चमक तेज होने के बावजूद वैवाहिक जेवराती मांग सुस्त पड़ने से दिल्ली सरार्फा बाजार में सोना 160 रुपये सस्ता होकर 33,170 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया. तो वहीं चांदी भी 625 रुपये की तेज गिरावट में 37,625 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी ।
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिका-चीन के संबंधों में उतार-चढाव का पीली धातु पर सीधा असर दिखाई दे रहा है. अंतरार्ष्ट्रीय बाजारों में चाँदी हाजिर 0.03 डॉलर की गिरावट के साथ 14.49 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी ।
वैश्विक तेजी के बावजूद जेवराती माँग घटने से सोना स्टैंडर्ड 160 रुपये गिरकर 33,170 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया. सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के साथ 33,000 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव बिका. आठ ग्राम वाली गिन्नी  26,500 रुपये पर टिकी रही ।
सरार्फा बाजार में सोने और चांदी धातुओं के दाम इस प्रकार
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 33,170
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 33,000
चाँदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 37,625
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 36,820
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 80,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 81,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,500

Read More

 
रायपुर । बस्तर में कर्ज नहीं पटा पाने के चलते दो किसानों को जेल भेजे जाने के मामले पर भाजपा किसान मोर्चा ने एक जांच आज समिति को बस्तर के लिए रवाना किया है । जांच कमेटी में मोर्चा के प्रदेश महामंत्री भारत सिंह सिसोदिया,चंदन साहू, गौरीशंकर श्रीवास और दिलीप पाणिग्रही शामिल हैं ।
भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष पूनम चंद्राकर ने कर्जमाफी की हकीकत जानने कमेटी बनाई है. जांच दल की टीम छग के पांच संभागों में भी किसानों बात कर प्रदेश अध्यक्ष को अपनी रिपोर्ट सौपेंगा. जांच समिति के सदस्य बस्तर में गिरफ्तार किसानो तुलाराम मौर्य और सुखदास से बात करेगी. जिसके लिए सदस्यों की टीम रवाना हो चुकी है ।
बस्तर के लिए रवाना हुए जांच दल के सदस्यों ने कहा कि
सरकार ने कर्जमाफी के नाम पर किसानों को ठगने का काम किया है. बड़ी संख्या में किसानों का कर्जा माफ नही हुआ है. कर्ज नही पटाने वाले किसानों को जेल डाला जा रहा है.भाजपा ने इसे गंभीरता से लिया है इसलिए जांच दल बनाया गया है. हम वहां जाकर गिरफ्तार हुए किसानों से बात करेंगे इसके अलावा अलग अलग जगह जाकर किसानों से बात कर कर्जमाफी की वास्तविकता जानी जाएगी ।
गौरतलब हो कि बस्तर के सैकड़ों किसानो ने केसीसी के तहत बैंक से लोन ले रखा है. उन्हीं में से बस्तर ब्लॉक के ग्राम भाटपाल के किसान तुलाराम मौर्य और ग्राम बस्तर के रहने वाले किसान सुखदास ने जगदलपुर के धर्मपुरा स्थित स्टेट बैंक से ड्रिप एरिगेशन के नाम पर 10 लाख और 4 लाख रुपये का लोन लिया था. जिसे पटाए नहीं जाने पर जेल भेज दिया गया था ।

Read More

रायपुर । राजधानी में राजीव गांधी चौक पर आज सुबह-सुबह एक भैंसे ने अपना रौद्र रूप दिखाया, लगभग पागल प्रतीत हो रहा भैंसे ने सड़क पर चलने वाले दुपहिया चालकों और कारों पर भी आक्रमण किया। उसको दौड़ाने से कुछ लोग जख्मी भी हुए। भैंसा सड़क पर ठीक हनुमान मंदिर के सामने देर तक जमा रहा जिससे लोगों में भय और अफरा-तफरी रही। जब जनता से रिश्ता संवाददाता वहां से गुजरा तब तक भैंसे को नियंत्रण में लेने वन विभाग या निगम का अमला नहीं पहुंचा था और लोगों की भीड़ लगी हुई थी।

Read More

 
 
रायपुर (जसेरि)। जिला अधिवक्ता संघ चुनाव के लिए भारी गहमागहमी के बीच शुक्रवार को मत डाले गए तेज धूप और गर्मी के बावजूद वकीलों में चुनाव को लेकर काफी उत्साह दिखा। वोटिंग के लिए निर्धारित समय तक लगभग 80 फीसदी सदस्यो ने मतदान किया। संघ के 11 पदों के लिए चुनाव हो रहे है मतों की आज काउंटिंग हो रही है शाम तक नतीजे आने की संभावना है।

Read More