Author: admin

 
रायपुर । रायपुर एयरपोर्ट पर डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत कॉमन सेंटर शुरू हुआ. इस अवसर पर सीएसी के सीईओ डॉ दिनेश त्यागी के साथ एयरपोर्ट के डायरेक्टर राकेश सहाय भी मौजूद थे. सर्विस सेंटर में नागरिक सेवाओ पासपोर्ट आवेदन, पैन कार्ड आवेदन, श्रमिक पंजीकरण, सरकार कल्याण योजना आवेदन, खाद्य लाइसेंस, ऑनलाइन बिजली भुगतान और ऑनलाइन पेंशन बीमा सहित 250 प्रकार की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी ।
सीएसी के सीईओ डॉ दिनेश त्यागी ने बताया कि डिजिटल सेवा सेंटर सारे देश में शुरू किया जा रहा है. इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को अपनी घर के पास ही सारी सेवाएं मिल सके. एयरपोर्ट पर कॉमन सर्विस सेंटर इस उद्देश्य से शुरू किया गया है कि एयरपोर्ट पर आने-जाने वाले लोगों को सर्विस दे सकें. देश मे पहला कॉमन सर्विस सेंटर रायपुर एयरपोर्ट पर लगाया गया है. रायपुर एयरपोर्ट ने भी हमारी काफी मदद की है. इसके बाद रांची एयरपोर्ट में सर्विस सेंटर तैयार है. इस महीने के अंत में वह भी चालू हो जाएगा ।
डॉ. त्यागी ने बताया कि भारत सरकार ने कहा है कि इन सेंटर के लगने के बाद बाकी बड़े एयरपोर्ट पर सेंटर लगाना है ।
इसमे सर्विस बहुत है. किसी को अकॉउंट से पैसा निकालना है वो कर सकता है. इसमें एयर टिकट भी बुक हो सकती है ।
हमेशा नंबर वन रहा है रायपुर एयरपोर्ट
राकेश सहाय ने सर्विस सेंटर शुरू होने पर खुशी जताते हुए कहा कि रायपुर एयरपोर्ट हमेशा नंबर वन रहा है. यह सीएसी सेंटर खोलने में भी दुनिया मे हम नंबर वन है. साल में बीस लाख यात्री यहां से आते-जाते हैं, और 1200 से 1300 लोग यहां काम करते हैं, तो उनके लिए भी यह सेंटर सुविधाजनक होगा. पहले उन्हें दूसरे सेंटर पर जाना पड़ता था. अब वह छोटे काम के लिए इस सेंटर पर आ सकते हैं. यात्रियों के लिए यह काफी यूजफुल होगा, जो यात्रियों को रिसीव करने आते है उनके लिए भी यह सर्विस काफी अच्छा होगा ।

Read More

 
 
रायपुर । छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने नगरीय प्रशासन विभाग के द्वारा संचालित स्कूलों को शिक्षा विभाग को हस्तांतरित करने संबंधी प्रकाशित अधिसूचना का पालन करने के निर्देश राज्य के निगम आयुक्त एवं नगर पालिका एवं नगर पंचायत के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को दिए हैं. विभाग के अवर सचिव एचआर दुबे की तरफ से जारी आदेश में नगरीय प्रशासन विकास विभाग के अंतर्गत संचालित शालाओं एवं शिक्षकों आदि का स्कूल शिक्षा विभाग में हस्तांतरण हेतु प्रकाशित अधिसूचना के पालन का निर्देश करने विषय का पत्र जारी किया गया है ।
पत्र में कहा है कि छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम के नियम 2007 का छग राजपत्र में 24 अप्रैल 2019 को प्रकाशन किया गया है. राजपत्र में इस बात का उल्लेख है कि ऐसे नगरपालिक शालाओं, जिसका प्रबंधन 1 मई 2015 को या इसके पश्चात स्कूल शिक्षा विभाग को हस्तांतरित की गयी हो के प्रचार्य, व्याख्याता, उच्च श्रेणी शिक्षक-प्रधान पाठक को पदोन्नति जब तक की फिडर कैडर में अभ्यर्थी उपलब्ध होते हैं. तब तक पूर्ववत नगरपालिक निगम द्वारा किया जाता रहेगा, किंतु यदि फीडर कैडर में इन पदों के लिए अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं हों तो ऐसे पद स्कूल शिक्षा विभाग को हस्तांतरित माने जायेंगे तथा ऐसे पदों की रिक्तियों की पूर्ति स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा की जायेगी ।

Read More

 
 
जशपुर । जशपुर में एक थानेदार की साली द्वारा सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली है. जिसकी वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना के बाद हड़कंप मच गया है. सूचना मिलने पर आला अधिकारियों के साथ ही फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंच गई है ।
मामला बीती रात की बताई जा रही है. नारायपुर थाना में पदस्थ सुरेन्द्र मानिकपुरी जशपुर पुलिस लाइन स्थित सरकारी क्वाटर में रहते हैं. घर में उनके परिवार के साथ उनकी साली वर्षा भी रहती थी. साली ने आत्महत्या क्यों की इसका अभी पता नहीं चल पाया है. फिलहाल  घटना के बाद आईजी ने थाना प्रभारी को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है और मामले की जांच शुरु कर दी गई है ।

Read More

 

 
कसडोल । छत्तीसगढ़ के कसडोल में रहने वाले एक युवक ने ऐसी बारात निकाली की आज वह चर्चा का विषय बन गया. युवक ने महंगी कार, हाथी-घोड़े और बग्घी को छोड़कर जेसीबी गाड़ी को अपनी सवारी बनाया. युवक का नाम अमित डहरिया है. जो कि पेशे से एक इंजीनियर है ।
बुधवार को अमित डहरिया की शादी थी और वह सजी-सजाई जेसीबी गाड़ी में सवार होकर मंगल भवन पहुंचा, उसकी बारात जहां-जहां से गुजरी लोग उसे देखते गए और उन्हें यह देखकर काफी आश्चर्य भी हुआ तो कई लोगों को माजरा समझ में भी नहीं आया. कई लोगों ने इस अनोखी बारात का वीडियो भी अपने मोबाइल फोन में कैद किया ।
अमित का कहना है कि जिस तरह किसान बैलगाड़ी, ट्रैक्टर ट्राली जैसी गाड़ियों का इस्तेमाल करते है लिहाजा मैंने भी अपने पेश के हिसाब से गाड़ी चुनी. अमित की शादी जिस परिवार में हुई वह परिवार बिलासपुर का रहने वाला है. और जिस युवती से उसकी शादी हो रही है बताया जा रहा है कि वो सरायपाली स्थित एक बैंक में सहायक प्रबंधक है. बताया जा रहा है कि अमित ने अपनी शादी में लड़की पक्ष से न तो दहेज में पैसे लिए और न ही उसने की कोई भी सामान स्वीकार किया ।

Read More

 

 

 

 

 

 

दिल्ली  । सोशल मीडिया पर  ट्रेंड कर रहा है। ट्विटरबाज के साथ लिख रहे हैं कि इस ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट को बैन किया जाए। तो आइए बताते हैं कि आखिर क्यों सोशल मीडिया पर अमेजन को बैन करने की मांग की जा रही है।
असल में अमेजन पर हिंदू की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप है। अमेजन ने अपनी वेबसाइट पर फुटमैच और टॉयलेट सीट बेच रहे हैं, जिसपर हिन्दू देवी-देवताओं की तस्वीर लगी हुई है। सोशल मीडिया पर लोग इन्ही तस्वीरों को शेयर कर इस बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं।
अमेजन की इस हरकत की खबर जैसे ही यूजर्स को लगी भारत में उसका जमकर विरोध किया जा रहा है। लोग अमेजन से खरीदी गई चीजें लौटा रहे हैं। सोशल मीडिया पर इसके खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। यहां तक कि सोशल मीडिया पर लोगों को ये भी कहा जा रहा है कि आप अमेजन की अमेजन प्राइम वीडियो के ऐप को भी मत डाउनलोड कीजिए ।

Read More

 

रायपुर। डीकेएस हॉस्पिटल घोटाला मामले में पुलिस ने पंजाब नेशनल बैंक के एजीएम सुनील अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। छत्तीसगढ़ पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। रायपुर एसएसपी आरिफ शेख ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ पुलिस की तीन सदस्यीय टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Read More

रायपुर । राजधानी में घूम-घूम कर आलमारी की चाबी बनाने के बहाने चोरी करने वाले दो अंतरराज्यीय आरोपियों को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से साढ़े 3 लाख के जेवर और बोलेरे कार जब्त की है। मामले का खुलासा करते हुए एडिशनल एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में गुरुदयाल सिंह (40) निवासी इंदौर व बलबीर सिंह (22) निवासी राजस्थान है। दोनों आरोपी रिश्ते में चाचा-भतीजा है।  
बताया जाता है कि आरोपी बलबीर सिंह पूर्व में भी चोरी के प्रकरण में गुजरात की जेल में सजा काट चुका है। यहां सिविल लाइन क्षेत्र में आरोपियों ने संजय कुमार जयसवाल को अपना शिकार बनाया था। आरोपियों ने आलमारी की चाबी बनाने के बहाने संजय कुमार के घर की आलमारी से सोने-चांदी के जेवर सहित नकदी रकम पार कर दी थी। पुलिस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। इससे और भी चोरी के मामलों  का खुलासा हो सकता है।

Read More

रायपुर । जानलेवा स्वाइन फ्लू का वायरस एच1एन1 अपनी जीन बदल रहा है, यही वजह है कि सर्दियों में होने वाली यह बीमारी अब गर्मी में भी लोगों को जकड़ रही है. अप्रैल के महीने में स्वाइन फ्लू से संक्रमित 10 मरीज मिले हैं, जिनमें से 6 मरीजों की हालत गंभीर है. डॉक्टरों ने आने वाले समय में स्वाइन फ्लू से संक्रमित और मरीजों के मिलने की आशंका जताई है ।
माना जाता है स्वाइन फ्लू एक मौसमी बीमारी है, जिसका वायरस 30 डिग्री तक (ठंड के दिनों में) सक्रिय रहता है, लेकिन इस बार गर्मी में भी स्वाइन फ्लू के मरीज देख डॉक्टर भी हैरान हैं. डॉ. गिरीश अग्रवाल ने बताया कि बीते दो सालों से लगातार गर्मी के मौसम में भी स्वाइन फ्लू के मरीज मिल रहे हैं. स्वाइन फ्लू के जो वायरस 30 डिग्री सेल्सियस तक मर जाया करते थे, वे रायपुर में 45 डिग्री में भी सक्रिय हैं. ये फ्लू बेहद खतरनाक है. आगे आने वाले समय में इसका दुष्परिणाम भी देखने को मिल सकता है ।
ठंड के दिनों में मिले थे 47 मरीज
डॉ. अग्रवाल ने बताया कि स्वाइन फ्लू के वायरस के सक्रिय होने का एक कारण मौसम में लगातार हो रहे बदलाव भी है. पहले ये बीमारी केवल एक मौसम में देखने को मिलती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है. डॉक्टर्स की मानें तो ये वायरस सक्रिय जरूर है, लेकिन कम घातक हैं. गर्मियों में होने वाले स्वाइन फ्लू से किसी की मौत नहीं हुई है, और इसकी आशंका भी कम ही रहती है. जिला चिकित्सा अधिकारी आरके सोनवानी ने बताया कि ठंड के दिनों में प्रदेश में 47 मरीज़ मिले थे, जिसमें से आठ लोग की मौत हुई थी. उन्होंने भी स्पष्ट किया कि स्वाइन फ्लू के वायरस के जीन में बदलाव के कारण गर्मी के दिनों में स्वाइन फ्लू के मरीज़ मिल रहे हैं ।

Read More

महासमुंद । प्लॉस्टिक सामान की आड़ में गांजा तस्करी करते हुए एक युवक को खल्लारी पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-353 आंवराडबरी रेस्ट हाउस के पास पकड़ा। पुलिस ने वाहनों की चेकिंग के दौरान पिकअप वाहन से डेढ़ क्विंटल गांजा बरामद कर युवक के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट की धारा 20 ख के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
खल्लारी थाना प्रभारी स्वराज त्रिपाठी ने बताया की पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 13 जीए 4129 से प्लॉस्टिक सामान की बोरियों के नीचे रखकर गांजा की तस्करी की जा रही थी, लेकिन प्रयास असफल रहा। टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान आवराडबरी रेस्ट हाउस के पास पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान 5 सफेद बोरियों में 17 पैकेट गांजा बरामद हुआ। इसमें 15 किलो के 3 पैकेट, 10 किलो के 7 पैकेट, 5 किलो के 7 पैकेट पाया गया। जिसकी कीमत 7,50,000 रुपए आंकी गई है। पिकअप के चालक ग्राम आक्या नजीक थाना उनैल जिला उज्जैन एमपी के निर्भय सिंह पिता सरदार सिंह (35) को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह भवानीपटना ओडिशा से गांजा लेकर उज्जैन मध्यप्रदेश जा रहा था। टीम ने इसके अलावा तस्करी में प्रयुक्त 10 पैकेट प्लास्टिक स्टूल आदि जब्त की।
तस्करी पर अंकुश नहीं : सिंघोड़ा पुलिस ने 9 मई को पिकअप में कटहल की आड़ में गांजा लेकर मध्यप्रदेश जा रहे दो लोगों को थाना के सामने वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा था। उनके वाहन से तीन क्विंटल एक किलो 100 ग्राम गांजा जब्त किया था। जिसकी अनुमानित कीमत 15 लाख रुपए आंकी गई थी। ज्ञात हो कि जनवरी से अब तक पुलिस गांजा तस्करी के 10 मामले दर्ज किए हैं।
पुलिस लगातार गांजा तस्करों पर नजर बनाई हुई है। वहीं तस्कर भी अपने ढंग से गांजा की तस्करी करने में लगे हुए हैं।

Read More

 

 

 

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पर एक बार फिर निशाना साधते हुए उनकी तुलना भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी से की है. बघेल ने कहा कि रमन सिंह भी आडवाणी और जोशी की तरह भाजपा से रिटायर हो गए हैं. कहने को तो रमन सिंह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं, लेकिन पार्टी ने उन्हें प्रचार के लिए उन्हें कहीं नहीं भेजा है ।
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में उम्मीद से कहीं ज्यादा बेहतर प्रदर्शन करने के बाद भूपेश बघेल का कांग्रेस में कद राष्ट्रीय नेता का हो गया है. यहीं वजह है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी उन्हें अपने साथ प्रचार के लिए उत्तर प्रदेश के साथ बिहार और मध्यप्रदेश ले जा चुके हैं. मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने के बाद नए जोश के साथ छत्तीसगढ़ लौटे भूपेश बघेल ने आते ही पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पर निशाना साधा है ।
विपरित परिस्थितियों में भी भाजपा के झंडाबरदार रहे लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी आज पार्टी के भीतर हाशिए में चले गए हैं. विपक्ष के नेता भी आडवाणी और जोशी की स्थिति को लेकर भाजपा पर यदा कदा हमला करते रहे हैं. सीएम भूपेश बघेल ने भी डॉ. रमन सिंह पर हमला करने के लिए आडवाणी और जोशी का सहारा लिया. उन्हें प्रचार के लिए कहीं न भेजकर आडवाणी और जोशी की तरह पार्टी से रिटायर कर घर में बिठा दिया है ।

Read More