Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: admin

बलौदाबाजार । छत्तीसगढ़ में गैर कानूनी रूप से दवाखाना चलाने व बगैर डिग्री के इलाज करने के आरोप में बलौदाबाजार मेन रोड पर संचालित बिरजू साहू दवाखाना और मां साधना क्लीनिक को सील कर दिया गया। बिरजू दवाखाने में एक्सपायर दवाइयां, बिना लेबल की शीशियां, बिना रैपर के सीरिंज पाई गईं। वहीं दोनों दवाखाने में स्टाफ भी अयोग्य पाया गया। कलक्टर के निर्देश पर जिलेभर में एसडीएम के नेतृत्व में विकासखंड स्तरीय टीम गठित कर फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत बिरजू साहू दवाखाना और मां साधना क्लिनिक में एसडीएम लवीना पांडे के नेतृत्व में तहसीलदार गौतम सिंह, बीएमओ डॉ. केएल बंजारे, नायब तहसीलदार डॉ. अंजली शर्मा द्वारा आकस्मिक जांच की गई। बिरजू साहू दवाखाने में संचालक देवेंद्र साहू बिना डिग्री और बिना अनुमति के इलाज करते रंगे हाथ पकड़े गए।
एसडीएम के नेतृत्व में विकासखंड स्तरीय टीम गठित कर फर्जी डॉक्टरों (Fake Doctors) के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत दो डॉक्टर।

दंतेवाड़ा । किरंदुल में सुरक्षाबलों ने 5 किलो का आईईडी बरामद किया है। सर्चिंग के दौरान निकली टीम ने निलावाया मार्ग से आईईडी बरामद की है। नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के मकसद से ये आईईडी प्लांट किया था ।

कांकेर । जिले में एक बार फिर नक्सलियों ने उत्पात मचाया है. सड़क निर्माण में लगी गाड़ियों में नक्सलियों ने आगजनी की है. आग की वजह से गाड़ियां जलकर खाक हो गई है. घटना सोमवार रात की बताई जा रही है. मिली जानकारी के मुताबिक आमाबेड़ा थाना क्षेत्र के भट्टीपारा इलाके में सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था । निर्माण में लगी तीन गाड़ियों में नक्सलियों ने आगजनी कर दी. आमाबेड़ा थाना से लगभग एक किमी दूर घटना ही नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि नक्सलियों की दहशत से ठेकेदार जली गाड़ियों को लेकर रातों रात ही फरार हो गए. यहां तक की आमाबेड़ा पुलिस को भी आगजनी की घटना की खबर अब तक नहीं लगी है ।
रायपुर । सृष्टि कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग के संचालक गोविंदा चौहान को मौदहापारा पुलिस ने हिरासत में लिया है. मौदहापारा पुलिस आरोपी सृष्टि नर्सिंग संचालक से विस्तृत पूछताछ कर रही है. संचालक गोविंदा चौहान पर छात्र-छात्राओं को आयुर्वेद कंपाउंडर की नौकरी लगाने का झांसा देकर लाखों रुपए ठगने का आरोप है ।

दिल्ली । लोकसभा चुनाव में आखिरी दौर का मतदान रविवार को होना है. 23 मई को चुनाव के नतीजे आने हैं, लेकिन इससे पहले ही सरकार बनाने को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई है । खबर है कि यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने थर्ड फ्रंट के नेताओं को चि्टठी लिखी है ।

सुकमा । सुकमा जिले में नक्सलियों ने एक आईईडी ब्लास्ट किया है. इस ब्लास्ट में एक मवेशी की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने आईईडी लगाया था. घटना बुधवार सुबह की बताई जा रही है. किस्टाराम थाना क्षेत्र के पालोड़ी के जंगल की ये घटना है ।

रायपुर । प्रदेश कृषि मंत्री रविंद्र चौबे के स्वास्थ्य में काफी सुधार हो गया है। एक ओर जहां उनके मेडिकल बुलेटिन में यह बात कही गई हैं वहीं मंगलवार रात को हॉस्पिटल में परिजनों के चहरकदमी करते नजर आए। जिस तरह रविंद्र चौबे परिसर में घुम रहे थे उससे काफी हद तक वह स्वस्थ नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी ट्विटर पर रविंद्र चौबे का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो टहलते नजर आ रहे हैं। वीडिया शेयर करते हुए सीएम भूपेश लिखा है…बड़े भैया रविंद्र चौबे जी के स्वास्थ्य में आशातीत सुधार हुआ है। उन्हें इस तरह चहलकदमी करते देखना दिल को सुकून पहुंचाता है। उम्मीद है कि वे जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ होकर छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे।
नई दिल्ली । रेल विकास निगम लिमिटेड ने जिंदल स्टील एंड पॉवर लिमिटेड को आने वाली रेल विकास परियोजनाओं को पूरा करने के लिए 89042 टन रेल आपूर्ति करने का कांट्रेक्ट दिया है। रेल विकास निगम लिमिटेड ने इस आशय का आर्डर 8 मई 2019 को जारी किया है। इसकी कीमत लगभग 665 करोड़ रुपये आंकलित की जा रही है। इस कांट्रैक्ट के हासिल होने पर जिंदल स्टील एंड पॉवर लिमिटेड के संयुक्त प्रबंध निदेशक नौशाद अख्तर अंसारी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भविष्य में कंपनी के रेल बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण बताया है।
रायपुर । कालीबाड़ी चैक के समीप बने गुरुकुल कांप्लेक्स में अवैध निर्माण को हटाने की कार्यवाही नगर पालिक निगम प्रभावित पक्षों को पूरी तरह सुनवाई का अवसर देने के पश्चात ही करेगा। प्रभावित आवेदकों ने नगर निगम कमिश्नर शिव अनंत तायल से भेंटकर सुनवाई का अवसर देने व पुन: मौके के नाप-जोख के बाद ही अतिक्रमण हटाने अग्रिम काय्र्रवाही किए जाने का अनुरोध किया था। नगर निगम ने जिला न्यायालय के निर्देश के परिपालन में तीन माह का समय मांगा , जिससे न्याय सम्मत कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके। न्यायालय ने इस आग्रह को स्वीकार कर 5 जून 2019तक इस परिसर में तोडफ़ोड़ की कार्रवाई नहीं करने के लिए निर्देशित किया है।
गुरुकुल कांप्लेक्स के व्यावसायियों का मानना है कि सन 1992 में अनुज्ञा प्रदान करने के समय इस निर्माण हेतु संदर्भ बिंदु (रिफ्रेंस प्वाइंट) सड़क के ठीक मध्य को माना गया था। अब जबकि सड़क पर निर्माण कार्य निष्पादित किए जा चुके है, तो इस संदर्भ बिंदु में फेरबदल भी हुआ है, जिसके कारण तत्काल अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही किए जाने से व्यावसायियों को अकारण नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस कांप्लेक्स में अपना व्यवसाय कर रहें 45 दुकानदारों ने नगर निगम से अनुरोध किया था कि कार्यवाही के पूर्व मौके का सूक्ष्म निरीक्षण कर ही आगे की कार्यवाही की जानी चाहिए। व्यावसायियों का यह भी मानना था कि किराए पर रहते हुए अपना कारोबार कर रहे व्यापारियों को भू-स्वामी भातखंडे कला शिक्षा समिति द्वारा नगर निगम के नोटिस के संबंध में किसी भी प्रकार की पूर्व सूचना नही दिए जाने से इस कार्यवाही से वे पूरी तरह अनभिज्ञ थे और इस वजह से न ही न्यायालय में और न ही नगर निगम के समक्ष अपना वास्तविक पक्ष प्रस्तुत कर सके हैं। ऐसे में तत्काल कार्यवाही से इन व्यवसायियों को अपना पक्ष रखने का अवसर नहीं मिल पाया है।
कमिश्नर श्री तायल ने इस संबंध में बताया है कि व्यापारियों द्वारा सुझाए गए इन सभी बिंदुओं से न्यायालय को अवगत कराते हुए नगर निगम द्वारा इसके लिए तीन माह की अवधि का अनुरोध किया गया। इस पर निर्णय देते हुए जिला न्यायालय ने नगर निगम को तीन माह का समय प्रदान किया है। न्यायालय ने यह भी कहा है कि आगामी तारीख तक इस परिसर में तोडफ़ोड़ की कार्रवाई न की जाए। प्रकरण पर अगली सुनवाई 5 अगस्त 2019 को होगी।कमिश्नर श्री तायल ने आगे बताया है कि सभी पक्षों को सुनवाई का पर्याप्त अवसर देकर व व्यावसायियों के अभ्यावेदन को दृष्टिगत रखते हुए नगर निवेश की टीम को पुन: मौके का गहन व सूक्ष्म जांच करने हेतु नगर निगम द्वारा निर्देशित किया गया है, जिससे कि न्यायालय के न्याय संगत निर्देश के परिपालन में किसी भी व्यावसायी का वास्तविक हित प्रभावित न हो।

रायपुर। वन विभाग द्वारा काले हिरण के अनुकूलन केन्द्रों में उनके रहवास और देखरेख के लिए पर्याप्त इंतजाम और स्वास्थ्य देखभाल की व्यवस्था की गई है। इन हिरणों की देख रेख और उपचार के लिए पशुचिकित्सक भी नियुक्त हैं। समय-समय पर इनकी नियमित स्वास्थ्य जांच की जाती है। बीमार होने पर तत्काल इलाज की सुविधा और उपचार किया जाता है।
वन अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में राजस्थान से कोई भी काला हिरण बारनवापारा अभ्यारण्य में नहीं लाया गया है, अपितु राष्ट्रीय प्राणी उद्यान नई दिल्ली से 50 और कानन पेण्डारी चिडिय़ाघर से 27 काला हिरण बारनवापारा अभ्यारण्य में लाया गया है। पशु चिकित्सक डॉक्टर जडिय़ा के द्वारा 25 अगस्त से 29 अगस्त 2018 तक बाड़े का निरीक्षण कर इन हिरणों की स्वास्थ्य जांच एवं उपचार किया गया। इस दौरान ग्यारह काले हिरणों की मृत्यु हुई। पोस्टमार्टम रिर्पोट में मृत्यु का कारण निमोनिया बताया गया है। वन अधिकारियों ने बताया कि काले हिरण का बाड़ा 4 हेक्टेयर में विस्तारित है, इसलिए इनकी वास्तविक गणना के लिए बाड़े में छोटे-छोटे एनीमल पार्टीशन बनाकर काले हिरण को इन पार्टीशन में ड्राईव कर सेग्रिगेट कर गणना किया जाना प्रस्तावित है। गणना के लिए वनमण्डलाधिकारी बलौदाबाजार की अध्यक्षता में पृथक से समिति गठित की जा रही है। इस समिति में पशु चिकित्सा अधिकारी और परिक्षेत्राधिकारियों के साथ गणना पूर्ण की जाएगी। काले हिरण की गणना के लिए पृथक से समिति गठन संबंधी आदेश जारी किए जा रहे है।
गणना प्रक्रिया एक महीने के भीतर पूर्ण कर ली जाएगी। वन अधिकारियों ने बताया कि पिछले वर्ष 23 अगस्त से 4 सितंबर 2018 के मध्य हुई अत्यधिक वर्षा से काले हिरणों के बचाव के लिए अनुकूलन केन्द्र में माउण्ट निर्माण, मुरूम बिछाने और पानी को बाहर निकालने के लिए ट्रेंच और झोपड़ी का निर्माण किया गया। इन हिरणों के बाड़े के अंदर पानी का भराव होने पर पम्प के जरिए जल निकासी की भी व्यवस्था की गई।