Author: admin

रायपुर । राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन पर सोमवार दोपहर दो युवकों ने आत्महत्या का प्रयास किया। प्लेटफार्म नंबर एक पर जहां एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी, वहीं दूसरे युवक ने पासिंग ओवर ब्रिज से छलांग लगाकर हाईटेंशन वायर पकड़ लिया। इसके चलते वो गंभीर रूप से झुलस गया है। सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने मृत युवक के शव को जहां मोर्चरी में भिजवा दिया, वहीं घायल युवक को उपचार के लिए मेकाहारा में भर्ती कराया गया है। दोनों युवकों की अभी पहचान नहीं हो सकी है। जानकारी के मुताबिक, दोनों घटनाएं सोमवार को प्लेटफार्म नंबर एक पर महज कुछ समय के अंतराल पर ही हुई हैं। दोपहर करीब 12.30 बजे एक व्यक्ति ने प्लेटफार्म नंबर 1 पर बने पासिंग ब्रिज से नीचे छलांग लगा दी। कूदते समय उसने वहां से गुजर रही हाईटेंशन लाइन नंबर 4 को पकड़ लिया। इसके बाद तेज झटके के साथ युवक बुरी तरह से झुलस गया। हादसे के सूचना पर आरपीएफ और जीआरपी मौके पर पहुंची और युवक को किसी तरह नीचे उतारा गया। अभी पुलिस युवक को बचाने के प्रयास में लगी ही थी कि इसी दौरान एक अन्य युवक ने प्लेटफार्म नंबर 1 पर आई पुरी-दुर्ग इंटरसिटी के सामने छलांग लगा दी। इसके चलते युवक के दो टुकड़े हो गए और उसकी वहीं मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने 108 एंबुलेंस को मौके पर बुलाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया, वहीं घायल को मेकाहारा में भर्ती कराया गया है। प्लेटफार्म पर दो घटनाएं एक साथ होते देख यात्रियों में हड़कंप मच गया। वहीं उनके साथ आए बच्चे भी दहशत में आ गए।

Read More

अंबिकापुर । स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने मंगलवार को रिंग रोड का निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य मंत्री लगातार रिंग रोड के निर्माण व गुणवत्ता में की जा रही लापरवाही की शिकायत मिलने के बाद आज गुणवत्ता की जांच के लिए रिंग रोड़ पहुंचे। सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ वे स्कूटी चलाकर रिंग रोड पहुंचे। जानकारी के मुताबिक 96 करोड़ की लागत से बन रहा रिंग रोड निर्माणाधीन है। यह कार्य जून 2018 में पूरा होना था। लेकिन अभी तक आधा ही कार्य पूरा हो पाया है। इसकी गुणवत्ता को लेकर लोगों ने शिकायत किया था। जिसके बाद टीएस सिंहदेव यहां पहुंचे और निर्माण कार्यों का जायजा लिया।

Read More

 

रायपुर । राजधानी के शंकर नगर राजीव नगर गेट के पास एक खम्बे में लगे ट्रांसफार्मर में अचानक शार्ट शर्किट के चलते आग लग गई। इस आगजनी से एक चाय और लॉन्ड्री की टपरी भी जलकर खाक हो गई। घटना की सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ी पहुंची। तब तक आग फैल चुकी थी। आधे घंटे की मशक्कत के बाद दमकल विभाग की टीम ने आग बुझाने में कामयाब हुई। इस आगजनी के चलते उस क्षेत्र में विद्युत सप्लाई बंद कर दी गई है। इसके चलते इस क्षेत्र के लोग तपती गर्मी में परेशान हो रहे हैं।

Read More

 

 

 

 

सुकमा । सुकमा पुलिस ने तीन नक्सलियों के सरेंडर करने का दावा किया है. पुलिस ने सभी नक्सलियों को स्थायी वारंटी बताया है. पुलिस ने सभी नक्सलियों पर कई संगीन वारदातों में शामिल होने का आरोप लगाया है।  एएसपी सिदार्थ तिवारी के सामने इन नक्सलियों ने सरेंडर किया है. आत्मसमर्पण किए सभी नक्सलियों को शासन की योजनाओं का लाभ देने की बात पुलिस कर रही है । पुलिस ने आत्मसमर्पण किए नक्सलियों का नाम जनमिलिशिया सदस्य वेट्टी भीमा, मड़कम सुक्का और डीएकेएमएस सदस्य मड़कम हुंगा बताया है. पुलिस के मुताबिक सभी नक्सली छिंदगढ़ इलाके में सक्रिय थे. पुलिस ने सरेंडर किए नक्सलियों पर कई वारदातों में शामिल होने का भी आरोप लगाया है।

Read More

 

 

 

मुंगेली ।  फेसबुक में बिजली को लेकर अभद्र पोस्ट करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ।
 युवक ने फेसबुक में बिजली के मुद्दा को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ऊपर निशाना साधते हुए अभद्र पोस्ट किया है।  कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने युवक के पोस्ट पर आपत्ति दर्ज कराई. जिसके बाद लोरमी थाना पुलिस ने कांग्रेसियों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया. आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । युवक से पूछताछ की जा रही है. लोरमी थाना पुलिस मामले की विस्तृत तस्दीक में जुट चुकी है।

Read More

 

रायपुर । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार को वाराणसी के दौरे पर रहेंगे। वे कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जनसंपर्क, सभा और रोड शो करेंगे। बताया जा रहा है कि वे मंगलवार को रायपुर लौटने वाले थे लेकिन अब वे वाराणसी जाएंगे और वहां प्रचार करने के बाद बुधवार को रायपुर लौटेंगे। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री शैलेश नितिन त्रिवेदी ने बताया कि मंगलवार को मुख्यमंत्री बघेल मध्यप्रदेश के उज्जैन, नीमच और खंडवा में चुनावी कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उसके बाद बनारस रवाना हो जाएंगे। सीएम बनने के बाद भूपेश बघेल का यह पहला दौरा होगा। Also Read – बिजली के मुद्दे को लेकर राहुल गांधी और भूपेश बघेल के खिलाफ फेसबुक में किया अभद्र पोस्ट, युवक गिरफ्तार बता दें कि छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद सीएम बघेल लगातार एमपी और यूपी में प्रचार कर रहे हैं। इसके पहले सोमवार को वे इंदौर में प्रियंका गांधी के साथ रोड शो में शामिल हुए थे। वहीं अगर यूपी की बात करें तो इसके पहले मुख्यमंत्री अमेठी, रायबरेली, बाराबंकी समेत कुछ और लोकसभा क्षेत्रों में सभा और जनसंपर्क कर चुके हैं।

Read More

वेबडेस्क:- अगर आपका बच्चा पढ़ता तो बहुत है लेकिन इसके बाद भी एग्जाम में उसके नंबर कम आते हैं तो शास्त्रों के अनुसार उसे पढ़ने के साथ ही एक खास मंत्र का जाप करने की भी आवश्यकता है। बच्चा अगर प्रतिदिन माता सरस्वती की पूजा करने के साथ ही इस मंत्र का जाप करें तो इससे विद्याध्ययन में आ रही रूकावटें दूर होती हैं और बच्चे का मन पढ़ाई में लगने लगता है। इसी के साथ इससे बच्चे की याददाश्त भी तेज होती है, आइए जानते हैं इस सरस्वती मंत्र के बारे में
सरस्वती मंत्रः-
या कुंदेंदु तुषार हार धवला या शुभ्र वृस्तावता ।
या वीणा वर दण्ड मंडित करा या श्वेत पद्मसना ।।
या ब्रह्माच्युत्त शंकरः प्रभृतिर्भि देवै सदा वन्दिता ।
सा माम पातु सरस्वती भगवती निःशेष जाड्या पहा ।।
मंत्र का अर्थ :-
जो विद्या की देवी भगवती सरस्वती कुन्द के फूल, चंद्रमा, हिमराशि और मोती के हार की तरह धवल वर्ण की हैं और जो श्वेत वस्त्र धारण करती हैं, जिनके, हाथ में वीणा-दण्ड शोभायमान है, जिन्होंने श्वेत कमलों पर आसन ग्रहण किया है तथा ब्रह्मा, विष्णु एवं शंकर आदि देवताओं द्वारा जो सदा पूजित हैं, वही संपूर्ण जड़ता और अज्ञान को दूर कर देने वाली माँ सरस्वती हमारी रक्षा करें और हमें विधा और बुद्धि प्रदान करें।
  

Read More

बिलासपुर । विराट अपहरण कांड मामले में पकड़ाए पांचवे आरोपी राज किशोर को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। एक और खुलासा हुआ कि उसने पुलिस को गुमराह करने के लिए अपहरण में उपयोग की गई डस्टर कार को रामानुजगंज में छिपाया था। शनिवार देर रात पुलिस ने कार बरामद कर ली। विराट अपहरण कांड में पकड़े गए पांचवे आरोपी राजकिशोर पिता शत्रुघन सिंह ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि विराट के अपहरण के बाद वैगनआर कार से विराट को निकाल करवह अपनी डस्टर कार सीजी 04 के आर 5232 में बैठाकर घर ले गया था।
21 मई को वह रामानुजगंज चला गया और फिरौती के लिए विराट के पिता को कॉल किया। इसके बाद वह कार लेकर बिहार चला गया था। 23 अप्रैल को कार लेकर वह फिर से रामानुजगंज पहुंचा और बस स्टैण्ड के पीछे सुलभ काम्प्लेक्स के पास खाली जगह पर कबाड़ वाहनों के बीच उसने अपनी कार भी खड़ी कर दी थी, ताकि पुलिस को कार मिलने पर यह लगे कि आरोपी रामानुजगंज में हैं। इसके बाद वह फिर बिहार चला गया था। शनिवार देर रात पुलिस राज किशोर को लेकर रामानुजगंज पहुंची और कार को बरामद किया।

Read More

 

रायपुर । बीजेपी विधायक शिवरतन शर्मा पर एफआईआर पर चेतावनी कांग्रेस को बीजेपी की चेतावनी बीजेपी प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने दी चेतावनी, कहा-यदि कांग्रेस का यही रवैया है तो वो भी तैयार रहें ।

Read More

 

 

 

रायपुर । छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ मंत्री और कांग्रेस नेता रविन्द्र चौबे की हालत में काफी सुधार है. अब वे सबसे मुलाकात कर रहे हैं और बातचीत भी कर रहे हैं. चौबे की तस्वीर के साथ उनके एक रिश्तेदार ने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी. तस्वीर में रविन्द्र चौबे अस्पताल के बेड पर बैठे नजर आ रहे हैं. अद्वैत चौबे ने अपने फेसबुक पेज पर जानकारी दी कि संजय गांधी पीजीआई हास्पिटल रविन्द्र चौबे से साजा-धमधा क्षेत्र से आए लोग दिनभर मिलते रहे ।

Read More