Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: admin


दंतेवाड़ा । जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एचएल ठाकुर रायपुर-जगदलपुर मार्ग में सड़क हादसे का शिकार हो गए। उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे चालक व अधिकारी घायल हो गए है। घटना कोंडागांव के पास दूधगांव की बताई जा रही है। शासकीय गाड़ी सीजी 02 6722 से सीएचएमओ एचएल ठाकुर अपने ड्राइवर के साथ वाहन पर सवार थे। इसी दौरान वाहन चालक वाहन में से नियंत्रण खो बैठा और यह हादसा हुआ। हादसे में वाहन का सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया तो वही वाहन चालक धु्रव के पैर फैक्चर हो गए। दुघर्टना में सीएचएमओ को भी चोटें आई है फिलहाल गंभीर चोट नहीं होने की वजह से वे खतरे से बाहर है ।
कवर्धा । तेंदुए की खाल की तस्करी कर बेचने की फिराक में घूम रहे तीन युवक पुलिस की गिऱफ्त में पहुंच गए हैं. मामला कवर्धा जिले के ग्राम टेलीटोला का है. मिली जानकारी के मुताबिक तीनों तस्कर तेंदुए की खाल को 10 लाख रुपए में बेचने के फिराक में घूम रहे थे. मुखबिर की सूचना पर लोहारा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खाल के साथ गिऱफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपी कबीरधाम जिले के रेंगाखर थाना के रहने वाले है ।
सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर सभी देशवासियों को बधाई दी. सीएम बघेल ने कहा- आज हमारा देश प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में विश्वपटल पर रोज नए आयाम स्थापित कर रहा है। यह हमारे अभियंताओं एवं वैज्ञानिकों की तपस्या का परिणाम है। उनके योगदान को हम सभी सलाम करते हैं।
रायपुर । दो साल पुराने विवाद को लेकर बैजनाथपारा में गुरुवार देर रात बदमाशों ने होटल संचालक पर चाकू से हमला कर दिया गया। तीन लोगों ने युवक की जमकर पिटाई और जांघ में दो बार चाकू से वार किया। उसके बाद आरोपी भाग निकले। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज चल रहा है। इस देर रात पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ लिया है। इसमें से एक आरोपी का पुराना विवाद है। वह चाकू बाजी में जेल जा चुका है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक अनवर अखाई का बैजनाथपारा में बिरयानी सेंटर है। वह रात में पान लेने के लिए गया था। जब पान लेकर लौट रहा था तो राजातालाब का तौहीद अहमद उर्फ सोनू ने रोक लिया। उसका पान छिन लिया। फिर सिगरेट लेने के लिए कहा। अनवर ने उसे मना किया। सोनू ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। सोनू का दोस्त सरफराज और 17 साल का नाबालिग भी आ गया। दोनों ने अनवर को पकड़ लिया। उसके बाद उसकी जमकर पिटाई की। इसी बीच सोनू ने जेब से चाकू निकाला और जांघ में दो बार हमला किया। आरोपी घटना के बाद भाग गए थे। उन्हें पकड़ लिया गया। पुलिस ने बताया कि तीन दिन पहले भी सोनू अपने एक साथी के साथ अनवर के होटल गया था। वहां से बिरयानी लिया और जाते-जाते धमकी दिया कि वह जेल आता जाता रहता है। उसे देख लेगा। सूत्रों के अनुसार दो साल पहले भी उनके बीच विवाद हुआ था और मारपीट हुई थी। तब से दोनों पक्षों में रंजिश चल रही है। आए दिन भिड़ते रहते हैं। सोनू मारपीट और चाकूबाजी में पहले भी जेल जा चुका है।
कवर्धा । जिले में एक आरक्षक पर नाबालिग लड़की से बलात्कार का आरोप लगा है. पीड़ित लड़की ने इस मामले की शिकायत थाने में की है. शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी आरक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. सूत्र बतातें है कि मामला दर्ज होने से पहले ही आरोपी आरक्षक फरार हो गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. फरार आरोपी के तलाशी की भी बात पुलिस कह रही है।
घटना कोतवलाली इलाके की बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि आरोपी आरक्षक का नाम अमित गौतम है और कोतवाली थाने में ही ये आरक्षक पदस्थ था. बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की के पिता भी पुलिस लाइन में पदस्थ है. नाबालिग लड़की और आरोपी आरक्षक में प्रेम प्रसंग था. दोनों एक ही इलाके में रहते भी थे. लेकिन कुछ बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया. वहीं शुक्रवार शाम नाबालिग लड़की ने कोतवाली थाने में आरक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कराया. आरक्षक पर अनाचार करने का आरोप लगाया गया है. सूत्रों के मुताबिक आरक्षक पहले से ही शादीशुदा है. मामला दर्ज होने के करीब 15 घंटे पहले से ही वो फरार हो गया है. इस पूरे मामले में डीएसपी जीएस कामडे ने कहा है कि नाबालिग लड़की ने एक आरक्षक के खिलाफ शिकायत की है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।
रायपुर । इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने डॉ राकेश गुप्ता को छत्तीसगढ़ स्टेट चैयरमैन के पद पर नियुक्त किया है। राकेश गुप्ता ईएनटी सर्जन हैं। बेहद नैतिक और कुशल डॉक्टर है। इन्हें मेडिकल क्षेत्र से संबंधित सारी जानकारी है। वे मेडिकल पेशे के जमीनी हकीकत से न सिर्फ परिचित हैं, बल्कि उसमें सुधार के लिए लगातार प्रयासरत हैं। ऐसे व्यक्ति का आईएमए के स्टूडेंट नेटवर्क के स्टेट चैयरमैन के रूप में चुनाव एक दूरदर्शी और कुशल निर्णय है। डॉ राकेश गुप्ता ही पहचान एक बेहतरीन की डॉक्टर है. इसके साथ ही वह बेहद जिंदादिल और संवेदनशील इंसान है। उनको नजदीक से जानने वाले लोगों ने नियुक्ति पर खुशी जताते हुए कहा कि यह बेहद खुशी की बात है. उनका चयन ‘पद की गरिमा को बढ़ाने वाला है।इस फैसले से राज्य के सभी सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेज में पढऩे वाले छात्रों और जूनियर डॉक्टरट्स को एक बेहद अनुभवी और जागरूक व्यक्ति का नेतृत्व प्राप्त हुआ है. राज्य भर के दस हजार से ज्यादा छात्र-छात्राओं के लिए यह बेहद हर्ष का विषय है।
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान(सिम्स) अस्पताल में आज सुबह कुछ देर के लिए उस समय हड़कंप मच गया जब अस्पताल के 2nd फ्लोर में अचानक स्पार्किंग होने लगी। अहतियात के तौर पर कुछ देर के लिए पूरे अस्पताल की बिजली बंद कर दी गई जिसकी वजह से मरीजों को भी गर्मी में हलाकान होना पड़ा। घटना की पुष्टि करते हुए सिम्स पीआरओ डॉ. आरती पाण्डेय ने बताया अस्पताल में स्पार्किंग के कारण 5 मिनट तक चिंगारी निकली थी जिसे बिजली कर्मचारियों द्वारा ठीक कर दिया गया है। सभी मरीज सुरक्षित हैं अहतियात के तौर पर कुछ समय के लिए बिजली सप्लाई बंद कर दी गई थी।
बता दें इसके पहले 22 जनवरी को भी रेडियोलॉजी विभाग के इलेक्ट्रॉनिक रूम में अचानक आग लग गई थी। कुछ तारों में अचानक शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी और काला धुंआ नियो-नेटल केयर युनिट (गहन नवजात चिकित्सा ईकाई) में पहुंच गया जहां 22 शिशु भर्ती थे। जिन्हें सिम्स के कर्मचारियों ने कांच तोड़कर बाहर निकाला था। नवजात शिशुओं को बाहर निकालने के बाद जिला अस्पताल तथा प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। लेकिन पहले से ही गंभीर इन बच्चों में से 5 शिशुओं ने दम तोड़ दिया था। इसके बाद सिम्स प्रबंधन ने बिजली व्यवस्था सही कराने को लेकर बड़ी-बड़ी बातें की थीं, लेकिन लगभग 4 माह बाद भी सिम्स की बिजली व्यवस्था सही नहीं की जा सकी है।
ग्वालियर । आगरा-झांसी हाईवे पर शुक्रवार देर रात बड़ा भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां एक मारुती वैन दो ट्रकों की चपेट में आ गई। हादसे मे वैन में सवार सात लोगों की मौत हो गई वहीं अन्य दो घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा हे वैन में सवार सभी लोग डबरा निवासी मांगीलाल के एक ही परिवार के हैं। पूरा परिवार मेहंदीपुर बालाजी से दर्शन कर वापस डबरा लौट रहे थे। इसी दौरान ग्वालियर में आगरा-झांसी हाईवे पर देर रात सिरोल के मेहरा टोल नाका के पास उनकी वैन दो ट्रकों के बीच आ गई। जिससे 7 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। फिलहाल घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है
