Author: admin

 
बिलासपुर । प्रदेश की पुलिस को हिला देने वाले विराट अपहरण कांड का मुख्य आरोपी 18 दिन बाद आज शुक्रवार को आखिरकार ​पुलिस की गिरफ्त में आ ही गया। बिहार के मीरगंज में छिपे आरोपी राजकिशोर को गिरफ्तार किया है। इसके पहले 27 अप्रैल से विराट की सगी बड़ी मां नीता सराफ समेत 4 आरोपी जेल में बंद हैं। किडनैपिंग के बाद किडनैपर्स 6 करोड़ रुपए फिरौती की मांग की थी। बता दें 20 अप्रैल की रात 8.20 पर बर्तन व्यवसायी विवेक सराफ के 6 वर्षीय बेटे विराट सराफ का करबला रोड स्थित भाजपा कार्यालय के सामने उनके घर से अपहरण किया गया था। अपहरणकर्ता कार से आए थे और उनका मुंह कपड़े से ढका हुआ था। एक सफ़ेद कलर की वेगनआर में सवार दो नकाबपोश अपहरकर्ताओं ने घर के बाहर खेल रहे विराट से पहले उसका नाम पूछा फिर उसके पिता का नाम पूछा और फिर गाड़ी में बिठाकर पुराने बस स्टैंड की ओर भाग गए थे। किडनैपिंग के बाद किडनैपर्स 6 करोड़ रुपए फिरौती की मांग की थी।

Read More

 
बिलासपुर। तखतपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महुआ शराब और महुआ लहान का जखीरा बरामद किया है। मामला जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के अतिसंवेदनशील माने जाने वाले ग्राम सोनबंधा कहा है। जहां स्थानीय पुलिस ने गांव क सरपंच पति ​शिवदास अनंत समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं मौके पर आरोपियों के पास से 640 लीटर महुआ शराब और दो हजार किलो महुआ लहान जब्त किया है जिसकी जुमला राशि करीब 70 हजार रुपए है। पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर कार्रवाई में जुट गई है।

Read More

 
 
 
 
जगदलपुर । बीजापुर के मोदकपाल में फैले जंगल में हाल ही में एक ममी पाई गई है। बाताया जा रहा है कि, ये कुदरत का करिश्मे से बनी हुई ममी है। इससे पहले भी एक दशक पहले ऐसा ही शव देखा गया था जो तांबे के रंग का था। जो कि, बाढ़ के साथ बहकर आया था।
इस ममी व अन्य सभ्यताओं के ममी में मोटा फर्क यह है कि इसे संरक्षित रखने किसी रसायन का उपयोग नहीं हुआ है। बल्कि कुदरत के करिश्मे ने एक शव को ममी में बदल दिया है।
पुलिस भी रह गई दंग : शव की स्थिति को देखते थाना ने इसकी जानकारी रीजनल फारेंसिक साइंस लेबोरेटरी को दी। यहां पहुंची टीम को आरंभिक जांच में चौंकाने वाली बात नजर आई कि यह शव ममी में परिवर्तित हो गया है।
शव को ससम्मान दफनाया गया : फॉरेन्सिक टीम द्वारा जांच पूरी हो जाने के बाद शव को पंचनामा कर इस शव को सम्मान सहित दफना दिया गया। शिनाख्ती व अन्य पहलुओं की जांच के लिए डीएनए सैपलिंग करने शव के एक हिस्से को रायपुर स्थित एफसीएल में भेजा गया है।
नहीं सड़ा था और शवों की तरह ये शव : ऐसा हुआ खुलासा सूखे नाले पर मिला यह शव पुराना होने के बाद भी अन्य शव की तरह सड़ा- गला नहीं था। बल्कि इसकी त्वचा मोटे चमड़े में बदल गई थी।
ममी मानकर दर्ज कर दिया रिकार्ड : करीब 6 फुट लंबाई वाले मृतक की उम्र 40 साल के आसपास आंकी गई। लक्षण के आधार पर इस शव को ममी मानकर रिकार्ड दर्ज किया गया है।
दशक भर पहले भी मिला है एक ममी : आरएफएसएल के वैज्ञानिक डा. बी सूरी बाबू ने एक अन्य वाकये का जिक्र करते हुए बताया कि बारसूर इलाके में दशक भर पहले एक और ममी देखी गई थी।
बाढ़ के दौरान बहकर आया था शव : नदी के बीचों बीच एक अजीबो गरीब शव अटका हुआ है। इंद्रावती की छिछली धारा को पार कर जब वे उस जगह तक पहुंचे तो पाया कि यहां तांबई रंग का एक शव अटका हुआ था। शोध करने पर पता चला कि यह शव बाढ़ के दौरान दूर कहीं से बहकर आया होगा। इस टापूनुमा जगह पर रेत की तपिश व शुष्क हवाओं ने कालांतर में इसे ममी में बदल दिया।
कुदरत ने बना दिया ममी
ज्वाइंट डायरेक्टर, क्षेत्रीय न्यायिक विज्ञान प्रयोगशाला के डा. बी सूरी बाबू ने बताया कि, तेज गर्मी व सूखी हवाओं की वजह से ऐसा हुआ है। गर्मी ने शव को सूखा दिया व तेज हवा ने उसके सडऩ की प्रक्रिया धीमी कर दी। शव कड़े चमड़े की तरह हो गया था। इसे ममीटाइजेशन कहते हैं।
दो दशक में दो घटनाएं
ममी में बदलने की ऐसी घटनाएं कम देखी गई हैं। बस्तर संभाग में दो दशक में ये दो घटनाएं विभाग ने दर्ज की है। आगे और शोध जारी है।

Read More

 
 
रायपुर । डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में शोलापुरी माता का पूजा-अर्चना किया गया। रायपुर के महापौर प्रमोद दुबे और उत्तर विधानसभा के विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा कार्यक्रम स्थल में पहुंचकर माता का आशीर्वाद लिया।  बता दें कि डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में हर साल शोलापुरी माता का पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाता है। इसमें रोजाना शोलापुरी माता की मूर्ति हल्दी से बनाकर स्थापना की जाती है और यह आयोजन डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में लंबे समय से किया जा रहा है। इस दौरान शहर जिला अध्यक्ष गिरीश दुबे, एमआईसी सदस्य राधेश्याम विभार, केंद्रीय ब्राम्हण समाज अध्यक्ष विनय तिवारी, आंध्र समाज के अध्यक्ष स्वामी, महापौर प्रतिनिधिगण समेत शहर के अनेक गणमान्य नागरिक एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

Read More

 
 
 
सुकमा । नक्सलियों ने मरईगुड़ा पंचायत सचिव को जान से मारने की धमकी दी है। नक्सलियों ने पंचायत सचिव पर यह आरोप लगाया है कि वे ग्रामीणों को बरगला रहे हैं और वूसली कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि कोंटा एरिया कमेटी के नक्सलियों ने पर्चा फेंककर धमकी दी है।
मिली जानकारी के अनुसार सुकमा के मरईगुड़ा और आस-पास के इलाके के ग्रामीण 13 साल पहले काम करने के लिए तेलंगाना चले गए थे और कुछ दिनों पहले ही वे अपने घर वापस लौटे। उनके घर वापसी की जानकरी होने पर पंचायत सचिव ने उनसे ​मुलाकात की और कुछ जानकारी साझा की। पंचायत सचिव का ग्रामीणों से मुलाकात करना नक्सलियों को रास नहीं आया और उन्होंने पर्चा फेंककर सचिव को जान से मारने की धमकी दी है।

Read More

रायपुर । राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आज जारी कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड के नतीजों में सफलता हासिल करने वाले सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने कहा है कि  विद्यार्थियों ने जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव पार किया है, जो उनकी मेहनत और लगन का परिणाम है। श्रीमती पटेल ने समस्त छात्र-छात्राओं की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा है कि वे भविष्य में इसी तरह निरन्तर आगे बढ़ते रहें और अपने परिवार, राज्य और देश का नाम रोशन करें। उन्होंने परीक्षा में असफल विद्यार्थियों को निराश नहीं होने की सलाह दी और कहा कि इसे ही चुनौती मानकर आगे बढ़ें, सफलता निश्चित ही आपके कदम चूमेगी।

Read More

 
 
 
 
 
 रायपुर । पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने ट्वीट कर छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण हुए सभी विद्यार्थियों को बधाई दी. ट्वीट में लिखा- छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण हुए सभी विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए ढ़ेरों शुभकामनाएँ। यह सफलता आपके कठोर परिश्रम व लगन का परिणाम है। जो विद्यार्थी इन परीक्षाओं में असफल रहे हैं वे निराश न हों, धैर्य के साथ अपना प्रयास जारी रखें, आप निश्चित ही सफल होंगे ।

Read More

 
 
 
 
 
 
 
 
मगरलोड धमतरी। जिले के विकासखंड मगरलोड से 20 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम पंचायत हसदा के खेत खलियानों में दो जंगली हाथियों ने ऐसा आतंक मचाया की किसानों की खड़ी धान की फशल पूरी तरह बरबाद हो गई. जंगली हाथियों ने जमकर तांडव मचाया है ।
बता दें कि लीला राम अपने खेतों के दवाई छिड़काव का काम कर रहा था तभी तो जंगली हाथी तेजी से उसकी ओर दौड़ पड़े. किसान ने दवा ढिड़काव का काम छोड़कर जल्दी ही पेड़ पर चढकर अपनी जान बचाई है ।
अभी भी इन जंगली हाथियों का उत्पात जारी है ये हाथी धान की फसल को रौंध रहे हैं. जंगली हाथी को देखने आसपास के ग्रामीणों की भीड़ बढ़ रही है वन एवं पुलिस विभाग के कर्मचारी लोगों को हाथी से दूर रहने के लिए सतर्क करने में लगे हुए हैं ।
ग्रामीणों का कहना है कि हमने सुबह से ही वन विभाग के उच्च अधिकारियों का जंगली हाथियों के उत्पात की जानाकरी दी थी. लेकिन अधिकारी समय पर नहीं पहुंचे, जिसकी वजह से उनकी धान की कई एकड़ों में लगी फसल बरबाद हो गई है ।

Read More

 
 
 
 
 
रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आज जारी कक्षा दसवीं, बारहवीं तथा व्यावसायिक परीक्षा में प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों के साथ-साथ सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।
मुख्यमंत्री ने हाई स्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा वर्ष 2019 तथा हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा 2019 के साथ-साथ हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक परीक्षा 2019 के सभी सफल विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा है कि जिस तरह विद्यार्थियों ने इन बोर्ड परीक्षाओं के माध्यम से जिन्दगी के एक अहम चरण में सफलता अर्जित की है, उसी तरह भविष्य में भी वे जिन्दगी के हर क्षेत्र में सफलता अर्जित करेंगे और अपने स्कूल, गांव, शहर के साथ-साथ प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे। मुख्यमंत्री ने परीक्षा में सफल नहीं हो सकने वाले परीक्षार्थियों को भी बिना निराश हुए पूरे धैर्य, हिम्मत और मेहनत के साथ निरन्तर अध्ययन करने की समझाईश दी और कहा कि उन्हें भी परीक्षा सहित जीवन में सफलता निश्चय मिलेगी।  उन्होंने इस बात के लिए भी शिक्षकों, पालकों और विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी है कि इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर परिणाम आया।
उल्लेखनीय है कि आज सुबह परीक्षा परिणाम की घोषणा मंडल के सभागार में स्कूल शिक्षा सचिव और माध्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष श्री गौरव द्विवेदी ने की। परीक्षा परिणाम की घोषणा के साथ ही यह मंडल के ऑनलाईन वेबसाईट पर उपलब्ध है। परीक्षार्थी अपना परीक्षा परिणाम वेबसाईट डब्ल्यूडल्ब्यूडल्ब्यूडॉटसीजीबीएसईडॉटएनआईसीडॉटइन (www.cgbse.in) के माध्यम से भी देख सकते हैं। इसके लिए परीक्षार्थी वेबसाईट में रोल नम्बर दर्ज कर विषयवार अंकों की जानकारी ले सकते हैं।

Read More

 
नई दिल्ली  । डीकेएस अस्पताल में फर्जीवाड़ा केस में अभियुक्त बनाये गये पुनीत गुप्ता को दिए गए अंतरिम बेल के विरुद्ध आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान आज न्यायाधीश आनंद भूषण एवम् न्यायधीश थॉमस की डबल बेंच में शासन के तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने पैरवी की, जिसके दौरान न्यायलय ने यह माना कि बेल किसी ठोस कारण के बिना दिया गया है जबकि मामला ६४ करोड़ के गबन संबंधित है. इसके तहत सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी कर अभियुक्त को यह पूछा है कि अंतरिम  बेल को क्यो न निरस्त किया जाए । 
राज्य शासन के अतिरिक्त महाधिवक्ता सतीश चंद्र वर्मा ने सुप्रीम कोर्ट में राज्य सरकार द्वारा किये गये अपील पर आज सुनवाई शुरु हुई और सुप्रीम कोर्ट ने बहस के बाद माना कि पुनीत गुप्ता को बिना किसी ठोस कारण के अग्रिम जमानत दी गई है. वर्मा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने पुनीत गुप्ता को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है और कहा है कि क्यों न आपको दी गई अग्रिम जमानत को निरस्त कर दिया जाये. अतिरिक्त महाधिवक्ता ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की अगली सुनवाई जुलाई माह में होगी । 
गौरतलब है कि डीकेएस हॉस्पिटल में 64 करोड़ रुपये की हेराफेरी के मामले में तात्कालीन अस्पताल अधीक्षक डॉ पुनीत गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. मामला दर्ज होने के बाद ही पुनीत गुप्ता फरार चल रहे थे और उन्होंने बिलासपुर हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका लगाई थी. हाईकोर्ट ने इस याचिका पर पुनीत गुप्ता को राहत देते हुए अग्रिम जमानत दे दी थी,जिसके खिलाफ राज्य शासन ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी । 

Read More