Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: admin

रायपुर । दंपत्ती के साथ छेड़खानी और मारपीट के मामले में राजेन्द्र नगर पुलिस ने आरोपी जीतू बारले को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें करीब 20 दिन पहले आरोपी के खिलाफ राजेंद्र नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जिसमें आरोपी ने कार सवार दंपत्ति के साथ मारपीट की थी जिसमें एक आरक्षक भी शामिल था। आरक्षक की पहचान दुष्यंत सिंह के रूप में हुई थी जिसे एसपी आरिफ शेख ने निलंबित कर दिया था। वहीं मामले में एएसआई श्रवण मिश्रा पर लापरवाही बरतने पर भी विभागीय जांच की कार्रवाई की गई थी।
रायपुर । छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर शुरू हो गया है, राजधानी रायपुर समेत छग के सभी जिलों में तापमान में तेजी से बढ़ोत्तरी देखी गई है. प्रदेश की ज्यादातर जगहों पर अधिकतम तापमान 41 डिग्री के पार चला गया है. बुधवार को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 45 डिग्री और रायपुर में 44.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. सीजन में पहली बार राजधानी का पारा 44 डिग्री के पार पहुंचा है।
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर संभाग में अगले 48 घंटे तक चलेगी लू.साथ मौसम विभाग ने आपदा प्रबंधन विभाग को जरूरी कदम उठाने पत्र लिखा है. इस सीजन में पहली बार राजधानी का तापमान 44 डिग्री के पार हुआ है।
प्रदेश के शहरों का अधिकतम तापमान…
बिलासपुर में 45.0
राजनांदगांव में 45.0
रायपुर में 44.3
दुर्ग में 42.6
पेंड्रारोड 41.5
अंबिकापुर में 41.0
जगदलपुर में 41.0


रायपुर । अक्सर ऐसा देखा जाता है कि जैसे ही बोर्ड परीक्षा के परिणाम सामने आते हैं. छात्र नंबरों को लेकर कई बार डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं. ऐसी स्थिति से बचने के लिए छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने स्पेशल हैल्पलाइन नंबर की व्यवस्था की है।
परीक्षा परिणाम घोषित होने से पहले ही माशिमं ने उन छात्रों को लेकर अपनी पूरी तैयारी कर ली है,जो परिणाम जारी होने के बाद तनाव के शिकार हो जाते हैं या फिर करियर का सही विकल्प नहीं चुन पाते।
रविववि की हेल्पलाइन नंबर आज से शुरू हो जाएगी. सुबह 10.30 से शाम 5 बजे तक हेल्पलाइन नंबर चालू रहेंगे. हेल्प लाइन नंबर में मनोचिकित्सक कैरियर काउंसिलर और शैक्षिक अभिप्रेरक अपनी सेवाएं देंगे।
इससे पहले बोर्ड परिक्षाओं के वक्त माशिम की हेल्पनाएं सेवाएं शुरू की गई थी. इससे विषय विशोषज्ञों द्वारा छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के टिप्स दिए गए थे. छात्र हेल्पलाइन नंबर 1800-2334363 पर संपर्क कर किसी भी तरह के तनाव होने की स्थिति में चर्चा कर सकते हैं।

नई दिल्ली । लोकसभा चुनाव मतदान के चरण जैसे-जैसे बढ़ते जा रहे हैं, वैसे-वैसे नेताओं की जबान तल्ख होती जा रही है. कहीं पर नेता मंचों के जरिए विरोधियों पर हमला कर रहे हैं, तो कहीं पर नेता सोशल मीडिया के जरिए विरोधियों पर हमले कर रहे हैं ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपने भाषणों में बिना नाम लिए गांधी परिवार को निशाना बनाए जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर हमला किया है. सीएम बघेल ने कहा कि नरेंद्र मोदी दी किसी को नामपंथी, किसी को नाकामपंथी और किसी को दमनपंथई कहते घूम रहे हैं. उनके पांच साल के कार्यकाल पर एक नजर डाले लें तो पता चलेगा कि अपने जनविरोधी और विकास विरोधी कामकाज की वजह से वे विनाशपंथी के अलावा कुछ नहीं है ।
उनके पांच साल के कार्यकाल पर एक नज़र डाल लें तो पता चलेगा कि अपने जनविरोधी और विकास विरोधी कामकाज की वजह से वे विनाशपंथी के अलावा कुछ नहीं हैं।
वहीं दूसरे ट्वीट में सीएम बघेल ने कहा कि नरेंद्र मोदी सवाल पूछने पर नाराज़ हो जाते हैं. उन्हें सवालों से डर भी लगता है इसीलिए पांच साल में एक भी पत्रवार्ता नहीं की है. लेकिन हम तो सवाल पूछेंगे साहब, अगर सवाल पूछना अपराध है तो हम अपराधी सही.।
दुर्ग। दुर्ग में पुलिस की सक्रियता से एक दुधमुंहे की जान बची है। बता दें कि बैजनाथपारा दुर्ग के रहने वाले निर्मल गुप्ता पिछली रात्रि 10:30 बदहवास थाना कोतवाली पंहुचे। उन्होंने थाने में बताया कि उनके 3 साल के लड़के अनुराग को उसी का चाचा धीरज चॉकलेट खिलाने के बहाने 3 बजे दोपहर से ले गया है, और देर रात तक भी वापस नही आया है। चाचा धीरज के मानसिक रोगी होने तथा मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर से उसका इलाज चलने की भी बात बताया। इस हालात में बच्चे के सुरक्षित होने को लेकर सवाल उठ रहे थे। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक प्रखर पांडेय,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित झा,सीएसपी विवेक शुक्ला को अवगत कराया गया। उसके बाद उनसे आवश्यक निर्देश लेकर जिले की नाकेबंदी की गई। साथ ही 112 वाहनों को सक्रिय कर दिया गया। सोशल मीडिया पर की मुख्यमंत्री भूपेश से शिकायत, कुछ ही समय बाद गांव में आ गई बिजली आरोपी धीरज के पास फोन भी था। उसको बार – बार फोन किया गया। लेकिन वह फोन नहीं उठा रहा था। जिसके बाद पुलिस को जांच के दौरान भाटापारा में उसके होने की लोकेशन मिली। जिसके बाद बच्चे के परिवार के सदस्यों को लेकर कोतवाली पुलिस की टीम तत्काल भाटापारा रवाना हुई। पुलिस ने सुबह चार बजे तक बच्चे के चाचा एवं धीरज को भाटापारा से ढूंढ निकाला और बच्चे को सुरक्षित उसके परिवार को सौंप दिया गया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक पूरी टीम को बधाई दी। इस अभियान में थाना प्रभारी दुर्ग निरीक्षक सुरेश ध्रुव,उप निरी युवराज देशमुख,आरछक भीम यादव एवं खुर्रम की सरहमीय भूमिका रही।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रविन्द्र चौबे की सेहत बिगडऩे के बाद मंत्री मोहम्मद अबकर को विधि एवं विधायी कार्य विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अभी यह प्रभार मंत्री रविंद्र चौबे के पास था। उनका स्वास्थ्य खराब होने के कारण आगामी आदेश तक यह विभाग मंत्री मोहम्मद अकबर को सौंपा गया है। मंत्री रविन्द्र चौबे की बीमारी के बाद लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई में अपना इलाज करा रहे हैं। हालांकि इस दौरान भी रविन्द्र चौबे मंत्री बने रहेंगे लेकिन उनके पास विधि एवं विधायी कार्य विभाग विभाग का प्रभार नहीं होगा।

रायपुर । एंबुलेंस की इमरजेंसी सेवा 108 बीते रात से बंद हैं। लोग काल कर रहें है तो काल कहीं और फारर्वड हो जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। 108 को संचालित करने वाली कंपनी जीवीके का कॉल सेंटर ही बंद हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबित सर्वर ठप्प होने की वजह यह परेशानी हो रही हैं। बता दे 11 जिलों में संचालित होने वाला इमरजेंसी 108 की सेवा फिलहाल पूरी तरह से बंद है ।
अमीर बनने और करोड़ों बैंक बैलेंस रखने के शौक में कर डाली 1 करोड़ 75 लाख की ठगी, दो शातिर ठग गिरफ्तार

अम्बिकापुर । करोड़ों के बैंक बैलेंस रखने के शौक में दो युवकों ने फर्जी अकाउंट बनाकर एक करोड़ 75 लाख की ठगी कर डाली. लेकिन अब दोनों शातिर ठग पुलिस के गिरफ्त में पहुंच गए हैं. मामला अंबिकापुर जिले के गांधीनगर थाने इलाके का है।
मिली जानकारी के अनुसार गांधीनगर इलाके के पीजी कॉलेज के सामने स्थित केनरा बैंक के बैंक मैनेजर द्वारा एक खाते में करोड़ो रूपये की संदिग्ध लेन-देन की जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी. गाधीनगर की टीम ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए सादे कपड़ों में केनरा बैंक के आस-पास तैनात कर दिया गया. जिससे आरोपी के पैसे निकालने बैंक आने पर पकड़ा जा सके. तभी फर्जी आधार कार्ड पर लगे फोटो से मिलता-जुलता हुबहु व्यक्ति दिखाई दिया. जिसे तत्काल घेराबंदी कर पकड़ा गया ।
आरोपी अरविन्द बेक ने पूछताछ करने पर बताया कि अपने मित्र कपिल देव के साथ वर्ष 2017 में उसके साथ उसके मुआवजे के प्रकरण के निराकरण के लिये बिलासपुर गया था तब उसने देखा की 56 लोगों की सूची देखी, जो कि जगन्नाथपुर के हैं और मुआवजा प्राप्त नहीं किये हैं. 56 लोगों का कुल 14 करोड़ 50 लाख राशि का भुगतान एसईसीएल के पास बकाया है।
आरोपी अरविन्द बेक
जगन्नाथपुर निवासी कमल साय के खाते में एसईसीएल मुआवजा 1 करोड़ 85 लाख आना था. आरोपी ने कमल साय के आधार कार्ड पर फर्जी तरीके से अरविन्द की फोटो लगा ली और कमलसाय के नाम से एक खाता खुलवाया. फिर शातिर तरीके से अपने खाते में मुआवजे का राशि 1 करोड़ 85 लाख में से 1 करोड़ 75 लाख 56 हजार 592 आ गए. तब बैंक प्रबंधन को शक हुआ औऱ उन्होंने पुलिस को सूचना दी. तब पूरे खेल का खुलासा हुआ. दोनों आरोपी अरविन्द बेक और वाहिद हुसैन पहले भी कई अपराध कर चुके हैं. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जशपुर । युवती को बहन के घर छोड़ने का झांसा देकर युवक जंगल में ले गया. युवती द्वारा विरोध करने पर धमकी देकर हवस का शिकार बना लिया. आरोपी फिर युवती को जंगल में छोड़कर फरार हो गया. पीड़िता घर पहुंचने के बाद नजदीकी थाना में मामला दर्ज कराया. शिकायत के बाद पुलिस आरोपी की सरगरमी से तलाश की. पुलिस को 15 दिन बाद आरोपी को जिले के नारायणपुर से गिरफ्तार करने में सफलता मिली ।
दरअसल, 26 साल की युवती जशपुर में किराए के मकान में रहकर मजदूरी का काम करती थी. 20 अप्रैल को पीड़िता गोविंदपुर बस स्टैंड में अपनी सगी बहन के घर कमलपुर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी. इसी बीच गोविंदपुर का रहने वाला आरोपी जुनेद पीड़िता के पास बस स्टैंड पहुंच गया और पीड़िता को उसकी बहन के घर कमलपुर अपनी मोटर साइकिल में छोड़ देने की बात करने लगा
युवती उसके झांसे में आकर मोटर साइकिल में बैठ गईं. आरोपी पीड़िता की बहन के घर कमलपुर छोड़ने के बजाय गोविंदपुर और कमलपुर के बीच पड़ने वाले जंगल में ले जाकर युवती के साथ मार-पीट की, फिर बलात्कार कर फरार हो गया ।
घटना के दो दिन बाद 22 अप्रैल को पीड़िता ने आरोपी जुनेद के खिलाफ थाने मे रिपोर्ट दर्ज कराई. पीड़िता की शिकायत पुलिस ने अपराध दर्ज किया. शिकायत के बाद ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई. खोजनबीन के बाद आरोपी जुनेद को नारायणपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया ।

बेमेतरा । जिले के नांदघाट इलाके में दिल दहाला देने वाला मामला सामने आया है जहां कुद नकाबपोशों ने बच्चों के सामने धारदार हथियार से उनकी मां की हत्या कर दी। जिस वक्त इस घटना को अंजाम दिया गया उस वक्त महिला के बच्चे भी पास ही थे। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
मिली जानकारी के अनुसार बेमेतरा जिले के नांदघाट इलाके के गनियारी की है जहां सोमवार सुबह दिनदहाड़े एक महिला की हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह गांव की महिला अपने घर पर काम कर रही थी। इसी दौरान कुछ नकाबपोश अचानक महिला के घर जबरदस्ती घुस गए। इससे पहले महिला कुछ समझ पाती बदमाशों ने महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने धारदार हथियार से महिला पर कई वार किए जिसके बाद महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के दौरान महिला के बच्चे पास ही खेल रहे थे। जब आस-पास के लोगों ने महिला की खून से सनी लाश देखी, तब पुलिस को घटना की जानकारी दी। नानघाट पुलिस फिलहाल आस-पास के लोगों से भी घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है।