Author: admin

 
 
रायपुर ।  नागरिक आपूर्ति निगम में घोटाला मामले के आरोपी आईपीएस रजनेश सिंह के खिलाफ सरकार को किसी भी तरह के कड़े कदम उठाने या गिरफ्तारी करने पर हाई कोर्ट ने रोक लगा दी है. कोर्ट के इस फैसले के बाद जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के नेता अमित जोगी ने भूपेश बघेल सरकार को चैलेंज करते हुए कहा कि अगर सरकार में जरा भी नैतिकता बची हो तो पुलिस भेजकर उन्हें और अजीत जोगी को उनके निवास से गिरफ्तार कर ले. हम तैयार हैं । 
अमित जोगी ने ट्वीट कर कहा कि बदलाव की बजाय बदले के रास्ते पर चलने वाली बदलापुर सरकार के निशाने पर रहे अजीत जोगी और अमित जोगी को छोड़कर सभी अग्रिम जमानत प्राप्त कर चुके हैं, क्योंकि सरकार द्वारा लगाए गए किसी भी आरोप में देश की न्यायपालिका को रत्ती-भर सच्चाई भी नहीं दिखी. जनता कांग्रेस का खुला चैलेंज है कि अगर भूपेश बघेल सरकार में अब थोड़ी भी नैतिकता बची है, तो पुलिस भेज कर हम दोनों (अजीत जोगी-अमित जोगी) को हमारे निवास से गिरफ़्तार कर ले. हम तैयार हैं । 

Read More

 
 
 
 
गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। अक्षय तृतीया के पर्व पर शुभ मुहूर्त में विधिवत पूजा अर्चना के बाद आज वैदिक मंत्रोचारण के साथ 11:30 पर गंगोत्री व 1:15 मिनट पर यमुनोत्री धाम के कपाट देश विदेश के श्रद्धालुओं के लिए खोल दिये जायेंगे। जहां आगामी छह माह तक श्रद्धालु मां गंगा व यमुना के दर्शन कर सकेंगे। मंगलवार को मां गंगा की डोली गंगोत्री धाम पहुंच चुकी है। जबकि मां यमुना की डोली खरसाली से यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हो रही है।
इससे पहले छह माह तक अपने शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव में निवास करने के बाद सोमवार को मां गंगा की डोली अपने शीतकालीन प्रवास स्थल गंगोत्री धाम के लिए रवाना हो गई थी। डोली को पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ सवा मन (50 किलो) का कलेऊ, स्थानीय पकवान देकर दोपहर 12:35 पर मुखबा के ग्रामीणों ने मां गंगा को विदाई दी। सोमवार सुबह विशेष पूजा अर्चना और आरती के बाद गंगा की उत्सव डोली को सजाया गया। इसके बाद तय मुहूर्त के अनुसार 12:35 पर मां गंगा की उत्सव डोली आर्मी बैंड की धुन पर मुखबा से गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई। गंगा की डोली यात्रा में मुखबा के साथ ही धराली, हर्षिल समेत उपला टकनौर के ग्रामीणों तथा कई तीर्थयात्रि शामिल हुए। मार्कण्डेय पुरी स्थित दुर्गा मंदिर में पहुंचने के बाद मां गंगा के साथ भक्तों ने अल्प विश्राम किया। मुखबा के प्राचीन पैदल यात्रा पथ से होते हुए डोली शाम को भैरों घाटी पहुंची।
चारधाम यात्रा के पहले धाम यमुनोत्री के लिए मां यमुना की डोली शनिदेव की अगुवाई में मंगलवार (आज) अपने शीतकालीन प्रवास खरसाली से सुबह 9 बजे यमुनोत्री धाम के लिए प्रस्थान करेगी। जो दोपहर 11 बजे यमुनोत्री मंदिर पहुंचेगी। जहां विधिवत पूजा अर्चना एवं हवन के बाद दोपहर 1:15 बजे यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इसके साथ ही प्रदेश में मंगलवार को चारधाम यात्रा का विधिवत शुरू हो जायेगी।

Read More

 
 
7 मई को वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया है. इस तिथि को अक्षय तृतीया के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम का भी जन्म हुआ था. परशुराम ऋषि जमदग्नि और रेणुका के पुत्र थे. परशुराम भगवान शिव के परमभक्त होने के साथ न्याय के देवता भी माने जाते हैं. उन्होंने क्रोध में न सिर्फ 21 बार इस धरती को क्षत्रिय विहीन किया बल्कि भगवान गणेश भी उनके गुस्से का शिकार हो चुके हैं. आइए जानते हैं परशुराम से जुड़ी ऐसी ही 5 खास बातें जो शायद ही अब तक आपने कभी सुनी होंगी.ब्रह्रावैवर्त पुराण के अनुसार, परशुराम एक बार भगवान शिव से मिलने उनके कैलाश पर्वत पहुंच गए. लेकिन वहां उन्हें रास्ते में ही उऩके पुत्र भगवान गणेश ने रोक दिया. इस बात से क्रोधित होकर उन्होंने अपने फरसे से भगवान गणेश का एक दांत तोड़ दिया था. जिसके बाद भगवान गणेश एकदंत कहलाए. त्रेतायुग में सीता स्वयंवर के दौरान टूटने वाला धनुष भगवान परशुराम का ही था. अपने धनुष के टूटने से क्रोधित परशुराम का जब लक्ष्मण के साथ संवाद हुआ तो भगवान श्री राम ने परशुराम जी को अपना सुदर्शन चक्र सौंप दिया था. यह वहीं सुदर्शन चक्र था जो द्वापर युग में भगवान श्री कृष्ण के पास था । 
महाभारत से जुड़ीं प्रचलित कथाओं के अनुसार भीष्म पितामह परशुराम के ही शिष्य थे. एक बार जब भीष्म ने अपने छोटे भाई से विवाह करवाने के लिए काशीराज की तीनों बेटियों अंबा, अंबिका और अंबालिका का हरण कर लिया. लेकिन जब अंबा ने भीष्म को बताया कि वह राजा शाल्व से प्रेम करती हैं, तो भीष्म ने उसे छोड़ दिया. लेकिन शाल्व ने अंबा के हरण होने के बाद उससे विवाह करन से इंकार कर दिया. अंबा ने जब यह बात परशुराम को बताई तो उन्होंने भीष्म को उससे विवाह करने का आदेश दिया. लेकिन आजीवन ब्रह्मचर्य पालन करने की प्रतिज्ञा लेने वाले भीष्म ने ऐसा करने से मना कर दिया. जिसके बाद परशुराम और भीष्म के बीच युद्ध हुआ. हालांकि बाद में अपने पितरों की बात मानकर परशुराम ने अपने अस्त्र रख दिए थे । 
भगवान परशुराम माता रेणुका और ॠषि जमदग्नि की चौथी संतान थे. परशुराम जी ने अपने पिता की आज्ञा के बाद अपनी मां का वध कर दिया था. जिसकी वजह से उन्हें मातृ हत्या का पाप भी लगा. उन्हें अपने इस पाप से मुक्ति भगवान शिव की कठोर तपस्या करने के बाद मिली. भगवान शिव ने परशुराम को  मृत्युलोक के कल्याणार्थ परशु अस्त्र प्रदान किया, यही वजह थी कि वो बाद में परशुराम कहलाए.एक बार सहस्त्रार्जुन अपनी पूरी सेना समेत भगवान परशुराम के पिता जमदग्रि मुनी के आश्रम पहुंचा. मुनि ने अपनी कामधेनु गाय के दूध से पूरी सेना का स्वागत किया लेकिन सहस्त्रार्जुन ने लालचवश मुनि की चमत्कारी कामधेनु को अपने बल का प्रयोग कर छीन लिया. जिसके बाद परशुराम ने इस बात का पता लगते ही सहस्त्रार्जुन को मौत के घाट उतार डालासहस्त्रार्जुन के पुत्रों ने परशुराम से बदला लेने के लिए उनके पिता का वध कर दिया. जिसके बाद उनकी मां भी अपने पति के वियोग में उनकी चिता पर ही सती हो गईं. मां और पिता की मौत से गुस्साए परशुराम ने शपथ ली कि वह धरती से समस्त क्षत्रिय वंशों का संहार कर देंगे. उन्होंने एक या दो बार नहीं बल्कि पूरे 21 बार पृथ्वी से क्षत्रियों का विनाश कर अपनी प्रतिज्ञा पूरी की । 

Read More

 
 
करिश्मा कपूर और उनकी बहन करीना कपूर खान एक दूसरे के काफी करीबी माने जाते हैं और दोनों बहनें अक्सर एक दूसरे के साथ मस्ती करती हुई देखी जाती हैं. इसके अलावा दोनों बहनें भी बी टाउन के सबसे प्यारे भाई-बहनों में से हैं. दोनों बहनें एक-दूसरे के साथ बहुत समय बिताती हैं और अक्सर कई कार्यक्रमों और अवसरों जैसे बॉलीवुड पार्टियों या डिनर आउटिंग पर एक साथ स्पॉट की जाती हैं. ऐसा ही कुछ बीते सोमवार को देखने को मिला जब दोनों बहनों ने सोमवार को फिर से साथ में कुछ क्वालिटी टाइम बिताया, लेकिन यह समय और भी खास तब बना जब उनकी मां बबीता भी उनके साथ नजर आईं.करिश्मा कपूर ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी बहन करीना कपूर खान और मां बबीता के साथ अपनी एक प्यारी तस्वीर शेयर की. जैसा कि फोटो में देखा जा सकता है तीनों ने एक साथ फोटो खिंचवाईं और उनमें से तीन बेहत ही खूबसूरत नजर आ रही थीं. जहां करिश्मा ने एक लंबी नीली ड्रेस पहनने नजर आ रही थी, वहीं बेबो ने घुटने तक की एक शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही है, जिससे वह बेहद शानदार लग रही थीं. साथ ही उनकी मां बबीता भी सफेद कैजुअल शर्ट और मैचिंग ब्लू डेनिम जींस में कमाल की लग रही थीं । 
वहीं अगर काम की बात की जाए तो करीना कपूर खान जल्द ही अगली अपकमिंग फिल्म गुड न्यूज में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी की मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे. इस फिल्म को अक्षय कुमार और करण जौहर द्वारा निर्मित और राज मेहता द्वारा निर्देशित किया गया है. ये फिल्म 27 दिसंबर 2019 को रिलीज होगी.बता दें कि ये फिल्म एक ऐसे कपल पर आधारित है जो मां-बाप बनना चाहते हैं, लेकिन बन नहीं पाते, जिसमें दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी उनकी मदद करते हैं. इसके साथ ही करीना कपूर खान इरफान खान की फिल्म अंग्रेजी मीडियम में भी नजर आने वाली हैं. इसके साथ ही इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों राजस्थान के उदयपुर में चल रही है. वहीं बताया जा रहा है कि 15 मई से करीना कपूर खान इस फिल्म की शूटिंग को मुंबई में जॉइन करेंगी । 

Read More

 फिल्म सुल्तान और टाइगर ज़िंदा है की सफलता के बाद निर्देशक अली अब्बास ज़फर सलमान खान के साथ तीसरी बार भरत के साथ ब्लॉकबस्टर की हैट्रिक पूरी करने की उम्मीद कर रहे हैं. यह फिल्म ईद के मौके पर रिलीज की जाएगी. भारत फिल्म में कैटरीना कैफ, दिशा पटानी, जैकी श्रॉफ, सुनील ग्रोवर, तब्बू, सोनाली कुलकर्णी और शशांक अरोड़ा नजर आएंगे. सलमान खान की मच अवेटेड फिल्म भारत 5 जून को रिलीज होगी.इस फिल्म का फैन्स बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने के साथ कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है. इस दिनों फिल्म के प्रचार में व्यस्त फिल्ममेकर अली अब्बास जफर ने बताया कि सलमान खान के साथ यह उनकी तीसरी फिल्म है, सुपरस्टार के साथ काम करने के बारे में एक अच्छी बात और एक बुरी बात.अली अब्बास जफर ने खुलासा किया कि अच्छी बात यह है कि सलमान खान जब फिल्म सेट पर मौजूद होते हैं तो वह हर सीन को बड़ी गंभीरता और संजिदगी से करते हैं और उनके साथ काम करने में खुशी महसूस होती है. वहीं उनके साथ काम करने की बुरी बात यह है कि वह समय के पाबंद नहीं हैं और अक्सर उनका इंतजार करना पड़ता है.उनके साथ काम करने में बस यही बुराई है कि आपको उनका इंतजार करना पड़ता है. लेकिन, मुझे इस बात की कोई परवाह नहीं है. जो स्टारडम के साथ आता है. शूटिंग के दौरान, मैं शाम को उनके पास जाऊंगा और वह आत्मविश्वास से कहेगा, सर, मैं आपसे पहले वहां पहुंचूंगा.

Read More

धमतरी । देशभर में अक्षय तृतीया पर्व 7 मई को धूमधाम से मनाया जा रहा है। 16 साल बाद ग्रहों का महासंयोग बनने से इस पर्व का महत्व और बढ़ गया है। इस पर्व में सोना-चांदी की खरीदी को शुभ माना जाता है, जिसके चलते पर्व के पहले ही सराफा बाजार ग्राहकों से गुलजार हो गया है।
होगी सैकड़ों शादियां
उल्लेखनीय है कि धर्मशास्त्रों में अक्षय तृतीय के पर्व का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन सुबह से स्नान कर पूजा-अर्चना और दान-पुण्य करने से व्यक्ति को अक्षय फल मिलता है। इसी मान्यता के चलते पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस साल अक्षय तृतीय के पर्व पर सैकड़ों  शादियां होगी। इसे लेकर वर और वधु के पक्ष के लोग तैयारी में जुटे हुए हैं। अक्षय तृतीय में शादी करने के लिए किसी मुहूर्त का इंतजार नहीं करना पड़ता है। यही कारण है कि लोग शादी की तैयारी में लगे हुए हैं। उधर 16 साल बाद महासंयोग बनने से इस पर्व में मंदिरों में हवन-पूजन का कार्यक्रम भी होगा।
16 साल बाद बन रहा महासंयोग
विद्वत परिषद के अध्यक्ष पंडित होमन प्रसाद शास्त्री, राजकुमार तिवारी ने बताया कि अक्षय तृतीया पर योग चर्तुग्राही योग बन रहा है। 16 वर्ष बाद सूर्य, शुक्र, राहु व चंद्र उच्च राशि वृष में प्रवेश करेंगे। अक्षय तृतीया के इस पर्व में दान-पुण्य करना श्रेष्ठ माना गया है।
सोने की कीमत गिरी
उधर अक्षय तृतीय पर्व के नजदीक आते ही सराफा बाजार ग्राहकों से गुलजार हो गया है। सराफा व्यवसायी विनय पारख, प्रकाश लुंकड़ ने बताया कि शादी का सीजन होने के चलते सोना और चांदी से बने आभूषणों की डिमांड बनी हुई है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 24 कैरेट सोना 32,400 तथा 23 कैरेट सोना 31,500 रूपए में बिक रहा है। जबकि चांदी 378 रूपए प्रति तोला हैं। पिछले एक सप्ताह में सोना की कीमत में 600 रूपए की गिरवट आई है। इसी का नतीजा है कि ग्राहक सोना और चांदी से बने आभूषणों की डिमांड बढ़ गई है।

Read More

 
 
 
रायपुर ।  मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को अक्षय तृतीया के पर शुभकामनाएं दी ट्वीट कर कहा- सभी प्रदेशवासियों को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। माँ लक्ष्मी हम सबको अक्षय समृद्धि एवं सुख प्रदान करे ।

Read More

 
 
भिलाई  । इस्पात संयंत्र के श्रमिक नेता पर चलती गाड़ी से कुछ लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। बाइक से ड्यूटी जा रहे सीटू ठेका यूनियन के महासचिव योगेश सोनी पर सेक्टर 5 के पास हमला हुआ है। अचानक हुए इस हमले की वजह से वे रास्ते में गिर गए, इसके बाद हमलावर उन्हें मरा हुआ समझकर भाग निकले। वहां से गुजर रहे लोगों ने सोनी को सेक्टर 9 अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि ठेकेदारों द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ योगेश लगातार आवाज उठा रहे थे। आशंका है कि इसी कारण उन पर हमला किया गया, फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।

Read More

रायपुर ।  राजधानी में सोमवार रात चोरों ने कई इलाकों में धावा बोला है। चोरो ने सेजबहार में पांच, गुलशन वाटिका में चार और हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक पत्रकार के घर को निशाना बनाया है। इससे पहले भी यहां चोरी की कई वारदात सामने आ चुकी हैं। लगातार बढ़ते वारदात पर अंकुश नहीं लगने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

Read More

 
 
रायपुर । शस्त्र व शास्त्र में पारंगत, महर्षि जमदग्नि पुत्र, भगवान परशुराम के अवतरण दिवस पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। धर्मपालक एवं न्यायप्रिय परशुराम जी ने समस्त जगत को अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने की शिक्षा प्रदान की है। वे युगों-युगों तक भारतभूमि पर पूजनीय रहेंगे। 
अक्षय तृतीया  के पावन मंगलकारी दिवस पर मैं लक्ष्मीपति भगवान विष्णु से हमारे प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करता हूँ। आप सभी भाइयों-बहनों के जीवन में धन-वैभव प्रतिदिन बढ़ता रहे एवं हमारे प्रदेश का यश पुरे विश्व में स्थापित हो ऐसी कामना करता हूँ।

Read More