Author: admin

 
 
 
बिलासपुर । नागरिक आपूर्ति निगम में घोटाला मामले के आरोपी आईपीएस रजनेश सिंह को हाईकोर्ट से राहत मिली है. कोर्ट ने रजनेश सिंह के खिलाफ किसी भी तरह के कड़े कदम उठाने, गिरफ्तारी करने पर फिलहाल रोक लगा दी है. कोर्ट ने SIT को निर्देश दिया है कि रजनेश सिंह के खिलाफ फोर्सली कदम नहीं उठाए जाएंगे. लेकिन रजनेश सिंह को भी SIT जाँच में सहयोग करने का निर्देशित किया गया है. रजनेश सिंह को राहत तो मिल गई लेकिन उन्हें भी अब जाँच में सहयोग करने के साथ जवाब देने के ईओडब्ल्यू के समक्ष उपस्थित होना पड़ेगा..आपको बता दें कि नान मामले के आरोपी मुकेश गुप्ता को भी इसी तरह की राहत कोर्ट से मिली थी । 

Read More

 
 
 
रायपुर। भाजपा प्रवक्ता शिवरतन शर्मा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी पर दिए अपने बयान को लेकर मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। कांग्रेस ने मोवा थाने पहुंचकर शिवरतन शर्मा के खिलाफ शिकायत की है। कांग्रेस नेत्री किरणमयी नायक और विकास तिवारी ने मांग की है कि शिवरतन शर्मा और उनके सहयोगियों के खिलाफ सत्ता पलट की साजिश और आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कार्रवाई की जाए। कांग्रेस नेताओं ने शिकायत में कहा कि भाजपा प्रवक्ता शिवरतन शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बारे में अपशब्द एवं गंदे शब्दों का तथा अभद्रता पूर्वक संबोधन किया है। भाजपा प्रवक्ता ने सोनिया गांधी के संबंध में कहा कि उन्हें रेस्टोरेट खोलने को मजबूर होना पड़ेगा।
यह एक तरह से अनर्गल बयान है। सोनिया गांधी एक सामान्य महिला है उनके परिवार का इस देश के लिए गंभीर समर्पण एवं त्याग रहा है। उन्होंने अपने परिवार के अन्य सदस्यों को राष्ट्र हित में बलिदान होते देखा है और उनके बारे में ऐसा गंदा वक्तव्य दिया गया है, जबकि शिवरतन शर्मा को यह पता है कि सोनिया गांधी का कोई ऐसा व्यवसाय नहीं है और ना ही उनके बारे में ऐसा कहने का कोई अधिकार एवं आधार शिवरतन शर्मा के पास है, तब यह बातें जनमानस में हमारे पार्टी तथा पार्टी के बड़े नेताओं को हानिकारक रूप से कहने के लिए बयान दिया गया हैं.कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बारे में भी भाजपा प्रवक्ता शिवरतन शर्मा ने बयान दिया है कि वह चुनाव के बाद उनकी सरकार का तख्तापलट होने की स्थिति में किस पोर्न मूवी की दुकान में पोर्न फिल्म की सीडी बेचेंगे। यह अपने आप में गंभीरता अपराध है, क्योंकि यदि विधि द्वारा एवं संविधान के द्वारा स्थापित सरकार को गिराने का कोई कछ ऐसा कर रहा है और यदि ऐसा षड्यंत्र कर रही है तो वह राष्ट्रद्रोह है तथा संविधान के विरुद्ध विद्रोह है, जिसे किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता. साथ ही पोर्न सीडी बेचना परे भारत देश में अपराध है। भाजपा प्रवक्ता शिवरतन शर्मा के द्वारा यह कहना कि पोर्न सीडी बेचने में हमारे नेता किस दुकान में बैठेंगे। यह अपने आप में ही आपराधिक षड्यंत्र एवं मानहानि कारक है। इस संपूर्ण मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए अविलंब भाजपा प्रवक्ता एवं विधायक शिवरतन शर्मा को गिरफ्तार किया जाए तथा ऐसे सामग्री को जानबूझकर वितरित करने वालों को भी गिरफ्तार किया जाए।

Read More

रायपुर । न्यायाधिपति पीआर रामचंद्र मेनन ने राजभवन के दरबार हॉल में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री मोहम्मद अकबर, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेडिया, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम, विधायक सर्वश्री बृजमोहन अग्रवाल, अमितेश शुक्ल, कुलदीप जुनेजा, महापौर प्रमोद दुबे भी उपस्थित थे ।

Read More

 
 
 
 
 
रायपुर। सूदखोरी और ब्लैकमेलिंग के मामले में दिल्ली से गिरफ्तार हुए रोहित तोमर को पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी शुरू हो चुकी है। दिल्ली में सफलता हाथ लगने के बाद मंगलवार को रायपुर में खुलासा हुआ कि केवल सूदखोरी का कारोबार ही नहीं, बल्कि आरोपियों का गैंग ठगी के कारोबार को अंजाम दे रहा था। निशाने पर शहर के राष्ट्रीकृत बैंक थे। एक बैंक में फर्जी दस्तावेज देकर कार खरीदी में ही लाखों रुपये वसूल कर लिए। दस्तावेज कुछ इस तरह से बनाया कि बैंक जब वसूली के लिए पहुंची तो कार मालिक का ही पता नहीं चला। रोहित की गिरफ्तारी के बाद तकरीबन 50 फर्जी पैनकार्ड बरामद हुए हैं। एसएसपी आरिफ एच. शेख ने खुलासा किया है, फर्जी पैनकार्ड और फिर बैंकों से हुई ठगी के मामले में अलग से छानबीन होगी। शहर में ही बैंक समेत तकरीबन ढाई सौ लोगों को आरोपियों ने झांसा देकर शिकार बनाया है। एसएसपी शेख के मुताबिक बैंक से मिल रही जानकारी के मुताबिक पूरा चैनल अलग से ठगी के लिए तैयार किया गया था। पूरा शक है कि बैंककर्मी भी इसमें शामिल थे। संलिप्तता देखकर आगे दूसरे चेहरे भी बेनकाब होंगे। मंगलवार को कंट्रोल रूम में आरोपी रोहित के बारे में बताया कि गोवा, महाराष्ट्र में छिपने के बाद वह दिल्ली पहुंचा था। पुलिस पहले से लोकेशन ट्रेस करते हुए वहां डेरा जमाए बैठी थी। रोहित के ठिकाने का जैसे ही पता चला, जांच दल ने उसकी गिरफ्तारी कर ली। बड़ा रैकेट सक्रिय था, पुलिस रिमांड लेने पर बाकी तथ्यों पर जांच पूरी होगी। उम्मीद है कि सूदखोरी के साथ दूसरे कारोबार में भी अवैध कृत्य का पता चल सकेगा।
50 करोड़ रुपये बाजार में फैलाया
करणी सेना में शामिल रूबी तोमर और उसके गुर्गों ने सूदखोरी के धंधे में तकरीबन 50 करोड़ निवेश किए हैं। अब तक की जांच में पता चला है जिसे भी रकम दिया करते थे लायसेंस के नियम के विपरीत 10 प्रतिशत तक ब्याज वसूलते थे। यह ब्याज महीने में नहीं बल्कि रोजाना के हिसाब से तय करते थे। मना करने पर मसल्स पावर दिखाते थे।
खुलासे में एसएसपी ने बताया- जय कुमार बदलानी की पहली शिकायत के बाद यह कारोबार फूटा। आगे की छानबीन में बड़े रैकेट का पर्दाफाश हुआ। वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग भी। कोतवाली, पुरानी बस्ती और कबीर नगर थाना में शिकायतों पर अलग-अलग एफआईआर दर्ज किया गया है। बैंक से ठगी के मामले में फर्जी स्टांप पेपर, ब्लैंक चेक हिसाब किताब के रजिस्टर बरामद किया गया है। डेढ़ किलो सोना भी निशानदेही में बरामद हो सका है।
ठगी से खरीदी कार नेपाल में बेची
पुलिस को यह पता चला है जिस बैंक से लाखों रुपये के लोन लेकर रोहित और रूबी तोमर ने गाडिय़ां खरीदी हैं, उसमें से कई वाहनों को नेपाल में ठिकाने लगा दिया है। लोन में खरीदी गाडिय़ों को बेचकर भी कारोबार फैलाया है। इसकी छानबीन चल रही है।
सूदखोरी के मामले में फरार आरोपी रोहित तोमर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी रोहित तोमर को पुलिस ने दिल्ली में पकड़ा है। रूबी तोमर के गिरफ्तार होने के बाद से ही आरोपी रोहित तोमर फरार चल रहा था। रोहित के खिलाफ 4 थानों में मामला दर्ज है. एसएसपी आरिफ शेख ने इस मामले में बताया कि रूबी तोमर जब गिरफ्तार हुआ उसके बाद से ही रोहित तोमर फरार हो कर इस गोरखधधे को संचालित कर रहा था। पुलिस की टीम ने आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। सूदखोरी में रूबी तोमर 10 प्रतिशत के हिसाब से ब्याज पर पैसे चलता था। इसने कई बैंकों को धोखा भी दिया था इस मामले में भी एफआईआर हो रहा है।

Read More

 
 
 
रायपुर । डीकेएस अस्पताल करप्शन मामले में जांच ने रफ्तार पकड़ ली है। पुनीत गुप्ता के बयान दर्ज होने और चौथी नोटिस जारी करने की तैयारी के बीच अब एक ढ्ढस्नस् अफसर सहित 5 लोगों पर गिरफ्तारी का खतरा मंडरा रहा है। रायपुर पुलिस ष्टत्ररूस्ष्ट यानि छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कारपोरेशन के रूष्ठ नरसिम्हा राव के खिलाफ नोटिस करने जा रही है। एमडी नरसिम्हा राव और चार डाक्टरों के खिलाफ पुलिस के पास पर्याप्त सबूत है, लिहाजा ये तय है कि उन सभी की गिरफ्तारी हो सकती है।
IFS नरसिम्हा राव की क्या है भूमिका
नरसिम्हा राव अभी सीजीएमएससी में ही पदस्थ हैं, आरोप है कि डीकेएस अस्पताल में हुई खरीदी मामले में घोर लापरवाही बरती गयी है और जमकर घोटाला किया गया है। इस मामले में उनकी भी संलिप्तता है। दरअसल डीकेएस अस्पताल के लिए 60 करोड़ रुपये के समान की खरीदी की गयी थी। पूरी खरीदी सीजीएमएससी के माध्यम से ही की गयी थी। खरीदी की पूरी जिम्मेदारी भी सीजीएमएससी के ही जिम्मेदारी थी, लिहाजा पुनीत गुप्ता से ज्यादा गंभीर आरोप ढ्ढस्नस् नरसिम्हा राव है। नरसिम्हा राव ढ्ढस्नस् एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं।
चार डाक्टर की भी थी खरीदी में भूमिका : इस मामले चार अन्य डाक्टर के खिलाफ भी नोटिस जारी हो रहा है। ये सभी अगर नोटिस का जवाब देने हाजिर नहीं होते, तो फिर इऩके खिलाफ गिरफ्तारी हो सकती है। जिन चार डाक्टरों पर शिकंजा कसने की तैयारी है, उनमें डा प्रफुल्ल् डावले, डा अमीन मेनन, डा कृष्णा ध्रुव और डा स्वाति शर्मा के नाम शामिल हैं। इन सभी पर डीकेएस अस्पताल में घोटाले में संलिप्तता के गंभीर आरोप है। लिहाजा पुछताछ के बाद इन सभी पर शिकंजा कसा जायेगा। इधर पुनीत गुप्ता की जमानत रद्द करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गयी है, जिस पर 8 मई को सुनवाई होनी है। अगर वहां जमानत आदेश को रद्द कर दिया जाता है, तो फिर पुनीत गुप्ता की भी गिरफ्तारी हो सकती है

Read More

 
 
 
 
 
पिथौरा  । राष्ट्रीय राजमार्ग-53 डुमरपाली चौक के पास दिन दहाड़े रिकवरी एजेंट से एक लाख रुपए की लूट हो गई. आरोपी जंगल के रास्ते फरार हो गया. लुटेरे युवक मोटर साइकिल में सवार थे. युवक की शिकायत के बाद पिथौरा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस अलग-अलग टीमें गठित कर आरोपी की तलाश कर रही है।
घटना पिथौरा थाना क्षेत्र की है. पुलिस ने बताया कि प्रमोद सेगर पचरी निवासी युवक पेमेंट लेकर पिथौरा से महासमुंद जमा करने जा रहा था. तभी राष्ट्रीय राजमार्ग 53 डुमरपाली चौक के पास लुटेरे पैसे से भरा बैग छीनकर डुमरपाली जंगलों की ओर भाग निकला. आरोपी बिना नंबर के गाड़ी से घटना को अंजाम दिया है. लुटे गए रुपए 1 लाख 24 हजार है।
पीड़ित की सूचना के बाद पिथौरा पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई. पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है. पीड़ित युवक को घटना स्थल पर ले जाकर पुलिस ने जांच की. जंगलों के भीतर खोजबिन की गई. अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कौशलेद्र पटेल व क्राईम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंचे।
महासमुंद पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. पूरे इलाके में नाकेबंदी कर दी गई है. कुछ संदिग्ध लोगों का हुलिया जारी किया गया है. साथ ही पीडित व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है।

Read More

 कवर्धा । सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना पंडरिया, कवर्धा में एक बार फिर कार्य में लापरवाही देखने को मिली है. रविवार रात कर्मचारियों के सोने की वजह से कारखाने का डायर हाउस पूरी तरह से भर जाने से शक्कर नीचे आने लगा. नीचे गिरने वाली शक्कर की मात्रा थोड़ी बहुत नहीं बल्कि पूरे हजारों क्विंटल में है।
कारखाने के डायर हाउस में शक्कर बोरियों में पैक की जाती है. ड्यूटी में लगे कर्मचारियों के सो जाने की वजह से डायर हाउस पूरी तरह से भर गया और नीचे गिरने लगा. इस संबंध में रवि चंद्रवंशी ने बताया कि शक्कर को बोरियों में पैक करने के लिए प्रति माह 5 लाख रुपए के हिसाब से ठेके पर दिया गया है. अनुभवहीन मजदूरों से काम करवाए जाने की वजह से शक्कर गिरने की घटना सामने आई है. उन्होंने डायर हाउस के ठेका को बन्द कर 600 से अधिक कर्मचारियों से काम लेने की मांग की
लेबर कांट्रेक्टर को देंगे नोटिस
कारखाने के एमडी जायसवाल ने घटना की जानकारी नहीं होने की बात कहते हुए मामले की जांच करने का आश्वासन दिया. उन्होंने अपने नई नियुक्ति का हवाला देते हुए कहा कि अभी चीजों का समझने का प्रयास कर रहा हूं. मामले में लापरवाही पाए जाने पर लेबर कांट्रेक्टर को नोटिस जारी कर जानकारी ली जाएगी. इसके बाद लापरवाही की पुष्टि होने पर कार्रवाई करने की बात कही।

Read More

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार को राजीव भवन शंकरनगर में प्रेसवार्ता ली। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को लेकर दिए बयान की निंदा की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नींद पूरी नहीं होने की वजह से वह मानसिक संतुलन खो बैठे हैं और लगातार अनाप-शनाप बयानबाजी करने में लगे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  जिस प्रकार की पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर टिप्पणी की है वह घोर निंद​नीय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के बयान की जितनी निंदा की जाए कम है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के कार्य देश के लिए मील का पत्थर साबित हुए। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि पूर्व पीएम राजीव गांधी पर की गई टिप्पणी से स्पष्ट हो जाता है कि मोदी को केवल कुर्सी प्रेम है। भूपेश बघेल ने कहा कि  पीएम मोदी को अपने इस बयान के लिए देश से क्षमा मांगनी चाहिए। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा और मोदी के जाने का समय आ गया है। भाजपा 150 सीट पर सिमट जाएगी। भूपेश बघेल ने दावा कि कांग्रेस तीन सौ सीट लाएगी।
 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झोला उठाकर जाने का दिन 23 तारीख के बाद होगा. मोदी के मन मे न देश प्रेम, न राष्ट्रप्रेम, न त्याग के प्रति सम्मान, उन्हें केवल कुर्सी प्रेम है. वो सत्ता पाने के लिए कितना नीचे गिर सकते हैं, इसकी कल्पना नहीं की जा सकती.मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि नरेंद्र मोदी अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं, कुछ भी आएं-बाएं बोल रहे हैं. उन्हें मानसिक इलाज की ज़रूरत. वो कहते हैं 3-4 घंटे सो पातेे हैं, जो नहीं सोता है, उसकी मानसिक स्थिति खराब हो जाता है. वहीं उन्होंने कहा कि भाजपा रमन सिंह को पार्टी प्रत्याशी के प्रचार के लिए कहीं इसलिए नहीं भेज रही है क्योंकि लोग रमन सिंह से उसके दामाद के बारे में घोटाले के बारे में पूछेंगे।
भूपेश बघेल ने लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि भाजपा की 150 से ज़्यादा सीट नहीं आएगी. मेरा मत है कि यूपीए 300 से ज़्यादा सीट आएगी. पत्रकार वार्ता के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता धनेंद्र साहू, सत्यनारायण शर्मा, शैलेष नितिन त्रिवेदी, किरणमयी नायक व अन्य उपस्थित थे।

Read More

 
रायपुर । प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ सुप्रीमों अजीत जोगी की तबीयत सोमवार को आचानक बिगड़ गई। जिसके चलते उन्हें नारायण अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक सोमवार की दोपहर करीब 1 बजे अचानक उनका ब्लड प्रेशर डाउन हो गया जिसके बाद तुरंत उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उन्हें डॉक्टर के संरक्षण में रखा गया है।बता दें कि इससे पहले भी उन्हे श्वास लेने में परेशानी हुई थी जिसके बाद उन्हें मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं एक बार फिर उनकी तबीयत बिगड़ गई है।

Read More

 
 
 
 
रायगढ़ । रविवार दोपहर इतवारी बाजार में अचानक गैस का सिलेंडर फट जाने से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। सिलेंडर फटने से हुई तेज आवाज के बाद बाजार में दहशत का माहौल रहा। इस दुर्घटना में कोई जान-माल का नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन धमाके से मुर्गा दुकान में रखे कई मुर्गों के चिथड़े उड़ गए तो वहीं दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई है।
जानकारी के मुताबिक इतवारी बाजार में पीछे की तरफ मटन, चिकन और मछली आदि के व्यापारियों को जगह दी गई है। यहां पर विनोद सिंह और भास्कर दास नाम के युवकों ने भी अपनी मांस की दुकान लगाई है। यह अपने साथ एक छोटा सिलेंडर लेकर आए थे और दोपहर करीब सवा तीन बजे गैस में पानी गर्म कर रहे थे। इसी दौरान अचानक सिलेंडर में आग लग गई। आग इतनी तेज भड़क गई कि लोग अपनी-अपनी दुकाने छोड़कर भाग गए। थोड़ी ही देर में सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया और इससे कुछ पल के लिए पूरा इतवारी बाजार दहल गया।
सिलेंडर फटने वाले स्थाने लगभग 200 मीटर दूर जाकर अलग-अलग दिशा में सिलेंडर के दो टुकड़े गिरे थे वहीं सिलेंडर फटने वाले स्थान के पास रखी साइकिल के दो टुकड़े हो गए तो कई मुर्गों के चिथड़े हो गए। इतना ही नहीं इतवारी बाजार के पीछे बनी दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई है। लोगों का कहना है कि धमाका इतना तेज था कि यदि कोई नजदीक होता तो उसकी जान चली जाती। जिस दुकान में धमाका हुआ उसके ऊपर लगी तिरपाल पूरी तरह से फट गई।
बाजार के बीच कैसे पहुंचा सिलेंडर : सिलेंडर फटने की इस दुर्घटना में कई लोगों की जान जा सकती थी और इसके लिए पूरी तरह से जिला प्रशासन जिम्मेदार होता। नियमानुसार छोटे सिलेंडर का उपयोग अमानक बताया गया है। गैस उत्पादक कंपनियां अपने यहां अलग-अलग साइज के छोटे बड़े सिलेंडर देती हैं वहीं मान्य होते हैं।
लेकिन प्रशासनिक लापरवाही के चलते अमानक सिलेंडर खुलेआम बाजार में बिक रहे हैं और उनमें गैस रिफिल भी की जा रही है।

Read More