Author: admin

 
रायपुर । पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह के दामाद डॉ. पुनीत गुप्ता आज गोलबाजार पुलिस के सामने हाजिर हुए हैं. वो अपने पिता डॉ.जीबी गुप्ता और वकील के साथ थाने में पहुंचे हैं।
डीकेएस अस्पताल में 50 करोड़ के घोटाले के आरोपी पुनीत गुप्ता से गोलबाजार पुलिस पूछताछ करने वाली है, जिसके लिए पुलिस लगातार उन्हें नोटिस भेज रही थी लेकिन वो नोटिस भेजने पर भी हाजिर नहीं हुए थे । आज डॉ. पुनीत गुप्ता तीसरी  नोटिस जारी करने के बाद गोलबाजार थाना पहुंच हैं .जिससे पुलिस उनसे 50 करोड़ के घोटाले के मामले में पूछताछ कर रही है।
थाने में जांच टीम में शामिल आजाद नगर सीएसपी नासिर सिद्दीकी पुनीत गुप्ता से पूछताछ कर रही है. तीसरी नोटिस 1 मई को जारी किया गया था और 8 मई को 11 बजे तक पेश होने का समय उन्हें दिया गया था. लेकिन वो आज 6 तारीख को ही थाने में अपने वकील और पिता के साथ बयान दर्ज कराने पहुंचे हैं.पुलिस ने कहा था कि तीसरे नोटिस के बाद भी अगर डॉ.पुनीत गुप्ता नहीं आते हैं तो उनकी जमानत रद्द करने के लिए कोर्ट में आवेदन दिया जाएगा ।
गौरतलब हो कि डीकेएस अस्पताल में डॉ. पुनीत पर में कार्यकाल के दौरान 50 करोड़ रुपए घोटाले समेत कई अनियमितताओं को लेकर फर्जीवाड़े के आरोप हैं अस्पताल के वर्तमान अधीक्षक डॉ. केके सहारे ने पिछले महीने 15 मार्च को DKS पूर्व अधीक्षक डॉ. पुनीत गुप्ता के खिलाफ गोलबाजार थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी । जिसको लेकर गोलबाजार पुलिस बयान और पूछताछ करना चाहती है।

Read More

 
 
 
रायपुर  ।  शिक्षा का अधिकार (आरटीई) ऑनलाईन लॉटरी में गड़बड़ी के बाद आगे की प्रक्रिया को आगामी आदेश तक स्कूल शिक्षा विभाग ने रोक लगा दी है. लॉटरी रोके जाने की जानकारी लोक शिक्षण संचालक अधिकारी ने दी है. लोक शिक्षण संचालक एस प्रकाश ने बताया कि जो टेक्निकल खराबी हुई थी, उसे ठीक किया जा रहा है. जल्द ही व्यवस्था सुधार ली जाएगी. जिस भी कारण से खराबी आई है, उसके लिए जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
आपको बता दें कि आरटीई के तहत निजी स्कलों में गरीब बच्चों के लिए 86,508 सीट आरक्षित है, जिसके लिए प्रदेश भर से 99,871 आवेदन आए थे. स्कूटनी के बाद 49,284 पात्र पाए गए । 
गौरतलब है कि बीपीएल श्रेणी के बच्चों के निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत सुरक्षित होता है, जिसके लिए ऑनलाईन लॉटरी निकाली गई थी. लेकिन तकनीकी खराबी के कारण से लॉटरी रोकी गई है. अब सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि आगामी आदेश तक आरटीई के काम को रोका गया है । 
रायपुर के जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि रायपुर के 50 प्रतिशत लॉटरी बची है, आदेश मिला है कि आगामी आदेश तक का काम को रोक दिया गया है । 

Read More

 
 
 
रायपुर ।  यात्री सुविधा एवं पेपरलेस टिकटिंग को ध्यान में रखते हुए अनारक्षित टिकट के लिए सुविधा यूटीएस ऑन मोबाइल एप्प में एक नई तकनीकी सुविधा ‘क्यूआर कोड’ (क्विक रिस्पांस कोड) रायपुर मंडल के पांच स्टेशनों में प्रदान की गई है । 
रायपुर मंडल के रायपुर, दुर्ग, भिलाई पावर हाउस, भाटापारा और तिल्दा नेवरा में यूटीएस ऑन मोबाइल एप्प में एक नई तकनीकी सुविधा ‘क्यूआर कोड’ के जरिए टिकट बनाए जा सकते हैं. क्यूआर कोड स्टीकर बुकिंग, इंक्वायरी और स्टेशन परिसर में लगाए गए हैं. इसके माध्यम से स्टेशन परिसर में मोबाइल से टिकट बनाए जा सकते हैं. यह एप्प एंड्रॉयड और अब आईओएस मोबाइल फोन के लिए उपलब्ध है. अनारक्षित टिकट हेतु यूटीएस ऑन मोबाइल एप्प को बढ़ावा देने के लिए हेल्प बूथ/सहायता केंद्र के माध्यम से यात्रियों को नियमित रूप से जानकारी दी जा रही है । 
बता दें कि अप्रैल 2019 में मोबाइल एप्प के माध्यम से 1,07,338 यात्रियों ने यात्रा की, जो यात्री संख्या के मामले में अप्रैल माह के समस्त अनारक्षित वर्ग का 4.8 प्रतिशत है. इसी प्रकार राजस्व के मामले में यह अप्रैल माह में अनारक्षित टिकट से प्राप्त कुल राजस्व का 1.15 प्रतिशत है ।  मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता के अनुसार, इस वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही तक अनारक्षित टिकट से प्राप्त होने वाले राजस्व का 5 प्रतिशत और यात्री संख्या का 10 प्रतिशत प्राप्त करने का लक्ष्य रखा गया है। 

Read More

 
रायपुर । व्यापम और चिप्स पर भाजपा की बयानबाजी पर पलटवार करते हुये प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि सर्वर में हुई गड़बड़ी तो भाजपा के 15 वर्षों के शासन के विरासत का छोटा सा उदाहरण भर है। उन्होंने कहा है कि भाजपा सरकार में इन संस्थानों का उपयोग गड़बड़ी कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार के लिये ही किया जाता रहा और उसके देखरेख में लापरवाही बरती जाती रही। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने चिप्स को भ्रष्टाचार का अड्डा बना कर रख दिया था। चिप्स को गठन का उद्देश्य सरकारी विभागों को आनलाईन और डिजिटलाईजेश करना बताया गया लेकिन हकीकत में सरकारी विभागों के टेंडर और ठेकों के कामों को चिप्स के माध्यम से केन्द्रीयकरण करके चिप्स के माध्यम से एक व्यक्ति को सर्वाधिकार संपन्न बना दिया गया। उसी का परिणाम हुआ कि चिप्स में ई-टेंडर के नाम पर हजारों करोड़ का टेंडर घोटाला कर दिया गया। चिप्स से सारे विभागों को जोड़ने के पहले इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलप नहीं किया गया। चिप्स के मेंटेनेंस का ठेका भी राज्य के बाहर की कंपनियों को उनका परफार्मेंस जाने बिना कमीशनखोरी के उद्देश्य से दे दिया गया। छत्तीसगढ़ के बाहर की कंपनियों को चिप्स के माध्यम से सेवा और सर्विस के नाम पर मोटी रकम लुटायी जाती रही है। इनकी मिलीभगत से सालभर के काम का कान्ट्रेक्ट कर कई कंपनिया 2-3 महीनो में ही पूरा पैसा लेकर भाग जाती थी। चिप्स के सर्वर में गड़बड़ी आने के कारण हजारों परिक्षार्थियों के प्रवेश पत्र प्रिंट नही हो सके। इसे देखते हुये पीईटी के परीक्षा को स्थगित किया गया। अब सर्वर की गड़बड़ी को ठीक कर लिया गया है। अब परीक्षा की तिथी बहुत जल्दी ही घोषित की जायेगी। सभी परिक्षार्थियों का प्रवेश पत्र डाउनलोड होना शुरू हो गया है और 10000 से अधिक परिक्षार्थियों ने अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड भी कर लिये है। चिप्स को लेकर भाजपा के द्वारा की जा रही बयानबाजी जिस चिप्स में बड़ा घोटाला हुआ नवंबर 2015 से लेकर मार्च 2017 के बीच 1459 टेंडर डालने के लिये एक ही ईमेल आईडी का 235 बार उपयोग किया गया। 17 विभागो के अधिकारियों ने 4601 करोड़ के टेंडर में 74 ऐसे कम्प्यूटरों का इस्तेमाल निविदा अपलोड करने में किया, जिनका उपयोग वापस उन्हीं टेंडर निविदा भरने के लिये किया गया। ये स्पष्ट रूप से चिप्स में बड़ा घोटाला था। चिप्स की इस गड़बड़ी में कुछ कीटाणु बाकी रह गये हैं। इस कीटाणुओं को बहुत जल्द ठीक कर लिया जायेगा। छत्तीसगढ़ शासन ने त्वरित कार्यवाही करते हुये 8 अधिकारियों को नोटिस जारी किया है।
प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भाजपा सरकार में चिप्स में करोड़ो का घोटाला होता है और भारतीय जनता पार्टी के लोग उसकी जिम्मेदारी स्वीकार करने के बजाय यदि सर्वर डाउन होने के कारण परिक्षार्थी के असुविधा को लेकर कांग्रेस की सरकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कोई निर्णय लेते है तो आरोप प्रत्यारोप की राजनीति कर रहे हैं, स्तरहीन आरोप लगा रहे हैं भारतीय जनता पार्टी अपने गरेबान में तो झांक कर देखे की चिप्स में कितने बड़े पैमाने में घोटाला किया गया है। भाजपा के शासनकाल में पीएमटी के प्रश्न पत्र बार-बार लीक होने के कारण पीएमटी की परीक्षा तीन बार लेना पड़ा था, तब तत्कालिक परीक्षा नियंत्रक का संबंध आरएसएस था। चिप्स और व्यापम में भर्राशाही की पाइप लाईन डालने के लिये जिम्मेदार भाजपा सरकार के नुमाइंदे नलके पर दोष मढ़ने की स्तरहीन राजनीति में संलिप्त है।
प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि व्यापम में निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी के सरकार में जो भर्राशाही चलती रही उसमें सुधार लाये जाने के लिये कड़े कदम उठाने की दिशा में काम जारी है। आचार संहिता समाप्त होते ही कांग्रेस की सरकार प्राथमिकता में व्यापमं और चिप्स की गड़बड़ियों को दुरूस्त करने का काम करेगी।

Read More

 
 
 
 
 
 
 
 
   

 
रायपुर । चाकूबाजी में अप्रैल महीने में घायल हुए युवक की आज ईलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक की दीदी ने पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत कर गिरफ्तार नहीं करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि जब ये चाकूबाजी हो रही थी इसकी सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन आरोपी रखूदार होने के कारण पुलिस ने कार्रवाई नहीं की. आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से फरार है । 
पुलिस बयान के बाद आरोपियों के खिलाफ नामजत एफआईआर हुई थी. 6 आरोपियों में से सिर्फ एक की गिरफ्तारी हुई, बाकी सब फरार है. शव को पोस्टमार्टम के लिए अंबेडकर अस्पताल मर्चुरी लाया गया है । 
बता दें कि दम्मानी कालोनी नवापारा निवासी नीलम सिंह रात करीब एक बजे शादी के कार्यक्रम से लौट रहे थे. छह लोग चाकू और पंच से हमला करने के बाद मोबाइल लेकर फरार हो गए. हमले में गंभीर रूप से घायल नीलम सिंह को उपचार के लिए मेकाहारा लाया था. जहां आज उसने ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया । 

Read More

 
 
 
रायपुर । राजधानी में पुलिस थानों के शह पर धड़ल्ले से जिस्म का कारोबार चल रहा है. जहां अपने हवस की आग बुझाने बड़े-बड़े रईस रात के अंधेरों से लेकर दिन के उजाले तक पहुंचते हैं. जिस्म की यह मंडियां बड़े-बड़े होटलों से लेकर स्पा सेंटरों और कॉलोनियों में संचालित हो रही है. जहां बेधड़क जिस्मों का सौदा होता है । 
ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि राजधानी की पुलिस को इसकी कोई भी जानकारी न हो. कहा तो यह भी जाता है कि चमड़ी के सौदे की कुछ रकम स्थानीय थानों तक भी पहुंचती है ।  यही वजह है कि जब इसकी भनक आला अधिकारियों के कानों तक पहुंची तो सीएसपी केके पटेल को कार्रवाई करने का आदेश दिया गया । 
जिसके बाद आज राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र स्थित ग्लैमर्स सैलून और एम्ब्रेसिया कॉलोनी में सीएसपी के नेतृत्व में पुलिस की स्पेशल टीम ने दबिश दी और वहां से 8 लड़कियां और 3 युवकों को गिरफ्तार कर लिया ।  गिरफ्तार करने के बाद सभी को राजेन्द्र नगर थाना लाया गया जहां सभी के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है. आपको बता दें राजधानी में आए दिन सेक्स रैकेट फूटता है जहां देश के अलग-अलग राज्यों से आई हुई लड़कियां पकड़ी जा चुकी है । 
पुरानी बस्ती सीएसपी कृष्णकुमार पटेल ने बताया कि दो जगह शिकायत मिली थी कि सेक्स रैकेट का धंधा कराया जा रहा है. जिस पर एम्ब्रेशिया कालोनी में एक किरण साहू जो दलाल है उसके द्वारा व्हाट्सएप का यूज करके ग्राहकों को रेट और लड़कियों का फोटो व्हाट्सएप में सेंड करके धंधा चला रही थी. पूरी कार्रवाई के लिए दो टीम बनाई गई थी. एक और जगह ग्लैमरस फैमली सैलून पर भी छापा मारा गया. एम्ब्रेशिया कालोनी से 3 लडकिया और एक ग्राहक को पकड़ा गया है इनके पास पॉइंटर द्वारा दिए रुपये और मोबाइल सहित आपत्तिजनक समान जब्त किया है । 
ग्लैमरस फैमली सैलून में भी रेड मारकर वहां के मैनेजर और मालिक राजेश मिश्रा व 4 लड़कियों को पकड़ा गया. एक कस्टमर जो आपत्तिजनक स्थिति में मिला उसे भी पकड़ा गया. सभी लड़कियां छग की रहने वाली है. जो फ्लैट वाला सिस्टम है जिसमें रेड किया है उसमें किरण साहू जो घर को किराए में लेकर रखी हुई है. तीन और महिला मिली है वो दिन के सुबह 10 बजे आती है और मोबाइल से सौदा करते थे और शाम 5 बजे काम करके वापस चली जाती थी ।  किरण साहू जो कि शर्मा भाभी के नाम से फेमस है, इनके द्वारा ही संचालित किया जाता था. पूछताछ में पता चला है कि स्वयं सभी इस धंधे में आई है. किरण साहू एक साल से धंधा चला रही थी. मोबाइल जब्त किए है उससे भी कॉल डिटेल निकाला जाएगा । 

Read More

कवर्धा ।  कलेक्टर श्री अवनीश कुमार शरण ने जिला मुख्यालय के भू-अभिलेख शाखा में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 श्री हीराम सिंह ध्रुर्वे को उनके कार्य के प्रति लापरवाही बरतने के कारण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय भू-अभिलेख शाखा जिला कबीरधाम में होगा एवं उन्हें निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। सहायक ग्रेड-3 श्री ध्रुर्वे के स्थान पर निलंबन अवधि में सहायक ग्रेड-2 श्री जागेश्वर श्रीवास्तव जिला कार्यालय में कार्य संपादित करेंगे ।  

Read More

भानुप्रातापपुर । तेंदूपत्ता तोड़कर घर वापस लौट रहे पति-पत्नी हाइवा की चपेट में आ गए. हादसे में पत्नी के ऊपर हाइवा का चक्का चढ़ गया, वहीं पति छिटक कर दूर जा गिरा. पत्नी की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई. ग्राम भैंसकन्हार से तेंदूपत्ता तोड़कर बाइक से पत्नी भोजबाई के साथ अपने घर जा रहे कमलेश्वर को यह पता नही था कि उसका पत्नी के साथ सफर इतना ही है । भानुप्रातापपुर थाना क्षेत्र के कच्चे पुलिस चौकी के ठीक सामने दोनों पति-पत्नी को हाइवा ने अपने चपेट में ले लिया. दुर्घटना में घायल भोजबाई ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.पुलिस ने हाइवा को जब्त कर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है. शव का पंचनामा किया जा रहा है ।

Read More

 
 
 
 
काकेर । जिले के पुलिस अधीक्षक को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. सालों से करोड़ों रुपए के सट्टे के काम में सक्रिय सट्टे बाजार का किंग कहा जाने वाला मनीष असरानी को आज कांकेर थाना पुलिस ने धर दबौचा है. पुलिस अधीक्षक के एल ध्रुव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एसडीओपी आकाश मरकाम लंबे समय से आरोपी पर पैनी नजर बनाए हुए थे. आज जैसे ही इसकी सूचना मिली वैसे ही मौके पर पहुंचकर मनीष असरानी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया है ।
आईपीएल का सट्टा खिलाते हुए मनीष के पास से मोबाइल और नगदी रकम ₹1,16,760 व करोड़ों रुपए की सट्टा-पट्टी के साथ रंगे हाथों पकड़ा है.एल ध्रुव और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एसडीओपी आकाश मरकाम गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने पुलिस को बताया गया कि वह करोड़ो में नहीं अरबों में खेलता है ऐसे में पुलिस को ये बड़ी कामयाबी मिली है. मनीष असरानी को गिरफ्तार कर पूछताछ जारी है ।

Read More

रायपुर । सिलतरा मेनरोड एसके चौक के पास एक कार तेज रफ्तार से रायपुर से बिलासपुर की ओर आ रही थी. तभी अचानक तेज स्पीड की वजह से ये कार सात फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी. जिसमें कार में सावर पांच लोगों को गंभीर चोंटे आई हैं. ये घटना आज सुबह की है.लोगं ने जागरूता का परिचय देते हुए 108 एंबूलेंस की मदद से सभी को अस्तपताल पहुंचाया. 108 संजीवनी के टोपेन्द्र और चुरवान साहू ने मौके पर पहुंचकर, कार में बुरी तरह फंसे तीन लोगों को बाहर निकाला. और तुरंत ही मेकाराहार अस्पताल ले गए ।
घायल मरीजों के नाम आदर्श दुबे, जयेन्द्र दुबे उम्र, मृत्युंजय दुबे  विकाश वर्मा, राहुल गुप्ता हैं जिनका प्राथमिक उपचार भईमराव अंबेडकर अस्पताल में जारी है ।

Read More