Author: admin

 
 
रायपुर । मौसम विभाग द्वारा अगले दो दिनों तक फेनी चक्रवात का असर और ज्यादा गहराने की आशंका को देखते हुए डीजीसीए भी अलर्ट हो गया है। डीजीसीए ने आदेश दिया है कि फेनी के कारण अगर भुवनेश्वर और विशाखापट्टनम विमान लैंड नहीं कर पाए तो रायपुर आ सकते हैं। स्वामी विवेकानंद में 24 घंटे विमान लैंड होने की सुविधा रहेगी। बताया जा रहा है कि फेनी के असर को देखते हुए रविवार तक किसी भी समय यहां लैंडिंग की सुविधा है।
रायपुर विमानतल इन दिनों 24 घंटे सुविधा देने की ओर बड़ी तेजी से अग्रसर होता जा रहा है। चुनाव के दौरान भी पार्टियों की मांग के अनुसार यहां किसी भी समय फ्लाइट के लैंडिंग और टेकऑफ करने की सुविधा थी। यात्रियों को किसी भी प्रकार से परेशानी न हो, इसके लिए ही इस प्रकार से सुविधा दी जा रही है।
स्वामी विवेकानंद विमानतल के निदेशक राकेश सहाय ने बताया कि फेनी का असर इन क्षेत्रों में ज्यादा पड़ने की संभावना देखते हुए डीजीसीए भी पहले से तैयार हो गया है और इन क्षेत्रों के फ्लाइटों को रायपुर विमानतल पर 24 घंटे कभी भी लैंड होने की सुविधा है।
यात्री सुविधाओं और फ्लाइटों की संख्या भी बढ़ी
रायपुर विमानतल अब कई मामलों में अव्वल होता जा रहा है। यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी के साथ ही यहां से आने-जाने वाले फ्लाइटों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है। इसके चलते पिछले कई सालों से रायपुर विमानतल को उपभोक्ता संतुष्टि के मामले में अवार्ड भी मिलता रहा है।
22 जून से इलाहाबाद की फ्लाइट
रायपुर से इलाहाबाद के लिए अगले महीने 22 जून से इंडिगो नई फ्लाइट शुरू करने वाला है। बताया जा रहा है कि इसका हवाई फेयर भी 1999 रुपये से शुरू है और इलाहाबाद के लिए काफी डिमांड भी बनी हुई है।

Read More

 
 
 
 
 
 
रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उत्तर प्रदेश में रैलियों पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा प्रवक्ता शिवरतन शर्मा ने कहा कि जमानत पर घूम रहे सीडी कांड के आरोपी के मुंह से ईमानदारी और राजनीतिक सद्चरित्रता की बातें शोभा नहीं देतीं। भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देश के साथ ठगी करने का आरोप लगाने वालों ने छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान के लोगों के साथ जिस तरह ठगी की है, उसकी मिसाल तो शायद ही मिले।
शर्मा ने कहा कि जिन तीन राज्यों में कांग्रेस ने चार माह पहले सत्ता संभाली है, वहां के लोग कांग्रेस के कुशासन से परेशान हो गए हैं। कहीं भी न तो किसानों की कर्जमाफी ईमानदारी से की गई, न दीगर वादों पर कोई काम हुआ है। प्रदेश के मुख्यमंत्री तो चाटुकारिता की एक मिसाल बनकर रह गए हैं।
इसके चलते वे अपने गिरेबां में झांकने का नैतिक साहस तक नहीं जुटा पा रहे हैं। किसानों की कर्जमाफी, धान के बढ़े मूल्य की अंतर राशि का पूर्ण भुगतान, बेरोजगारी भत्ता जैसे वादों पर सरकार में आए मुख्यमंत्री ने तो छलावों और ठगी के साथ-साथ झूठ का कारोबार चला रखा है।
शराबबंदी पर तो सरकार ने अपनी राजनीतिक शर्म तक को गिरवी रख डाला। अब युवकों को रोजगार देने की बात कहने वालों ने एक साल तक सरकारी नौकरियों पर ही रोक लगा दी।
कांग्रेस सीखे मर्यादा में रहना : श्रीचंद
भाजपा प्रवक्ता श्रीचंद सुंदरानी ने कांग्रेस नेताओं को अपनी भाषा और मर्यादा में रहने की नसीहत दी है। सुंदरानी ने कहा, जिन लोगों ने तमाम संवैधानिक संस्थाओं को अपने झूठ और फरेब का शिकार बनाने और अपने संवैधानिक पद की गरिमा तक को तार-तार करने का शर्मनाक राजनीतिक आचरण प्रस्तुत किया हो, जिनके आका सुप्रीम कोर्ट में माफी मांगकर खुद को झूठा साबित कर चुके हों, उनके मुंह से भाषा की मर्यादा और शुचिता जैसे शब्द शोभा नहीं देते। कांग्रेस के लोगों के पास सरकार चलाने का हुनर तो रहा नहीं, सो वे पुराने गड़े मुर्दों को उखाड़ने का अपना हुनर दिखा रहे हैं।

Read More

 
 
 
 
 
 
रायपुर । राजधानी रायपुर की यातायात को सुगम सुरक्षित औऱ निर्बाध संचालन किए जाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरिफ शेख ने अपनी टीम के साथ निरीक्षण किया. इसके साथ ही छोटी-छोटी खामियों को दूर कर सुगम यातायात बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए. शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक राजधानी के व्यस्ततम मार्गो एवं चौक चौराहों व्हीआईपी टर्निंग, महासमुंद बैरियर, पचपेड़ी नाका चौंक, सिद्धार्थ चौक, मालवीय रोड, जयस्तंभ चौक, तेलगानी नाका, फाफाडीह चौक, मरही माता चौक, शास्त्री चौक, एसआरपी चौक, अनुपम नगर चौक एवं खम्हारडी रोड का भ्रमण कर निरीक्षण किया गया । 
नवनिर्मित लिंकिंग रोड, एक्सप्रेस वे तथा रिंग रोड नंबर 1 में ओवर ब्रिज निर्माण होने के बावजूद शहर के प्रमुख मार्गो में जाम की स्थिति निर्मित हो रही है. नए मार्ग निर्माण होने के बावजूद यातायात जाम की स्थिति निर्मित होने का कारण पता लगाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर द्वारा शहर के व्यस्ततम क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया । 
इसके साथ ही बहुत जल्द सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं दुर्घटनाओं की रोकथाम कर सुगम यातायात व्यवस्था बनाने के लिए सड़क सुरक्षा समिति के अंतर्गत विभिन्न विभागों की बैठक आयोजित करने निर्देशित किया गया ।
इस दौरान उप पुलिस महा निरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर आरिफ शेख, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात एमआर मंडावी एवं उप पुलिस अधीक्षक यातायात सतीश ठाकुर शामिल रहे । 

Read More

 
 
 
 
 
रायपुर । व्यावसायिक परीक्षा मंडल की ओर से ली जाने वाले पीईटी और पीपीएचटी परीक्षा रद्द होने के मामले को सरकार बेहद गंभीर लापरवाही माना है. लिहाजा इस मामले में बड़े अधिकारियों पर गाज गिरना तय है. लेकिन कार्रवाई पर किस-किस पर होने वाली इस पर सबकी निगाहें है. सरकार ने इसे बेहद गंभीर लापरवाही मानते हुए व्यापमं के सलाहकार प्रदीप चौबे, चिप्स के सीईओ देव सेनापति सहित 8 अधिकारियों को नोटिस जारी किया है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्य सचिव को इस मामले की जाँच कराकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं । 
वहीं सरकार के इस फैसले का कांग्रेस ने स्वागत किया है. पीसीसी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि छात्रों के भविष्य खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं की जा सकती है. सरकार को इस गंभीर लापरवाही के मामले में ठोस कार्रवाई करनी चाहिए. जो भी परीक्षा रद्द होने के लिए दोषी हैं उनके खिलाफ कठोर कदम उठाने की जरूरत है । 
आपको बता दे कि आज पीईटी और पीपीएचटी की परीक्षा होने वाली थी लेकिन चिप्स के सर्वर में खराबी होने के चलते परीक्षा रद्द कर दी गई है. अगली तारीख अभी घोषित नहीं की गई है । 

Read More

 
 
 
 
रायपुर ।  फैनी तूफान का छत्तीसगढ़ में असर देखा जा सकता है.चक्रवाती  फैनी तूफान के कारण यहां के तापमान में गिरावट आ सकती है. इससे निपटने के लिए राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने कुछ आवश्यक  निर्देश दिए हैं राजधानी रापुर समेत कई जिलों में फैनी का प्रभाव रहेगा.फैनी तूफान से प्रदेश में आंधी-तूफान की संभावना को देखते हुए छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टरों को हाई अलर्ट जारी किया है । 
भारत सरकार मौसम विभाग नई दिल्ली ने बंगाल की खाड़ी में बने दबाव से फैनी तूफान के कारण छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान की स्थिति निर्मित हो सकती है। प्रदेश में आंधी तूफान से होने वाली क्षति के संबंध में स्थिति पर कड़ी निगरानी रखे जाने के निर्देश दिए गए हैं.तूफान में किसी प्रकार की क्षति पर हितग्राहियों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाने की  बात भी कही गई है । 

Read More

 
 
 

रायपुर ।  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 3 मई यानी कल धुआधार तूफानी दौरे पर रहेंगे. इसी दिन बघेल अमेठी जिले के 12 कार्यक्रमों में शामिल होंगे. इसके साथ ही 6 बड़ी सभाओं को संबोधित और 6 जनसंपर्क कार्यक्रम करेंगे । 
ये है 3 मई का तूफानी दौरा
मुख्यमंत्री बघेल 3 मई को सुबह 11.30 बजे इन्हौना जिला अमेठी में जनसंपर्क, दोपहर 12 बजे जगदीशपुर जिला अमेठी में जनसंपर्क करेंगे. दोपहर 1.15 बजे हारीमऊ जिला अमेठी में आमसभा, दोपहर 2 बजे जार्मो (दखिनवारा) जिला अमेठी में आमसभा को संबोधित करेंगे. दोपहर 3 बजे पूरबगांव जिला अमेठी में जनसंपर्क, दोपहर 3.45 बजे को सरायहदयशाह जिला अमेठी में जनसंपर्क, शाम 4.10 को नरौली जिला अमेठी में जनसंपर्क, शाम 4.35 बजे बरौलिया जिला अमेठी में जनसंपर्क करेंगे. शाम 5 बजे गांधीनगर जिला अमेठी में आमसभा, शाम 5.25 बजे को डीघा जिला अमेठी में आमसभा, शाम 5.50 बजे को अशरफपुर जिला अमेठी में आमसभा, शाम 6.15 बजे को नसीराबाद जिला अमेठी में आमसभा को संबोधित करेंगे । 
आज भूपेश इन जगहों के दौरे पर हैं
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज मुसाफिरखाना, शाहगढ़, गौरीगंज, छतोह और बहादुरपुर में जनसंपर्क कर रहे हैं. दोपहर 12.30 बजे मुसाफिरखाना जिला अमेठी, दोपहर 1 बजे शाहगढ़, दोपहर 2.30 बजे गौरीगंज, शाम 4.30 बजे छतोह और शाम 6 बजे बहादुरपुर में जनसंपर्क कर आम सभाओं को संबोधित करेंगे । 

Read More

 
 
 
 
 
 
लोरमी ।  अपनी शादी के लिए लड़की देखने जा रहे युवक की सड़क हादसे में आज दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है. करण पाटले नाम का युवक नाना और मामा के साथ अपने रिश्ते के लिए लड़की देखने लोरमी आ रहा था । 
करण खुद बाइक चला रहा था. तभी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई, हादसा इतना खतरनाक था कि जब तक लोग उसे अस्पताल ले जाते तब कर करण  दम तोड़ चुका था.उसकी मौके पर ही मौत हो गई.वहीं बाइक पर सवार उसके नाना सम्मत और मामा आनंद की भी हालत गंभीर हैं. दोनों घायलों को आनन-फानन मे 108 की मदद से लोरमी के अस्पताल लाया गया, जहां दोनों की हालत नाजुक होने से अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर सिम्स रिफर किया गया है । 

Read More

 

 
 
 
 
दंतेवाड़ा । नक्सलियो के खिलाफ दन्तेवाड़ा में जिला पुलिस बल ने सक्रिय अभियान छेड़ रखा है. जिसके बाद से लगातार बीते दो सप्ताह भर में 3 बड़े ईनामी नक्सलियो को दन्तेवाड़ा जिला पुलिस बल और डीआरजी ने रेड कॉरिडोर के अंदर घुसकर मार गिराया.आज गुरुवार को किरन्दुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत पेरपा और मड़कामीरास के जंगलो में डीआरजी और किरन्दुल पुलिस की संयुक्त टुकड़ी ने मुठभेड़ करते हुए 8 लाख के ईनामी नक्सली मुइया को मार गिराया है. साथ ही मुठभेड़ स्थल से 315 बोर का हथियार सहित 6 राउंड गोलियां भी बरामद की है । 
मुइया को नक्सलियों की 24 नम्बर प्लाटून कमांडर बताया जा रहा है. साथ ही यह मलंगीर एरिया कमेटी में सक्रिय होकर बड़ी वारदातों में शामिल बताया जा रहा है. अरनपुर थाना अंतर्गतअरनपुर बंडीपारा के रूप में पुलिस ने मुइया की शिनाख्त भी कर ली है । 
नक्सलियों पर नकेल कसने के लिए जिले में पुलिस सुरक्षाबल लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है. बता दें कि मुखबीर की सूचना के बाद किरंदुल थाना क्षेत्र के पेरपा के जंगलों में बुर्का पाल हमले में शामिल नक्सली मउईया 29 साल जो 315 बोर राइफल के साथ मारा गया है.   इस घटना के समय 1 जनमलेशिया का सदस्य भी साथ में था जो  मौका देखकर भाग निकला । 

Read More

 
 
 
 बिलासपुर। हाईकोर्ट ने रेलवे एक्ट में उम्रकैद का प्रावधान नहीं होने के कारण ट्रेन हाईजैक करने के आरोपितों को दुर्ग सत्र न्यायालय ने मिली सजा को निरस्त किया है। हालांकि अन्य धाराओं में सुनाई गई सजा को यथावत रखा है। आरोपितों ने अपहरण के आरोपित को भगाने के लिए 2016 में जनशताब्दी एक्सप्रेस को हाईजैक किया था।
दुर्ग के व्यवसायी जयचंद वैद के अपहरण मामले में पुलिस ने अपहरणकर्ता उपेन्द्र उर्फ कबरा समेत अन्य को धनबाद से गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया था। आरोपित कबरा को अपहरण के एक अन्य मामले में उम्रकैद की सजा होने पर बिलासपुर केन्द्रीय जेल में रखा गया था।
छह मार्च 2016 को आरोपित उपेन्द्र को आरक्षक वीरेन्द्र समेत तीन आरक्षक पेशी में लेकर दुर्ग गए थे। पेशी होने के बाद आरक्षक आरोपित को गोंदिया-रायगढ़ जनशताब्दी एक्सप्रेस से वापस बिलासपुर आ रहे थे। दुर्ग से छूटने के बाद और सरोना से पहले कुछ लोगों ने चेनपुलिंग कर ट्रेन रोकी।
बदमाशों ने इंजन में चढ़कर लोको पायलट धीरेन्द्र कुमार ठाकुर व एके तारम को बंधक बनाकर ट्रेन को हाईजैक कर लिया। खम्हरिया के पास आरोपितों ने गाड़ी रुकवाई और आरक्षकों की आंखों में मिर्ची पावडर डालकर उपेन्द्र को लेकर भाग गए। मौके पर पहले से वाहन की व्यवस्था थी। लेकिन आरोपितों की संख्या अधिक होने पर सभी एक वाहन से नहीं भाग पाए। ऐसे में सरोना की ओर से आ रही एक कार को लूट कर सभी भाग गए।
रास्ते में कार दुर्घटनाग्रस्त होने से कुछ आरोपित पुलिस के हाथ लगे। इस मामले में पुलिस ने आरोपित उपेन्द्र सिंह, अनिल सिंह, प्रीतम सिंह, भागने में सहयोग करने वाले शंकर साव, बिल्लू सहित 10 लोगों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया। इस मामले में पुलिस ने तीन अलग-अलग अपराध दर्ज किया था।
रेल चालक की रिपोर्ट पर जनशताब्दी एक्सप्रेस को हाईजैक करने के आरोप में रेलवे एक्ट के तहत, वहीं सरोना पुलिस ने कार मालिक की रिपोर्ट पर डकैती व आरक्षकों की रिपोर्ट पर अलग से अपराध दर्ज कर न्यायालय में चालान पेश किया। दुर्ग के सत्र न्यायालय ने सभी आरोपितों को अलग-अलग धारा में सजा सुनाई एवं ट्रेन हाईजैक करने के मामले में रेलवे एक्ट के तहत सभी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
आरोपितों ने अधिवक्ता बीपी सिंह के माध्यम से हाईकोर्ट में अपील पेश की। जस्टिस एमएम श्रीवास्तव व जस्टिस विमला सिंह कपूर की डीबी ने सुनवाई हुई। डीबी ने रेलवे एक्ट में उम्रकैद का प्रावधान नहीं होने पर सत्र न्यायालय के आदेश को रद किया है। कोर्ट ने अन्य धाराओं में सुनाई गई सजा को यथावत रखा है।

Read More

 
रायपुर ।छत्तीसगढ़ के रायपुर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. अगले 4 घंटे में प्रदेश के बस्तर, दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के अनेकों जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा अधिक गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है ।
बता दें कि ओडिशा के बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान ‘फोनी’ प्रचंड रूप ले चुका है. जिसका असर अब उसके सीमा से जुड़े राज्यों में भी देखने को मिल रहा है. यही वजह है कि अब छत्तीसगढ़ में भी इसका असर पड़ेगा ।

Read More