Author: admin

 
 
 
रायपुर । पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के दामाद डीकेएस हॉस्पिटल के पूर्व अधीक्षक डॉ. पुनीत गुप्ता ने जिला न्यायालय में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन लगाया है. मामला कांग्रेस नेता डॉ. राकेश गुप्ता द्वारा की पुलिस अधीक्षक से शिकायत से जुड़ा हुआ है ।
कांग्रेस नेता डॉ राकेश गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत करते हुए डॉ. पुनीत गुप्ता पर समय से पहले परीक्षा में बैठकर MD की डिग्री लेने की शिकायत की थी. डॉ. पुनीत गुप्ता ने अपनी जमानत याचिका में अपने खिलाफ षड़यंत्र रचने और जानबूझकर फंसाने की बात कही है. इस याचिका पर 3 मई को सुनवाई होगी. डॉ. गुप्ता ने याचिका लगाते हुए कहा कि उन्हें अंतागढ़ और डीकेएस अस्पताल में हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है, उन्हें अब फंसाने की साजिश की जा रही है ।

Read More

 
 
 
बिलासपुर । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक पद का प्रभार अजय विजयवर्गीय ने बुधवार को ग्रहण कर लिया है. विजयवर्गीय पश्चिम मध्य रेलवे महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं. इसके अलवा वे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, कोलकता में मेट्रो रेलवे के महाप्रबंधक के रूप में भी कार्य कर चुके है. विजयवर्गीय उससे पूर्व में पश्चिम मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर के पद पर भी कार्य कर चुके हैं. आपको बता दें कि इससे पहले सुनील सिंह शोईन जीएम के पद पर कार्यरत थे. 30 अप्रैल को वे सेवानिवृत्त हो गए । 

Read More

 
 
बलौदाबाजार । परिवार के सदस्यों के बीच छोटी-छोटी बाते भी कभी-कभी भयावह रूप ले लेता है. इसलिए एक -दूसरे को जो कुछ भी कहे सोच समझकर कहे. दरअसल सुबह पति-पत्नी में झाड़ू लगाने के नाम पर कहासुनी हो गई, फिर विवाद इतना बड़ गया कि पति बाथरुम में घुसकर खुद पर आग लगाकर खुदकुशी कर ली. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है।
पूरा मामला बलौदाबाजार जिले के पलारी विकासखंड के ग्राम गिधपुरी का है. मृतक धनुष प्रजापति सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में वार्ड ब्वाय के रूप में पदस्थ था. गिधपुरी थाना प्रभारी आरके साहू के अनुसार पति पत्नी में झाडु लगाने के नाम पर कहासुनी हुई थी. जिससे आवेश में आकर धनुष ने मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली. जिससे उसकी मौत हो गई. फिलहाल गिधपुरी पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

Read More

 
पत्थलगांव । पत्थलगांव के सिविल अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के तहत बनाए जा रहें स्मार्ट कार्ड के नाम पर अवैध वसूली के मामले की खबर सामने आ रही हैं.  जिस पर एक्शन लते हुए  जशपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी शिवपाल सिंह पैकरा आज अचानक सिविल अस्पताल पहुंच गए. जहां पर उन्होंने सिविल अस्पताल का जायजा लिया है. अधिकारियों और डॉक्टर्स की लापरवाहियों को देखते हुए सीएमओ पैकरा ने सख्त आदेश देते हुए कहा कि गलती पर किसी को माफ नहीं किया जाएगा।
बता दें कि आयुष्मान भारत योजना के तहत पत्थलगांव के सिविल अस्पताल में बनाए जा रहें स्मार्ट कार्ड के नाम पर अवैध वसूली की खबर को प्रमुखता से दिखाया गया था जिसको अमल में लेते हुए सीएमओ पैकरा ने कहा सिविल अस्पताल में आने के बाद किसी भी मरीज से पैसा वसूली की शिकायत मिली तो ऐसे स्वास्थ्य कर्मी या डाक्टरों पर गाज गिरने में समय नही लगेगा.मै सभी मामले को गम्भीरता से देख रहा हूँ जांच के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले डाक्टरों पर भी शिकंजा कसा जाएगा ।

Read More

रायपुर । महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में आज नक्सलियों ने बड़ी घंटना को अंजाम देते हुए पुलिस वाहन को उड़ा दिया. इस घटना में 15 जवान शहीद हो गए. वहीं वाहन चालक में भी इस हमले में मारा गया. इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लेकर देश और प्रदेश के नेताओं ने बेहद गहरा दुःख जताया है. भाजपा-कांग्रेस सहित अन्य दल के नेताओं ने ट्वीट कर शहीद परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नक्सल हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इस घटना का मुँहतोड़ जवाब दिया जाएगा. मैं शहीद जवानों को नमन करता हूँ. बहादुर जवानों को सलाम करता हूँ. जवानों के बलिदान को व्यर्थ जाने नहीं देंगे.
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा कि यह नक्सलियों की बेहद कायराना करतुत है. यहां शहीद जवानों क बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा.
वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी है. राहुल गाँधी ने कहा कि गढ़चिरोली, महाराष्ट्र में सुरक्षा जवानों के ऊपर हुए हमले की खबर से, मुझे बहुत दुख पहुंचा है। पीड़ित परिवारों के प्रति, मैं गहरी शोक और संवेदना व्यक्त करता हूँ.
 गढ़चिरोली, महाराष्ट्र में सुरक्षा जवानों के ऊपर हुए हमले की खबर से, मुझे बहुत दुख पहुंचा है। 
पीड़ित परिवारों के प्रति, मैं गहरी शोक और संवेदना व्यक्त करता हूँ ।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी ट्वीट किया है. गढ़चिरौली में हुआ नक्सल हमला दुखद और निंदनीय है. घटना में शहीद हुए जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि। महाराष्ट्र की यह घटना बताती है कि नक्सल हमलों को राजनीतिक चश्मे से देखने की जगह चुनौती की तरह ही देखना होगा.
 गढ़चिरौली में हुआ नक्सल हमला दुखद और निंदनीय है।
घटना में शहीद हुए जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि।
वहीं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने भी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि यह नक्सलियों की कायराना हरकत है. मैं ईश्वर से घायल जवानों को शीघ्र स्वास्थ लाभ एवं शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ.

Read More

 
 
रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक नेता ऐसे हैं जिन्हें राजनीति के विपरीत परिस्थितियों के बीच संकट मोचन माना जाता है. एक ऐसे नेता हैं जिन्हें चुनाव मैनेजमेंट का गुरू कहा जाता है. उस नेता के भी कोई राजनीतिक दुश्मन हैं क्या 
अगर बृजमोहन के राजनीतिक दुश्मन कोई है तो वो उनके अपन दल में हैं या फिर किसी अन्य दल में यह भी एक प्रश्न है इस सवाल का फिलहाल कोई जवाब नहीं है।
लेकिन फिर भी बृजमोहन अग्रवाल ने अपने जन्मदिन के मौके पर मिले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बधाई संदेश पर आभार जताते हुए कहा कि जीवन में मैंने सिर्फ दोस्त बनाए हैं दुश्मन नहीं. आप मित्रों के हृदय में मिला स्थान ही मेरी पूँजी है।
यहाँ तक तो बढ़िया था लेकिन इसी के आगे बृजमोहन अग्रवाल ने यह लाइन लिखकर सबको यह सोचने मजबूर जरूर कर दिया है कि बृजमोहन अग्रवाल के दुश्मन हैं कौन जिनका भ्रम दूर करने की बात वे कह रहे हैं. उन्होंने इसी ट्वीट में लिखा है- कोई मुझे अगर दुश्मन समझता होगा तो ईश्वर से प्रार्थना करूँगा की उनका भ्रम दूर करें।
वैसे बृजमोहन अग्रवाल के इस ट्वीट पर छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018 के बाद के घटनाक्रम कुछ याद आने लगे हैं. मसलन उनके समर्थकों ने तब खुलकर उनके पक्ष में पहले नेता-प्रतिपक्ष और फिर बाद में प्रदेश अध्यक्ष बनाने की मांग को लेकर अपने ही दल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था. तब समर्थकों ने खुलकर ढेरों बातें लिखीं थी. इसमें यह भी कहा गया कि बृजमोहन अग्रवाल के ही अपने कई राजनीतिक दुश्मन हैं ।

Read More

रायपुर ।  राजधानी में डीकेएस हॉस्पिटल में अब एंबुलेंस की संख्या 12 से घटाकर 5 करने जा रही है. दरअसल, पूर्व प्रबंधक ने कमीशनखोरी और अपनों को फायदा पहुंचाने के लिए 12 एंबुलेंस रखा था, जो सिर्फ धूल खाती पड़ी रहती थी. जिसे , जिसके बाद जिम्मेदार अधिकारी जागे, फिर अतिरिक्त  7 एंबुलेंस को शासन को सौंपने की कार्रवाई की जा रही है ।
गौरतलब है कि कई मेडिकल कॉलेजों और हॉस्पिटल में एंबुलेंस ही नहीं है और डीकेएस में सर्व सुविधा युक्त एंबुलेंश की 16 गाड़ी धुल खाती खड़ी है, जिसका कोई औचित्य नहीं है, इन गाड़ियों में कुछ एंबुलेंस मध्यप्रदेश का है. जिसके जांच की मांग को लेकर खबर को प्रमुखता से उठाया था जिसके बाद स्वास्थ्य मंत्री ने संज्ञान लिया ।
इस मामले में डीकेएस हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ कमल किशोर सहारे ने कहा कि 5 एंबुलेंस से काम चल सकता है, इसलिए बाकी एंबुलेंस को शासन को सौंपने की कार्रवाई की जा रही है. स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से इस मुद्दे को लेकर चर्चा हुई है. कागजी कार्रवाई अभी बाकी है. और बाकी शिकायत पर अभी कार्रवाई जारी है ।
इसी भी पढ़े-डीकेएस सुपर स्पेश्यलिटी अस्पताल में अब एंबुलेंस सेवा में घोटाले का आरोप, मप्र की गाड़ी खा रही धूल …
हॉस्पिटल में औसतन दिन में लगभग 10 केस रेफर किया जाता है, जिसमें संजीवनी एक्सप्रेस का सहारा लिया जाता है. डॉ सहारे के मुताबिक एंबुलेंस कर्मियों का शोषण किया जा रहा है, जिसकी शिकायत उन्हें मिली थी ।
आपको बता दें कि हॉस्पिटल में एंबुलेंस सेवा छत्तीसगढ़ मेडिकल कॉर्पोशन से टेंडर हुआ है, फिलहाल सचिन आनंद मैनेजर द्वारा संचालन किया जा रहा है ।

Read More

रायपुर ।  सरकारी नियुक्तियों पर रोक के भाजपा के झूठे प्रचार पर प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. त्रिवेदा ने कहा कि सरकारी नियुक्तियों पर कोई रोक नहीं लगाई गई है. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बनने के बाद लगातार नौजवानों के लिये सरकारी नौकरियां और रोजगार के अवसर सुलभ कराये जा रहे हैं. 15 वर्ष बाद 15000 शिक्षकों के पद विज्ञापित हुये हैं और सहायक प्राध्यापकों के रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जा रही है. 800 स्टाफ नर्स के रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जा रही है ।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह समेत कई भाजपा नेताओं ने आज ट्वीट कर प्रदेश सरकार पर सरकारी नौकरी पर एक साल के लिए रोक लगाने का आरोप लगाया. रमन सिंह ने लिखा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चुनाव पूर्व आपने युवाओं से बड़े-बड़े वादे किये लेकिन सत्ता मिलते ही उनके साथ छल किया है. भाजपा की सरकार अथक परिश्रम से प्रदेश को समृद्ध स्थिति तक लायी परन्तु आपकी नीतियाँ दोबारा प्रदेश को पिछड़ा राज्य बनाने जा रही हैं ।
पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल ने भी मुख्यमंत्री पर हमला बोलते हुए कई आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास कार्य रुके हुए हैं और कर्ज लेकर आप सिर्फ चुनावी फंडिंग में जुटे हैं ।
इन सभी आरोपों पर त्रिवेदी ने कहा कि पिछली सरकार के आदेश को फिर से नये वित्तीय वर्ष के लिये जारी करने पर भाजपा दुर्भावनावश झूठा प्रचार कर रही है. पिछली रमन सिंह सरकार ने जो निर्णय लिया था, उसे मात्र ही जारी रखने के परिपत्र पर भाजपा झूठ फैलाने में लगी है. वित्त विभाग की अनुमति से नियुक्यिं हो, यह स्थापित और मान्य परंपरा है और इसमें कुछ भी नया नहीं है ।
इसे भी पढ़े- ये है सही खबर : सरकारी नौकरी पर नहीं आउटसोर्सिंग पर लगी रोक, अब कोई भी विभाग मन-मर्जी से नहीं भर सकेगा पद, लेनी होगी अनुमति, बताना होगा औचित्य
भाजपा के झूठ और असत्य आधारित राजनीति पर तगड़ा प्रहार करते हुये प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री और संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भाजपा की भ्रम फैलाने की कोशिशों का छत्तीसगढ़ के लोग करारा जवाब देंगे. राज्य शासन के वित्त निर्देश 09/2019 में संदर्भित 2014, 2015, 2016, 2017 और 2018 के उल्लेखित ज्ञापत्रों से यह स्पष्ट है कि यह निर्देश रमन सिंह सरकार के समय से ही प्रभावशील है और इसे राज्य की वित्तीय स्थिति या नौजवानों की नौकरियों से जोड़कर भाजपा निचले स्तर की और भ्रम फैलाने की राजनीति कर रही है ।

Read More

रायपुर । छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री प्रदेश की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवा देना चाहते हैं. वे पूरी तरह से निःशुल्क इलाज की व्यवस्था करना चाहते हैं. स्वास्थ्य मंत्री की कोशिश यूनिवर्सल हेल्थ स्कीम लागू करने की है. लेकिन लगता है कि व्यवस्था को अव्यवस्था में बदलने वाले सिस्टमधारी लोग ये कभी पूरा नहीं होने देंगे. इसके अनेक उदाहरण समय-दर-समय देखने को मिलते ही रहे हैं. एक बार फिर आज सिस्टमधारी लोगों ने यह साबित कर दिया कि जनता भले ही सत्ता बदल देती है लेकिन सत्ता व्यवस्था को बदल पाए ऐसे सिस्टम में बैठें लोग कभी होने नहीं देते ।
नहीं तो 4 सौ किलोमीटर दूर का मरीज राजधानी में बेहतर इलाज के लिए सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में आकर डॉक्टरों के चक्कर नहीं काट रहा होता.  इससे दुःखद क्या होगा कि लाचार-बीमार मरीज को एक ही दिन में 6 बार मेकाहारा से डीकेएस घुमाया जाता है. एक मरीज को अस्पताल में एंबुलेंस होने के बाद भी इसकी मदद नहीं मिलती है. एक मरीज को ऑटो में सफर करने पर मजबूर होना पड़ता है. एक मरीज को इतना तड़पना पड़ता है कि आटो में चढ़ते वक्त वह गिर जाता है।
ये एक मरीज है राजेश सोनवानी. राजेश सोनवानी जो कि स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के इलाके ही रहने वाला है. सूरजपुर से राजेश सोनवानी को बेहतर इलाज के लिए रायपुर अंबेडकर अस्पताल भेजा गया था. लेकिन यहाँ बेहतर इलाज तो दूर इलाज ही नसीब नहीं हो रहा है. बीते 14 दिनों से राजेश कभी मेकाहारा में डाक्टरों के चक्कर काटता, कभी डीकेएस में भटकते रहता है ।
राजेश सोनवानी सूरजपुर में सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था. एक्सीडेंट में राजेश के सिर और जबड़े में चोट है. लेकिन इस चोट से ज्यादा चोट तो बीते 14 में दिनों अंबेडकर और डीकेएस प्रशासन दे चुका है. जो उन्हें इलाज देने की बजाए इधर से उधर दौड़ा रहे हैं. राजेश के परिजन धर्मजीत सिंह ने lalluam.com से अपनी पीड़ा बताते हुए रो देते हैं. आँखों में आशु लिए धर्मजीत सिंह जैसा अस्पताल प्रशासन कह रहे हैं बस वही कर रहे हैं. क्योंकि उनके पास निजी अस्पताल में इलाज कराने को पैसा नहीं है. और यहाँ गरीबों के अस्पताल में सरकारी व्यवस्था गरीबों को मजाक उड़ाने में लगी है. उनका दर्द दूर करना छोड़ उन्हें दुःख देने में लगी है ।
हालांकि डीकेएस के अधीक्षक केके सहारे से जब हमने बात की तो उन्होंने कहा कि मुझे इसकी जानकारी नहीं है. आपके माध्यम से यह बात सामने आई है. इसकी पूरी जानकारी लेकर पीड़ित मरीज को पूर्ण इलाज मुहैय्या करवाता हूँ. अगर हमारी ओर से इलाज देने में कोई लापरवाही बरती होगी तो इसमें कार्रवाई भी की जाएगी ।
उम्मीद करते हैं राजेश की स्थिति और धर्मजीत सिंह की परिस्थित इस खबर के जरिए स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव तक जरूर पहुँचेगी. स्वास्थ्य मंत्री अपने इस विभागीय लापरवाही पर जरूर एक्शन लेंगे. राजेश को जल्द से जल्द बेहतर इलाज मिलेगा. राजेश के साथ जैसा अमानवीय व्यवहार हो रहा है वह रुकेगा और आगे किसी और के साथ नहीं होगा ।

Read More

रायपुर । छत्तीसगढ़ में आज एक खबर बहुत तेजी वायरल हुई कि प्रदेश में एक साल तक सरकारी नौकरियों पर रोक लगा दी गई है. मीडिया में ये रिपोर्ट आने के बाद भाजपा ने इसे सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया. यहाँ रमन सिंह ने भी ट्वीट करते हुए सरकार की आलोचना कर दी. रमन सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा था- मुख्यमंत्री @bhupeshbaghel जी चुनाव पूर्व आपने युवाओं से बड़े-बड़े वादे किये लेकिन सत्ता मिलते ही उनके साथ छल किया है. @BJP4CGState की सरकार अथक परिश्रम से प्रदेश को समृद्ध स्थिति तक लायी परन्तु आपकी नीतियाँ दोबारा प्रदेश को पिछड़ा राज्य बनाने जा रही हैं ।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इसी के बाद भाजपा और रमन सिंह को जवाब देते हुए ट्वीट किया कि डॉक्टर की डिग्री है, 15 साल तक प्रदेश चलाया, फिर भी यह अज्ञानता क्या नियमों की जानकारी आपको नहीं है आप भले ही अपनी सरकार नियमों को ताक पर रखकर चलाते होंगे, लेकिन हम नहीं. प्रदेश में सरकारी नौकरियों पर रोक नहीं, आउटसोर्सिंग पर रोक लगी है. आदेश की कॉपी पढ़ लें और झूठ न बोलें ।
वैसे आपको बता दे कि सुबह से यह बता दिया कि सरकारी नौकरियों पर रोक नहीं लगी है, बल्कि आउटसोर्सिंग पर सरकार ने रोक लगाई है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खबर को साझा किया और उसे अपने ट्विटर पर रि-ट्वीट भी किया है ।

Read More