Author: admin

 
 
 
 
बिलाईगढ़ , बलौदाबाजार । कसडोल थाना क्षेत्र के अंतर्गत सर्वा गांव में बीती रात आज्ञात दो लोगों ने घर के आगंन मे रखी नई स्कार्पियो और ब्रेजा वाहन में आग लगा दी ।
पेट्रोल डालकर आग लगाते हुए ये दोनों अज्ञात बदमाशों की सीसी टीवी कैमरा मे तस्वीर कैद हुई हैं. गांव के मेला राम साहू जो व्यापारी है जिसके आगन में रखी गाडियों में आग लगाई गई है. फुटेज के आधार पर कसडोल पुलिस जांच में जुट गई है.फिलहाल किसी भी तरह की जानकारी अज्ञात बदमाशों के खिलाफ नहीं मिल पाई है ।

Read More

राजनांदगांव । मोहला से लगे ग्राम कुंजामटोला के पहाड़ी पर 18 वर्षीय दुर्गेश पिता राम प्रसाद गोंड और 13 वर्षीय नाबालिग युवती की दस दिन पुरानी लाश पुलिस को पेड़ पर लटकी मिली है। ग्रामीणों की सूचना पर मोहला पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है। पुलिस ने बताया कि मृतक दुर्गेश और नाबालिग युवती बीते 20 अप्रैल को घर से निकले थे।
दोनों एक ही गांव के हैं। इस कारण ग्रामीण प्रेम प्रसंग का अंदेशा लगा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि नाबालिग युवती कक्षा आठवीं की छात्रा थी। शुक्रवार सुबह करीब नौ से दस बजे के बीच ग्रामीणों ने पहाड़ी पर एक पेड़ में दोनों की लाश देखी।
लाश दस दिन से अधिक समय होने के कारण पूरी तरह सड़ गई थी। पुलिस ने शव बरामद कर पीएम करा लिया है। पोस्ट मार्टम की रिपोर्ट में दोनों ने फांसी लगाने से पहले चूहे मारने की दवा का सेवन भी किया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read More

रायपुर । रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में 40 डॉक्टरों के समक्ष हार्निया का लाइव ऑपरेशन किया गया। डॉ. संदीप दवे, डॉ. विक्रम शर्मा, डॉ. जव्वाद नकवी और डॉ. सिद्धार्थ तामस्कर ने 40 मरीजों की हार्निया का ऑपरेशन किया। डॉ. संदीव दवे ने बताया कि हार्निया आम बीमारी है, लेकिन उसे नजरअंदाज कर दें तो जान भी जा सकती है। हमने प्रदेश भर के डॉक्टरों को लेप्रोस्कोपी के माध्यम से जाली लगाकर ऑपरेशन करना सिखाया।
नहीं होगा चीरफाड़
डॉ. संदीप दवे ने बताया कि पूर्व में हार्निया के ऑपरेशन के लिए चीरफाड़ करना पड़ता था। अब लेप्रोस्कोपी के माध्यम से आसानी से ऑपरेशन हो जाता है। अंदर की जो भी आंत अव्यवस्थित हो जाती है, उसे टाइटेनियम की जाली लगातर सही स्थिति में कर दिया जाता है।
एक दिन में ही मरीज हो जाएग डिस्चार्ज
हार्निया की लाइव सर्जरी में डॉक्टरों ने बताया कि अब मरीज के ऑपरेशन के बाद एक से दो दिनों में डिस्चार्ज कर दिया जाता है। खान-पान में भी किसी तरह के परहेज की जरूरत नहीं होती। पूर्व में ऑपरेशन के बाद मरीज को वजन उठाने की मनाही होती थी, खानपान में सावधानी बरतनी होती थी। अब ऐसी कोई बात नहीं है।
नाभि से नहीं होगा ऑपरेशन
डॉक्टर्स की टीम ने बताया कि पूर्व में नाकभ वाले हार्निया पर उसे काट कर ऑपरेशन किया जाता था। अब लेप्रोस्कोपी से नाभि को छुए बगैर आसानी से ऑपरेशन किया जा सकता है। इससे किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होती है।

Read More

 
 
 
रायपुर । सिंचाई विभाग के क्लर्क से क्राइम ब्रांच का भय दिखाकर कार की लूट कर ली. घटना को अंजाम देने वाली विभाग में ही संविदा में काम करने वाली युवती के साथ एक पुलिस आरक्षक और एक साथी को पुलिस ने गिरफ्तार किया लिया है।
जानकारी के अनुसार, सिंचाई विभाग में कार्यरत क्लर्क दिलीप कंवर के साथ कार लूट की घटना नया रायपुर में हुई। आरोपी युवती रेणुका साहू ने अपने साथी रंजीत सिंह और सूरज यादव के साथ घटना को अंजाम दिया. आरोपियों ने क्लर्क को डरा-धमका कर कार के नाम ट्रांसफर फॉर्म पर दस्तखत करा लिया था. आरोपियों में रंजीत सिंह पुलिस का आरक्षक है. आरोपियों को मंदिर हसौद पुलिस ने गिरफ्तार किया।
जानकारी के मुताबिक, प्रार्थी दिलीप कंवर को उनकी पूर्व परिचित आरोपी रेणुका साहू ने मैग्नेटो मॉल के पास फोन कर बुलाया. फिर नया रायपुर गए, जहां घटनास्थल पर अन्य आरोपी आकर प्रार्थी की कार को रोककर क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर उससे मारपीट कर उसकी मारुति स्विफ्ट कार का नाम ट्रांसफर कराने के लिए जबरन फार्म नंबर 29, 30 हस्ताक्षर कराकर कार cg04 m 7773 लेकर भाग गए थे. इस पुरे मामले को लेकर शाम को प्रेस कांफ्रेंस कर पुलिस खुलासा करेगी ।

Read More

 
 
 
रायपुर । सूदखोरी और ब्लैकमेलिंग मामले में करुणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष व सूदखोरी के आरोपी वीरेंद्र सिंह तोमर उर्फ रूबी तोमर का भाई रोहित तोमर की पुलिस को अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. रोहित की तलाश करने पुलिस की टीमें प्रदेश से बाहर गई है ।
जानकारी के अनुसार, रोहित तोमर की जानकारी हासिल करने के लिए पुलिस ने गुरुवार की शाम उसकी पत्नी भावना से पूछताछ की थी. इसके बाद मिली जानकारी के आधार पर पुलिस की टीमें रवाना की गई है. वहीं भावना से पुरानी बस्ती में हुए एक्सीटेंड के मामले में भी पूछताछ की है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही रोहित तोमर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. मामले में रूबी तोमर पहले से ही जेल में बंद है ।
कोतवाली सीएसपी डीसी पटेल ने बताया कि मुख्य आरोपी रोहित तोमर फरार चल रहा है, इसलिए उसकी पत्नी भावना को पूछताछ के लिए बुलाया गया था. इसके अलावा मामले में कुछ और एंगल नजर आ रहा था, जिसके के बारे में भी पूछताछ हुई है. साथ पुरानी बस्ती के पास हुए एक्सीडेंट के संबंध में पूछताछ की गई, क्योंकि जिस गाड़ी से एक्सीडेंट हुआ था वह भावना के ही नाम पर था ।
सीएसपी पटेल ने बताया कि एक्सीडेंट वाले दिन गाड़ी चलाने वाले ड्राइवर का नाम उसने (भावना) बताया है, और उसे आज पेश करने की बात कही है. रोहित के बारे में पूछताछ पर भावना ने सिर्फ इतना बताया है कि रोहित उसे फोन करता है लेकिन कहा है यह नहीं बताता. रोहित की पतासाजी के लिए हम लगे हैं, उसे जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Read More

 
 
रायपुर । पीएम किसान योजना के नाम पर किसानों के खातों में डाले गए दो हजार रुपये मोदी सरकार ने वापस लेना शुरु कर दिया है. मीडिया में आई खबर के बाद सीएम भूपेश बघेल ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि योजना नाम किसान सम्मान है लेकिन मोदी सरकार की नीयत में ही किसानों को सम्मान नहीं है ।
उन्होंने ट्वीट किया, “योजना का नाम ‘किसान सम्मान’ है लेकिन मोदी सरकार की नीयत में ही किसानों का सम्मान नहीं है. देखिए, किसानों के खातों में पैसे डालकर किस तरह वापस ले लिए गए ।

Read More

 
 
बलौदाबाजार । जिले के ग्राम अचानकपुर इलाके के एक खेत में अज्ञात महिला का नरकंकाल मिलने से सनसनी फैल गई है. घटना स्थल पर शव को घसीटने के निशान भी मिले है. जिसे देखकर यह आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कर फेका गया है ।
मिली जानकारी के मुताबिक वारदात कोतवाली थाना इलाके का है. घटना स्थल पर जांच करने पहुंची पुलिस को दो अलग-अलग जगहों से महिला के कपड़े, चुड़ी और मंगलसूत्र मिला है. शव के कंकाल को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि वो करीब 15 से 20 दिन पुराना है. इलाके के इस बात का अंदेशा लगा रहे हैं कि उस महिला के साथ किसी प्रकार की कोई अनहोनी घटना हुई है उसके बाद मामले को दबाने के लिए उसकी हत्या कर दी गई है. लेकिन यह किस महिला का शव है इसका कोई पता नहीं चल सका है ।
पुलिस की माने तो मौके पर जांच के दौरान जो सामान बरामद हुआ है, उससे महिला का पता लगाने की कोशिश चल रही है. इसके साथ ही आस-पास के थाने में घुम महिला की जानकारी भी मांगी है. जानकारी मिलने से यह पता लगाया जा सकेगा कि यह महिला कौन है. फिलहाल कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

Read More

 
 
 
रायपुर । पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के दामाद डीकेएस हॉस्पिटल के पूर्व अधीक्षक डॉ. पुनीत गुप्ता पर एमडी की डिग्री लेने समय से पहले परीक्षा देकर फर्जीवाड़े का आरोप है जिस पर आज डा. पुनीत गुप्ता की जमानत याचिका पर जिला न्यायालय में सुनवाई होनी है. डॉ. पुनीत गुप्ता ने जिला न्यायालय में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन लगाया है ।
बता दें कि कांग्रेस नेता डॉ. राकेश गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत करते हुए डॉ. पुनीत गुप्ता पर समय से पहले परीक्षा में बैठकर MD की डिग्री लेने की शिकायत की थी. डॉ. पुनीत गुप्ता ने अपनी जमानत याचिका में अपने खिलाफ षड़यंत्र रचने और जानबूझकर फंसाने की बात कही है. इस याचिका पर आज 3 मई को सुनवाई होनी है ।

Read More

 
 
 
रायपुर  । जनसंपर्क विभाग में चपरासी से लेकर आला अधिकारी तक ठगी का शिकार हो गए हैं. ये ठगी किसी और ने नहीं बल्कि विभाग के ही एक अधिकारी ने की है. सुनकर चौंक जाएंगे कि इस ठगी का बीज 17 साल पहले रोपा गया था, जिसमें चपरासी से लेकर आला अधिकारियों तक ने अपने खून-पसीने से सींचकर एक बड़ा पेड़ बनाया, लेकिन जब फल खाने की बारी आई, तो उनके हिस्से केवल कड़वाहट की आई. मामला साख समिति के खाते में हेरफेर से जुड़ा है. मामला तब फूटा जब इसके शिकार हुए तमाम लोगों ने प्रमुख सचिव को चिट्ठी लिखकर न्याय की गुहार लगाई है. खबर है कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए गए हैं ।
दरअसल इस ठगी में जनसंपर्क विभाग के ही लेखापाल जाहिद मिर्जा का नाम सामने आ रहा है, जिसने साख समिति के खाते में हेराफेरी कर करोड़ों रूपए की गड़बड़ी की है. सूत्र बताते हैं कि 17 साल पहले जाहिद मिर्जा ने विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को भरोसे में लेकर एक साख समिति का गठन किया था. इस समिति में जनसंपर्क विभाग के सैकड़ों लोग हर महीने अपनी कमाई का एक छोटा सा सीमित हिस्सा जमा किया करते थे. साख समिति से जुड़े अधिकारी और कर्मचारियों का खाता खोलकर हर महीने 100 रूपए का अंशदान जमा कराया जा रहा था. आज की स्थिति में 500 रू पर का अंशदान तमा किया जा रहा है. समिति से जुड़े किसी कर्मचारी को यदि अग्रिम राशि की जरूरत पड़ती थी, तो शुरूआत में दस हजार रूपए देकर मदद की जाती थी. फिलहाल इस राशि को बढ़ाकर 50 हजार रूपए कर दिया गया था. बाद में उस राशि का समायोजन संबंधित कर्मचारी के वेतन से किस्तों में कटौती कर किया जाता था. समिति के खाते से लेनदेन सब ठीक चल रहा था, लेकिन दिसंबर 2016 में जब पंजीयक सहकारी साख समिति के संचालक की आडिट टीम ने साख समिति के खाते का आ्डिट किया, तब लेखा-जोखा में बड़ी गड़बड़ी पाई गई. आडिट टीम ने इसे लेकर कई बार साख समिति के अध्यक्ष जाहिद मिर्जा से जवाब मांगा, लेकिन मिर्जा की ओर से किसी तरह का जवाब नहीं दिया गया. बाद में साख समिति के खाता को लाॅक कर दिया गया. खाता लाक होने के बाद किसी भी तरह का लेनदेन बंद हो गया ।
बताते हैं कि विभाग के अधिकारी-कर्मचारियो ंकी ओर से भी जाहिद मिर्जा से कई बार इस मामले पर चर्चा की गई, लेकिन कोई सकारात्मक जवाब सामने नहीं आया. पिछले दिनों विभाग के तमाम पीड़ित अधिकारी-कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी को शिकायती चिट्ठी भेजकर न्याय की गुहार लगाई है. पीड़ित पक्षों की माने तो कई कर्मचारी ऐसे हैं, जिन्होंने बेहतरी की चाहत लिए साख समिति में दो-दो खाते शुरू किए थे. अपनी महीने की तनख्वाह से बड़ी रकम खातें में जमा कराई जा रही थी, लेकिन अब वे लोग ठगी महसूस कर रहे हैं ।
चपरासी से लेकर एडिशनल डायरेक्टर तक के नाम
जनसंपर्क विभाग से जुड़े सूत्र बताते हैं कि साख समिती में करीब सौ से ज्यादा खाते खोले गए हैं, जिसमें विभाग के चपरासी से लेकर एडिशनल डायरेक्टर तक के नाम शामिल हैं. बताते हैं कि जैसे ही इस गड़बड़ी की शिकायत प्रमुख सचिव तक जैसे ही पहुंची हैं, उन्होंने इसे बेहद गंभीरता से लिया है. खबर है कि जांच के बाद दोषी व्यक्ति के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ  कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी. जनसंपर्क विभाग के आला अधिकारी बताते हैं कि साख समिति के खातों में ऐसे निचले तबके के ज्यादातर कर्मचारियों ने पैसा जमा किया था, जिनकी जरूरतें छोटी-छोटी जमा राशि से पूरी होती हैं. किसी की बेटी की शादी, किसी के मकान का मरम्मत, बच्चों की पढ़ाई, बीमारी के वक्त होने वाला खर्च ऐसी ही जमापूंजी से पूरी होती हैं, लेकिन जिस तरह से उन्हें ठगा गया, यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं. अधिकारी कहते हैं कि इसके लिए दोषी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

Read More

रायपुर ।  FANI तूफान ओडिशा में पूरी तरह सक्रिय हो गया है कई जगहों में हाई अलर्ट जारी किया गया है. जहां पर FANI चक्रवात के कहर से बचने के लिए बचाव कार्य जारी है.बता दें कि छत्तीसगढ़ से ओडिशा की ओर जाने वाली 9 रेलगाड़ियों को रद्द कर दिया गया है, दो गाड़ियों के मार्ग में परिवर्तन भी किया गया है ।
सिकंदराबाद-कामाख्या एक्सप्रेस,विशाखापट्टनम-अमृतसर एक्सप्रेस के मार्ग में परिवर्तन किया गया है, ओडिशा से गुजरने वाली गाड़ियों को रद्द किया गया है, आपदा प्रबंधन और सुरक्षा के मद्देनजर फैसला लिया गया है, गाड़ियों के रद्द और रूट बदलने के चलते यात्री परेशान हो रहे हैं ।
ओडिशा के गोपालपुर जिले से निकला FANI तूफान का असर छत्तीसगढ़ के रायगढ,जशपुर,महासमुंद बलौदाबाजार, गरियाबंद,जगदलपुर दिख सकता है इन जिलों में बूंदाबांदी और तेज गरज के साथ बारिश हो सकती है. बारिश के साथ 30 से 40 किलो मीटर की रफ्तार से यहां हवा चल सकती है.छत्तीसगढ़ में हवाई सेवाओं पर कसी भी तरह का असर नहीं होगा ।
मौसम विज्ञानियों के अनुसार दो दिनों के बाद छग में फिर तापमान बढ़ सकता है.पिछले दो तीन दिनों से तापमान में 3 डिग्री की गिरावट आई है ।

Read More