Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: admin
लखनऊ । पीजीआई में भरती रविन्द्र चौबे को देखने के लिए लखनऊ एयरपोर्ट में उतरते ही उनके मंत्रिमंडल के साथी सदस्य गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और वन मंत्री मो. अकबर अस्पताल पहुँचे. साहू और अकबर ने अस्पताल में चौबे से मुलाकात की और परिजनों से बातचीत कर पूरी जानकारी ली. दोनों ही नेता काफी देर तक अस्पताल में रहे और चौबे को देखने पहुँचे उनके समर्थकों से भी मिले. वन मंत्री अकबर ने कहा कि चौबे की हालत में काफी सुधार है, स्थिति संतोषजनक है. हम उम्मी करते हैं कि अगले कुछ दिनों में वे पूरी तरह से स्वस्थ्य हो जाएंगे. हम सब शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना करते हैं ।
आपको बता दे कि रविन्द्र चौबे को शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ा था. इससे उन्हें पहले सहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, वहाँ से फिर उन्हें संजय गाँधी पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल संस्थान में भर्ती कराया गया. फिलहाल वहाँ इलाज जारी है ।
रायपुर । जैसे जैसे गर्गमी का बढ़ रही है वैसे ही शहर में गर्मी की वजह से कुत्ते लोगों को काट रहे हैं .जिसेक लिए एंटी रेबीज वैक्सीन दवा बेहद जरूरी मानी जाती है. सप्लाई नहीं होने से सरकारी अस्पतालों में एंटी रेबीज वैक्सीन नहीं मिल पा रही है. जिससे मरीज प्राइवेट मेडिकल से दवाई खरीदने को मजबूर हो रहे हैं ।
तो वहीं स्वास्थ्य संचालक सीखा राजपूत ने कहा…
पूरे राज्य में क़िल्लत नहीं है कि कुछ ज़िलों में स्पेन में दवा की क़िल्लत हुई है जिसे देखते हुए व्यक्ति जिस जिला में ज़्यादा मात्रा में दवा है उस जिला से जहाँ नहीं है वहाँ ट्रांसफर किया जा रहा है उत्तर फ़िलहाल स्पीड स्वास्थ्य विभाग के पास पे 5000 उत्तर वैक्सीन है एंटी रैबीज वह वैक्सीन के कमी को देखते हुए उत्तर डिमांड भेज दिया गया है जो कि ये दवा हैदराबाद में बनती है तो आने में समयलग सकता है साथ ही जिला चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि लोकल परचेज़ कर सकते हैं तो वहीं दवा की कमी होने के कारण पूछे जाने पर संचालक ने एस जानकारी नहीं होने की बात कही और स्वास्थ्य के बाद M डी संपर्क करने के एसी बात कही ।
तो वहीं स्वास्थ्य कमिश्नर भुनेश यादव ने बताया कि टैबलेट की शॉर्टेज हुई है क्योंकि दो महीना पहले कांट्रैक्ट ख़त्म हो गया है आचार संहिता के कारण ऑर्डर नहीं हुआ होगा लेकिन आनन-फ़ानन में आदर्श जन औषधि से स्पीड एक हफ़्ते के अंदर 200 टैबलेट आ जाएगा. भारत सरकार के उपक्रम जहां ये दवा बनती है व वहां रॉ मटेरियल की कमी है उनसे संपर्क कर 10, हज़ार टेबलेट का ऑडर दिया है लेकिन इसको आने में समय लगेगा. फ़िलहाल तत्कालिक व्यवस्था के लिए जिस जिला में ज़्यादा दवा है वहां से लाकर जहाँ नहीं है उ जगहों पर दवाई तके भेजने निर्देशित संचालक को दे दिया गया है ।
जशपुर । यदि मन में कुछ सीखने की इच्छा हो तो उम्र बाधा नहीं बनती। इसी बात को जशपुर की रहने वाली चंद्रसेना गुप्ता चरितार्थ कर रही हैं। उनके बेटे अंशुमन गुप्ता सिंगापुर में अपने परिवार के साथ रहते हैं। अंशुमन की पत्नी मियाको निशीमुरा मूल रूप से जापानी हैं और उन्हें हिन्दी भाषा नहीं आती। वे अंग्रेजी में बात करती हैं, लेकिन सास चंद्रसेना को अंग्रेजी नहीं आती। इस वजह से सास और बहू के बीच चाहते हुए भी संवाद नहीं हो पाता। इस समस्या का चंद्रसेना ने समाधान तलाश और अब वे अंग्रेजी बोलना सीख रही हैं। चंद्रसेना के पति किशोरी गुप्ता ने भी उन्हें इस बात के लिए प्रोत्साहित किया। जशपुर के जिला ग्रंथालय में कलेक्टर निलेश महादेव क्षीरसागर के प्रयास से स्पोकेन इंग्लिस की कक्षाएं चल रही हैं।
इसी कक्षा में चंद्रसेना अन्य महिलाओं के साथ शामिल हो रही हैं। चंद्रसेना का कहना है कि बेटे के विवाह के बाद मेरे सामने बहू के साथ संवाद में भाषाई दिक्कत आ रही थी। हम दोनों चाहते हुए भी एक-दूसरे से बात नहीं कर पाते थे। मैं उसे जानना समझना चाहती थी ।
दुर्ग । भिलाई सेक्टर-9 के अस्पताल प्रबंधन ने इलाज का बकाया पैसा नहीं देने पर बैगा आदिवासी महिला के शव को बंधक बना लिया. गरीब आदिवासी परिवार मदद के लिए दिनभर भटकता रहा. मानवता को शर्मसार कर देने वाली इस घटना की जानकारी एक पत्रकार ने प्रदेश के डीजीपी को दी. इसके बाद डीजीपी ने आईजी हिमांशु गुप्ता को गरीब परिवार की मदद के लिए निर्देशित किया. हिमांशु गुप्ता ने परिजनों से मिलकर प्रबंधन से बात की और परिवार को शव दिलवाया।
दरअसल आज सुबह बैंगलोर से पीटीआई के वरिष्ठ संवाददाता ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को सुचित किया कि शहडोल (मप्र) के बैगा आदिवासी केशव प्रसाद की पत्नी का सेक्टर-9 अस्पताल भिलाई की बर्न यूनिट में देहांत हो गया है. उन्होंने बताया कि बैगा आदिवासी परिवार ने अपनी संपत्ति को बेचकर ईलाज कराया है, लेकिन अब वे शेष राशि लगभग 80 हजार रुपए का भुगतान करने में असमर्थ हैं, जिसके कारण वे मृतका के शव को ले जाने में कठिनाई महसूस कर रहे हैं।
यह जानकारी मिलने के बाद डीएम अवस्थी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल ही आईजी दुर्ग रेंज हिमांशु गुप्ता को बैगा आदिवासी परिवार की सहायता करने के लिए निर्देशित किया।
डीएम अवस्थी के निर्देश पर आईजी दुर्ग रेंज ने तत्काल सेक्टर-9 अस्पताल भिलाई पहुंचकर अस्पताल प्रबंधन से इस संबंध में मानवीय आधार पर शहडोल निवासी बैगा आदिवासी परिवार की सहायता करने के लिए अनुरोध किया. सेक्टर-9 अस्पताल के प्रबंधन द्वारा सहृदयता दिखाते हुए तत्काल ही बैगा आदिवासी केशव प्रसाद के उपचार के बिल की बची हुई 80 हजार रुपए माफ की गई एवं आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करते हुए मृतका के शव को परिजनों को सौंप दिया।
रायपुर । छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा विभाग के पहली से लेकर 12वीं तक के बच्चों को मुफ्त पढ़ाई के लिए किताबें देने का प्रस्ताव अटक गया है। प्रस्ताव के मुताबिक शिक्षा विभगा ने 12वीं तक बच्चों को मुफ्त किताबें देने की योजना बनाई थी।
इसमें निगम को करीब 15 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च आने की संभावना है। बता दें कि राज्य में 11वीं-12वीं में एनसीईआरटी की किताबें लागू करने के बाद महंगी किताबों के कारण छात्र-छात्राओं को हायर सेकंडरी की पढ़ाई करना ही मुश्किल हो गया है ।
रायपुर । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश चुनाव विधिक संयोजक नरेश चंद गुप्ता ने भारत निर्वाचन आयोग में शिकायत कर छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है। नरेश गुप्ता ने कहा कि चुनाव आयोग के 2017 में जारी निर्देश के तहत चुनाव की संपूर्ण प्रक्रिया संपन्न होने तक आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू रहने का प्रावधान है, लेकिन छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने 23 अप्रैल को छत्तीसगढ़ में मतदान सम्पन्न हो जाने के बाद आचार संहिता शिथिल कर भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का खुला उल्लंघन किया।
कोटा । छात्रों के अंग्रेजी विषय में फेल होने का कारण पूछना एक शिक्षक को इतना बुरा लगा कि उसने प्राचार्य पर डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। प्राचार्य को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मामला कोटा विकासखंड के शासकीय हाईस्कूल केकराडीह का है। हाईस्कूल के कक्षा 9वी के छात्र अन्य विषयों में पास हुए, लेकिन अंग्रेजी में फेल हो गए। अंग्रेजी के खराब रिजल्ट के बाद प्राचार्य ने अंग्रेजी व्याख्याता अनूप कुजूर से नियमित स्कूल ना आने व बच्चों के अंग्रेजी विषय में फेल होने के संबंध में जवाब मांगा।
यह बात सुनकर शिक्षक अनूप तैस में आ गया। उसने प्राचार्य सुभनाथ पैकरा पर डंडे से सिर पर हमला कर दिया। इस हमले से वह बुरी तरह घायल हो गया उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनके सिर में 10 टांके लगे।
प्राचार्य ने इस घटना की लिखित शिकायत बेलगहना थाने में की। पुलिस ने आरोपी शिक्षक अनूप कुजूर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है।
रायपुर । प्रदेश में गर्मी का कहर जारी है। भीषण गर्मी की वजह से लोग डिहाइड्रेशन का शिकार हो रहे हैं। प्रदेश में सबसे अधिक गर्म बिलासपुर और रायपुर हैं। बिलासपुर और रायपुर में 44। 2 डिग्री तक पहुंच गया है, नया रायपुर में तो तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया है। पेड्रारोड़ में 41 डिग्री, दुर्ग में 43 तो राजनांदगांव 42 डिग्री तापमान है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 30 अप्रैल तक ऐसी स्थिति बनी रहेगी। इसके बाद वर्तमान में बंगाल की दक्षिण खाड़ी में मौजूद चक्रवात के आगे बढ़ते हुए ओडिसा के समुद्र तट पर आने की वजह से मौसम में बदलाव के आसार हैं। चक्रवात की वजह से 30 अप्रैल और एक मई को बस्तर, रायपुर और सरगुजा संभाग में बारिश की भी संभावना है, जिससे तापमान में करीबन 2 से 3 डिग्री कमी आने की संभावना है।
रायपुर । छत्तीसगढ़ के कृषिमंत्री रविंद्र चौबे की हालत में सुधार हो रहा है। इस बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अभी फिर से रविंद्र चौबे को देखने अस्पताल पहुंचे हैं। वे शनिवार की रात रांची से लौटने के बाद भी लखनऊ के पीजीआई अस्पताल गए थे। वहां उन्होंने रविंद्र चौबे से मुलाकात की थी। चौबे के एक करीबी ने बताया है कि वे पूरी तरह होश में हैं। लोगों से बातचीत कर रहे हैं। रात को उन्होंने खिचड़ी भी खाई थी।
बलरामपुर । रामानुजगंज विधायक और राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त बृहस्पति सिंह को सीने में दर्द की शिकायत के बाद रातों रात अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. बृहस्पति सिंह को आईसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है ।
जानकारी के अनुसार, रामानुजगंज विधायक बृहस्पति सिंह को बीती रात अचानक सीने में असहनीय दर्द होने लगा, जिसके बाद इलाज के लिए उन्हें आनन-फानन में अंबिकापुर जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को देखते हुए ICU में एडमिट किया. डॉक्टरों का कहना है कि अगर उनकी हालत में सुधार नहीं आता है, तो उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया जाएगा. विधायक सिंह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लोकसभा क्षेत्र अमेठी के दौरे पर जाने वाले थे, लेकिन तबियत ख़राब होने की वजह से उनका दौरा रद्द कर कर दिया गया है।