Author: admin

खरसिया ।   ताजमहल गुड़ाखू फैक्ट्री के संचालक और पूर्व मंत्री के रिश्तेदार बाबूलाल अग्रवाल के खिलाफ नाबालिग लड़की ने खरसिया चौकी में शिकायत दर्ज करवाई है. पीड़िता ने पुलिस बयान में संचालक बाबूलाल अग्रवाल पर अश्लील हरकत और धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।
नाबालिक ने बताया कि बाबूलाल ने उसे जबरदस्ती खींचते हुए रूम में ले गए. और उसके साथ गलत काम करने लगे. चिलाने पर मेरे पापा ने आकर मुझे बचाया. जब पापा ने उसे डांटा कि मेरी बेटी के साथ गलत काम करने की तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई. तब वे धमकी देने लगे कि मैं तुम लोगों को देख लूंगा, फिर कुछ देर बाद खुद अपने सिर को पेड़ से जख्मी कर दिया. इससे वह बेहोश हो गया. नाबालिग ने आरोप लगाया कि आरोपी के खिलाफ भी पहले किसी अन्य लड़की ने शिकायत की थी, जिसे रफा दफा कर दिया।
इस मामले में खरसिया पुलिस ने बाबूलाल अग्रवाल के खिलाफ 354 क और पास्को एक्ट 7, 8 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस मामले पर कुछ भी कहने से बच रही है. पुलिस आगे की विवेचना किया जा रहा है।
वहीं दूसरी ओर संचालक बाबूलाल अग्रवाल ने मारपीट करने का आरोप लगाया है. इस आरोप को साजिश करार दिया है. बाबूलाल अग्रवाल के बेटे ने भी चौकी में लगभग 3-4 लोगों के खिलाफ शिकायत की है. उनका कहना है कि उनके पिताजी के साथ मारपीट की गई है, जिससे वो अस्पताल में गम्भीर अवस्था में हैं. इस मामले में भी अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना की जारी है।

Read More

रायपुर ।  राज्य शासन में वर्ष 2012 से 2017 के मध्य संविदा में ओएसडी के तौर पर पदस्थ रहे समुंदराम सिंह के खिलाफ शिकायत होने के बाद शुक्रवार को आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) की आठ टीमों की छापेमारी में उनकी लगभग 15 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति का पता चला है. मामले में ईओडब्ल्यू की विवेचना जारी है।
संविदा में पदस्थ समुंदराम सिंह राज्य शासन के नियमों के तहत वित्तीय-प्रशासनिक अधिकार प्राप्त नहीं होने के बाद भी वित्तीय निर्णय लिए, वहीं नोटशीट पर संबंधित मंत्री का अनुमोदन लिए बिना ही आदेश जारी किए. इस सूचना का सत्यापन कर समुंदराम सिंह व अन्य के विरुद्ध धारा 7(सी) भनि,अ. 1988 यथा संशोधित भ्र.नि.अ, 2018 और 420, 467, 468, 471, 120 बी भादवि पंजीबद्ध किया है।
समुंदराम सिंह के बिलासपुर स्थित मकान में ईओडब्ल्यू की टीम
इस दिशा में आगे कार्रवाई करते हुए अपराध से संबंधित दस्तावेज की सूचना प्राप्त होने पर ईओडब्ल्यू की 8 टीमों ने समुंदराम सिंह एवं उनके सहयोगियों के छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश स्थित ठिकानों पर एक साथ रेड किया गया. तलाशी के दौरान बोरियाकला रायपुर में मकान, बिलासपुर में 2 मकान और प्लाट, अनूपपुर में 3 मकान और जमीन, ग्राम बिनौरी मुंगेली में लगभग 10 एकड़ का फार्म हाउस, गौशाला एवं स्वीमिंग पुल के साथ, कैश एवं ज्वेलरी, 2 चारपहिया एवं 3 दोपहिया वाहन, लगभग 20 से अधिक बैंक खातों के दस्तावेज, लगभग 20 इन्स्यारेंस पॉलिसी के दस्तावेज, अनूपपुर मप्र में 40-50 एकड़ का भव्य फार्म हाउस, जिसका मूल्यांकन करवाया जा रहा है।
आरोप है कि समुंदराम सिंह ने अपनी पदस्थापना के दौरान घड्यंत्रपूर्वक कार्य कर राज्य शासन को करोड़ों की क्षति पहुंचाई. छत्तीसगढ़ आबकारी नियमों के मुताबिक राज्य शासन को प्रतिवर्ष देशी एवं विदेशी मदिरा के अधिकतम और न्यूनतम रिटेल दर का निर्धारण किया जाना आवश्यक होता है, लेकिन वर्ष 2012-13 से 2016-17 के मध्य निविदाकर्ताओं को बिना कारण के बहुत अधिक मुनाफा प्रतिशत देते हुए रिटेलरों और ठेकेदारों को लाभ पहुंचाया।
भारत के नियंत्रक, महालेखा परीक्षक के प्रतिवेदन 2017-18 में भी उल्लेख है कि वर्ष 2012-13 से वर्ष 2016-17 तक की अवधि में विदेशी मदिरा के रिटेलरों/ठेकेदारों को लगभग 950 करोड़ और इसी अवधि में देशी मदिरा के रिटेलरों/ठेकेदारों को लगभग 570 करोड़ का अधिक मुनाफा दिया गया है. छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती राज्य झारखण्ड एवं ओडिसा में अधिकतम 25 प्रतिशत मुनाफा दिया गया, जबकि छत्तीसगढ़ में 2012-13 एवं 2013-14 में 60 प्रतिशत तथा वर्ष 2014-15 से वर्ष 2016-17 तक 50 प्रतिशत मुनाफा दिया गया ।

Read More

कोरबा ।  कोसाबाड़ी चौक के पास मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया गया. चोर की वारदात दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. दुकान संचालक ने इसकी शिकायत पुलिस से की है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है ।
कोसा बाड़ी स्थित अभिषेक टेलीकॉम मोबाइल शॉप को चोरों ने निशाना बनाने का असफल प्रयास किया. नकाबपोश चोर दुकान पर पहुंचा और घंटों चोरी करने का प्रयास करता रहा. लेकिन वह सफल नहीं हुआ चोर की सारी करतूत दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. चोर की नजर दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे पर पड़ी तो उसे तोड़फोड़ करने लगा ।
दुकान संचालक अभिषेक पालीवाल ने बताया कि कुछ दिनों पहले एक नकाबपोश युवक दुकान पर पहुंचा और ताला तोड़ने का प्रयास किया. एक साल पहले भी दुकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया था और लाखों के मोबाइल चोरी कर ले भागे थे. चोरी की शिकायत रामपुर चौकी से किए जाने के बाद भी पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है।
अभिषेक टेलीकॉम मोबाइल शॉप में चोरी का असफल प्रयास करने के बाद चोर अनवर मोबाइल के दुकान का भी ताला तोड़ा, लेकिन इंटरलॉक होने की वजह से चोर असफल साबित हुए।
कोतवाली थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि दुकान में चोरी हुई है. दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है।
इस घटना के बाद दुकान संचालकों मैं काफी आक्रोश है. लोगों की माने तो रामपुर चौकी से दुकान महज कुछ ही दूरी पर है. पुलिस पेट्रोलिंग के बावजूद भी चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं. ऐसे में वह असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

Read More

रायपुर/दंतेवाड़ा । पूर्व आईएएस और भाजपा नेता ओपी चौधरी एक बार फिर मुश्किल में पड़ गए हैं. जमीन हेराफेरी के मामले में ओपी चौधरी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट ने जाँच जारी रखने का आदेश दिया है. मामला दंतेवाड़ा का है. आरोप है कि दंतेवाड़ा में ओपी चौधरी ने कलेक्टर रहते हुए एक व्यक्ति की कृषि जमीन के बदले शासकीय जमीन को बदलने और कुछ लोगों को फायदा पहुँचाया था।
दरअसल 2011 में ओपी चौधरी दंतेवाड़ा कलेक्टर थे. इसी दौरान वहाँ एक किसान बैजनाथ से जमीन खरीदने वाले चार लोगों ने कलेक्टर के सामने जमीन की अदला-बदली का प्रस्ताव रखा. मार्च 2013 में पटवारी, आरआई,  तहसीलदार, एसडीएम ने मिलकर सिर्फ 15 दिनों के भीतर इन चारों को निजी जमीन के बदले सरकारी भूमि देने की प्रकिया पूरी कर दी. चार लोगों बैजनाथ से साढ़े तीन एकड़ जमीन 10 लाख में खरीदी थी. लेकिन उन्होंने फिर 25 लाख रुपये में बेच दिया. उसके बदले दंतेवाड़ा बस स्टैंड के पास व्यावसायिक भूमि के साथ दो अन्य स्थानों इन्हें जमीन दी गई. आरोप है कि इस पूरी प्रकिया में ओपी चौधरी शामिल थे ।
यह मामला बाद में हाईकोर्ट में चला गया. इस मामले में हाईकोर्ट ने 2016 में जाँच के आदेश दिए थे. इस आदेश के खिलाफ कुछ लोग सुप्रीम कोर्ट चले गए थे. कोर्ट ने मामले में स्थगन दे दिया था. लेकिन अब इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा है कि हमने जाँच प्रकिया को रोकने का स्थगन नहीं दिया था. मामले में कलेक्टर और अन्य अधिकारियों के खिलाफ लंबित जाँच को आगे बढ़ाया जा सकता है. वहीं कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने को भी कहा है।

Read More

कोरबा ।  कुसमुंडा खदान में एक बड़ा हादसा हुआ है ड्यूटी के दौरान सिक्योरिटी गार्ड की भारी वाहन ग्रेडर से दबकर मौत हो गई है।
जानकारी के अनुसार मृतक का नाम जीत नारायण उम्र लगभग 32 वर्ष है, जो कि कोरिया जिले का रहने वाला है।  सिक्योरिटी गार्ड अचानक वाहन ग्रेडर की चपेट में आ गया. जिसकी मौके पर ही दबकर मौत हो गई. ये घटना कोरबा जिले की कुसमुंडा खदान का है. जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है ।

Read More

रायपुऱ । कई तरह के मामलों में फंसे निलंबित डीजी मुकेश गुप्ता से सरकार ने सरकारी वाहन की सुविधा वापस ले ली. वहीं गुप्ता को मिले सुरक्षाकर्मी को लेकर समीक्षा की जा रही है.  दरअसल मुकेश गुप्ता को सरकार ने नान घोटाला और फोन टैपिंग मामले में आरोपी पाए जाने के बाद से निलंबित कर दिया है. दोनों ही मामले में गुप्ता के खिलाफ ईओडब्ल्यू में एफआईआर भी दर्ज है. निलंबन के बाद गुप्ता को पुलिस मुख्यालय अटैच किया गया है. निलंबन अवधि में किसी भी तरह से अतिरिक्त सुविधा किसी को भी नहीं दी जाती है. लेकिन इसके बाद भी मुकेश गुप्ता सरकारी सुविधाओं को लाभ उठा रहे थे. इसकी शिकायत मिलने के बाद सरकार तत्काल प्रभाव से सरकारी वाहन देने की सुविधा को निरस्त कर दिया है।
वहीं मुकेश गुप्ता की सुरक्षा को लेकर डीजीपी डीएम अवस्थी ने डीजी गुप्तावार्ता और एसएसपी रायपुर को निर्देश दिए हैं. डीजीपी ने कहा कि सुरक्षा की समीक्षा कर उन्हें उतना ही सुरक्षा दी जाए जितनी जरूरत है. अतिरिक्त बल वापस लिया जाए।
आपको बता दे कि 25 अप्रेल को जब मुकेश गुप्ता को पूछताछ के लिए ईओडब्ल्यू बुलाया गया था तो वे सरकारी वाहन से पहुँचे थे. साथ में उनके एक गनमैन भी था. मतलब आरोपी होने के बाद भी मुकेश गुप्ता टशन के साथ वहाँ पहुँचे और पूछताछ में उसी अंदाज में शामिल भी हुए. मुकेश गुप्ता के इस टशनबाजी और सरकारी सुविधा को लेकर खबरें मीडिया में खूब में चली. इसके बाद सरकार ने तत्काल गुप्ता के खिलाफ एक्शन लिया और सरकारी वाहन की सुविधा छिन ली. फिलहाल सुरक्षा संबंधी निर्णय होना बाकी है ।

Read More

नई दिल्ली । रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया जल्द ही 20 रुपए का नया नोट लेकर आने वाला है। यह नोट वर्तमान नोट से काफी अलग होगा, फिर चाहे वो रंग हो या आकार। रिजर्व बैंक ने अपने एक बयान में कहा है कि वो जल्द ही महात्मा गांधी सीरीज के साथ नया 20 रुपए का नोट लाने जा रहा है।
केंद्रीय बैंक द्वारा जारी बयान के अनुसार नया नोट ग्रीन-यैलो कलर में आएगा जिसमें पीछे की तरफ एलोरा की गुफाओं का चित्र होगा। नया नोट जारी होने के बाद बाजार में पहले से मौजूद 20 रुपए के पुराने नोट भी वैध होंगे।
नए 20 रुपए के नए नोट में और भी सुरक्षा फीचर्स दिए गए हैं। इसका आकार 60X129 एमएम का होगा। वहीं किनारों पर नोट के सामने 100 का अंक होगा जिसे आरपार देखा जा सकेगा वहीं देवनगरी में भी लिखा दिखाई देगा।
नोट में महात्मा गांधी की तस्वीर भी होगी जो बीच में नजर आएगी साथ ही माइक्रो लैटर्स में आरबीआई, भारत, इंडिया और 20 लिखा होगा। महात्मा गांधी की तस्वीर के पास गवर्नर के हस्ताक्षर होंगे वहीं दूसरी तरफ 20 रुपए का वॉटरमार्क नजर आएगा।

Read More

रायपुर । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मंत्री रविन्द्र चौबे को दिल दौरा पड़ने की खबर मिलने के बाद से उनके साथी राजनेता बेहद चिंतित है. फिर चाहे वह उनके अपने कांग्रेस के साथी हो या फिर अन्य दलों के राजनीतिक मित्र. सभी नेता उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना कर रहे हैं. मंत्री टीएस सिंहदेव से लेकर पूर्व सीएम रमन सिंह और जोगी परिवार तक मंत्री चौबे के जल्द स्वस्थ्य होने को लेकर ट्वीट किया हैं ।

Read More

बिलासपुर । चर्चित विराट अपहरणकांड में मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने इस मामले में विराट की बड़ी माँ को नीता सराफ को गिरफ्तार किया है।  पूछताछ में पता चला है कि इस मामले में बड़ी माँ की बड़ी भूमिका थी. पूछताछ में यह भी पता चला है कि अपहरणकांड के मुख्य आरोपी अनिल सिंह के नीता सराफ के नजदीकी संबंध थे. घटना को आरोपियों ने अंजाम नीता सराफ के जरिए ही दिया था. फिलहाल पुलिस पूछताछ में परत-दर-परत घटना से जुड़े हुए राज खुलते जा रहे हैं. हालांकि इस मामले में फिलहाल पुलिस कुछ नहीं कह रही है और न अभी नीता सराफ की गिरफ्तारी शो कर रही है ।

Read More

रायपुर ।  राजधानी में यातायात चेकिंग के दौरान पुलिस ने नलघर चौक के पास 30 किलो गांजे के साथ दो आरोपी को गिरफ्तार किया है. मामला गोलबजार थाना इलाके का है।
मिला जानकारी के अनुसार ये तस्कर बिना नंबर प्लेट की गाड़ी में एक बैग के जरिए गांजा रखकर ले जा रहे थे. तभी ट्रैफिक जवानों को ये युवक संदिग्ध लगे और उनकी तलाशी ली गई, तो बैग से 30 किलो गांजा बरामद किया गया. कोतवाली थाना पुलिस इन दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है ।
आरोपी
गिरफ्तार दोनों आरोपी संजय कुर्मी औऱ मलेश पडाल ओडिशा के मलकान गिरी के रहने वाले हैं. मलकानगिरी से बाइक में सवार होकर गांजा दुर्ग ले जा रहे थे. लेकिन रास्ता भटक गए और नलघर चौक पहुंच गए. इनके पास से दो बैग में 15-15 किलो गांजा मिला है. जिसकी कीमत लगभग 1 लाख 50 हजार आंकी जा रही है ।

Read More