Author: admin

रायपुर  ।  राजधानी पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट मैच में करोड़ो की सट्टा पट्टी खिलाने वाले 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है ।  आरोपियों के पास से 3 नग मोबाईल फोन, 1 नग एलईडी 1 नग सेटअप बाक्स और 3 हजार 240 रुपए नगद बरामद किया है. सट्टा राजस्थान रायल्स वर्सेस कलकत्ता नाईट राईडर्स के मैच के बीच लगाया गया था. मामला पण्डरी थाना इलाके का है।
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गौरव कुमार पटेल व्हीआईपी करिश्मा अपार्टमेंट के फ्लैट न. सी-1/304 में अपने घर पर आईपीएल क्रिकेट मैच में मोबाईल फोन के द्वारा लोगों से इन्टरनेट के माध्यम से क्रिकेट मैच में सट्टा खिलाता है. पंडरी पुलिस की टीम ने घर पर दबिश दी, तो पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा. फिर पुलिस ने चारों तरफ से घेराबंद कर उसे गिरफ्तार किया ।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सुनील अग्रवाल को हारजीत सट्टा का पैसा वसूली करके देता था. पुलिस ने सुनील अग्रवाल और गौरव कुमार पटेल को गिरफ्तार किया है. रायपुर पुलिस का आईपीएल मैच में सट्टा खिलाने वाले सटोरियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है ।

Read More

सूरत  ।  आसाराम के बेटे नारायण साईं के खिलाफ सूरत की रहने वाली दो बहनों की ओर से लगाए गए बलात्कार के आरोप में आज सूरत के सेशन कोर्ट ने नारायन साईं को दोषी माना है. कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. इसका निर्णय तीस अप्रेल को सुनाएंगे. आपको बताते जाए कि पुलिस ने पीडि़त बहनों के बयान और लोकेशन से मिले सबूतों के आधार पर केस दर्ज किया था ।
आसाराम के खिलाफ गांधीनगर के कोर्ट में मामला चल रहा है. नारायण साईं और आसाराम के खिलाफ रेप का केस करीब 11 साल पुराना है. पीडि़ता छोटी बहन ने अपने बयान में नारायण साईं के खिलाफ ठोस सबूत देते हुए हर लोकेशन की पहचान की है. जबकि बड़ी बहन ने आसाराम के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था ।
मामले के अनुसार, नारायण साईं के खिलाफ कोर्ट अब तक 53 गवाहों के बयान दर्ज कर चुकी है, जिसमें कई अहम गवाह भी हैं जिन्होंने नारायण साईं को लड़कियों को अपने हवस का शिकार बनाते हुए देखा था या फिर इस कृत्य में आरोपियों की मदद की थी, लेकिन बाद में वो गवाह बन गए. नारायण साईं पर जैसे ही रेप के मामले में एफआईआर दर्ज किया गया, वैसे ही वह अंडरग्राउंड हो गया था. वह पुलिस से बचकर लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था ।
तत्कालीन सूरत पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने नारायण साईं को गिरफ्तार करने के लिए 58 अलग-अलग टीमें बनाई और तलाशी शुरू कर दी थी. एफआईआर दर्ज होने के करीब दो महीने बाद दिसंबर, 2013 में नारायण साईं हरियाणा-दिल्ली सीमा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तारी के वक्त नारायण साईं ने सिख व्यक्ति का भेष धर रखा था ।
खुद को कृष्ण का रूप बाताने वाले नारायण साईं की गिरफ्तारी के बाद उसके कृष्ण की तरह महिलाओं के बीच बांसुरी बजाने के कई वीडियो भी सामने आए थे. नारायण साईं पर जेल में रहते हुए पुलिस कर्मचारी को 13 करोड़ रुपए की रिश्वत देने का भी आरोप लगा था, लेकिन इस मामले में नारायण साईं को जमानत तो मिल चुकी है लेकिन रेप के मामले में अभी भी कोर्ट में सुनवाई चल रही है.

Read More

रायपुर  ।  पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह के दामाद डॉक्टर पुनीत गुप्ता को गोल बाजार पुलिस ने नोटिस जारी किया है. 26 अप्रैल को यानि आज सुबह 11 बजे तक उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं  डीकेएस अस्पताल फर्जीवाड़ा मामले में पूछताछ के लिए किया नोटिस जारी किया गया है. डॉक्टर पुनीत गुप्ता को कल ही मामले में हाईकोर्ट से पुनीत गुप्ता को जमानत मिली है ।
गौरतलब है कि डीकेएस सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल के अधीक्षक रहने के दौरान 50 करोड़ रुपये की गड़बड़ी करने के मामले में डॉ. पुनीत गुप्ता के विरुद्ध थाना गोल बाजार में शासकीय धन के दुरुपयोग एवं भ्रष्टाचार का मामला दर्ज है ।

Read More

अंबिकापुर । छत्तीसगढ़ केपूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वेच्छा अनुदान में कथित घोटाला की जांच के आदेश दिए हैं। जांच के लिए कलेक्टर सूरजपुर को आदेशित किया गया है। कलेक्टर से 15 दिन में जांच कर प्रतिवेदन मांगा गया है।
पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा के स्वेच्छा अनुदान घोटाला एवं आय से अधिक संपत्ति के मामले को लेकर अधिवक्ता एवं आरटीआइ कार्यकर्ता डीके सोनी के ने जांच की मांग की थीस दस्तावेजों के आधार पर कहा था कि 2016 में स्वेच्छा अनुदान में गड़बड़ी की गई है।
उन्होंने भाजपा शासन के दौरान भी जांच की मांग की थी लेकिन उस समय सरकार ने अपने ही मंत्री की जांच कराना मुनासिब नहीं समझा। इस मामले में आरटीआइ कार्यकर्ता ने उच्च न्यायालय से भी फरियाद की थी, जिसमें उच्च न्यायालय द्वारा 11 अप्रैल 2017 को आदेश पारित करते हुए गृहमंत्री रामसेवक पैकरा के विरुद्ध लोक आयोग एवं अन्य शिकायत की जांच कराने का आदेश दिया गया था।

Read More

रायपुर । दंतेवाड़ा के भाजपा विधायक भीमा मंडावी की नक्सली हमले में मौत की जांच के लिए न्यायिक आयोग का गठन कर दिया गया है। जांच की जिम्मेदारी हाई कोर्ट के सेवानिवृत मुख्य न्यायाधीश सतीश कुमार अग्निहोत्री की अध्यक्षता वाली एक सदस्यीय आयोग को सौंपी गई है।
उल्लेखनीय है कि दंतेवाड़ा जिले के श्यामगिरी क्षेत्र में 9 अप्रैल को प्रथम चरण का चुनाव प्रचार थमने से घंटे भर पहले नक्सलियों ने बास्र्दी विस्फोट कर विधायक मंडावी की गाड़ी उड़ा दी थी। इसमें मंडावी के साथ ही उनकी सुरक्षा में लगे चार जवान भी शहीद हो गए थे। सरकार ने इसकी जांच के लिए न्यायिक आयोग के गठन की घोषणा की थी।
जांच की जिम्मेदारी पूर्व न्यायाधीश अग्निहोत्री को सौंपे जाने के लिए उनसे सहमति मांगी थी। अग्निहोत्री ने आयोग के अध्यक्ष के रूप में काम करने की सहमति दे दी है। यहां यह बताना भी लाजिमी होगा कि घटना के बाद भाजपा ने इसमें राजनीतिक साजिश का आरोप लगाते हुए सीबीआइ जांच की मांग की है।

Read More

बिलासपुर । आज सुबह के साढ़े पांच बजे, बिलासपुर के सर्राफ़ परिवार के चेहरे पर वो ख़ुशी लौटी है जिसका ऐहसास शब्दों में उतार पाना बेहद मुश्किल है.6 साल का विराट घर आ चुका है. परिवार के हर सदस्य की आंखों में खुशी के आंसू है. सरार्फ परिवार में नन्हें विराट ने जैसे ही मां के लिए आवाज लगाई पूरा परिवार मानों खुशी से झूम उठा है. 6 दिन के बाद विराट घर आया है.जिसे देखकर पूरा परिवार विराट को अपनी कलेजे से लगाने के लिए आतुर हो गया. हर कोई विराट से बात करना चाह रहा था ।
छह दिनों से अपने लाड़ले की राह तांकते इस घर को सुबह साढ़े पांच बजे अगर किसी की आवाज ने सबको ख़ुशी के आँसू से सराबोर कर दिया तो वो आवाज उसी मासूम विराट की थी. विराट को सुबह साढ़े पाँच बजे पुलिस दल लेकर उसके घर पहुंचा है.भावुक मां के लिए यह क्षण बेहद अहम था. पूरा घर बांहों में लिए विराट को घूम रहा है. बीते पांच दिनों से अनजान चेहरों के बीच परेशान पांच साल का विराट अपनों के बीच पहुंचा और आख़िरकार मां के पास देर तक रहने और उससे दुलार पाने के बाद जब उसे ऐहसास हो गया कि वो अपनी मम्मी के पास है, पिता के साथ है यानि दुनिया की सबसे सुरक्षित जगह पर है, तब वो मुस्कुराया. विराट को पुलिस के विशेष दल ने तड़के करीब पाँच बजे फुटहा कॉलेज के पास मिनी बस्ती में एक घर से बरामद किया हैं।
पुलिस अधिक्षक अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए कहा कि छह साल के विराट को अपहरण कर्ताओँ के चंगुल से छुड़ा लिया गया है. सभी आरोपी पकड़ाए गए हैं. अब शीघ्र ही उन पर कड़ी  कार्रवाई की जाएगी।

Read More

रायपुर  ।  राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) के निर्देश पर नगरीय ठोस अपशिष्ट नियम के क्रियान्वयन के लिए गठित राज्य स्तरीय समिति की बैठक में रायपुर शहर से निकलने वाले अपशिष्ट को खारून नदी में मिलने से रोकने पर चर्चा हुई. इसके लिए समय-सीमा के भीतर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) स्थापित करने की बात कही गई. वहीं रेलवे आवासीय कालोनियों से निकलने वाले कचरे के निपटान के लिए कोई कार्ययोजना नहीं बनाए जाेन पर निगम प्रशासन से रेलवे प्रबंधन को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया ।
न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) धीरेन्द्र मिश्रा की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समिति की तीसरी बैठक गुरुवार को नवीन विश्राम गृह में हुई. बैठक में सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति मिश्रा ने कहा कि रेलवे प्रबंधन अपने आवासीय कॉलोनियों से निकलने वाले कचरे के निपटान के लिए तत्काल कार्ययोजना बनाकर समिति की अगली बैठक में प्रस्तुत करे ।
समिति ने रेलवे प्रशासन की ओर से अभी तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं करने पर नाराजगी जताते हुएनिगम प्रशासन को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए. बैठक में पर्यावरण को नुकसान पहुंचानी वाली संस्थाओं के विरूद्ध पर्यावरणीय जुर्माने पर भी चर्चा कर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल को शीघ्र ही इस दिशा में कार्रवाई प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए ।
मेडिकल वेस्ट पर न्यायमूर्ति मिश्रा ने प्रदेश के सभी बड़े शहरों में सुनिश्चित दूरी पर बायोमेडिकल वेस्ट के निष्पादन के लिए संयुक्त उपचार सुविधा शीघ्र विकसित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए गए. बैठक में भिलाई नगर निगम द्वारा ठोस कचरे के निष्पादन के लिए किए गए कार्यों की प्रशंसा की गई. साथ ही निर्णय लिया गया कि समिति भिलाई नगर निगम के कार्यों को देखने के लिए शीघ्र ही उस स्थान का दौरा करेंगी ।
छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के सदस्य सचिव आरपी तिवारी ने सभी सार्वजनिक उपक्रमों से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए कार्य योजना बनाकर पालन करने को कहा.  बैठक में नगर निगम रायपुर, भिलाई, नगरीय निकाय पाटन, कसडोल, कवर्धा, सार्वजनिक उपक्रम एसईसीएल के अधिकारियों ने संबंधित आवासीय कॉलोनियों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर किए जा रहे उपायों की प्रस्तुति दी. बैठक में विशेष सचिव, आवास एवं पर्यावरण विभाग संगीता पी., केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण भोपाल के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. आरपी मिश्रा उपस्थित थे ।

Read More

कुम्हारी ।  बीते दिनों नवजात बच्चे को जन्म देने के बाद आग के हवाले करने वाले मां-बेटी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दरअसल एक अप्रैल को दुर्ग जिले के रामपुर चोरहा में एक नवजात बच्चे का जला हुआ शव खेत से बरामद हुआ था. जिसके बाद पुलिस इसे जन्म देने वाली मां की तलाश कर रही थी ।
जानकारी के मुताबिक आरोपी मां टिकेश्वरी साहू शादी के तीन वर्ष बाद पति से अलग रहकर अपने पिता के घर एक तीन वर्षीय बेटे के साथ रहने लगी थी और पड़ोसी गाँव लिमतरा के युवक से प्रेम संबंध था. शारीरिक संबंध के दौरान वह गर्भवती हो गई औऱ घर में अपनी माँ के सहयोग से बच्चे को जन्म दिया था ।
आरोपी मां -बेटी
नजायज बच्चे को जन्म देने के बाद इसे आरोपी टीकेश्वरी ने अपनी मां राजिम बाई के साथ मिलकर कचरे की टोकरी में भरकर रात को ही गांव के खेत के सूने स्थान पर जला दिया था. जिससे नवजात की मौत हो गई थी ।
पुलिस ने अब मुखबिर की सूचना पर पता चला कि गांव में एक महिला ने अवैध रुप से एक बच्चे के जन्म दिया था. पूछताछ में मां और बेटी ने अपराध करना कबूल लिया है. पुलिस ने दोनों को धारा 302, 201 एवं 34 के तहत गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है ।

Read More

रायपुर ।  पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह के दामाद डॉक्टर पुनीत गुप्ता को डीकेएस अस्पताल घोटाला मामले में हाईकोर्ट से मिली जमानत के विरोध में सरकार अपील करने जा रही है. मामले में अतिरिक्त महाधिवक्ता सतीश चंद्र वर्मा ने कहा कि हाईकोर्ट का आदेश अपोषणीय है. इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी जाएगी ।
गौरतलब है कि डीकेएस सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल के अधीक्षक रहने के दौरान 50 करोड़ रुपये की गड़बड़ी करने के मामले में डॉ. पुनीत गुप्ता के विरुद्ध थाना गोल बाजार में शासकीय धन के दुरुपयोग एवं भ्रष्टाचार का मामला दर्ज है. मामले में डॉ. गुप्ता ने जमानत के लिए उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की थी, जिस पर बुधवार को सुनवाई पूरी करने के बाद जस्टिस अरविंद सिंह चंदेल ने गुरुवार को जमानत दे दिया है ।

Read More

रायपुर ।  मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर दिग्गज नेताओं मैदान में कूद पड़े हैं आज जबलपुर में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि अपनी निश्चित पराजय को देखकर मोदी अब इंटरव्यू का सहारा ले रहे हैं, यह इंटरव्यू पूरी तरह से प्रायोजित है. उन्होंने चुनाव आयोग से इस इंटरव्यू को संज्ञान में लेने की भी बात कही. भूपेश बघेल जबलपुर में कांग्रेस प्रत्याशी विवेक तन्खा के समर्थन में चुनावी सभा होने पहुंचे थे ।
छग के सीएम बघेल ने सभा में पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा कहा कि मोदी सरकार के पांच साल के कार्यकाल को असफल बताकर चुनावी वादे पूरा नहीं करने का आरोप लगाया. मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि वे लोगों के हाथों में झाड़ू पकड़ाकर खुद विदेश यात्रा पर करते हैं. पांच साल असफल रहने के बाद अगले पांच साल क्या करेंगे, इसका उनके पास कोई हिसाब नहीं है ।
भूपेश बघेल ने कांग्रेस की “न्याय योजना” की तरीफ में कहा कि 72 हजार के जरिए निश्चित ही गरीबी पर वार होगा.भूपेश बघेल ने दावा किया कि केंद्र में किसी हालत में एनडीए की सरकार नहीं बनने वाली. भूपेश ने मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज को गब्बरसिंह के अंदाज में  भाषण देने वाला बताया, और कहा- हार देख कर बौखला गए हैं ।

Read More