Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: admin
रायपुर । स्टार प्रचार के तौर पर छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव की अकेले कमान संभालने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी के लिए प्रचार करेंगे। सीएम भूपेश को AICC ने स्टार प्रचारक बनाकर सोनिया गांधी की संसदीय सीट रायबरेली और राहुल गांधी के संसदीय सीट अमेटी में चुनाव प्रचार का जिम्मा दिया है। बता दें आज से सीएम भूपेश बघेल दूसरे प्रदेशों में चुनावी मिशन के लिए रवाना हो रहे हैं। सीएम भूपेश बघेल आज जबलपुर जा रहे हैं, जहां वो कांग्रेस प्रत्याशी और सीनियर वकील विवेक तन्खा के पक्ष में प्रचार करेंगे। उसके बाद दिल्ली में आला नेताओं से चर्चा कर आगे का कार्यक्रम तय किया जायेगा। Also Read – 4 संग्रहण केंद्रों में खरीदी से ज्यादा मिला 2 हजार क्विंटल धान, कलेक्टर ने किया शो-कॉज नोटिस जारी इसके पहले श्री बघेल ने कहा, ‘मैं चुनाव प्रचार के लिए जबलपुर जा रहा हूं, 26 को अमेठी-रायबरेली जाऊंगा, दिल्ली के नेताओं से भी चर्चा होगी, झारखण्ड का भी निमंत्रण है, पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश सहित जहाँ जहाँ पार्टी भेजेगी वहां-वहां पर मई में
भोपाल । कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के जबलपुर में आमसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने एक बार फिर अमित शाह पर हमला बोला. राहुल गांधी ने कहा’ हत्या के आरोपी बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, वाह क्या शान है. क्या आपने जय शाह का नाम सुना है, वह जादूगर है, 50 हजार रुपए को तीन महीने में 80 करोड़ बना दिया. और प्रधानमंत्री युवाओं से कहते है कि पकौड़ा बनाओ ।
राहुल गांधी के आरोप पर अमित शाह ने जवाब देते हुए कहा ‘मेरे खिलाफ एक फेक केस दर्ज किया गया था, जिसमें कोर्ट का फैसला आ चुका है. फैसले में कहा गया कि यह राजनीति से प्रेरित एक केस था. इसमें कोई सबूत नहीं थे. बाकी मैं राहुल गांधी की कानूनी जानकारी पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता ।
उन्होंने कहा कि आप याद रखिए. मैं कह रहा हूं यहां से राफेल हवाई जहाज को हिन्दुस्तान का युवा बनाएगा. राफेल रवाह जहाज के कांट्रेक्ट का फायदा हिन्दुस्तान को मिलेगा, फ्रांस को नहीं मिलेगा ।
कांग्रेस अध्यक्ष ने नरेंद्र मोदी को भ्रष्टाचार और राफेल मामले पर बहस करने से हमसे डरते है. आप जहां चाहें हमसे डिबेट कर लें, यदि राफेल विमान भारत में बनाया जाता तो जबलपुर के आयुध सामग्री बनाने के कारखाना को फायदा होता. और यहां के एक लाख से अधिक युवाओं को रोजगार मिलता ।
छत्तीसगढ़ में लगा चौकीदार चोर है के नारे
राहुल गांधी ने जबलपुर से सीरोहा में एक बार फिर चौकीदार चोर है के नारे लगाए. चौकीदार नारे के बारे में बताया कि डेढ़ साल पहले छत्तीसगढ़ में सभा को संबोधित कर रहा था. इस दौरान कोने में खड़े तीन युवक खड़े थे. जब मैंने प्रधानमंत्री को चौकीदार कहा तो वहां से आवाज आई चौकीदार चोर है ।
रायपुर। कोरबा लोकसभा क्षेत्र में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। इस सीट से उनकी पत्नी ज्योत्सना महंत कांग्रेस की प्रत्याशी रहीं। इनका मुकाबला भाजपा के ज्योतिनंद दुबे से था। कांग्रेस को मरवाही, पाली-तानाखार और कटघोरा विधानसभा क्षेत्र से बढ़त की उम्मीद है, क्योंकि इन तीनों सीट को ही महंत और उनके करीबी विधायक जयसिंह अग्रवाल ने फोकस किया था।
वहीं, कोरबा में मोदी के प्रभाव के कारण भाजपा को बढ़त की आस है। रामपुर भाजपा का क्षेत्र है, यहां से मतदान का प्रतिशत थोड़ा कम हुआ, लेकिन फिर भी भाजपा को यहां से ज्यादा वोट मिलने की उम्मीद है। ऐसी स्थिति में कोरबा लोकसभा में शामिल सरगुजा संभाग की तीन सीट भरतपुर-सोनहत, मनेंद्रगढ़ और बैकुंठपुर विधानसभा सीटों से हार-तीन का फैसला होने की संभावना जताई जा रही है।
कोरबा लोकसभा सीट में अभी 73.15 फीसद मतदान हुआ है। 2014 के लोकसभा चुनाव में 73.95 फीसद मतदान हुआ था, तब कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ. महंत थे और उनका मुकाबला भाजपा के डॉ. बंशीलाल महतो से था। महतो ने महंत को हरा दिया था। हालांकि, विधानसभा क्षेत्रवार बात की जाए, तो उस वक्त कोरबा लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाली आठ विधानसभा सीटों में से चार कांग्रेस और चार भाजपा के कब्जे में थी।
2013 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले में 2014 के लोकसभा चुनाव में हर विधानसभा क्षेत्र में एक से चार फीसद तक वोट कम पड़ा था। लोकसभा चुनाव में मतदान गिरने का नुकसान कांग्रेस को हुआ था, क्योंकि महंत को सांसद की कुर्सी गंवानी पड़ी थी। कोरबा लोकसभा क्षेत्र की आठ विधानसभा सीटों में 2013 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले में 2018 के विधानसभा चुनाव में चार फीसद ज्यादा मतदान हुआ।
विधानसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ने का सीधा फायदा कांग्रेस को हुआ था। आठ में से छह विधानसभा सीट भरतपुर-सोनहत, मनेंद्रगढ़, बैकुंठपुर, कोरबा, कटघोरा व पाली-तानाखार पर कांग्रेस का कब्जा हो गया, जबकि केवल एक सीट रामपुर भाजपा और एक सीट मरवाही जकांछ की झोली जा पाई। भाजपा को तीन सीटों का नुकसान उठाना पड़ा।
इस आधार पर बात की जाए, तो यह कांग्रेस कोरबा लोकसभा क्षेत्र में काफी मजबूत मानी जा रही थी। उसके बाद भी कांग्रेस ने प्रत्याशी तय करने में काफी सोच-विचार किया। पहले तो महंत को उतारने का विचार हुआ, लेकिन महंत ने ही पत्नी का नाम आगे बढ़ा दिया। जिस तरह से इस लोकसभा क्षेत्र में मतदान हुआ है, उससे दोनों खेमा चिंतित है।
11 बजे के बाद ज्यादा निकले मतदाता
कोरबा लोकसभा क्षेत्र में 2014 में जो मतदान का ट्रेंड था, अभी 2019 में भी लगभग वही ट्रेंड रहा। मतदान शुरू होने के बाद पहले दो घंटे में 11 फीसद ही वोट पड़ पाया था। मतलब, सुबह मतदान की रफ्तार कुछ धीमी रही। नौ बजे के बाद कुछ तेजी आई, लेकिन फिर भी मतदान का प्रतिशत 23 फीसद ही पहुंच पाया।
11 बजे के बाद पोलिंग बूथों में लाइन लंबी हुई। कड़ी धूप की परवाह न करते हुए लोग मतदान करने पहुंचे। 11 से दोपहर एक बजे के बीच 16 और दोपहर एक बजे से दोपहर तीन बजे के बाद 17 फीसद मतदान बढ़ा। तीन बजे तक मतदान का प्रतिशत 56.23 फीसद पहुंच गया था। तीन बजे के बाद भी अंतिम समय तक मतदान की रफ्तार लगभग एक जैसी बनी रही।
रायपुर । लोकसभा के तीसरे चरण का मतदान होने के बाद भाजपा ने सभी 11 सीट जीतने का दावा किया है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने एकात्म परिसर में पत्रकारों से चर्चा में भूपेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। डॉ रमन ने कहा कि प्रदेश की सभी सीटों पर बढ़त के साथ केंद्र में एक बार फिर मोदी सरकार के लिए जनता ने जनादेश दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला करते हुए कहा कि उनके सौ दिन का कामकाज छत्तीसगढ़ को ले डूबा। भूपेश सरकार के कारनामे ही कांग्रेस को डूबाने के लिए काफी है।
डॉ. रमन ने कहा कि बूथ से आ रही रिपोर्ट और क्षेत्रों में संपर्क से बने वातावरण और उत्साह से खुला मतदान हुआ है। न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश में उत्साह का वातावरण है।
डॉ. सिंह ने कहा कि 100 दिन में जिस प्रकार वादाखिलाफी हुई है, उसका सबसे बड़ा कारण भूपेश बघेल बनेंगे। वहीं राहुल गांधी पर किए गए सवाल पर उन्होंने कहा कि वह सुधरेंगे नहीं। सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद भी समझ नहीं आ रहा है। यही कारण है कि पूरे देश की जनता आज एक हुई है।
अन्य प्रदेशों में प्रचार के लिए जाएंगे रमन
डॉ रमन ने कहा कि प्रदेश के बाद अन्य प्रदेशों में प्रचार पर जाने की प्लानिंग चल रही है। सभी का कार्यक्रम बनाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि डॉ रमन मध्यप्रदेश, ओडिशा और तेलंगाना में प्रचार के लिए जा सकते हैं।
रायपुर । आदिवासियों के लिए आरक्षित सरगुजा संसदीय सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी खेलसाय सिंह के साथ संभाग के कद्दावर नेता व राज्य सरकार के मंत्री टीएस बाबा की भी प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। साय का मुकाबला भाजपा की पूर्व मंत्री व दबंग नेत्री रेणुका सिंह से हुआ। चुनाव प्रचार में मोदी फैक्टर, कर्जमाफी, धान का समर्थन मूल्य के साथ पीडीएस का चना व नमक बंद होने का मुद्दा छाया रहा है।
बाबा के सीएम नहीं बनने की भी टीस वोटरों में दिखी। इसके बावजूद मतदाताओं ने वोटिंग का ट्रेंड कायम रखा है। आयोग के अनंतिम आंकड़ों के अनुसार वहां करीब 74 फीसद मतदान हुआ है, जो पिछले आम चुनाव के 78 फीसद की तुलना में लगभग चार फीसद कम है।
इस बार सभी विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस के पास
इस संसदीय क्षेत्र की सभी आठों विधानसभा सीट इस बार कांग्रेस के पास है। पिछली बार सात सीटों पर कांग्रेस व एक पर भाजपा का कब्जा था। इसके बावजूद आम चुनाव कांग्रेस हार गई थी।
सभी सीटों पर 70 फीसद से अधिक मतदान
सरगुजा के मतदाताओं ने हाई वोटिंग का ट्रेंड इस बार भी कायम रखा है। सामान्यत: यहां विधानसभा चुनावों में 80 फीसद तक और आम चुनाव में 70 फीसद से अधिक मतदान होता है। पिछले आम चुनाव में वहां 74 फीसद मतदान हुआ था। सिंहदेव की अंबिकापुर सीट पर पिछले आम चुनाव में 75 फीसद मतदान हुआ था, जो इस बार करीब 72 तक पहुंचा है।
सरगुजा संसदीय सीट
सीट 2013 2014 2018 2019*
प्रेमनगर 82.30 73.18 81.11 75.01
भटगांव 80.64 74.08 78.60 74.02
प्रतापुर 83.78 75.00 84.04 75.90
रामानुजगंज 85.91 74.98 82.14 73.80
सामरी 83.39 76.18 82.50 75.10
लुंड्रा 86.49 82.46 85.99 75.76
अंबिकापुर 80.83 75.42 79.13 71.90
सीतापुर 82.92 77.09 81.36 74.30
अब तक लोकसभा चुना
2004 48.78
2009 61.61
2014 77.96
2019 74.22*
रायपुर । देश भर में तीसरे चरण में चल रहा मतदान शाम 5 बजे थम गया है. मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखा गया. सुबह 7 बजे जब मतदान शुरु हुआ तो बड़ी संख्या में लोग मतदान करने मतदान केन्द्रों में पहुंचने लगे. भीषण धूप और गर्मी का असर मतदान में देखने को मिला ।
जैसे-जैसे धूप बढ़ती गई मतदान केन्द्रों में लोगों की भीड़ कम नजर आने लगी और धूप कम होते ही एक बार फिर मतदान केन्द्रों में लोगों की भीड़ जुटने लगी थी. जैसे ही घड़ी की सुंई पांच पर गई वैसे ही मतदान केन्द्रों के गेट बंद कर दिए गए. मतदान केन्द्रों के अंदर जो लोग पांच बजे से पहले पहुंच गए थे उन्हें वोट डालने दिया जा रहा है ।
शाम पांच बजे तक 64.68 प्रतिशत मतदान हुआ. वहीं मतदान का अंतिम आंकड़ा अभी नहीं आया है. जो लोग मतदान केन्द्रों में अंदर मौजूद थे उनके वोट डालने के बाद ही सही आंकड़े आएंगे. माना जा रहा है कि पिछली दफा के मुकाबले इस दफे मतदान का प्रतिशत बढ़ सकता है ।
पांच बजे तक जो आंकड़े आए हैं उसके मुताबिक
रायपुर- 61.60
बिलासपुर- 59.71
दुर्ग- 64.08
सरगुजा- 70.91
रायगढ़- 69.68
जांजगीर- 60.81
कोरबा- 68.05
हालांकि ये आंकड़े अंतिम नहीं हैं. देर शाम तक मतदान के सही आंकड़े आने की उम्मीद जताई जा रही है.
दंतेवाड़ा । सटीक सूचना और त्वरित कार्रवाई से जिले की फोर्स को फिर सफलता मिली है। इस बार जवान ग्रामीण वेशभूषा में नक्सलियों के करीब पहुंच कर कमांडर को मार गिराया। कार्रवाई करने वाली टीम में इस बार 20 जवान शामिल थे। जो ग्रामीण वेशभूषा में टी शर्ट और लूंगी पहनकर जंगल में घुसे थे। जिससे नक्सली दूर से उन्हें नहीं पहचान पाए और उनका कमांडर मारा गया।
विधायक भीमा मण्डावी पर हमले के बाद फोर्स ने अपनी रणनीति में बदलाव कर रही है। मुखबिरों की सूचना पर तत्काल एक्शन लेते सफलता भी पा रही है। सर्चिंग और कार्रवाई के दौरान परिस्थिति अनुसार रणनीति भी तैयार करती है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मुखबिर ने जानकारी दी थी कि फरसपाल थाना इलाके में ग्रामीण और तेंदूपत्ता के कुछ ठेकेदारों को बुलाया है। इसी सूचना पर डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) के चुनिंदा 20 जवानों को सुबह रवाना किया गया। हथियारों से लैस ये जवान बाइक से लूंगी, बनियान और टी शर्ट पहने जंगल में पहुंचे।
जिसके चलते नक्सली और उनके शुभचिंतक पहचान नहीं पाए। लेकिन घेराबंदी के दौरान नक्सलियों ने फायरिंग करते भागने लगे। इस बीच एक नक्सली मारा गया और कुछ घायल हुए। घायल साथियों को लेकर नक्सली भागने में कामयाब रहे। जबकि मारे गए नक्सली का शव पुलिस ने अपने कब्जे में किया। वहीं सर्चिंग के दौरान 9 एमएम का एक पिस्टल, कारतूस सहित अन्य नक्सली सामग्री बरामद हुई ।
आय का बड़ा स्रोत है तेंदूपत्ता
नक्सलियों के लिए तेंदुपत्ता आय का एक बड़ा जरिया है।सीजन में इलाके से करोड़ों रुपए के तेन्दूपत्ता की खरीदी सरकार और ठेकेदार करते हैं। सुरक्षित खरीदी और निकासी के लिए नक्सली ठेकेदारों से मोटी वसूली करते हैं। उनकी बात नहीं मानने पर हत्या और ट्रकों के साथ पत्ते को आग के हवाले कर दी जाती है। इस भय से कुछ ठेकेदार नक्सलियों की शर्तें मानकर लेवी देते हैं।
सपोर्टिंग पार्टी भी सादे ड्रेस में पहुंची
नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए जंगल में जवान जहां लुंगी टी शर्ट में गए वहीं सपोर्टिंग पार्टी के जवान भी सादे कपड़ों में पहुंचे थे। डीआरजी के ज्यादातर जवान स्थानीय और सरेंडर कैडर के हैं। जो स्थानीय बोली भाषा और भौगोलिक परिदृश्य को भलीभांति जानते हैं।
खरसिया । खरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पझर में आज 28 एकड़ के बांस वारी में भयंकर आग लग गई. आग की चपेट में आने से तीन घर जलकर खाक हो गए. ग्रामीणों की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचे. भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया ।
वन विभाग की टीम भी घटना स्थल पहुंचकर नुकसान का आकलन किया. ग्रामीणों ने बताया कि अगर समय रहते फायर ब्रिगेड नहीं पहुंचते तो पूरा गांव जलकर खाक हो जाता. भयंकर जनहानि हो जाती ।
वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद उच्च शिक्षा मंत्री व खरसिया विधायक उमेश पटेल ने अपनी चुनावी दौरे को निरस्त कर दिया. और ग्राम पंचायत पझर पहुंचकर आग पर काबू पाने के निर्देश दिए. मंत्री पटेल ने ग्रामीणों को शासन की ओर हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया ।
रायपुर । बीजेपी ने रमन सिंह को नकार दिया है. प्रादेशिक नेतृत्व को नकार दिया गया है. ये बीते दिनों की बात हो जाएंगे. लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद रमन सिंह सहित बीजेपी के कई नेताओं का नाम इतिहास में इनका नाम दर्ज हो जाएगा. यह बात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण का चुनाव संपन्न होने के बाद कही।
भूपेश बघेल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि बीजेपी ने चुनाव में मुद्दों पर बात नहीं की. मोदी सेना के नाम पर वोट मांगती रही. उनके पास कोई उपलब्धि नहीं बची, जिस पर वह जनता के पास जाकर वोट मांग सके. गुजरात में 26 सीट, मध्यप्रदेश में 29 सीट, राजस्थान में 23 सीट और छत्तीसगढ़ में 10 सीटें नहीं आने वाली. एनडीए डेढ़ सौ सीटों में सिमट जाएगी. यूपीए की सरकार आएगी ।
सीएम बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में तीन चरण के चुनाव सम्पन्न हो चुके हैं. शांतिपूर्ण मतदान हुआ. उत्साह के माहौल में लोग बढ़-चढ़कर शामिल हुए. पिछले चुनाव की अपेक्षा मत प्रतिशत बढ़ा है. नक्सल क्षेत्रों में बुलेट का जवाब बैलेट से दिया है. मतदान के आंकड़े अभी आने बाकी है, लेकिन जो सूचनाएं मिल रही है उसमें पिछले चुनाव की अपेक्षा इस चुनाव में मत का प्रतिशत बढ़ा है ।
राज्य सरकार के कामकाज से लोग खुश
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में अभी-अभी विधानसभा के चुनाव हुए है. राज्य सरकार ने जो काम किया है, उससे बहुसंख्यक मतदाता संतुष्ट है. लोग खुश हैं. इस वजह से लोगों ने मतदान बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है. बीजेपी के पास कोई काम नहीं था. बीच में उनके संगठन प्रभारी जब आये थे तब कहा था कि 15 साल की उपलब्धि पर चर्चा मत करो बल्कि 60 दिनों के सरकार के कामकाज पर चर्चा करो ।
नमक, चना को लेकर फैलाया भ्रम
बघेल ने कहा कि नमक, चना को लेकर बीजेपी ने जो भ्रम फैलाया उससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा. रमन सरकार ने नमक से मोबाइल तक में कमीशनखोरी की है. ये आदिवासी बेहतर ढंग से जानता और समझता है. मीडिया रिपोर्ट में ही ये बातें आई थी कि वो जो नमक बांटते थे वह पानी में भी नहीं घुलता था ।
11 सीटों में हासिल करेंगे जीत
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी सीट आसान है हम ऐसा नहीं मानते. हम हर सीट को चुनौतीपूर्ण मानते है. बिलासपुर में हमारे दो ही विधायक जीते थे. जांजगीर में हमारे 4 विधायक ही थे. कोरबा में मत प्रतिशत में हम पीछे थे, इसलिए हम किसी भी सीट को कमजोर नहीं मानते थे. इसलिए सभी 11 सीटों पर हमने तैयारी की थी. हम सभी 11 सीट जीतेंगे ।
अमेठी, रायबरेली में करेंगे प्रचार
छत्तीसगढ़ में जोरदार जीत के बाद राष्ट्रीय स्तर पर बढ़े कद का संकेत देते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि 26 को अमेठी, रायबरेली जा रहा हूं. आज दिल्ली जा रहा हूं, केंद्रीय नेतृत्व से मिलूंगा. झारखंड, पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश जैसे कई राज्यों से निमंत्रण है. पार्टी जहां-जहां के लिए आदेश देगी मैं वहां जाऊंगा ।
कोरबा । विधानसभा अध्यक्ष एवं सक्ती विधायक डॉ चरणदास महंत ने आज अपने गृहग्राम सारागांव में परिवार के साथ मतदान किया. मतदान के बाद महंत ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की लहर है. हम सभी सीटें जीत रहे हैं. विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि मतदाता भारी संख्या में घरों से निकलकर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपने मताधिकार का उपयोग करे।
डॉ महंत आज अपने परिवार के साथ मतदान केंद्र पहुंचे और कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार किया. लोगों के साथ वे कतार में खड़े हुए. फिर बारी आने के बाद अपने मत का उपयोग किया ।
इसके बाद डॉ महंत सक्ती पहुंचकर नगरपालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल सहित अनेक लोगों से मतदान संबंधी चर्चा किया. साथ ही पूरे क्षेत्र में शांति से हो रहे मतदान की जानकारी ली ।