Author: admin

रायपुर । प्रधानमंत्री को लेकर राहुल गांधी ने अभद्र टिप्पणी की है. प्रधानमंत्री के पद की गरिमा को ध्वस्त किया है. सुप्रीम कोर्ट की फटकार लगने के बाद ये स्पष्ट हो गया कि आज भी राहुल गांधी में अभी भी मैच्योरिटी नहीं आई है. जिनके भाई आज भी मजदूरी करते हैं उन पर लगाए गए आरोप पर राहुल गांधी को माफी मांगनी पड़ी. यह बात पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर कही ।
डॉ. रमन सिंह ने साध्वी प्रज्ञा पर भूपेश बघेल के लगाए गए आरोपों पर कहा कि यहां के मुख्यमंत्री ने प्रज्ञा पर आरोप लगाया है, लेकिन इस मामले में कोई केस दर्ज नहीं है. केवल राजनीतिक साजिश के तहत आरोप लगाया गया है. अगुस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर खरीदी मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर रमन ने कहा कि अगुस्ता हेलीकॉप्टर में भी सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोई साक्ष्य नहीं है. इस मामले को लेकर कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. कांग्रेस का दोहरा चरित्र दिखा है. चना और नमक को लेकर भी झूठे बयान सामने आ रहे हैं ।
छत्तीसगढ़ में 7 सीटों पर होने वाले मतदान पर रमन बोले कि दो चरण के चुनाव और चुनाव की शुरुआत में जिस तरह बीजेपी के पक्ष में जनता ने जनादेश की तैयारी की है. अगले 7 चरणों में होने वाला चुनाव आंधी-तूफान का रूप ले लेगा. मैं खुद पूरा प्रदेश घूम चुका हूं. मोदी के पक्ष में लहर है हम पिछले बार 10 सीट जीते थे इस बार दुर्ग समेत 11 की 11 सीट जीतेंगे. वहीं प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि शराब तो उनके हाथों में है. सत्ता में रहते हुए जब हम ऐसे काम नहीं किये. यात्रा के दौरान कोई ऐसी सभा नहीं थी जिसमें बिजली कटौती को लेकर चर्चा नहीं हुई. मोदी जी की आंधी देश में छाई है, अब सुकून की भी बारिश होगी ।

Read More

रायपुर । फोन टेपिंग मामले में फंसे आईपीएस मुकेश गुप्ता की स्टेनो रही रेखा नायर सोमवार को ईओडब्ल्यू में बयान देने पहुंची. इस दौरान उन्होंने ईओडब्ल्यू की कार्यशैली को लेकर गंभीर आरोप लगाए. इस पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि एक महिला यदि कोई आरोप लगा रही है तो इसे संज्ञान में लेनी चाहिए. ये गंभीर बात है ।
गौरतलब है कि हाईकोर्ट से राहत से मिलने के बाद आईपीएस मुकेश गुप्ता की स्टेनो रही रेखा नायर सोमवार को ईओडब्ल्यू कार्यालय नोटिस का जवाब देने पहुंची थी. इस दौरान उन्होंने कहा कि EOW क्राइम ब्रांच की तरह काम कर रही है. मेरे खिलाफ साजिशन कार्रवाई की जा रही है. जबरन मेरे घर को सील कर परिवारवालों को परेशान किया जा रहा है. मेरे लोगों पर मारपीट कर दवाब बनाया जा रहा है. मुझसे अभी तक कोई पूछताछ नहीं हुई है. मेरा बयान भी अभी दर्ज नहीं हुआ है ।
रेखा नायर ने कहा कि मेरा बयान अभी दर्ज नहीं हुआ है मैंने यहां आवेदन दे दिया है. मेरा घर सील कर दिया था उसे खुलाने का प्रोसेस शुरू करना है. आप अधिकारियों से पूछिए क्या बात हुई है. मुझ पर लगाये गए सारे आरोप झूठे हैं. धरपकड़ कार्रवाई की जा रही थी इसलिए मुझे भी अरेस्ट होने का डर था इसलिए सामने नही आ रही थी. आप लोग पत्रकार हैं, पता कर लीजिए कि किसके इशारों पर ये कार्रवाई हो रही है. मैं जांच में सहयोग करूंगी ।

Read More

रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा के जाने-मानें कवि पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे ने देश ही नहीं विदेशों में भी अपनी कविताओं से हर किसी को प्रभावित किया है. बता दें कि अमेरिका के वाशिंगटन में अंतरराष्ट्रीय हिन्दी एसोसीएशन द्वारा आयोजित समारोह में पद्मश्री डॉ सुरेंद्र दुबे को हास्य शिरोमणि सम्मान से सम्मानित किया गया है. उन्हें अंतरराष्ट्रीय हिंदी हास्य शिरोमणि सम्मान 2019 से नवाजा गया है ।
डॉ. सुरेंद्र दुबे राज्य के इकलौते कवि हैं जिन्होंने छत्तीसगढ़ी भाषा को पूरे विश्व तक पंहुचाया है. उन्होंने छत्तीसगढ़ी में कविताओं के जरिए देश-विदेश में लाखों लोगों को मंत्रमुघ्ध किया है उनकी सरल काव्य शैली का हर कोई दीवाना है.डॉ. सुरेन्द्र दुबे की इस उपलब्धी पर पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है ।

Read More

जांजगीर-चांपा । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तीसरे चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन जांजगीर-चांपा जिले के बाराद्वार में एक आमसभा को संबोधित किया. सीएम भूपेश ने कहा कि 15 साल के रमन सरकार में किसानों की हालत खराब हो गई थी. रमन सिंह के 15 साल के कुशासन को आपने उखाड़ फेंका. उसी तरह इस बार केंद्र की मोदी सरकार को उखाड़ फेंकना है।
पूर्व की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इनकी कुशासन के चलते आदिवासियों की हालत खराब हो गई थी. आदिवासियों की ज़मीन छीनी जा रही थी. लेकिन आदिवासियों की आवाज नहीं सुनी गई ।
रमन सिंह कहते हैं कि भूपेश बघेल छोटे आदमी हैं. हम छोटे आदमी हैं. छोटे आदमी के फैसले की वजह से ही बिजली बिल हाफ हो गया. किसानों का कर्ज़ा माफ हो गया. चावल 35 किलो देंगे. रमन सिंह मांगेगा तो उसे भी देंगे. ये छोटा आदमी का फैसला है, जिसने उद्योग के लिए अधिग्रहित 1700 आदिवासियों की ज़मीन को वापस कराया. ये छोटे आदमी का फैसला है ।
दूसरी ओर रमन सिंह को बड़ा आदमी बताते हुए जमकर तंज कसा. भूपेश बघेल ने कहा कि रमन सिंह ने बड़े फैसले लेते हुए बड़े उद्योगपतियों का कर्ज माफ कर दिया. मोदी उससे भी बड़े आदमी हैं. 15 बड़े उद्योगपतियों का हजारों करोड़ रुपए माफ कर दिया  ।
मोदी 2014 के चुनाव में खुद को चायवाला बताया था. लेकिन आजतक मोदी की केतली से चाय पीने वाला एक भी इंसान सामने नहीं आया. मोदी अंबानी के घर गए तो चौकीदार बन गए. भाजपा के राज में विपक्ष को सवाल पूछने का अधिकार है. मोदी के राज में सवाल पूछना अपराध हो गया.  मैं भी सवाल कर रहा हूं तो अपराधी हो गया ।

Read More

रायपुर । लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का प्रचार अभियान रविवार शाम को थम गया है. छत्तीसगढ़ की 11 सीटों में तीन चरणों में चुनाव संपन्न हो रहे हैं. पहेल चरण में 11 अप्रैल को बस्तर लोकसभा सीट, दूसरे चरण में राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर लोकसभा सीट में मतदान किया गया. वहीं 23 अप्रैल को तीसरे चरण में 7 सीटों पर वोट डाले जाएंगे ।
चुनाव के मद्देनजर सीएम भूपेश ने 11 मार्च से प्रचार की कमान अपने हाथों में संभाली. सीएम ने अब तक 89 आमसभा की, 13 सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. वहीं 7 रैली/रोड  शो किया. जबकि 5 बार उन्होंने प्रेस कान्फ्रेंस कर मीडिया से चर्चा किया. इसके साथ ही वे 2 संगोष्ठि में शामिल हुए, ये संगोष्ठि आय पर चर्चा विषय पर आयोजित की गई थी ।
आपको बता दें इन 41 दिनों में अकेले सीएम भूपेश ने प्रदेश में कांग्रेस की चुनाव प्रचार की कमान अकेले संभाल कर रखी. भाजपा की तुलना में प्रदेश में कांग्रेस से काफी कम राष्ट्रीय नेता छत्तीसगढ़ प्रचार के लिए पहुंचे ।

Read More

खरसिया ।  भीषण गर्मी के बीच मौसम में उतार चढ़ाव से आदिवासी बहुल खरसिया ब्लॉक में मौसमी बीमारियों का दौर शुरू हो गया है. सामुदायिक अस्पताल में मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही हैं. लेकिन इस स्थिति में डॉक्टर अपनी जिम्मेदारी को ना समझते हुए दवाई को कचरे में फेंक दिया गया. मामला खरसिया ब्लॉक के सरकारी अस्पताल का है ।
खरसिया ब्लॉक के बरगढ़ खोला के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बर्रा में दवाईयों को कचरे में फेंकने की शिकायत मिली. जब स्टॉफ के लोगों के साथ जाकर देखा तो ओआरएस की दवा पड़ी थी.जिसको बने महज 1 साल हुआ था, जबकि उसकी एक्सपायरी डेट 18 माह अंकित है, फिर भी फेंक दिया गया ।
यह जानकारी बीएमओ डॉ सुरेश राठिया को भी दिया गया, तो उन्होंने गोलमोल जवाब दिया. वहीं इस मामले पर सीएचएमओ डॉ एसएन केसरी ने हॉस्पिटल स्टॉफ को फोन कर कहां कि दवाई को वहां से उठाकर हॉस्पिटल में रख दीजिए ।

Read More

रायपुर । भाजपा ने चुनाव आयोग से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास स्थान में चुनावी चंदे अवैध रूप से रखे जाने की शिकायत की है. भाजपा ने आयोग से मांग की है कि सीएम हाउस सिविल लाईस रायपुर, भिलाई-चरौद स्थित निवास एवं सिविल लाइंस रायपुर स्थिति एनआईसी बिल्डिग में विशेष निगरानी दल एवं पर्यवेक्षक नियुक्त करने की मांग की है. तथा आने-जाने वालों की वीडियो रिकार्डिंग के जरिये नजर रखी जाए ।
भाजपा प्रदेश विधि प्रकोष्ठ संयोजक  जयप्रकाश चंद्रवंशी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस छत्तीसगढ़ रायपुर से लोकसभा प्रत्याशियों के चुनाव में खर्च के लिए करोड़ों रुपए एकत्र करने, प्रबंधन एवं वितरण करने का कार्य मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सिविल लाइन स्थित निवास से, एनआईसी बिल्डिंग सिविल लाइंस थाने के पास रायपुर एवं भिलाई चरौदा स्थित निवास में चल रहा है. उद्योगपतियों, बिल्डर्स, व्यापारियों व अन्य कारोबारियों से चुनावी चंदे के रूप में करोड़ों रुपए की वसूली की जारी है. जो भूपेश बघेल के निवास स्थानों में एकत्रित की जा रही है. साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी एवं उनके चुनाव संचालकों को रुपयों का वितरण भी इन्हीं स्थानों से किया जा रहा है ।
चुनाव के दौरान इस प्रकार के करोड़ों रुपए को एकत्र करना एव वितरण करने का कार्य अंवैधानिक कृत्य है. इन स्थानों पर तत्काल आयकर पर्यवेक्षक एवं शासकीय निगरानी दल एवं पुलिस की टीम गठित कर तत्काल वहां पर आने जाने वालों की वीडियों रिकार्डिंग एवं कैमरे से निगरानी व्यवस्था की जाए ।

Read More

रायपुर । लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत प्रदेश की सात सीटों पर मंगलवार को होने वाले मतदान के लिए चुनाव प्रचार रविवार शाम को थम गया है. इसके लिए मतदान दल की टीम आज रवाना हो रही है इसके लिए सभी तरह की  तैयारियां हो चुकी हैं. प्रदेश में 61 हजार से अधिक मतदान कर्मी मतदान केंद्रों के लिए तैनात किए गए हैं  ।
राजधानी के 3 केन्द्रों से सामाग्री का वितरण किया जा रहा है. टीम दल को गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज सेजबहार, दानी गर्ल्स स्कूल और बीटीआई ग्राउंड शंकर नगर से रवाना किया जा रहा है ।
शंकर नगर बीटीआई में विधानसभा धरसींवा और रायपुर उत्तर,दानी कन्या उच्चतर महाविद्यालय से रायपुर पश्चिम,रायपुर दक्षिण और इंजीनियरिंग कॉलेज सेजबहार से रायपुर ग्रामीण,आरंग और अभनपुर विधानसभा के लिए मतदान दल सामग्री लेकर हो रहे हैं रवाना. मतदान केन्द्रों पर 90 हजार से अधिक सुरक्षा कर्मी भी सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगे.इस मोके पर मतदान कर्मियों ने कहा कि  चुनौती के बावजूद सफलता पूर्वक चुनाव कराएंगे ।

Read More

जांजगीर । चांपा।  जैसे रमन ने राज्य को लूटा है, वैसे ही केंद्र में मोदी ने लूटा है।  जो ये नहीं बता रहे कि पांच साल में क्या करेंगे उसको वोट देने का क्या फायदा है।  केंद्र में हमारी सरकार आएगी तो किसानों के साथ न्याय होगा।  किसानों के लिए अलग बजट होगा।  लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को आरक्षण मिलेगा।  भूपेश बघेल ने कहा कि गरीबी पर वार 72 हज़ार रुपए।  प्रत्येक गरीब परिवारों के खाते में 72 हजार रुपए डाले जाएंगे।  ये पैसे महिलाओं के खाते में आएंगे।  यह बात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जांजगीर-चांपा के डभरा में कहीं। 

भूपेश बघेल ने आम सभा को संबोधित कर कांग्रेस प्रत्याशी रवि भारद्वाज को जिताने की अपील की।  उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने से किसान खुश है।  किसानों को धान का उचित मूल्य मिल रहा है।  हिदुस्तान को पता चल गया है कि कांग्रेस सरकार ने किसानों को धान का 25 सौ रुपए समर्थन मूल्य दिया है।  आपने हमें विधानसभा में विशाल बहुमत दिया।  अब प्रदेश के किसान भी लोकसभा की 11 सीटें जीताकर पूरे देश को यहां से संदेश दे दीजिए। 
सीएम ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला।  उन्होंने कहा कि इनके राज में सवाल पूछना अपराध है।  सवाल पूछना अपराध है तो भूपेश बघेल भी अपराधी है।  मोदी खुद को चाय वाला बताते हैं लेकिन आज तक कोई नहीं मिला जो कहे कि नरेंद्र मोदी के केतली से चाय पीया है।  मोदी ने 15 लाख रुपए खाता में डालने का वादा किया था।  लेकिन नहीं डाला।  पूछने पर डराया जाता है।  अंनिल अंबानी ने कागज का जहाज भी नहीं बनाया, जिसे जहाज बनाने का काम दे दिया।  इस बारे में भी सवाल नहीं कर सकते। 
प्रदेशवासियों की चिटफंड के माध्यम से लूटे गए पैसा पर पूर्व सरकार पर हमला किया।  वहीं मंच से शराबंबदी की आवाज आने पर भूपेश बघेल ने कहा कि हमने शराबबंदी का वादा किया है, जिसे पूरा करेंगे।  सभी दुकानों को बंद कर देंगे।  अभी आठ-दस दुकानें बंद की है।  बाद में सभी बंद करेंगे।  नरेंद्र मोदी जैसे नोटबंदी की घोषणा की थी, वैसे नहीं करेंगे।  अचानक शराब बंद करने से लोगों को परेशानी होगी।  नशामुक्ति केंद्र खोले जाएंगे।  इसके लिए जनजागृति लाने का काम करेंगे।

Read More

रायपुर । भनपुरी भाजपा मडंल के भूतपूर्व महामंत्री कुमार साहू और डॉ।  आरआर साहू ने रविवार को आपने साथियों के साथ कांग्रेस के रोड़ शो शामिल होने के बाद राजीव भवन में सत्यनारायण शर्मा, गिरीश देवागंन, राजेश तिवारी व पंकज शर्मा के समक्ष कांग्रेस में प्रवेश किया। 

इस दौरान कुमार साहू ने कहा कि उन्हें भूपेश बघेल व सत्यनारायण शर्मा की कार्यशैली व कांग्रेस की नीति से प्रभावित होकर उन्होंने साथियों के साथ कांग्रेस में प्रवेश किया है।  उन्होंने कहा कि यह चुनाव भाजपा की जुमलेबाजी और राहुल गांधी की सच्चाई के बीच है।  और जीत हमेशा सच्चाई की होती हैं इसलिए देश में कांग्रेस की सरकार बनना तय है

Read More