Author: admin

रायपुर । कुछ लोग ऐसे हैं जो बिना सत्ता के साथ रहकर काम नहीं कर सकते हैं. उन्हें अपने कारोबार के लिए सरकार की मदद की जरूरत होती है. ऐसे लोग पार्टी को छोड़कर जा रहे हैं जो टैक्स चोरी करते हैं, जिनका जमीन का कारोबार है, जिनका ट्रांसपोर्ट का धंधा है.  ये तमाम बातें अजीत जोगी ने पार्टी छोड़कर जाने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए कही ।
जोगी ने कहा कि हमारी पार्टी क्षेत्रीय पार्टी है. हम क्षेत्रीय चुनाव लड़ेंगे. हमार पूरा फोकस छत्तीसगढ़ पर है. ऐसे में हमने लोकसभा नहीं लड़ने का फैसला लिया है. लिहाजा बहुत से लोग जो चुनाव में काम करना चाहते हैं वह हमें छोड़कर जा रहे हैं. हमने किसी को नहीं रोका है, बल्कि सभी को आजाद कर दिया है. जो जहां जाना चाहता जा सकता है. हमने विधानसभा चुनाव लड़ा है अच्छा प्रदर्शन किया है. अब बारी हमारी नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की है. जो पार्टी छोड़कर जा रहे हैं उन्होंने कहा है कि आगे आपके साथ बने रहेंगे. वहीं उन्होंने यह भी कहा कि कुछ अवसरवादी लोग होते हैं. मैं ऐसे लोगों को जानता हूँ जिनका धंधा बिना सरकारी संरक्षण में चल सकता है अब वे सत्ता के साथ जाने में लगे हैं ।

Read More

रायपुर । वरिष्ठ पत्रकार पुण्य प्रसून वाजपेयी रायपुर पहुँच गए हैं. आज रायपुर प्रसून शाम 5 बजे प्रतिरोध के स्वर पर बातचीत करेंगे. राजधानवासियों के बीच प्रसून देश की मौजूदा परिस्थतियों पर संवाद करेंगे. मीडिया की दशा और दिशा पर चर्चा करेंगे. गांधी ग्लोबल फैमिली के बुलावे पर राजधानी पहुँचे प्रसून को सुनने के लिए रायपुर ही नहीं बल्कि पूरा छत्तीसगढ़ बेताब है. पुण्य प्रसून वाजपेयी के साथ वरिष्ठ साहित्यकार अशोक वाजपेयी भी दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रायपुर पहुँचे हैं.
पुण्य प्रसून वाजपेयी पत्रकारिता जगत में एक ऐसी हस्ती हैं जिनसे सरकारें तक घबराती है. अपनी ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिये उन्होंने कई बड़े मामलों का खुलासा किया है. यही वजह है कि अपनी बेबाक टिप्पणी और विश्लेषणों को लेकर अक्सर बहुतों के निशाने पर भी रहे हैं. अपनी बुलंद आवाज और लंबे बाल, घनी दाढ़ी के साथ जब स्क्रीन पर आते हैं सभी की दिलो-दिमाग छा जाते हैं. पुण्य प्रसून एक ऐसी शख्सियत हैं जिन्हें न सिर्फ उनके चाहने वाले सुनते हैं बल्कि वे लोग भी जो आलोचना में करते रहते हैं.
आज पूरा छत्तीसगढ़ राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज स्थित पं. दीनदयाल सभागार से पुण्य प्रसून वाजेपी सुनेगा. प्रसून में प्रदेशवासियों से खुलकर बातचीत करने के लिए बेताब हैं.

Read More

 

रायपुर । लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान करीब आते-आते नेताओं के बयान भी अपनी मर्यादा लांघते नजर आ रहे हैं. इस कड़ी में गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के बाद अब उनकी सरकार के एक मंत्री का नाम भी जुड़ गया है. गुजरात सरकार में आदिवासी विकास मंत्री गणपत भाई वसावा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को शिवभक्ति साबित करने के लिए आधा किलो जहर पीने की चुनौती पिछले दिनों दी थी, इसके बाद उन्होंने अब एक नया विवादित बयान दिया है  गुजराती में दिए इस बयान में उन्होंने राहुल गांधी को कुत्ते का पिल्ला बताया है. इस वीडियो में वो ये कहते भी सुने जा सकते है कि उन्हें पाकिस्तान भी 1 रोटी डाल दे तो भी चलेगा और चीन भी 1 रोटी डाल दे तो भी चलेगा ।
हालांकि अभी ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि ये बयान उन्होंने गुजरात के किस सभा में दिया. लेकिन उनका ये बयान सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है, जिसकी चारो ओर खुब आलोचना की जा रही है ।
बीजेपी के इस नेता ने दिया बयान
बता दे कि पिछले दिनों गणपत भाई वसावा ने सूरत जिले के बारडोली में आयोजित विजय संकल्प सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंच से कहा कि राहुल गांधी के समर्थक राहुल गांधी को भगवान शिव का साक्षात अवतार कहते हैं, शिवजी तो लोगों के दुख-दर्द दूर करने के लिए जहर पीते थे. आप भी राहुल गांधी को आधा किलो जहर पिला दो. सामने चुनाव हैं, अगर वो बच जाते हैं तो मैं समझ लूंगा कि वह भगवान शिव के अवतार हैं. गुजरात कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष दोषी ने मंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी के लिए ऐसा बयान दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि ऐसे बयान बीजेपी नेताओं का असल चरित्र बताते हैं और यह लोग लोकसभा चुनाव में होने वाली हार की निराशा में ऐसी गलत बयानी कर रहे हैं ।

Read More

रायगढ़ । अवैध उत्खनन की शिकायत पर जांच के लिए पहुंचे सहायक कलेक्टर के ऊपर जानलेवा हमला करने वाला खनन माफिया के ऊपर पुलिस ने इनाम घोषित किया है. पुलिस ने खनन माफिया अमृत पटेल की सूचना देने वाले को 5 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है ।
आपको बता दें कि जिले के सारंगढ़ थाना क्षेत्र के टीमरलगा में अवैध खनन पर कार्रवाई करने गए सहायक कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी और उप संचालक खनिज एसएस नाग पर जानलेवा हमला करते हुए उन्हें जान से मारने की कोशिश की थी. आरोपी ने अपनी जेसीबी की गाड़ी से अधिकारियों को कुचलने का प्रयास किया था ।
मामले के तूल पकड़ने के बाद आरोपी खनन माफिया अमृत पटेल फरार है. एसपी राजेश अग्रवाल ने आरोपी की सूचना देने वाले को इनाम देने की घोषणा की है. एसपी ने कहा है कि जो भी कोई आरोपी की सूचना देगा, पुलिस उसका नाम गोपनीय रखेगी ।

Read More

रायपुर । लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान से ठीक तीन दिन पहले छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की पार्टी के तीन नेताओं ने पार्टी छोड़कर कांग्रेस में प्रवेश कर लिया है। अजीत जोगी के करीबी रहे संजीव अग्रवाल, सुब्रत डे और इस्माइल अहमद ने शनिवार को कांग्रेस भवन आकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस प्रवेश किया।
इससे पहले तीनों ने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। तीनों ही नेता अजीत जोगी के बेहद करीबी माने जाते हैं और पार्टी में प्रवक्ता के पद पर काम कर रहे थे।
अजीत जोगी के कांग्रेस छोड़ने और अपनी पार्टी के गठन के दौरान ये तीनों लगातार उनके साथ रहे हैं। जकांछ छोड़कर कांग्रेस प्रवेश करने वाले नेताओं का कहना है कि जोगी की पार्टी अपने सिद्धातों पर अब खरी नहीं उतर रही। लोकसभा चुनाव में पार्टी ने कोई भी उम्मीदवार खड़ा नहीं किया। इस तरह पार्टी का भविष्य भी दिखाई नहीं दे रहा है।

Read More

रायपुर । दो बेरोजगार बेटियों को नौकरी लगवाने के लालच में गुढ़ियारी की एक महिला ठगी की शिकार हो गई। निजी स्कूल के संचालक ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला से 4.50 लाख रुपये ठग लिए। शिकायत पर पुलिस ने चार सौ बीसी का अपराध कायम कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।
गुढ़ियारी थाना प्रभारी सुशांतो बनर्जी के मुताबिक नवीन स्कूल के पास शुक्रवारी बाजार निवासी हेमलता तिवारी उर्फ हेमा (47) पति अंबिका की दो बेरोजगार बेटियां हैं। बड़ी बेटी बीबीए कर चुकी है और छोटी बेटी 12वीं पास है। दोनों नौकरी के लिए प्रयास कर रही थीं।
वर्ष 2016 में हेमलता को जानकारी मिली कि गुढ़ियारी, सतनामी पारा (साहूपारा) स्थित मां शारदा उमा शाला के संचालक श्याम अग्रवाल उर्फ श्याम सुंदर अग्रवाल नौकरी लगाने में मदद करते हैं। इस बारे में पति से बात कर श्याम अग्रवाल से मिलना तय किया। चूंकि श्याम अग्रवाल से पहले से परिचित थी, लिहाजा फोन पर बात हुई तो घर आकर बात करने को कहा।
फिर घर आकर बताया कि बैंक आफ बडौदा में बड़ी बेटी को पीओ पोस्ट और छोटी बेटी को मंत्रालय में लिपिक पद की नौकरी लगवा दूंगा। दोनों पदों पर नौकरी लगवाने के एवज में कुल सात लाख की मांग की। पहले आधा पैसा फिर नौकरी लगने के बाद शेष पैसा देने को कहा। इस दौरान वह बैंक व मंत्रालय का दस्तावेज देकर विश्वास जमाता रहा।
रिश्तेदार से उधार में लेकर दिए थे पैसे
आरोपित ने मेडिकल वेरीफिकेशन और ज्वाइनिंग का झांसा देकर पीड़िता से पैसा मांगा। हेमलता ने 6 जून 2016 को दो किस्तों में दो लाख, फिर भिलाई की रिश्तेदार रजनी मिश्रा से ढाई लाख रुपये उधार लेकर श्याम को दिया। लेकिन वह तीन साल तक लगातार यह कहकर घुमाता रहा कि जल्द ही नौकरी मिल जाएगी, थोड़ा सब्र रखो।
तीन साल गुजरने के बाद भी नौकरी नहीं लगी तो हेमलता ने पैसा वापस करने को कहा। तब श्याम ने पैसा एक परिचित को देने की बात कहते हुए कहा कि आपको जो करना है कर लो, मेरे पास पैसे नहीं हैं। ठगी का एहसास होने पर हेमलता ने गुरुवार रात को थाने में शिकायत दर्ज कराई।

Read More

रायपुर । राजधानी के समता कॉलोनी स्थित समता आर्केड में आयकर विभाग द्वारा दबिश देने की खबर है. आयकर की टीम ने यहां दो व्यापारियों के ठिकानों में दबिश दी है. दुकान नंबर 28 में श्रीजी ट्रांसपोर्ट और सेकेंड फ्लोर स्थित दुकान नंबर 213 स्थित महेंद्रा जनरेटर के सेल्स एंड सर्विस डीलर के दुकान और आफिस में बड़ी संख्या में आयकर विभाग के अधिकारी और कर्मचारी पहुंचे ।
इसके साथ ही श्रीजी ट्रांसपोर्ट के मालिक रामजी अग्रवाल के फाफाडीह स्थित घर और महेंद्रा जनरेटर के मालिक आनंद गोयल के चौबे कॉलोनी स्थित घर पर भी आयकर की कार्रवाई चल रही है. आयकर विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर मीणा के नेतृत्व में करीब 25 अधिकारियों की टीम दस्तावेजों की छानबीन कर रही है ।
बताया जा रहा है कि हवाला और कर चोरी की शिकायत के बाद आईटी की टीम इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दे रही है. जानकारी के मुताबिक दोनों व्यवसाईयों के यहां यह कार्रवाई शुक्रवार शाम से चल रही है ।

Read More

दुर्ग। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं. वे वैशाली नगर के बैकुंठधाम में चुनावी सभा को संबोधित कर दुर्ग लोकसभा सीट से प्रत्याशी प्रतिमा चंद्राकर सहित आस-पास की सीटों पर चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगे. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भुपेश बघेल, मंत्री ताम्रध्वज साहू, रुद्र कुमार गुरु, रविन्द्र चौबे समेत कई दिग्गज कार्यक्रम में शिरकत करेंगे ।
आपको बता दें तीसरे चरण के तहत छत्तीसगढ़ में 23 अप्रैल को 7 लोकसभा सीटों में मतदान होगा ।

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आम जनता से अपनी सरकार के काम काज और उनके द्वारा पूरे किये गए वादे के आधार पर वोट देने की अपील की है, भूपेश बघेल ने कहा है कि हम मोदी की तरह जाति-धर्म पर नहीं काम पर वोट मांग रहे हैं।
भूपेश ने कहा, “अगर किसानों को धान का समर्थन मूल्य 2500 रु नहीं मिल रहा, तो किसान हमें वोट न दें. अगर आपका बिजली बिल हाफ नहीं हुआ, तो आप हमें वोट न दें. अगर हर राशन कार्ड पर 35 किलो चावल न मिल रहा हो, तो आप हमें वोट न दें. हम ‘काम’ पर वोट मांग रहे हैं, मोदी जी की तरह “धर्म-जाति” पर नहीं ।

Read More

बिलासपुर । बिलासपुर में एक युवकी की फंदे पर झूलती लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के मुताबिक बिलासपुर के बोदरी इलाके में पूर्व विधायक सियाराम कौशिक के बंगले के पीछे एक युवती की लाश पेड़ पर लटकी हुई मिली। शनिवार सुबह जैसे ही लोगों ने युवती की लाश को देखा तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में स्थानीय लोग इकट्टा हो गए और पुलिस को सूचित किया ।
पुलिस के मुताबिक युवती की पहचान जुटाई जा रही है। युवती ने जिस पेड़ पर फांसी लगाई, उसके नजटीक ही उसकी टू व्हीलर भी रखी हुई है। पुलिस अब नंबर प्लेट के आधार पर युवती के बारे में खोजबीन कर रही है ।

Read More