रायपुर । लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान से ठीक तीन दिन पहले छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की पार्टी के तीन नेताओं ने पार्टी छोड़कर कांग्रेस में प्रवेश कर लिया है। अजीत जोगी के करीबी रहे संजीव अग्रवाल, सुब्रत डे और इस्माइल अहमद ने शनिवार को कांग्रेस भवन आकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस प्रवेश किया।
इससे पहले तीनों ने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। तीनों ही नेता अजीत जोगी के बेहद करीबी माने जाते हैं और पार्टी में प्रवक्ता के पद पर काम कर रहे थे।
अजीत जोगी के कांग्रेस छोड़ने और अपनी पार्टी के गठन के दौरान ये तीनों लगातार उनके साथ रहे हैं। जकांछ छोड़कर कांग्रेस प्रवेश करने वाले नेताओं का कहना है कि जोगी की पार्टी अपने सिद्धातों पर अब खरी नहीं उतर रही। लोकसभा चुनाव में पार्टी ने कोई भी उम्मीदवार खड़ा नहीं किया। इस तरह पार्टी का भविष्य भी दिखाई नहीं दे रहा है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
