Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: admin
सरगुजा । सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र में एक तीन वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है. ज़ख्मी बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. परिजनों के रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया है ।
मामला लखनपुर थाना क्षेत्र के सकरिया गांव का है. गांव में रहने वाला एक नाबालिग किशोर बच्ची के घर टीवी देखने गया था. परिजनों को काम में व्यस्त देख आरोपी बच्ची को फुसला कर पास के खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म करने लगा. उधर बच्ची को घर में न पाकर परिजन उसे देखने बाहर निकल. जहां बच्ची की चीख सुनकर परिजन घटना स्थल पहुंचे तो आरोपी उन्हें देखकर भाग निकला ।
घायल बच्ची को इलाज के लिए परिजनों ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां उसका इलाज जारी है. वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी नाबालिग के खिलाफ धारा 354, 363, 376, 311 और पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
गरियाबंद । नक्सल प्रभावित गरियाबंद जिले में नक्सलियों के आमदरफ्त की खबर के बीच बगैर किसी अनहोनी के मतदान संपन्न हो गया है. आमामोरा व ओढ़ से शांतिपूर्ण मतदान करवा कर 14 मतदान कर्मियों का दल वापस लौट आया है, 200 से ज्यादा जवान भी मतदान के बाद वापस लौट आए हैं. एसपी एमआर अहिरे ने टीम वर्क को इसका श्रेय दिया है वहीं कलेक्टर श्याम धावड़े ने कहा उन जवानों के जज्बे को सलाम जिन्होंने विषम परिस्थितियों के बावजूद मैदान में डटे रहे. हालांकि ओढ़ में 54.98 प्रतिशत का मतदान हुआ जबकि आमामोरा में 692 मतदाताओं में से केवल 15 लोगो ने मतदान किया।
70 घण्टे डटे रहे 228 जवान
इस पूरे अभियान में जिला पुलिस में नक्सल ऑपरेशन पर अहम भूमिका निभाने वाली ई-31 के 90 जवान व अफसर,सीआरपीएफ व कोबरा बटालियन के कुल 228 जवान शामिल रहे। 15 अप्रैल को शाम 5:30को जवानों ने आमामोरा पहाड़ी के लिये कूच किया. 70 घण्टे डटे रहने के बाद, 19 अप्रैल की शाम वापस लौटे ।
कोरबा । चुनाव आ गया है. गरीबों की चिंताएं अब नेताओं को सताने लगी है. खाने से लेकर ओढ़ने, बिछाने और पहनने को लेकर नेताजी फिक्रमंद रहने लगे है. तभी तो कंबल से लेकर साड़ी तक, पाजेब से लेकर बिछिया तक, दारु से लेकर मटन-मुर्गे तक देकर खयाल रखा जा रहा है. बस आपको कुछ नहीं करना है सिर्फ एक बटन ही तो दबाना है. उसके बाद भले ही नेताजी पलट कर वापस न देखें. पांच साल में एक बार भी आपकी सुध लेने भी न आएं ।
जी हां कोरबा में इन दिनों कुछ ऐसा ही नजारा है. यहां 23 अप्रैल को मतदान होना है. चुनाव जीतने के लिए यहां प्रत्याशियों के द्वारा जनता को लुभाने का मामला सामने आया है. यहां प्रत्याशी द्वारा जनता को एक खास सीरिज के 10 रुपये के नोट और पर्ची दी जा रही है. इस पर्ची या 10 रुपये के नोट देने क्षेत्र की चिकन शॉप में देने पर उन्हें 1 किलो चिकन दिया जा रहा है. शहर में बस्ती से लेकर सीतामढ़ी तक शायद ही ऐसी कोई गली खोमचे-दुकान बची हो जहां से चुनावी मुर्गा ना बंट रहा हो, हर दुकान को राजनीतिक दलों ने अलग-अलग सीरीज के नोट के नंबर का आबंटन किया है. बकायदा वहां पर नोट या टोकन उपलब्ध करवाने वाला बंदा भी उपस्थित है. पिछले कुछ दिन से सीतामढ़ी, दर्री और मुढ़ापार की चिकन दुकानों में लोगों की लंबी कतारें लगी हुई है ।
दस के नोट से मुर्गे की पूरी रकम अनुबंधित करने वाली पार्टी से पैसा वसूलने में किसी तरह की परेशानी ना हो इसलिए चिकन-मटन के दुकानदार भी आबंटित किए गए सीरीज के नोटों का नंबर देख पूरी तरह से तस्दीक कर रहे हैं. जिसके बाद ही ₹10 के 1 नोट पर 1 किलो चिकन प्रदान किया जा रहा है. कई लोग ऐसे हैं जो ₹10 के दो तीन या चार नोट लेकर दुकानों में पहुंच रहे हैं लेकिन एक व्यक्ति को एक नोट के बदले 1 किलो ही चिकन दिया जा रहा है. पर्ची और 10 का नोट लेकर चिकन लेने पहुंचे लोगों ने इसका खुलासा किया है. हालांकि डर की वजह से किसी ने भी यह नहीं बताया कि उन्हें यह प्रलोभन किस पार्टी द्वारा दिया जा रहा है ।
रायपुर । बसपा से रायपुर लोकसभा प्रत्याशी खिलेश्वर साहू के कांग्रेस को समर्थन देने पर बसपा ने कांग्रेस पर खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया है. बसपा ने मामले की शिकायत चुनाव आयोग से की है और कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद दुबे और खिलेश्वर साहू के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सदानंद मार्कण्डेय ने कहा कि हमारे प्रत्याशी को लालच देकर कांग्रेस ने अपने पक्ष में लिया है. कांग्रेस बसपा से डरी हुई है. पिछड़ा वर्ग और साहू समाज प्रत्याशी होने के चलते कांग्रेस को हार का डर सता रही थी इसलिए हमारे प्रत्याशी को खरीदा गया है. हम चुनाव आयोग से मांग करते हैं कि इस मामले में प्रमोद दुबे और खिलेश्वर साहू दोनों के खिलाफ एफआईआर किया जाए. साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद दुबे के चुनाव प्रचार में रोक लगाई जाए ।
बता दें कि आज ही खिलेश्वर साहू बसपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए है. खिलेश्वर ने नाराजगी जताते हुए कहा कि “जब टिकट दिया गया था तब मुझे पूरी मदद दिए जाने का आश्वासन दिया गया था, तब मुझे पूरी मदद दिए जाने का आश्वासन दिया गया लेकिन किसी तरह की मदद नहीं मिली. पार्टी फण्ड जो आया उसे पूरा जांजगीर भेज दिया गया. प्रचार के लिए जो गाड़ियां ली गई उसे भी जांजगीर भेज दिया गया. इससे बेहतर होता कि प्रत्याशी खड़ा ही नहीं करते ।
रायपुर । उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी की मौत नैसर्गिक नहीं बल्कि मुंह में तकिया दबाकर हत्या की गई थी. पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद यह मामला दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है ।
रोहित शेखर तिवारी अपने को एनडी तिवारी का पुत्र साबित करने के लिए छह साल की लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी थी. शुरुआती दौर में एनडी तिवारी ने सीधे रोहित शेखर को अपना बेटा मानने से इंकार कर दिया था. बात डीएनए सेंपल तक पहुंची तो एनडी तिवारी ने अपना ब्लड सैंपल देने से मना कर दिया, लेकिन न्यायालय के दखल के बाद उन्हें ब्लड सैंपल देना पड़ा और 2014 में दिल्ली हाईकोर्ट ने रोहित शेखर तिवारी को एनडी तिवारी का जैविक पिता घोषित किया. बाद में एनडी तिवारी ने न केवल रोहित शेखर को अपना बेटा स्वीकार किया, बल्कि उसी साल उसकी मां उज्ज्वला से शादी तक की ।
40 वर्षीय रोहित शेखर तिवारी उतराखंड में मतदान करने के बाद 15 अप्रैल की रात को दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी स्थित अपने घर वापस लौटा था. अगले दिन उसकी मां उज्ज्वला को मैक्स अस्पताल में उपचार के दौरान शेखर के बीमार होने की खबर मिली, जिस पर उसे एंबुलेंस से मैक्स अस्पताल लेकर आई. अस्पताल सूत्रों के अनुसार, रोहित शेखर को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था. उनके नाक से खून बह रहा था, और शरीर पर कहीं कोई चोट के निशान नहीं थे. घटना के वक्त घर में रोहित की पत्नी अपूर्वा, उसका भाई सिद्धार्थ और घरेलू नौकर मौजूद थे ।
रोहित शेखर की पीएम रिपोर्ट में मौत अप्राकृतिक तरीके से होने की बात कही गई है, जिसके बाद दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है. क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने घर में जाकर उनके पारिवारिक सदस्यों और घरेलू नौकरों से पूछताछ की है. बताया जाता है कि उनकी पत्नी अपूर्वा वर्तमान में दिल्ली में नहीं हैं. अब जल्द ही पुलिस की फारेंसिक टीम घर का मुआयना करेगी ।
रायपुर । कांग्रेस के रायगढ़ प्रत्याशी लालजीत राठिया के बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है. बीजेपी प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि नरेंद्र मोदी का सामना करने में अक्षम कांग्रेस लगातार मर्यादा को तार तार कर रही है. कर्नाटक में राहुल गांधी ने मोदी पर शर्मनाक बयान दिया था और आज रायगढ़ लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी लालजीत सिंह राठिया ने कहा नरेंद्र मोदी को फांसी पर लटका दो ।
श्रीवास्तव ने कहा कि यदि गलती से इस तरह का व्यक्ति चुना जाता है तो संसद की मर्यादा को तार तार करेगा. बीजेपी इस बयान की निंदा करती है. हम कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से लालजीत राठिया पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते है. साथ ही हमारी मांग है कि वह सार्वजनिक रूप से माफी मांगे. चुनाव आयोग को भी इन बयानों को संज्ञान में लेना चाहिए ।
आपको बता दें लालजीत राठिया ने साल 2014 में पीएम मोदी द्वारा कालेधन को लेकर दिये गए एक भाषण का जिक्र किया था जिसमें मोदी ने कहा था कि 100 दिन के भीतर कालाधन नहीं आया तो मुझे किसी भी चौराहे पर फांसी में लटका देना. मोदी के इसी बयान को दोहराते हुए रायगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी लालजीत राठिया ने कहा कि 100 दिन का वादा था 5 साल बीत गए हैं, वक्त आ गया है मोदी अपने फांसी पर चढ़ने का वादा पूरा करें ।
खरसिया । वर्ष 2014 में मोदी ने कहा था कि यदि 100 दिन में काला धन विदेशों से ना आए तो मुझे किसी चौराहे में बुलाकर फांसी पर चढ़ा देना. 100 दिन के बजाए 5 साल गुजर चुके हैं, अब वक्त आ गया है मोदी को फांसी पर चढ़ने का. यह बात रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी लालजीत राठिया गुरुवार को खरसिया विकासखंड के बिलासपुर सोनिया शक्ति केन्द्र में चुनाव प्रचार करते हुए कही ।
कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी और धरमजयगढ़ विधायक लालजीत सिंह राठिया ने कहा कि यह मांग हम नहीं कर हैं, स्वयं उन्होंने (मोदी) ने कहा था कि मुझे किसी चौराहे पर बुला लेना. आप मतदाता से आग्रह हैं कि मतदान के दिन नोटबंदी की बात याद रखें ।
वहीं भूपेश सरकार ने वायदों को पूरा किया. राठिया ने कहा कि मेरे राजनैतिक गुरु शहीद नंदकुमार पटेल के विधानसभा क्षेत्र का नंदगांव मेरी जन्मभूमि है. धरमजयगढ विधानसभा क्षेत्र कर्मभूमि है. सभी 23 अप्रैल को भारी मतदान करें ।
लालजीत राठिया के बयान को छत्तीसगढ़ भाजपा ने कांग्रेस का अहंकार बताया. ट्वीट कर भाजपा ने कहा कि इन्हें वोट इसलिए चाहिए क्योंकि नरेंद्र मोदी को फांसी पर लटका सकें. अहंकार देखिए कांग्रेसियों का ।
पत्थलगांव । मोदी सरकार की नीतियां गरीबों के लिए कल्याणकारी रही हैं। कांग्रेस केवल झूठ की राजनीति कर रही है। मुसलमानों और दलितों को झूठा भय दिखाकर गुमराह किया जा रहा है। यह बातें क्रेंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने शासकीय हाईस्कूल मैदान में लोगों को संबोधित करते हुए कहीं। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी पत्थलगांव पहुंचे। यहां उन्होंने शासकीय हाईस्कूल मैदान में आम सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी गोमती साय के लिए वोट मांगे। इस दौरान मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्हांने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के समय एक दिन में मात्र 2 किमी राजमार्ग का निर्माण हो रहा था। उन्होंने स्वयं इस कार्य को आगे बढ़ाया और आज प्रतिदिन 35 किमी राजमार्ग का निर्माण किया जा रहा है।
उन्हांने कहा कि राजमार्गों का निर्माण सीमेंट और कंक्रीट से हो रहा है जिसका लाभ आने वाली कई पीढ़ियां उठा सकेंगीं। गंगा नदी की सफाई की प्रगति के बारे में जानकारी देते हुए गडकरी ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में गंगा को साफ करने पर महत्वपूर्ण ढंग से काम हुआ और आज गंगा अविरल और निर्मल हुई है। गंगा जल के आचमन और इलाहाबाद से वाराणसी तक की गई गंगा यात्रा के लिए प्रियंका गांधी को आड़े हाथों लेते हुए गडकरी ने कहा कि यह गंगा के अविरल और निर्मल होने का स्पष्ट प्रमाण है जबकि पूर्ववर्ती यूपीए सरकार के समय मॉरीशस के प्रधानमंत्री गंदगी की वजह से बिना गंगा स्नान किए ही वापस लौट गए थे।
केंद्र सरकार की नीतियों के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने मोदी सरकार की नीतियों को गरीब और मजदूरों के कल्याण पर केंद्रित बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों के खेतों में पानी पहुंचाने के लिए छग में लाखों करोड़ रू बांध बनाने के लिए दिए जिससे नए बांधों का निर्माण हुआ और पुराने अधूरे बांधों का निर्माण भी पूरा हो सका। यही नहीं किसानों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने बायोफ्यूल को बढ़ावा देने की नीति अपनाई। सरकार के प्रयासों से हेलीकॉप्टर और हवाईजहाज जेट्रोफा से चलाने के परीक्षण सफल साबित हुए और शीघ्र ही इससे ईंधन का निर्माण प्रारंभ हो सकेगा। उन्होंने बताया कि नागपुर में बायो सीएनजी से बसें और अन्य वाहन चलाए जा रहे हैं जिससे पूरे क्षेत्र को डीजल के धुएं से होने वाले प्रदूषण से मुक्ति मिली है वहीं किसानों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा हुए हैं। इसके साथ ही केंद्र सरकार के प्रयासों से एथेनॉल से बायो प्लास्टिक बनाने के परीक्षण किए गए हैं जिनमें सफलता मिली है। शीघ्र ही किसाना एथेनॉल से बायोप्लास्टिक का निर्माण करेंगे। इसके लिए देश में करोड़ों की लागत से एथेनॉल के प्लांट लगाए जा रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री गडकरी ने ‘न्याय‘ योजना को लेकर राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 1947 में देश के स्वतंत्र होने के बाद से ही कांग्रेस गरीबी हटाओ का नारा देती आ रही है। पहले पं जवाहर लाल नेहरू,फिर इंदिरा गांधी,राजीव गांधी और सोनिया के निर्देशन में चल रही मनमोहन सरकार भी गरीबी हटाओ का नारा देती रही। परंतु आजादी के 70 सालों में 50 साल तक शासन करने के बावजूद कांग्रेस इसे दूर नहीं कर सकी। अब राहुल गांधी गरीबी हटाओ का नारा लेकर सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्येक परिवार को 72हजार रू देने की घोषणा कर रही है परंतु इसके लिए उनके पास कोई योजना नहीं है कि वे इतनी बड़ी रकम लाएंगे कहां से। इसे पूरी तरह असंभव बताते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी केवल झूठ की राजनीति कर रहे हैं।
उन्होंने कांग्रेस पर सांप्रदायिक राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मुसलमानों को गुमराह किया जा रहा है कि भाजपा आई तो उन्हें पाकिस्तान भेज दिया जाएगा। इसी प्रकार दलितों को संविधान बदलने का भय दिखाकर गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 5 वर्षों के कार्यकाल में कांग्रेस के 50 साल से अधिक और बेहतर ढंग से कार्य हुआ है और आगे भी सरकार गरीबों,मजदूरांं और किसानों के कल्याण के लिए काम करती रहेगी। केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय,राज्यसभा सांसद राजा रणविजय सिंह जूदेव, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, पूर्व विधायक शिवशंकर साय, अनिल मित्तल, सुनील अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, संजय लोहिया, अजय बंसल, राहुल अग्रवाल, अंकित बंसल समेत अन्य पदाधिकारीगण यहां उपस्थित रहे।
रायपुर । कांग्रेस स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू मोदी सरकार पर लगातार हमलावर हैं. रायपुर पहुंचे सिद्धू ने एक बार फिर पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने मोदी सरकार की तुलना जोंक से की, सिद्धू ने कहा कि मोदी सरकार जोंक बन गयी है जिसने जनता को चूस लिया. सिद्धू एक बार फिर छत्तीसगढ़ के दौरे पर पहुंचे हैं जहां उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार किया. उसके बाद सिद्धू रायपुर पहुंचे जहां उन्होंने राजीव भवन में प्रेसवार्ता ली ।
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर भी सिद्धू ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए रिलायंस को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि एवरेज क्रूड ऑयल की प्राइस 150 डॉलर थी जब मनमोहन सिंह की सरकार थी. मोदी ने आते ही पहला काम डीजल को मार्केट के हवाले कर दिया. अंतरराष्ट्रीय स्तर में कच्चे तेल की कीमत वही है. 16 बार सरकार ने पेट्रोल पर टैक्स बढ़ाया. इसका फायदा रिलायंस को हुआ, रिलायंस के मुनाफा एक ही साल में डबल हो गए. पेट्रोल 263 % टैक्स बढ़ा. डीजल में कीमत 400 % बढ़ी. इसका असर कामकाजी लोग और किसान पर पड़ा. साल 2014-15 में 94344 करोड़ टैक्स सरकार ने लिया. मोदी सरकार जोंक बन गयी. जिसने जनता को चूस लिया ।
अपने अंदाज में मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए सिद्धू ने कहा कि गाना सुना करता था.. पर्दे में रहने दो.. वही हाल हो गया है. सरकार की नीतियां पूंजीपतियों के पक्ष में है. मोदी की ओर से कोई जवाब नहीं आया जो सवाल मैंने उठाये थे. मोदी सरकार में हर चीज बदनीयत से होती है. जहां मुनाफा देना है वहां प्राइवेट कंपनी, जहां मारना है वहां आम आदमी
पेट्रोल के ऊपर 1.42 लाख आम आदमी के ऊपर टैक्स लगा. मोदी ने 5 लाख 22 हज़ार करोड़ आम आदमी पर टैक्स लगाया. मनमोहन सिंह जब थे तो रिलायंस और एस्सार के पेट्रोल पंप बंद थे ।
सिद्धू ने सवाल किया कि सभी चोरो का नाता इन्हीं से क्यों है? उन्होंने जीडीपी पर भी सवाल उठाए और 8.2 की दर को झूठा बताया, कहा कि एक तरफ देश में तेजी से बेरोजगारी बढ़ी है ऐसे में जीडीपी का आंकड़ा सरकार गलत बता रही है. 8.2 जीडीपी कां आंकड़ा झूठा है ।
रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में किसकी बुरी नजर नाबालिग बच्चों पर लगी हुई है. पिछले दिनों से एक-एककर कुल चार बच्चों का अपहरण हो चुका है. इस तरह के अपराध से पुलिस प्रशासन पर भी सवाल उठना लाजमी है अब क्या पुलिस इन बच्चों को ढूंढ पाएगी वहीं एक युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज करवाई है ।
4 नाबालिग बच्चों का अपरहण
दरअसल रायपुर के कबीर नगर थाना अंतर्गत सोनडोंगरे में अज्ञात व्यक्ति ने 13 साल के नाबालिग बच्चे का अपहरण कर लिया है. कबीर नगर पुलिस ने बताया कि नाबालिग के पिता ने थाने में अपराध दर्ज कराया है कि उसका बेटा गुरुवार देर शाम से लापता है. पिता ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने बहला फुसला कर उसका अपरहण कर लिया है ।
पुलिस मामला दर्जकर बच्चों को तलाश कर रही है. वहीं कल ही तीन और भी बच्चों का अपरहण हुआ था. जिनका अभी तक कोई पता नहीं चल सका है ।
शादी का झांसा देकर रेप, आरोपी फरार
रायपुर के गुढ़यारी थाना अंतर्गत एक युवती ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि यशवंत साहू ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा. अब शादी करने से इंकार कर फरार हो गया है. युवक गोगांव गुढ़यारी का रहने वाला है ।
इस मामले में पुलिस का कहना है कि आपोरी पीड़िता से शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा, फिर शादी करने से मना कर दिया. इसकी रिपोर्ट पर अपराध दर्ज किया गया है. जल्द ही युवक को तलाश लिया जाएगा ।