Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: admin
भानुप्रतापपुर । कांकेर लोकसभा सीट के लिए भानुप्रतापपुर में मतदान करने के बाद वापस घर लौट रहे दो बाइक सवारों की सड़क हादसे में मौत हो गई है. बाइक और ट्रेलर की आमने सामने जोरदार भिडंत हो गई. घटना भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र के रानवाही में हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतकों की शिनाख्त धनसिंह कुंजाम और घनश्याम सलाम के रूप में की गई है. दोनों दुर्गुकोंदल स्थित बजरंग इस्पात के खदान में कर्मचारी थे. सड़क हादसे के दौरान एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, जबकि दूसरा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया ।
घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं हादसे के बाद ट्रेलर चालक ट्रेलर सहित घटनास्थल से फरार हो गया है. फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों के पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंपने की तैयारी कर रही है ।
रायपुर । शिक्षाकर्मियों को अब समय पर वेतन मिल जाएगा. राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए एकमुश्त एक सौ इकहत्तर करोड़ अठ्यासी लाख रुपए जारी करते हुए तमाम जिला पंचायत सीईओ को आहरण की शर्तों के साथ पत्र जारी कर दिया है ।
चुनाव का सीजन शिक्षाकर्मियों के लिए काफी फायदे का सौदा साबित हो रहा है. इसके पहले प्रदेश में सरकार बनते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आठ वर्षों से अधिक समय से सेवारत शिक्षाकर्मियों का शिक्षा विभाग में संविलियन कर उनकी एक बड़ी शिकायत को दूर कर दिया था, अब वित्तीय वर्ष के लिए एकमुश्त रकम जारी कर समय पर वेतन नहीं मिलने की दूसरी बड़ी शिकायत को भी दूर कर दिया है. हालांकि, यह आबंटन ग्रामीण क्षेत्र में कार्यरत प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल में अध्यापन कार्य में संलग्न शिक्षाकर्मियों के लिए है ।
पंचायत संचालनालय में संयुक्त संचालक वित्त जेपी तिवारी की ओर से गुरुवार को तमाम जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी को पत्र जारी कर वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए 17188 लाख रुपए जारी करने की जानकारी दी. साथ ही इससे जुड़ी शर्तें भी बता दी, जिसमें अग्रिम रूप से आहरण नहीं करने, सत्यापित डाटा के आधार पर वास्तविक गणना के साथ आहरण करने, राशि का उपयोग एरियर्स के भुगतान में नहीं करने जैसी बातों को शामिल किया गया है ।
जब तक देश में हैं ऐसे नागरिक.. लोकतंत्र रहेगा सलामत, 65 साल की इस बुजुर्ग महिला को आप भी करेंगे सलाम
महासमुंद । देश भर के 12 राज्यों की 95 सीटों पर आज दूसरे चरण का मतदान चल रहा है. जिसमें कि छत्तीसगढ़ की तीन लोकसभा सीटें महासमुंद, कांकेर और राजनांदगांव सीट शामिल है. मतदान के लिए प्रदेश में खासा उत्साह देखा जा रहा है. चुनाव को लेकर मतदाताओं में किस कदर की जागरुकता आ चुकी है उसका नजारा महासमुंद जिले में देखने को मिला जहां एक ऐसी बुजुर्ग मतदाता मतदान करने के लिए पहुंची जो बेहद बीमार थी. उसने लोकतंत्र में वोट के महत्व को समझते हुए इलाज से पहले मतदान किया और उसके बाद डॉक्टर के पास पहुंची. महिला की हालत देख डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर लिया है।
पंजाबी पारा महासमुंद की 65 साल की बीमार बसन्ती बाई ने गजब का साहस दिखाते हुए पहले मतदान किया फिर अस्प्ताल गयी. वे फेफड़े में पानी भरने की बीमारी से जूझ रही है और पिछले 1 माह से उनका इलाज चल रहा है. बीते रात उनकी तबियत और भी ज्यादा खराब हो गई. उन्हें लगातार उल्टी और चक्कर आ रहे थे. सुबह उनकी बेटी इलाज के लिए उन्हें अस्पताल ले जाने तैयार हुई लेकिन उन्होंने कहा कि पहले मैं वोट डालूंगी फिर अस्प्ताल जाउंगी।
उनकी इस इच्छा का सम्मान करते हुए परिजनों उन्हें सुबह 9 बजे साथ में लेकर पिटियाझर स्थित श्री राम पाठशाला मतदान केंद्र क्रमांक 208 पहुंचे जहां उन्होंने अपने मताधिकार का इस्तेमाल करते हुए मतदान किया. मतदान के बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए स्थानीय नर्सिंग होम लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें उपचार के लिए भर्ती कर लिया है. बसंती बाई ने कहा कि यह पर्व 5 साल में एक बार आता है, तबियत तो खराब होते रहती है।
राजिम । गुरुवार को छत्तीसगढ़ की तीन लोकसभा सीटों में मतदान चल रहा है. राजिम में विधायक अमितेष शुक्ल अपनी पत्नी देवयानी शुक्ल के साथ मतदान करने पहुंचे. अमितेष शुक्ल दोपहर तकरीबन 1 बजे ग्राम पंचायत किरवई स्थित मतदान केन्द्र पहुंचे. जहां वे और उनकी पत्नी ने आम जनता के साथ कतार में खड़े हो कर मतदान किया ।
अमितेष शुक्ल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि राजिम क्षेत्र की जनता के साथ दिवंगत नेता पंडित श्याचारण के समय से पारिवारिक संबंध रहा है. इसलिये क्षेत्र की जनता ने तकरीबन 58 हजार वोट से लीड दिलाकर विधानसभा चुनाव जिताया है. धनेन्द्र साहू भी ऐतिहासिक मतों से विजय होंगे और देश मे कांग्रेस की सरकार बनेगी ।
तखतपुर (बिलासपुर) । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह चुनावी प्रचार-प्रसार में बिलासपुर लोकसभा के तखतपुर में आमसभा को संबोधित करने पहुंचे. अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर गठबंधन की सरकार बनती है तो 1 सप्ताह में 6 दिन में छह राज्य के अलग-अलग प्रधानमंत्री बनेंगे और रविवार को सरकार की छुट्टी में रहेगा. राहुल गांधी पर निशाने हुए शाह ने कहा कि मैं अब तक नहीं समझ पाया कि जो पाकिस्तान के आंतकवादी मारे गए है क्या वे राहुल बाबा के चचेरे भाई थे. इस घटना पर दो जगह छाया मातम, पहला पाकिस्तान और दूसरा राहुल बाबा एन्ड कंपनी के चेहरे से नूर उड़ गया है।
अमित शाह ने चुनाव जीतने के बाद 5 साल के भीतर कश्मीर से कन्या कुमारी और असम से गुजरात तक घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर निकालेंगे. हमने NIC से अनुमति ले लिया है. मोदी की सरकार ने गरीब लोगों को बिजली देने का काम किया है. 50 करोड़ लोगों को 5 लाख तक के इलाज का खर्चा उठाने का बीड़ा उठाया, तब जाकर देश के हर कोने में मोदी मोदी के नारे लगाए जाते है ।
बघेल ने सीमेंट पर भी लगाया बघेल टैक्स
छत्तीसगढ़ एक बार फिर बीमारू राज्य की कगार पर है. छत्तीसगढ़ को नरेंद्र मोदी की जरूरत है. छत्तीसगढ़ में शराबबंदी के वादे पर भूपेश बघेल ने बघेल टैक्स लागू किया अब सीमेंट पर भी बघेल टैक्स लगाया ।
200 कार्यकर्ताओं ने भाजपा में किया प्रवेश
राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में 200 से अधिक जोगी कांग्रेस के विधानसभा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रवेश किया. अमित शाह में भगवा गमछा पहनाकर उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई ।
राहुल बाबा एन्ड कंपनी के चेहरे से उड़ गया है नूर
पुलमावा हमला पर अमित शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ के जवान भी शहीद हुए थे. 13वीं के दिन बालाकोट में वासु सेना ने हमला कर पाकिस्तान के परखच्चे उड़ाकर रख दिए. हमले के बाद दो जगह मातम छाया हुआ है. पहला पाकिस्तान और दूसरा राहुल बाबा एन्ड कंपनी के चेहरे से नूर उड़ गया. मैं अब तक नहीं समझ पाया कि जो पाकिस्तान के नक्सलवाद मारे गए है क्या वे राहुल बाबा के चचेरे भाई थे. चुनाव जीतने के बाद 5 साल के भीतर कश्मीर से कन्या कुमारी और असम से गुजरात तक घुसपैठियों को चुनचुन कर बाहर निकालेंगे, हमने NIC से अनुमति ले आया है ।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गुरुवार को दूसरे चरण का मतदान हो रहा है. इस चरण में प्रदेश की तीन लोकसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. सुबह से ही मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है. युवाओं से लेकर बुजुर्ग तक अपने मताधिकारों का प्रयोग करने बूथ पहुंच रहे हैं ।
सुबह 11 बजे तक कांकेर, महासमुंद और राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में मतदान का आंकड़ां औसतन 26.2 प्रतिशत रहा है. फिलहाल तीनों लोकसभा क्षेत्रों में बगैर किसी बाधा के मतदान जारी है ।
दिल्ली । साल 2018-19 के लिए अमिताभ बच्चन ने 70 करोड़ रुपये इनकम टैक्स के रूप में जमा किए। उनके प्रवक्ता ने एक बयान जारी कर कहा, “मिस्टर बच्चन ने वित्त वर्ष 2018-19 के लिए 70 करोड़ रुपये इनकम टैक्स के रूप में अदा किए।” मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये बॉलीवुड में किसी भी कलाकार की तरफ से इस पीरियड में भरा गया सबसे अधिक टैक्स है।
हाल के समय में, बिग बी ने बिहार के मुजफ्फरपुर के 2,084 किसानों का ऋण भी अदा किया है।उन्होंने इसके अलावा 14 फरवरी को पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के परिजनों को भी 10-10 लाख रुपये सहायता राशि दी थी।
वह ‘बदला’ फिल्म में दिखे थे और जल्द ही वह धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में दिखेंगे. फिल्म में उनके अलावा रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, नागार्जुन मुख्य भुमिकाओं में हैं. फिल्म क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी. वहीं, अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी जल्द रूमी जाफरी निर्देशित साइकोलॉजिकल थ्रिलर में एक साथ नजर आएंगे।
मुंबई । अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे का पहला गाना रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में अजय-रकुल प्रीत की कमेट्री को सभी ने को पसंद आ रही है।
इसी बीच अजय देवगन-कालोज को लेकर एक बड़़ी खबर सामने आई है। खबर हैं कि अपने लिए नए रेंट घर की तलाश कर रहे हैं। क्योंकि अजय देवगन अपने जुहू स्थित बंगले को रीडेवलप्ड कराना चाहते हैं, जिसमें लगभग 2 साल का समय लग जाएगा। उनको जुहू में रहते काफी समय हो गया है, इसलिए वे किसी और जगह जाकर शिफ्ट नहीं होना चाहते हैं।
अजय और काजोल जिस बंगले में रह रहे हैं वो ठीक धर्मेंद्र के बंगले के अपोजिट साइड है। ये घर रोड नंबर 11 पर है और अब कपल इसी लोकेलिटी में नया बंगला तलाश रहा है। अजय लंबे समय से स्पेशियस और कंफरटेबल बंगला ढूंढ रहे हैं लेकिन उनकी ये तलाश पूरी नहीं हो पा रही है।
सालभर से अजय के दिमाग में घर पर काम कराने का आइडिया चल रहा है लेकिन उन्हें मनमुताबिक रेंट पर बंगला नहीं मिल पा रहा है। अजय ने नए घर के लिए कुछ डिजाइन्स भी पसंद किए हैं वहीं काजोल भी पति के आइडिया से सहमत है। वो भी अपने घर को लार्ज और उसका डेकोर चेंज कराना चाहती हैं। अजय और काजोल को नया घर मिलते ही वो शिफ्ट हो जाएंगे ।
उन्होंने कई लोगों से बात भी की है जो उन्हें नया घर दिला सके। अजय देवगन और काजोल 1999 में शादी के बाद से इसी घर में रह रहे हैं । उनके दो बच्चे न्यासा और युग भी हैं। अजय देवगन की कुल संपत्ति लगभग 32 मिलियन डॉलर की है। अजय की कुल संपत्ति में उनका आलीशान घर भी आता है जिसका नाम उन्होंने शिव शक्ति दिया हुआ है।
मोहला मानपुर । ग्राम मेढा और डब्बा के बीच माओवादी ने आईटीबीपी जवानों को निशाना बनाते हुए बम ब्लास्ट किया, जिससे एक जवान घायल हो गया ।
जानकारी के अनुसार, सुबह करीबन 11 बजे ग्राम मेढा और डब्बा के बीच मुख्य मार्ग पर नक्सलियों ने साइकिल में बम प्लांट जवानों के नजदीक आते ही ब्लास्ट कर दिया. इससे एक जवान को चोट आई है, वहीं अन्य सकुशल बताए जाते हैं. बम ब्लास्ट के बाद जवानों ने फायरिंग की आशंका पर मोर्चा संभाल लिया. घटना की पुष्टि करते हुए डीआईजी सुंदरराज ने बताया कि मेढा और डब्बा के बीच नक्सलियों ने रिमोट के जरिए आईडी ब्लास्ट किया है।
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद से ही नक्सलियों की गतिविधियां तेज हो गई है. एक तरफ चुनाव बहिष्कार के लिए पोस्टर लगाकर लोगों को आगाह किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर चुनाव प्रचार के लिए पहुंच रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को डराने के लिए वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, जिसकी कड़ी में बीते 9 अप्रैल को दंतेवाड़ा से भाजपा विधायक भीमा मंडावी की गाड़ी को बम ब्लास्ट कर उड़ा दिया गया था, जिसमें भीमा मंडावी के साथ उनके चार सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई थी ।
कांकेर । प्रदेश की तीन सीटों पर आज मतदान किया जा रहा है। राजनांदगांव, कांकेर और महासमुंद में आज वोट डाले जा रहे है। छत्तीसगढ़ बीजेपी अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने कांकेर में अपने मत का प्रयोग किया। बता दें कि तीनों संसदीय क्षेत्र में कुल कुल 6484 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। कांकेर में 9, महासमुंद में 13 और राजनांदगांव में 14 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। यानी कि तीनों सीटों पर कुल 36 प्रत्याशियों की किस्मत आज 49 लाख से अधिक मतदाता तय करने वाले हैं।