Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: admin
दुर्ग । चुनावी मौसम में नेता एक दूसरे के खिलाफ जहर उगल रहे हैं. पक्ष विपक्ष एक दूसरे के खिलाफ छींटाकशी और शब्दों की सीमाएं जहां लांघ रहे हैं वहीं दुर्ग से लोकतंत्र की एक अच्छी तस्वीर सामने आई है. यहां दो परस्पर विरोधी दलों के नेता आमने सामने हुए तो एक दूसरे से न तो मुंह फेरे और न ही किसी तरह की कोई छींटाकशी ही किये बल्कि एक दूसरे से पूरी आत्मीयता से मिले. जहां एक प्रत्याशी ने विपक्षी दल के नेता का पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया ।
चुनावी मौसम में त्यौहारों की अपनी बड़ी अहमियत होती है. जहां किसी समाज के प्रति लगाव दिखाने का नेता कोई भी मौका नहीं छोड़ना चाहते. आज भी कुछ ऐसा ही हुआ भाजपा के विजय बघेल और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और वयोवृद्ध नेता दुर्ग । चुनावी मौसम में नेता एक दूसरे के खिलाफ जहर उगल रहे हैं. पक्ष विपक्ष एक दूसरे के खिलाफ छींटाकशी और शब्दों की सीमाएं जहां लांघ रहे हैं वहीं दुर्ग से लोकतंत्र की एक अच्छी तस्वीर सामने आई है. यहां दो परस्पर विरोधी दलों के नेता आमने सामने हुए तो एक दूसरे से न तो मुंह फेरे और न ही किसी तरह की कोई छींटाकशी ही किये बल्कि एक दूसरे से पूरी आत्मीयता से मिले. जहां एक प्रत्याशी ने विपक्षी दल के नेता का पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया ।
चुनावी मौसम में त्यौहारों की अपनी बड़ी अहमियत होती है. जहां किसी समाज के प्रति लगाव दिखाने का नेता कोई भी मौका नहीं छोड़ना चाहते. आज भी कुछ ऐसा ही हुआ भाजपा के विजय बघेल और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और वयोवृद्ध नेता मोतीलाल वोरा महावीर जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित रैली में पहुंचे. जहां दोनों भगवान महावीर की पूजा अर्चना कर अपनी अपनी पार्टी के लिए जनता से आशीर्वाद भी मांगा ।
इसी बीच भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल का सामना वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मोतीलाल वोरा से हुआ. ऐसे में विजय बघेल ने उनके पैर छूकर चुनाव में अपनी जीत का आशीर्वाद मांगा और शालीनता का परिचय देते हुए लोकतंत्र में स्वस्थ राजनीति का भी उदाहरण प्रस्तुत किया. मोतीलाल वोरा ने भी उन्हें अपना आशीर्वाद दिया ।
भले ही भाजपा से दुर्ग का राष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व करने वाले चेहरे विजय बघेल के साथ दिखाई नही दे रहे हैं लेकिन विजय बघेल को कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं का आशीर्वाद जरुर मिल गया है. हालांकि ये आशीर्वाद विजय बघेल को दुर्ग लोकसभा में फतेह दिला पाने में कितना काम आएगा ये तो लोकसभा चुनाव के बाद आने वाला परिणाम ही बतायेग ।
मोतीलाल वोरा महावीर जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित रैली में पहुंचे. जहां दोनों भगवान महावीर की पूजा अर्चना कर अपनी अपनी पार्टी के लिए जनता से आशीर्वाद भी मांगा ।
इसी बीच भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल का सामना वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मोतीलाल वोरा से हुआ. ऐसे में विजय बघेल ने उनके पैर छूकर चुनाव में अपनी जीत का आशीर्वाद मांगा और शालीनता का परिचय देते हुए लोकतंत्र में स्वस्थ राजनीति का भी उदाहरण प्रस्तुत किया. मोतीलाल वोरा ने भी उन्हें अपना आशीर्वाद दिया ।
भले ही भाजपा से दुर्ग का राष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व करने वाले चेहरे विजय बघेल के साथ दिखाई नही दे रहे हैं लेकिन विजय बघेल को कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं का आशीर्वाद जरुर मिल गया है. हालांकि ये आशीर्वाद विजय बघेल को दुर्ग लोकसभा में फतेह दिला पाने में कितना काम आएगा ये तो लोकसभा चुनाव के बाद आने वाला परिणाम ही बतायेग ।
कोरबा । कोरबा लोकसभा में चुनाव प्रचार अपने चरम पर है. दोनों ही राजनीतिक दल कांग्रेस और भाजपा अपने अपने प्रत्याशियों के समर्थन में जमकर प्रचार कर रहें हैं. चुनाव प्रचार के इस क्रम में कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत से
बातचीत में कोरबा लोकसभा से पहली बार चुनाव लड़ रही ज्योत्सना महंत ने कहा कि वो पूरे उत्साह के साथ इस बार मैदान में हैं. उनका कहना है कि उनके पति डॉ चरणदास महंत के साथ उन्होंने कई चुनाव में संघर्ष किया है,पिछले 27 सालों से राजनीति में सक्रिय रही है ओर पूरी तरह राजनीति में रच बस गयी है ।
ज्योत्सना महंत ने कहा कि उनके पति डॉ महंत ने क्षेत्र के विकास के लिए काफी संघर्ष किया है,इसलिए यहां के लोगो से उनका काफी जुड़ाव है और टिकिट मिलने के बाद क्षेत्र के लोगो से अपेक्षा से अधिक प्यार और सहयोग मिल रहा है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उनके देवर है,इसलिये उनसे भी उन्हें चुनाव में काफी सहयोग मिल रहा है.वहीं उनका कहना है कि केंद्र में अगर कांग्रेस सरकार में आ जाती है तो सोने पे सुहागा होगा और कोरबा क्षेत्र के लिए जो मैंने सोचा है, वह जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास करूंगी ।
बिलासपुर । भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर बिलासपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे अरुण साव की तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहा विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उपचार किया जा रहा है. बताया जाता है कि अरुण साव को पेट दर्द की शिकायत पर अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया. उपचार के बाद शाम तक अस्पताल से छुट्टी किए जाने की संभावना है ।
गौरतलब है कि बिलासपुर लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में 23 अप्रैल को मतदान होना है. मैदान में एक तरफ जहां भाजपा के अरुण साव हैं, तो दूसरी ओर कांग्रेस ने अटल श्रीवास्तव को प्रत्याशी बनाया है ।
भाजपा ने अपने वर्तमान सांसद लखन लाल साहू का टिकट काटकर अरुण साव को उम्मीदवार बनाया है. लोकसभा चुनाव के लिहाज से भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी भले ही नए खिलाड़ी हों, लेकिन चुनाव का इन्हें अच्छा खासा अनुभ है ।
दुर्ग । मॉर्निंग वॉक के लिए निकले दो होनहार खो-खो खिलाड़ियों को तेज रफ्तार हाइवा ने रौंद डाला. इनमें से एक जहां नेशनल तो वहीं दूसरा स्टेट प्लेयर था. वहीं मॉर्निंग वॉक में उनके साथ गई युवती सदमे की स्थिति में है. मामला दुर्ग-पाटन रोड पर ग्राम अरसनारा का है ।
जानकारी के अनुसार, ग्राम अरसनारा निवासी मेनका पटेल पिता केशव पटेल (22 वर्ष), चुम्मन साहू पिता प्रदीप साहू (23 वर्ष) और निशा यादव मॉर्निंग वॉक के लिए सुबह करीब 4.30 निकले थे. तीनों पैदल चलते हुए पंदर चौक की तरफ जा रहे थे, इसी दौरान एक अज्ञात हाइवा ने टक्कर मार दिया. इस घटना से मेनका पटेल व चुम्मन साहू की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं कुछ दूर जा रही निशा यादव बच गई, जो घटना को देखने के बाद अपना सुध-बुध खो बैठी. वह अभी भी सदमे में है. ग्राम में दोनों खिलाड़ियों का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया. होनहार खिलाड़ियों को खोने से गांव में शोक की लहर है।
मेनका पटेल खो-खो की नेशनल प्लेयर थी. आंध्र प्रदेश में आयोजित खो-खो प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुकी मेनका बीए की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद पीजीडीसीए की पढ़ाई कर रही थी. वहीं चुम्मन साहू खो-खो का अच्छा खिलाड़ी था, जिसने जिला व राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुका था. 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद चुम्मन ने पॉलीटेक्निक किया था, जिसके बाद वह गांव आकर आर्मी में जाने की तैयारी कर रहा था ।
दो होनहार युवा खिलाड़ियों की मौत से गांव में एक तरफ जहां मातम पसरा हुआ है, वहीं दूसरी ओर दुर्ग-पाटन मार्ग पर बेलगाम चल रहे भारी वाहनों पर अंकुश लगाने की मांग कर रहे हैं. दरअसल, दुर्ग-पाटन मार्ग पर हाइवा तेज रफ्तार से दौड़ते हैं, जिससे कई बार हादसे हो चुके हैं, वहीं राहगीर हमेशा दुर्घटना की आशंका के बीच सफर करते हैं ।
रायपुर । पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट मैच में 50 लाख रुपए के सट्टा-पट्टी के साथ चार आरोपी को पकड़ा है. आरोपियों से 9 मोबाईल फोन व 22,200 हजार रुपए नगदी जब्त की गई. न्यू राजेंद्र नगर थाने में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है ।
पुलिस ने बताया कि मुखबिर से न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्र के हिमालया हाईट्स में आईपीएल क्रिकेट पंजाब एवं राजस्थान के मैच में आनलाईन सट्टा खिलाने की जानकारी दिया. विशेष पुलिस टीम ने मुखबिर द्वारा बताए हुलिये के आधार पर उक्त स्थान पर जाकर तस्दीक किया. वहां एक व्यक्ति अपने हाथ में मोबाईल लेकर उपयोग करते हुए पाया गया. पुलिस ने जब उस व्यक्ति से पूछताछ किया तो वह भागने का प्रयास किया, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया ।
उससे कड़ाई से पूछताछ करने पर वह अपना नाम रवि दखवानी बताया. साथ ही यह भी बताया कि सुमीत रंगलानी आईपीएल के क्रिकेट मैचों पर दांव लगाकर सट्टा जुआ का पैसा वसूली करता है. वह भगवान दास पंजवानी एवं मनोज कुमार जैन नामक दो व्यक्ति से लाईन लेकर सट्टा खिलाने का खुलासा किया ।
दोनों को रंगे हाथ पकड़ने के लिए हिमालया हाईट्स पर रेड की कार्रवाई की गई, जहां भगवान दास पंजवानी एवं मनोज कुमार जैन सट्टा खिलाते पकड़ा गया ।
आरोपियों के निशानदेही पर 9 मोबाईल एवं 22,200 रुपए नगदी जब्त किया गया. आरोपियों के विरुद्ध थाना न्यू राजेंद्र नगर में अपराध दर्ज किया गया. आरोपियों के विरूद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत भी कार्यवाही की जा रही है ।
रायपुर । सभी 11 सीटों पर जीत का दावा करते हुए सांसद रमेश बैस ने कहा, 11 तारीख को हुए पहले चरण के मतदान से समझ आ गया है कि बीजेपी सभी 11 सीटों में जीत रही है। रायपुर लोकसभा भाजपा का गढ़ है और यहां भाजपा ही चुनाव जीतेगी। पिछले दिनों भाजपा विधायक भीमा मंडावी की नक्सलियों द्वारा हत्या करने के बाद ऐसा लग रहा था। इसका मतदान पर असर पड़ेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इससे यह साबित होता है कि अब बस्तर के आदिवासियों के मन से नक्सलियों का खौफ खत्म होता जा रहा है।
प्रदेश में 17वीं लोकसभा चुनाव के 11 अप्रैल को बस्तर में हुए पहले चरण के मतदान में उम्मीद से ज्यादा वोटिंग हुई। उक्त बातें भाजपा के पूर्व केन्द्री मंत्री और सांसद रमेश बैस पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं। उन्होंने कहा, इतने बड़े हादसे के बाद भी भाई भीमा के परिवार के लोग ने अपने क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ डाला। सभी लोग मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने में लगे हैं। पिछले 5 सालों में विकास के कई मार्ग खुले हैं।
पहले प्रधानमंत्री विदेश यात्रा पर जाया करते थे तो पता नही लगता था कब कहां जा रहे हैं। लेकिन अब प्रधानमंत्री मोदी जी जहां जाते है वहां लोगो का तांता लग जाता है। पहले हमारे सैनिकों को आतंकवादी मार देते थे लेकिन कुछ नही होता था, पर मोदी जी ने कहा की घर में घुस कर मरेंगे और उन्होंने किया भी। सांसद रमेश बैस ने कहा, एक समय था जब कांग्रेस के विरूद्ध सभी पार्टियां एक जुट थी और अब भाजपा को हराने के लिए सभी दल एक जुट हो गए हैं। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है को अकेले पूरे देश में चुनाव लड़ रही है। सभी लोग चाहते है की देश में एक मजबूत सरकार बने और मजबूत सरकार केवल भाजपा ही दे सकती है। रमेश बैस ने पत्रकारों के सामने कहा, देश को आगे बढ़ाने और सुरक्षा देने का काम मोदी जी ने किया है। गांवों में बिजली, गैस कनेक्शन पहुंचाने का काम मोदी जी ने ही किया हैै। उन्होंने कहा, भारतीय जनता पार्टी कभी भी सामाज के नाम पर राजनीति नहीं करती। भारतीय जनता पार्टी जैसे पहले थी आज भी वही है। जातिगत राजनीति को हमने कभी भी समर्थन नहीं दिया। प्रधानमंत्री जी ने साहू वाला ये बयान कांग्रेस के द्वारा आपत्तिजनक बयान दिए जाने के बाद दिया था। रमेश बैस ने टिकिट नहीं मिलने वाले सवाल पर कहा कि ये पार्टी का निर्णय है। अगर कोई रमेश बैस को जनता है तो वो सिर्फ भारतीय जनता पार्टी की वजह से। पार्टी ने अगर मुझे चुनाव नहीं लड़ाया होता तो आज मुझे कोई नहीं जानता। मैं आज जो भी हूं ये सब पार्टी की वजह से।
दंतेवाड़ा। सत्ता भले ही बदल जाए लेकिन व्यवस्था आसानी से नहीं बदलती. इसका ताजा उदाहरण बस्तर में देखने को मिल रहा है. यहां नक्सल हिंसा की पीड़ित महिला मदद के लिए प्रशासन के दरवाजे तक बार-बार जाकर गुहार लगा रही है लेकिन मिल सिर्फ आश्वासन ही रहा है.
बीजापुर। बोदली भैरमगढ़ थाना क्षेत्र में नगर सैनिक राजू राम गोन्दे की धार-दार हथियार से जघन्य हत्या कर दी गई। जानकारी मिलने पर जवानों की टीम घटना स्थल के लिए रवाना हो गई है। जवान बीते दो महीनों से ड्यूटी से नदारद चल रहा था।
रायपुर. नरेंद्र मोदी और अमित शाह आप कल्पना नहीं कर सकते, उससे ज्यादा भी नीचे गिर सकते हैं. कल का भाषण उसी स्तर का था. छत्तीसगढ़ में जातिवाद नहीं चलता, जिस प्रकार का भाषा का वो प्रयोग किए हैं, चोरी किए हैं तो पूरी जाति को लपेटने की कोशिश कर रहे हैंं. यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं, प्रधानमंत्री को इस प्रकार की भाषा का उपयोग नहीं करना चाहिए. यह बात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरगुजा और कोरबा जिले में चुनाव प्रचार के लिए रवाना होने से पहले पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही.
रायपुर। आरटीओ कार्यालय में भ्रष्टाचार किस तरह से हावी है, इसका नजारा मंगलवार शाम को देखने को मिला। कांग्रेस सरकार में महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया के देवर राकेश भेड़िया की गाड़ी का फिटनेस कराने गए एजेंट और किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री हरीश रहेजा से ट्रांसपोर्टर इंस्पेक्टर रामकुमार ध्रुव और टीएसआइ पंचम द्वारा अवैध उगाही के लिए रखे गए दो बाहरी तत्वों ने एक हजार रुपये अतिरिक्त मांगा।