Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: admin
रायपुर । दाऊ कल्याण सिंह सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल में कर्मचारियों की छटनी होना शुरु हो गया है. हॉस्पिटल ने आज एक सूची जारी करते हुए कंप्यूटर ऑपरेटर, लिफ़्ट मैन, सुरक्षाकर्मी फ़ायर ब्रिगेड, स्के कर्मचारियों समेत 60 कर्मचारियों को निकाला दिया है ।
डीकेएस के अधीक्षक डॉ. केके सहारे ने बताया कि कार्यकारिणी के आदेशों के अनुसार तमाम कर्मचारियों में से फिफ्टी पर्सेंट कर्मचारियों को निकाला जाएगा. जिसमें अभी कुछ लोगों की लिस्ट जारी हुई है. वहीं निकाले गए कर्मचारियों ने ग़ुस्सा जाहिर करते हुए आरोप लगाया है कि जॉइनिंग के नाम पर पैसा लेकर भर्ती का आरोप लगाया है. इस फैसले के विरोध करने की बात कर्मचारियों ने कही है ।
बता दें कि संविदा नियुक्ति को लेकर पहले भी अस्पताल में जमकर विवाद हो चुका है, तो वहीं पैसा लेकर भर्ती पर भी अस्पताल प्रबंधन पर आरोप लगते रहे हैं. वहीं डीकेएस में गड़बड़ी के बाद अस्पताल घाटे में चल रहा था, जिससे अस्पताल प्रबंधन ने फैसला लिया कि कर्मचारियों की छटनी की जाएगी ।
बेमेतरा । जिले के चंदनु चौकी से सात दिन पहले दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी. एक नाबालिग छात्रा की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई थी. अब पुलिस ने इस मामले में गांव के ही आरोपी भुनेश्वर गोयल को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने खुलासा किया है कि आरोपी रेप करने की मंशा से घर में घुसा औऱ जब छात्रा विरोध करने लगी, तो गुस्से में आकर युवक ने धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी थी ।
आरोपी
बता दें कि मृतिका छात्रा आठवीं क्लाश में थी. अपनी छोटी बहन और मां के साथ रहती थी, जबकि तीन भाई पुणे में और एक भाई बिल्हा में रख का काम कर रहे हैं. पुलिस ने डॉग स्काट की टीम की मदद से आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली है।
रायपुर । इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए लखनऊ गए कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे को आज सुबह अचानक दिल का दौरा पड़ गया। जिसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविंद्र चौबे के बेहतर उपचार के लिए गुड़गांव के मेदांता या अन्य अस्पताल में शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल चौबे लखनऊ के सहारा अस्पताल में एडमिट हैं जहां से उन्हें मेदांता ले जाने की तैयारी चल रही है। वहीं श्री चौबे को परिजनों को दिल्ली लाने के लिए एआईसीसी ने चार्टर प्लेन की व्यवस्था की है। Also Read – मंत्री रविन्द्र चौबे की हालत नाजुक, डॉक्टरों ने मिनी वेंटिलेटर पर रखा, लखनऊ के SGPGI में हो रहा इलाज
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार वो चुनाव दौरे के लिए रायबरेली और अमेठी के दौरे पर थे। शाम को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ लखनऊ आ गये थे। देर शाम से ही उनकी तबियत कुछ खराब चल रही थी जिसकी वजह से उन्होंने रात में खाना भी नहीं खाया था। आज सुबह अचानक श्री चौबे ने बैचेनी की शिकायत की और फिर बेहोश गए। जिसके बाद तुरंत डॉक्टरों को बुलाया गया। जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद बताया कि रविंद्र चौबे को हार्ट अटैक आया है। फिलहाल लखनऊ में सहारा अस्पताल के आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है।
अंकसूची में नहीं लिखा जाएगा पर्सेंटाइल, पहले की ही तरह होगी मार्कशीट, मंडल अब इस बदलाव को नहीं करेगा लागू आपको बता दे कि छत्तीसगढ़ से मंत्री रविन्द्र चौबे, मो. अकबर, शिवकुमार डहरिया, प्रेमसाय सिंह उत्तप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के लिए प्रचार करने पहुँचे हुए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी दो दिनों से उत्तप्रदेश में चुनावी सभाएं कर रहे हैं।
रायपुर । पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह के दामाद डॉक्टर पुनीत गुप्ता को हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद गोलबाजार पुलिस ने नोटिस जारी कर शुक्रवार को उन्हें तलब किया था, लेकिन वे पेश नहीं हुए। उनकी ओर से वकील प्रशांत बाजपेयी ने थाना प्रभारी संजय पुढ़ीर को आवेदन देकर यह जानकारी दी कि उनके मुवक्कील अभी बाहर हैं ।
किसी कारणवश नहीं आ पा रहे हैं, लेकिन जल्द ही पेश होंगे, लिहाजा और समय दिया जाए। वकील ने यह भी कहा कि उन्हें नोटिस मिल गया है। अब पुलिस ने पुनीत गुप्ता को एक और नोटिस जारी करने की तैयारी की है। फिलहाल उसकी तिथि अभी मुकर्रर नहीं की गई है।
गोलबाजार थाना प्रभारी संजय पुढ़ीर ने बताया कि डॉ. पुनीत गुप्ता को हाईकोर्ट से जमानत मिली है, लेकिन हमारे पास कोई भी ऑफिशियल लेटर नहीं आया है। हम विधिवत नोटिस देते आ रहे हैं। आज भी उन्हें नोटिस देकर पेश होने को कहा गया था, लेकिन वो नहीं आए।
उनके वकील द्वारा नोटिस के जबाव में कहा गया है कि वो जल्द ही पेश होंगे। अब डॉ. पुनीत गुप्ता को एक और नोटिस जारी किया जाएगा। पेश नहीं होने की स्थिति में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि डीकेएस सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल के अधीक्षक रहने के दौरान 50 करोड़ रुपये की गड़बड़ी करने के मामले में डॉ. पुनीत गुप्ता के खिलाफ गोलबाजार थाने में शासकीय धन के दुरुपयोग एवं भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया है।
रायपुर । छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है.प्रदेश के बस्तर और बिलासपुर संभाग में सामान्य से अधिक तापमान दर्ज किया गया है.बिलासपुर में तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटों में झुलसाने वाली गर्मी और गर्म हवाओं का प्रकोप बढ़ सकता है. ऐसे में अगले 48 घंटों में तापमान 43 डिग्री के आस पास बना रहेगा ।
वैज्ञानिकों का कहना है कि इस दौरान लोगों को सचेत रहने की जरूरत है. जरूरत न हो तो दोपहर के समय लोग बाहर न निकलें और अगर किसी जरूरी काम के चलते बाहर निकलना भी पड़ रहा है तो सावधान रहें. मौसम विज्ञानियों ने अभी 2 दिन तक गर्मी के तेवर तीखे बने रहने के आसार जताए हैं ।
ऐसे में अगर तापमान और बढ़ता है तो लोगों के लिए कई मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं.भीषण गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने एहतियात बरतने की सलाह दी है ।
रायगढ़ । जिले के मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की अनुपस्थित रहने से मरीजों को परेशानी हो रही है. आज एक सब इंस्पेक्टर इलाज कराने के लिए अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन वहां कोई डॉक्टर मौजूद नहीं थे. पुलिस अधिकारियों ने परेशान होकर सब इंस्पेक्टर को निजी अस्पताल लेकर गए ।
जानकारी के मुताबिक एसपी कार्यालय के शिकायत सेल में पदस्थ सब इंस्पेक्टर लक्ष्मी प्रसाद तिवारी काम कर रहा था. तभी छत का छज्जा लक्ष्मी प्रसाद तिवारी के सिर में गिर गया. पुलिस अधिकारियों ने उसे तत्काल घायल अवस्था में जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया. आधे घंटे बाद भी कोई डॉक्टर इलाज करने नहीं आया. पुलिस वाले इधर-उधर भटकते रहे. जब डॉक्टर नहीं आए तो एक निजी अस्पताल में ले जाकर इलाज कराना पड़ा ।
अस्पताल प्रबंधन की इस तरह की लापरवाही से किसी दिन बड़ी चूक हो सकती है. अगर कोई गंभीर केस आता है और डॉक्टर नहीं पहुंचे तो मरीज की जान जा सकती है. वहीं एसपी कार्यालय की भी चूक सामने आई है. अगर छोट गंभीर होता तो सब इस्पेक्टर को भारी परेशानी हो सकती थी. फिलहाल इलाज के बाद उसे घर भेज दिया ।
कांकेर । नक्सली अपने कायराना हरकतों से बाज नहीं आ रहे है, आए दिन कहीं न कहीं नक्सल वारदातों को अंजाम देते रहते हैं. ताजा मामला कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र से निकलकर सामने आया है. नक्सलियों ने 10 वाहनों को आग के हवाले कर दिया है ।
मिली जानकारी के अनुसार ये वाहन सड़क निर्माण कार्य में लगे हुए थे. जिन वाहनों में आगजनी की गई है उनमें सात ट्रैक्टर, एक जेसीबी मशीन और दो ट्रक शामिल है. नक्सलियों ने इस घटना को कड़मे से सोंडवामोड़ के बीच अंजाम दिया है ।
बता दें कि नक्सली ग्रामीण इलाकों में विकास नहीं होने देना चाहते है, जिस वजह से आए दिन सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहनों में आगजनी करते रहते हैं. वो जानते है कि यदि विकास हो गया औऱ सड़क बन गया तो लोगों का आवागमन जारी रहेगा. जिससे वो अपनी पैठ नहीं जमा पाएंगे. यही वजह है कि नक्सली इस तरह की वारदातों को अंजाम देते रहते हैं ।
दिल्ली । ऑनलाइन और हाईटेक होती सभी सेवाओं के इस क्रम में अब ट्रैफिक पुलिस के चालान भी पेटीएम के माध्यम से अदा किए जा सकेंगे। इसकी शुरुआत हरियाणा के फरीदाबाद में हो चुकी है।
स्मार्ट सिटी में अब वाहन चालक ट्रैफिक चालान का भुगतान मौके पर ही ऑनलाइन कर सकेंगे। बुधवार से पॉयलट प्रोजेक्ट के आधार पर यह सुविधा शुरू हो गई है। ट्रायल सफल रहा तो प्रदेश के अन्य जिलों में भी यह व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी।
इस नई व्यवस्था को लेकर पुलिस और पेटीएम के बीच समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। जिस पर पुलिस आयुक्त संजय कुमार, डीसीपी ट्रैफिक लोकेंद्र सिंह और पेटीएम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभय सिंह ने करार पर हस्ताक्षर किए। इस मौके पर ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी भी मौजूद थे।
पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने बताया कि अभी तक जिला पुलिस के पास मौके पर नगद ही चालान भुगतान की सुविधा है। ऐसे में अगर किसी के पास जेब में पैसे नहीं है तो एक सप्ताह में पुलिस की चालानिंग शाखा और उसके बाद अदालत में ही जाकर चालान भुगतना पड़ता था, लेकिन अब इससे वाहन चालकों को काफी सहुलियत मिल सकेगी। डिजिटल इंडिया के इस दौर में अब नए बच्चे जेब में पैसे नहीं रखते। ऐसे में वे सीधे पेटीएम से चालान का मौके पर ही भुगतान कर सकेंगे। डीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि यह डिजिटल की पहल है। आने वाले दिनों में इसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। इस व्यवस्था से मौके पर चालान के जुर्माने की अदायगी करने से वाहन चालकों का काफी समय भी बचेगा। हालांकि उन्होंने साफ किया कि पहले से जो चालान भुगतने की जो व्यवस्थाएं हैं, वह भी चालू रहेंगी।
रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से तीन नाबालिग सगी बहने लापता हो गई है, पुलिस उनकी तलाश कर रही है, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका है. मामला सिविल लाइन थाना इलाके के गांधीनगर का है ।
पुलिस के मुताबिक तीनों बच्चियां अपने पिता के साथ रहती थी. उनके मां की मौत हो चुकी है. पिता के साथ रहना उन्हें अच्छा नहीं लग रहा था. इसी बीच बड़ी बहन का किसी युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और वह अपने दोनों छोटी बहनों को युवक के साथ लेकर कहीं भाग गई है. लेकिन यह किस हद तक सही है पुलिस इसका पता लगाने की कोशिश कर रही है ।
तीनों बहने अपने पिता के साथ गांधीनगर में रहती थी और न्यू शांति नगर स्थित शासकीय गर्ल्स स्कूल में 8वीं, 9वीं और 10वीं क्लास में पढ़ाई कर रही थी. फिलहाल सिविल लाइन पुलिस थाने में मामला दर्ज उनकी तलाश में जुट गई है ।
उत्तरप्रदेश । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उत्तप्रदेश में चुनाव प्रचार की शुरुआत कर दी है. आज उन्होंने अमेठी से अपने चुनावी अभियान का आगाज किया. भूपेश बघेल लखनऊ से सीधे हेलीकॉप्टर के जरिए सबसे पहले अमेठी पहुँचे. अमेठी में भूपेश बघेल ने बरसण्डा बाजार शुकुल और तिरहुत बल्दिराय सुल्तानपुर में सभा को संबोधित किया ।
मुख्यमंत्री बघेल ने इस दौरान राहुल गांधी को रिकार्ड मतों जीताने की अपील की. उन्होंने कहा कि अमेठी से जो प्यार गांधी परिवार राहुल गांधी को मिला है मिलता रहा वह आपार है. उन्होंने मौजूद लोगों से कहा कि इस बार यहाँ से आप सिर्फ MP(सांसद) नहीं बल्कि PM(प्रधानमंत्री) चुन रहे हैं ।
आपको बता दे कि भूपेश बघेल यूपी में चुनाव प्रचार के लिए गए हुए हैं. यूपी में अमेठी के बाद वे रायबरेली में सोनिया गांधी के लिए चुनावी सभाओं का संबोधित करेंगे ।