Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: admin
शिवपुरी । शिवपुरी में एक शराबी युवक की ट्रक से कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। दिन में हुई घटना के दौरान कई लोग मौके पर मौजूद थे, लेकिन शराबी युवक ट्रक के नीचे आया और कोई उसे बचा नहीं सका। ट्रक का पिछला पहिया इस शराबी युवक के ऊपर से गुजर गया। ये लाइव घटनाक्रम मोबाइल में कैद हो गया।
मिली जानकारी के मुताबिक नगर के एबी रोड बड़ोदी क्षेत्र में शराब के नशे में संजय ओझा नामक युवक आते-जाते ट्रकों पर लाठी से प्रहार कर रहा था। इस दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और वो गुजरते हुए ट्रक के नीचे आ गया। ट्रक चालक को भी समझ नहीं आया और उसने ट्रक रोके बिना आगे बढ़ा दिया। इससे संजय ट्रक के नीचे दबकर मर गया।
मौके पर मौजूद लोग संजय को रोकने की कोशिश भी कर रहे थे, लेकिन हाथ में लठ्ठ होने और शराब के नशे में धुत्त होने के कारण लोगों उसके पास तक नहीं गए। इसी दौरान ये घटनाक्रम हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक संजय शराब के नशे में काफी देर से हंगामा कर रहा था। वो आते-जाते ट्रकों को लाठी लेकर मार रहा था। कुछ लोग उसके इस हंगामे को मोबाइल में भी कैद रहे थे। इसी दौरान वह संतुलन खो बैठा और ट्रक के पिछला पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। संजय की मौत कैमरे में लाइव कैद हो गई।
घटनाक्रम के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को बताया कि युवक का नाम संजय ओझा था और वह शराब का आदी था। वह मिस्त्री का काम करता था। घटनाक्रम के बारे में लोगों ने बताया कि संजय आते-जाते वाहनों पर डंडे से मार रहा था। इसी दौरान वह फिसला और ट्रक के नीचे गिर गया। जब तक वो खुद हटता या लोग उसे बाहर खींचते ट्रक का पिछला पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। देहात थाना इलाका पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
कन्याकुमारी । पुलवामा हमले के बाद भारत द्वारा पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर की गई एयर स्ट्राइक से दोनों देशों के बीच भारी तनाव बना हुआ है। भारत द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान पर दबाव बनाए जाने के बाद पाकिस्तान द्वारा हिरासत में लिए गए विंग कमांडर अभिनंदन को रिहा करने की घोषणा कर दी गई। इस बीच शुक्रवार को PM नरेंद्र मोदी कन्याकुमारी में आयोजित रैली में शामिल हुए। पीएम ने यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विंग कमांडर अभिनंदन तमिलनाडु से हैं इस पर पूरे देश को गर्व है।
पीएम ने इस दौरान रक्षामंत्री निर्मला सीतारमन की तारीफ भी की और कहा कि देश की पहली रक्षामंत्री सीतारमन पर भी उन्हें गर्व है।
अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने विपक्ष पर भी निशाना साधा और कहा कि 26/11 हमले के दौरान देश ने कार्रवाई की उम्मीद की थी, लेकिन कुछ नहीं हुआ। लेकिन जब उरी और पुलवामा की घटना घटी तो हमारे बहादुर सैनिकों ने क्या किया ये सभी ने देखा। देश को सेवाएं देने वाले ऐसे सभी सैनिकों को पीएम मोदी ने सेल्यूट किया।
बिलासपुर । हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की तरफ से गठित एसआईटी को मजबूत अपवाद बताया है। कोर्ट ने मुख्य आरोपियों के इशारे के पर गठित एसआईटी को मजबूत अपवाद बताया है। कोर्ट ने अपर महाधिवक्ता और राज्य सरकार से पूरे रिकॉर्ड की मांग की है। कोर्ट ने आज तीन बजे तक सभी दस्तावेज उपलब्ध कराने की मांग की है। बता दें कि सत्ता में आने के बाद कांग्रेस ने कई मामलों को लेकर एसआईटी का गठन किया है। जिसको लेकर बीजेपी बदलापुर की राजनीति का आरोप लगाती रही है।
जानकारी के मुताबिक एसीबी के डीएसपी आर.के. दुबे की याचिका पर आज सुनवाई होगी। जिसको लेकर कोर्ट ने राज्य शासन से केस संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने का आदेश दिया है। शुक्रवार को दोपहर तीन बजे के बाद सुनवाई होगी।
रायपुर। आज आबकारी मंत्री कवासी लखमा रायपुर पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमारी पार्टी ने लगातार संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जमीन से जुड़े एक नेता को सीएम बनाया है। मैं पार्टी को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने एक गरीब आदिवासी को मंत्री बनाया। मंत्री ने कहा कि किसी भी आदिवासी के साथ अगर अन्याय होता है तो मैं उसका विरोध करुंगा।
केंद्र सरकार के नियमों के कारण आदिवासियों की जमीन छीन ली गई थी, जिसका हमने विरोध किया। जिसके बाद हमारी जीत हुई। हमारी सरकार हमेशा आदिवासियों के लिए खड़ी रहेगी। लखमा ने बताया कि इस बार के लोकसभा चुनाव में भी हम सभी की सभी सीटें जीतेंगे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हमारी सरकार ने बस्तर के आदिवासियों के जमीन लौटाकर सराहनीय काम किया है।
कोरबा । दर्री थाना के इंदिरानगर में रहने वाले एनटीपीसी के रिटायर्ड अधिकारी सफीक खान (65) के सूने मकान में धावा बोलकर चोरो ने लाखों रुपये का माल पार कर दिया है। चोरों ने सूनेपन का फायदा उठाकर घर की आलमारी में रखे 2 लाख 10 हजार नकदी और जेवरात समेत कुल 5 लाख 97 हजार के की चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
दर्री पुलिस को जैसे ही चोरी की खबर मिली सिटी एसपी पुष्पेंद्र बघेल प्रभारी रघुनन्दन शर्मा के साथ सदल बल मौके के लिए रवाना हो गए। चोरी के इस बड़ी वारदात की सूचना तत्काल पुलिस के आला अफसरों को दी गई जिसके बाद फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड की मदद से घर की बारीकी से छानबीन की गई।
पुलिस को इस छानबीन से कई अहम सुराग हाथ लगने की बात कही जा रही है। पड़ोस के लोगों से भी पुलिस जरूरी पूछताछ कर रही है। मूलतः करतला इलाके के रामपुर के रहने वाले सफीक खान एनटीपीसी के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं।
उन्होंने दर्री थाना के इन्दिरानगर में आवास का निर्माण कराया है जहां वह अपनी पत्नी के साथ रहते हैं। सफीक खान बीते 27 फरवरी को सपत्नीक एक सगाई समारोह में हिस्सा लेने रायगढ़ जिले में छाल के उडुकेला गांव गए हुए थे। उन्होंने इस बात की सूचना अपने किरायेदारों को भी दी थी।
28 फरवरी को रात 8 बजे जब वह पत्नी के साथ घर पहुंचे और भीतर दाखिल हुए तो टूटी हुई आलमारी और अस्त व्यस्त सामान देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने जब अपने जेवर गहने और नकद रकम की जानकारी जुटाई तो टूटे आलमारी से 2 लाख 10 हजार नकद और 3 लाख 87 हजार के गहने जेवरात गायब मिले। पीड़ित सफीक ने फौरन इसकी सूचना दर्री थाने में दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला कायम करते हुए विवेचना शुरू कर दी है।
रायपुर । विधानसभा में बजट सत्र के दौरान शुक्रवार को स्कूल शिक्षा मंत्री ने ऐलान किया कि स्कूलों में मध्याह्न भोजन बनाने वाले NGO की जांच की जायेगी। JCCJ और बसपा गठबंधन के सदन के नेता धर्मजीत सिंह के सवाल पर मंत्री प्रेमसाय सिंह ने इस बात का ऐलान किया। धर्मजीत सिंह ने सवाल उठाया कि मध्याह्न भोजन बनाने वाले NGO बच्चों के खानों पर डाका डाल रही है। उन्होंने कहा कि बच्चों को भोजन के नाम पर ठगा जा रहा है। स्कूलों में चावल और पानी वाला दाल के साथ बैगन की ही सब्जी दी जाती है। जबकि शिक्षा मंत्री ने बताया कि मध्याह्न भोजन का मैन्यु तैयार किया गया है।
दलपत सागर में हुए अतिक्रमण की होगी जांच – जगदलपुर के प्रसिद्ध दलपत सागर में हुए अतिक्रमण की जांच की जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने आज विधानसभा में इसके लिए मंत्री जयसिंह अग्रवाल को निर्देशित किया है। बता दें कि बजट सत्र के प्रश्न काल के दौरान विधायक मोहन मरकाम ने दलपत सागर में हुए अतिक्रमण को लेकर सवाल उठाया था ।
रायपुर । विधानसभा में शून्यकाल के दौरान 10 प्रतिशत आरक्षण का मामला उठा। बीजेपी ने कहा कि केंद्र सरकार की तरह से 10 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने के बाद भी राज्य सरकार इसे लागू नहीं कर रही है। इसको लेकर विपक्ष ने सदन में नारेबाजी की। सभी विपक्ष के नेता गर्भ गृह में आकर नारेबाजी करने लगे। जिसके बाद सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी।
दलपत सागर में हुए अतिक्रमण की होगी जांच – जगदलपुर के प्रसिद्ध दलपत सागर में हुए अतिक्रमण की जांच की जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने आज विधानसभा में इसके लिए मंत्री जयसिंह अग्रवाल को निर्देशित किया है। बता दें कि बजट सत्र के प्रश्न काल के दौरान विधायक मोहन मरकाम ने दलपत सागर में हुए अतिक्रमण को लेकर सवाल उठाया था ।
बिलासपुर । छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित नान घोटाला मामले में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक की याचिका पर सुनवाई टल गई है। बता दें कि हाईकोर्ट चीफ़ जस्टिस अजय कुमार त्रिपाठी और जस्टिस पी.पी. साहू के डिवीजन बैंच में सुनवाई होनी थी। याचिकाकर्ता धरमलाल कौशिक ने नॉन घोटाले में गठित SIT को लेकर जनहित याचिका दायर किया है। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने राज्य सरकार के SIT गठन को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। अगली सुनवाई 14 मार्च को होगी।
रायपुर । चिटफंड कंपनी पीएसीएल में रकम गंवा चुके लोगों के लिए अच्छी खबर है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उनकी रकम लौटाई जाएगी। इसके लिए निवेशन करने वाले लोगों को 1 मार्च से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। मदद के लिए जिला एवं जनपद स्तर पर मदद करने के लिए नोडल एवं कंप्यूटर तकनीकी अधिकारियों की भी नियुक्ति की गई है। इसको लेकर सीएम बघेल ने ट्वीट भी किया है।
रायपुर । भले ही इन दिनों मल्टीप्लेक्स के अंदर फूड स्टोर में पैसों की लूट मची हुई है, लेकिन वहां जाकर सिनेमा देखने वालों के लिए खुशखबरी है कि जीएसटी की दरों में आई कमी की वजह से अब उनके टिकट 13 रुपये से लेकर 40 रुपये तक सस्ते हो गए हैं यानी वीकेंड को छोड़कर सप्ताह के बाकी दिन जो टिकट 51 रुपये में मिलता था, वह अब 37 रुपये में मिल रहा है तथा वीकेंड के दिनों में 200 रुपये तक मिलने वाला टिकट 170 रुपये तथा 180 रुपये में मिलने वाला टिकट 180 रुपये हो गया है।
मल्टीप्लेक्स में सिनेमा सस्ती होने के साथ ही घरों का मनोरंजन यानी आपका एलसीडी भी सस्ता हो गया है। इसके अनुसार आप 20000 रुपये की एलसीडी ले रहे हैं तो आपको 2000 रुपये तक सस्ता मिल रहा है।
बताया जा रहा है कि जीएसटी की दर में गिरावट के चलते अब 100 रुपये तक की टिकट पर केवल 12 फीसद टैक्स लग रहा है। फ्रोजेन और प्रिजेर्व सब्जियां तथा म्यूजिक बुक्त में कोई टैक्स नहीं लग रहा है। इसके साथ ही अच्छी चीज यह रही कि अब जनधन खाताधारकों को भी बैंक से मिलने वाली किसी भी सर्विस पर कोई टैक्स नहीं लगेगा।
व्हील चेयर के दाम गिरे
जीएसटी दरों में कमी के चलते अब व्हील चेयर पर टैक्स 23 फीसद घटाकर 28 से 5 फीसद कर दिया गया है। इसके कारण 10000 रुपये वाली व्हील चेयर केवल 8000 रुपये तक ही मिल रही है।
डिजिटल कैमरा, रिकार्डर सस्ते
इसी तरह नए साल से डिजिटल कैमरा, रिकार्डर, पावर बैंक, वीडियो गेम भी 10 फीसद टैक्स कम कर दिया गया है। इनकी कीमतों में भी गिरावट आ गई है।
केबल हुआ महंगा
भले ही आपको मल्टीप्लेकस जाकर सिनेमा देखना सस्ता पड़ रहा है, लेकिन आपके घर का केबल कनेक्शन या डीटीएच कनेक्शन अब ट्राई के नियमों की आड़ में महंगा होने लगा है। बताया जा रहा है कि ट्राई के नए नियमों के चलते फ्री वाले चैनल के भी आपको पैसे देने पड़ रहे है तथा ऐसे पैकेज बनाए जा रहे हैं,जो आपको महंगे