Author: admin

कोंडागांव । कोंडागांव के विश्रामपुरी के पास एक स्कूल बस पलट गई। इस दौरान बस में 25 से ज्यादा बच्चे सवार थे। हादसे में कुछ बच्चों मामूली चोटें लगी है। बताया जा रहा है कि स्कूल बस का ड्राइवर नशे में थ
जानकारी के मुताबिक विश्रामपुरी से करीब 3 किलोमीटर दूर ग्राम कौंदकेरा के पास मेरिट पब्लिक स्कूल की बस पलट गई। उस समय बस बच्चों को लेकर बांसकोट से विश्रामपुरी की ओर जा रही थी। उस समय बस में लगभग 25 बच्चे सवार थे। इसी दौरान बीच गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। गाड़ी पलटते ही बच्चों की चीख-पुकार निकलने लगी। बच्चे काफी घबरा गए और रोने लगे। आसपास के लोगों ने तुरंत बच्चों को गाड़ी से बाहर निकाला। हालांकि अच्छी बात ये रही कि किसी बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई। कुछ बच्चों को मामूली चोटें भी आईं। घटना के तुरंत बाद इन बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विश्रामपुरी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी बच्चों को घर भेज दिया गया
नशे में था ड्राइवर
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पालकों ने बताया कि वाहन चालक नशे की हालत में था। पालकों के मुताबिक ड्राइवर अक्सर सुबह ही शराब पीकर गाड़ी चलाता है और दिन में भी वह नशे की हालत में रहता है। घटना को लेकर पालकों में स्कूल प्रबंधन के खिलाफ काफी आक्रोश है। उन्होंने बताया कि स्कूल प्रबंधन को पहले भी ड्राइवर को लेकर शिकायत की गई लेकिन स्कूल प्रबंधन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। इधर प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जिस समय हादसा हुआ उस समय वाहन की गति काफी तेज थी और इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद पहुंची विश्रामपुरी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Read More

बस्तर । पाकिस्तान पर भारतीय वायुसेना के कार्रवाई के बाद देशभर में अलर्ट जारी किया गया है। इसको लेकर छत्तीसगढ़ के बस्तर में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। किसी भी तरह की स्थिति को निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। एयरपोर्ट पर चौकसी बढ़ाई गई है। सेना के हेलिकॉप्टर और यूनिट को तैयार किया गया है। बस्तर के आईजी ने इस बात की जानकारी दी। बता दें कि पुलवामा हमले के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव बना हुआ है।

Read More

रायपुर । बुधवार को विधानसभा में कांग्रेस विधायक अनूप नाग ने बस्तर में सड़क नहीं बनने का मामला उठाया।  मामला अंतागढ़ से कोयलीबेड़ा और आमाबेड़ा में निर्णाधीन सड़क का है। विधायक ने लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू से पूछा कि टेंडर जारी होने के 10 साल बाद भी सड़क नहीं बन पाई है। उन्होंने पूछा कि ये सड़क कब तक बनेगी। जिसके जवाब में मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि जिस इलाके में सड़क बन रही है पूरी तरह से नक्सल प्रभावित क्षेत्र है। जिसके कारण वहां सड़क निर्माण देरी हो रही है। लेकिन हमने मार्च तक का अंतिम समय ठेकेदार को दिया है। अगर मार्च तक निर्माण पूरा नहीं होता तो ठेकेरदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Read More

रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर एक बार फिर से बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा है कि प्रदेश की जनता बताए कि उन्हें कैसी सरकार चाहिए मोबाइल, साड़ी, टिफिन और चप्पल बांटकर कमीशनखोरी करने वाली या फिर आपको आपका हक एवं अधिकार देने वाली हम बांटने में नहीं ‘बनाने’ की नीति में विश्वास रखते हैं। न थमेगा न रुकेगा छत्तीसगढ़ अब सिर्फ आगे बढ़ेगा।

Read More

बिलासपुर । कुंभ मेला के दौरान प्रयागराज में ही पांच सफाई कर्मियों के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने हाथों से पैर धोए। उनमें एक महिला सफाई कर्मी ज्योति उर्फ अंजू (25) छत्तीसगढ़ के कोरबा के गेरवाघाट बस्ती की रहने वाली है।
उसका कहना है कि यह सम्मान पाकर वह अभिभूत है और उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उनका प्रधानमंत्री ऐस सम्मान करेंगे।
ज्योति ने बताया कि वह और उसका पति बबलू पिछले पांच माह से प्रयागराज में हैं और यहां रह कर सफाई कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने हमारे काम की सराहना करते हुए कहा कि आपने अच्छा काम किया। मेला स्वच्छ रहा, कहीं गंदगी नहीं मिली। ज्योति का कहना है कि हमारा इतना बड़ा सम्मान होगा, हम इतना गर्व महसूस करेंगे, इसकी कभी कल्पना भी नहीं की थी। सब कुछ मानो एक सपना सा रहा। गेरवाघाट के घर कोई नहीं है, ताला लगा है।
ज्योति का मायका इलाहाबाद में है। यही वजह से है कि वह अपने पति बबलू व देवर शनि के साथ के साथ कुछ माह से वहीं है। बबलू पिता रामप्रसाद का मूल घर रीवा है, पर कोरबा में लंबे अरसे से निवास कर मुड़ापार में एक ठेकेदार के अधीन कार्यरत है।
ज्योति यहां पर गृहणी के रूप में थी, पर कुंभ के मेले में इन दिनों वह अपने परिवार के साथ मिल कर सफाई कार्य में हाथ बंटा रही है। बबलू का बड़ा भाई राजू डीएवी स्कूल कोरबा में कार्यरत है। राजू एवं चाचा फूलचंद ने बताया कि यह खबर हमने भी आज अखबार में पढ़ी। हमें इस बात की खुशी है कि हमारे कार्य को सम्मान मिला है।

Read More

सियोल । दक्षिण कोरिया के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 2018 का सियोल शांति सम्मान से सम्मानित किया गया। इसके लिए एक विशेष समारोह का आयोजन सियोल शांति सम्मान सांस्कृतिक फाउंडेशन ने किया जिसमें पीएम को सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मोदी के योगदान को मान्यता देने के लिए यह पुरस्कार दिया गया है। पीएम मोदी ने सम्मान निधि के तौर पर मिले 1.20 करोड़ रुपए नमामी गंगे अभियान को दान कर दिए हैं।
सम्मान के बाद पीएम मोदी ने कहा कि यह मेरा नहीं बल्कि भारत की जनता का सम्मान है। पिछले पांच सालों में जो सफलता मिली है वो 1.3 अरब लोगों की मेहनत का फल है। मैं खुद को सम्मानित मानता हूं क्योंकि यह सम्मान मुझे पूज्य महात्मा गांधी की 150वीं वर्षगांठ के मौके पर मिल रहा है।
पीएम मोदी दो दिनों के दक्षिण कोरिया दौरे पर हैं और आज उन्हें यह सम्मान दिया गया। दौरे के दूसरे दिन उन्होंने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन से भी द्विपक्षीय वार्ता की।
इस दौरान पुलवामा हमले के खिलाफ भारत को दक्षिण कोरिया का समर्थन मिला। इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं राष्ट्रपति मून जे इन को प्रति आभार व्यक्त करना चाहता हूं कि उन्होंने पुलवामा हमले की निंदा करते हुए आतंक के खिलाफ हमारा साथ दिया है। दोनों देशों के बीच हुए आज के समझौते से आतंकरोधी कोशिशें तेज होंगी।
वहीं शुक्रवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शहीद स्मारक पर पहुंचे जहां उन्होंने कोरियाई युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय शहीद स्मारक पर जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। 1965 में बने इस शहीद स्मारक में कोरिया की आजादी के अलावा वियतनाम युद्ध और कोरियाई युद्ध में शहीद हुए सैनिकों की समाधियां हैं।
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी का राष्ट्रपति मून जे इन के आवास पर औपचारिक स्वागत हुआ। यहां दोनों के बीच मुलाकात भी हुई। प्रधानमंत्री की 2015 से अब तक यह दूसरा कोरिया दौरा है।
सियोल शांति सम्मान पर यह बोले पीएम
आज मिलने वाले इस सम्मान को पीएम मोदी ने ट्वीट कर पूरे भारत के लोगों का सम्मान बताया है।

Read More

रायपुर । कांग्रेस नेता सतीश जग्गी ने गुरुवार को राहुल गांधी से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि दिल्ली में राहुल गांधी से मिलकर लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। जग्गी ने कहा कि राहुल गांधी ने मुझे सक्रिय होकर काम करने का निर्देश दिया। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया भी मौजूद रहे। आपको बता दें कि जग्गी ने हाल ही में कांग्रेस का दामन थामा हैं। इससे पहले वे एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष रहे चुके हैं।

Read More

रायपुर। अपनी मांगों को लेकर कदम आगे बढ़ा रहे पुलिस परिवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ी राहत का ऐलान किया है। उन्होंने पुलिस परिवार के आंदोलन के दौरान बर्खास्त और निलंबित किए गए कर्मियों को बहाल करने की घोषणा की।
पुलिस कर्मियों की अन्य मांगों को लेकर भी उन्होंने भरोसा दिलाया है। गौरतलब है, पुलिस कर्मियों के परिजन आज रात राजीव भवन पहुंचे थे। इनमें महिलाएं, युवा और घर के बुजुर्ग भी थे। पुलिस परिवार के परिजनों ने मुख्यमंत्री श्री बघेल का सम्मान किया। उन्होंने अपन बात भी रखी। इसी दौरान श्री बघेल ने राहत भरा ऐलान किया।
उन्होंने कहा प्रजातंत्र में कोई बात कह रहा है, तो बात होनी चाहिए। जिन लोगों ने आवाज उठाई उन पर कार्रवाई कैसे की जा सकती है। सबको अपनी बात रखने का अधिकार है। यहां यह बताना ​लाजिमी है ​कि वेतन, भत्ते, साप्ताहिक आवकाश और अन्य सुविधाओं की मांग कोल लेकर पुलिस कर्मचारियों के परिजन एकजुट हुए थे। उन्होंने आंदोजन भी किया था। पुलिस ने इस सख्ती की थी और कुछ पर केस दर्ज करते हुए बर्खास्तगी और निलंबन की कार्रवाई भी की थी।
समिति देगी रिपोर्ट
श्री बघलने बातया ​​कि पुलिस कर्मचारियों की मांगों को लेकर समिति बना दी गई है। जैसे ही रिपोर्ट मिल जाएगी  उस दिशा में भी कदम आगे बढ़ाएंगे। इसकी शुरुआत हो चुकी है।

Read More

रायपुर। आईएएस डॉ. प्रियंका शुक्ला अब नयी हेल्थ डायरेक्टर होंगी। आईएएस प्रियंका स्वास्थ्य संचालक के साथ साथ परिवार कल्याण भी संभालेंगी। स्वास्थ्य विभाग अवर सचिव सुनील नरायनिया ने हस्ताक्षर का आदेश जारी किए हैं।
बता दें 2009 बैच की आईएएस डॉ. प्रियंका इसके पहले स्वास्थ्य विभाग में संयुक्त सचिव का काम संभाल रही थीं। इसके साथ वह राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में प्रबंध संचालक का जिम्मा भी संभाल रही थीं। प्रियंका शुक्ला इससे पहले जशपुर की कलेक्टर भी रह चुकी हैं।

Read More

रायपुर। रायपुर में पुलिस ने दो कारोबारियों के घर से करोड़ों की नकदी जब्त किया है। इसके साथ ही पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। जानकारी के मुताबिक देवेंद्र नगर स्थित मकान में पुलिस ने दबिश दी और दोनों कारोबारियों को हिरासत में लिया। मौके से नोट छापने की मशीन भी बरामद की गई है। पुलिस ने आयकर विभाग को इसकी सूचना दे दी है। हवाला की रकम होने का संदेह जाहिर किया जा रहा है।

Read More