Author: admin

रायपुर। यूथ कांग्रेस ने राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर मीडिया टीम का गठन किया है। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद यादव ने राष्ट्रीय प्रवक्ताओं और राज्य प्रवक्ताओं के अलावा नेशनल रिसर्च कोआर्डिनेटर और मीडिया पैनलिस्ट की नई नियुक्तियों की सूची जारी की है। छत्तीसगढ़ के युवा नेता संजीव शुक्ला को  राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है। इससे पहले संजीव छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रवक्ता थे। इसके साथ ही विपिन मिश्रा और शेख मुसीर को स्टेट मीडिया कोआर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंपी है। केशव चंद ने सभी को बधाई देते हुए ट्वीट किया है कि हमें विश्वास है कि आप अपनी संबंधित मीडिया टीमों को लोगों की आवाज उठाकर नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे. बधाई हो.”

Read More

 रायपुर । चिटफंड कंपनी के फरार डायरेक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोग्य इंडिया मल्टी स्टेट क्रेडिट कंपनी के उपाध्यक्ष विकास विजयवर्गीय को गिरफ्तार कर लिया गया है। डायरेक्टर पर आरोप है कि वह निवेशकों के 55 लाख लेकर फरार हो गया है। उसके साथ दो और डायरेक्टर भी फरार हुए है। फिलहाल विकास विजयवर्गीय को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस को अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है।

Read More

भिलाई । छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू की बीमारी तेजी के साथ फैल रही है। इससे यहां अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। बुधवार की रात भिलाई के पं जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा एवं अनुसंधान केंद्र सेक्टर 9 में भर्ती एक 16 साल की किशोरी ने दम तोड़ दिया। बच्ची के पिता भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यरत हैं।
सेल के सीएमओ विभाग में उपमहाप्रबंधक पद पर कार्यरत आशीष नगर निवासी तन्मय सेन की 16 साल की बेटी कुमारी रोशनी सेन की तबीयत मंगलवार को अचानक बिगड़ गई। तेज बुखार की हालत में उसे तत्काल सेक्टर 9 अस्पताल में दाखिल कराया गया। डॉक्टरों को बच्ची में स्वाइन फ्लू के लक्षण नजर आए। ब्लड के सैंपल लेने के बाद प्रारंभिक इलाज शुरू हुआ। रिपोर्ट आने से पहले ही बुधवार की रात बच्ची ने दम तोड़ दिया।
छत्तीसगढ़ में मौसम में बदलाव के साथ एक बार फिर से स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ा है। अब तक पूरे राज्य में कुल मिलाकर 11 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। स्वाइन फ्लू का असर मरीज पर तुरंत होता है। कुछ ही समय में तेज बुखार के साथ इसके लक्षण उभरते हैं और 24 से 48 घंटे के दौरान ही पीड़ित मरीज की मौत हो जाती है। इस बीमारी के खतरे को देखते हुए चिकित्सा विभाग भी सतर्कता बरत रहा है।
स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। यह तेजी के साथ फैलने वाला वायरस है और एक पीड़ित व्यक्ति से दूसरे तक फैलता है। स्वाइन फ्लू से बचने के लिए इस समय स्टार्च, सर्करा और दही का सेवन कम करना चाहिए।

Read More

रायपुर। गुरुवार की दोपहर छत्तीसगढ़ के उत्तरी इलाके के कई शहरों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। कोरिया जिले के मनेन्द्रगढ़, चिरमिरी और बिलासपुर जिले में मरवाही क्षेत्र में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। बताया जा रहा है कि दोपहर की वक्त अचानक एक भारी सी आवाज लोगों को जमीन के अंदर से आती हुई महसूस हुई और इसी के साथ कुछ सेकंड के लिए जमीन थर्रा गई।
हालांकि इस भूकंप की तीव्रता और प्रभाव काफी कम था, इसलिए बहुत से लोगों को यह महसूस भी नहीं हुआ। भूकंप के आभास के बाद लोगों में इसके प्रति एक भय का अहसास देखने को मिला। हालांकि चिरमिरी क्षेत्र के पहाड़ों में कई भूमिगत कोयला खदानें हैं जहां रूटीन में ब्लास्टिंग चलती रहती है।
इस ब्लास्टिंग के चलते यहां भूकंप जैसा आभास होता है, लेकिन लोगों का कहना है कि आज जो भूमि में कंपन हुआ वह रूटीन ब्लास्टिंग से अलग था। चिरमिरी के अलावा मनेन्द्रगढ़ और मरवाही व पेंड्रा में भी लोगों ने भूकंप का अहसास होने की बात कही।

Read More

महासमुंद । ओडिशा के कटक से उत्तर प्रदेश के आगरा जा रही कार से बरामद 10 करोड़ 90 लाख 500 रुपये को सीलबंद कर रातभर खल्लारी थाना में रखा गया। भारी भरकम राशि थाने में रखे होने से नाइट ड्यूटी में तैनात जवान रातभर बेचैन रहे। जंगली क्षेत्र के थाने में मोटी रकम पकड़े जाने की जानकारी सोशल मीडिया पर चहुंओर वायरल हो गई थी। इसलिए सुरक्षा को लेकर पुलिस के जवान पूरी रात चिंतित रहे।
इस बीच आयकर विभाग की टीम आरोपितों से दो दिन से इसका सच उगलवाने का भरसक प्रयास कर रही है। बावजूद, बुधवार देर शाम तक कोई नई जानकारी हाथ नहीं लगी है। मामले की जानकारी मिलते ही ओडिशा पुलिस भी मौके पर पहुंचकर इसके ओडिशा लिंक की तलाश में जुटी है। इधर, रुपये पकड़े जाने की भनक लगते ही आगरा से अवधेश अग्रवाल के फरार हो जाने की जानकारी मिल रही है।
बहरहाल, करोड़ों रुपये को सुरक्षित रखना चुनौतीपूर्ण होने से आयकर विभाग की टीम ने खल्लारी पुलिस की निगरानी में रुपये को देर शाम तक स्टेट बैंक में जमा करा दिया है। एक ओर जहां भारी भरकम रकम को मशीन से गिनने में पुलिस को मंगलवार को पसीना छूटा था। वहीं, बुधवार को बैंक में इतनी मोटी रकम जमा कराने में भी आयकर अधिकारी और पुलिस को घंटों नोटों की मशीन से गिनती कराने में करीब छह घंटे लग गए।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के अनुसार आगरा के ज्वेलर्स संचालक अवधेश अग्रवाल का यह रुपये होने की बात पकड़े गए आरोपितों ने स्वीकार किया है। उक्त ज्वेलर्स संचालक के आगरा स्थित ठिकाने पर आयकर की टीम ने दबिश दी थी। जहां उसके फरार हो जाने की खबर दी गई है।
करोड़ों रुपये का कोई वैध उत्तराधिकारी नहीं मिलने से रुपये शासकीय खजाने में आयकर विभाग की ओर से जमा कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को सीआरपीसी की धारा 102 के तहत जब्ती की कार्रवाई कर आयकर विभाग के सुपुर्दनामा में दिया था।
रायपुर आयकर से सहायक निदेशक सन्नी कुशवाहा के संयोजन में 6-7 सदस्यी टीम महासमुंद जिले के खल्लारी पहुंचकर दो दिन से पूछताछ कर रही है। बुधवार देर शाम तक कोई ठोस जानकारी इस टीम को नहीं मिल पाई है। बहरहाल, पुलिस और आयकर विभाग की टीम मामले की तह तक जाने एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। बावजूद, कोई ठोस सुराग अब तक नहीं मिलने की बात पुलिस कह रही है।

Read More

नई दिल्ली। पुलवामा में हमले के बाद आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद सेना और सुरक्षा बलों पर और हमले करने की फिराक में है। खुफिया एजेंसियों ने आतंकी संगठन के संदेश को डीकोड किया है। इसमें पता चला है कि पुलवामा की तर्ज पर जैश सुरक्षाबलों के काफिले पर और आतंकी हलमे करने की योजना बना रहा है।
सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी में बताया जा रहा है कि जो मैसेज डीकोड किया गया है, उसमें कहा गया है कि पहले 200 किलो का खिलौना इस्तेमाल किया गया था। इस बार 500 किलो का खिलौना इस्तेमाल होगा। बताते चलें कि पुलवामा हलमे के लिए 200 किलो आरडीएक्स को स्कॉर्पियों में रखकर सीआरपीएफ के काफिले में चल रहे ट्रक से भिड़ा दिया गया था।
इसके साथ ही हरे रंग की स्कॉर्पियो के इस्तेमाल की बात भी सामने आ रही है। इस खबर के बाद सेना को अलर्ट पर रख दिया गया है। खुफिया एजेंसियों ने जैश के एक सोशल मीडिया ग्रुप की चैट में इस संदेश को डीकोड किया है।
इसमें पता चला है कि चौकीबल और तंगडार के रास्ते पर आईईडी से हमला किया जाएगा और एक तंजीम ने हरी स्कॉर्पियो इसके लिए तैयार कर ली है। बताया जा रहा है कि यह भी आत्मघाती हमला होगा। संदेश में कहा गया है कि सुरक्षा बलों को कश्मीरियों को टारगेट करना बंद करना चाहिए। इसके साथ ही और हमलों की चेतावनी भी दी गई है।
संदेश में आगे कहा गया है- युद्ध हमारे और तुम्हारे बीच में है। आओ और लड़ो, हम तैयार हैं। यह तो महज शुरुआत है। खुफिया इनपुट के अनुसार, 5-6 आतंकियों का ग्रुप घुसपैठ के लिए तैयार है वह गुरेज पर क्लियरेंस का इंतजार कर रहा है।
बताते चलें कि पुलवामा हमले के बाद भारत ने इसका बदला लेने की शपथ ली है। हमले के बाद धमाके के मास्टरमाइंड सहित जैश के तीन आंतकियों को ढेर किया जा चुका है। बताते चलें कि पाकिस्तान इस हमले में अपना हाथ होने की बात से इंकार करता रहा है।

Read More

धमतरी । पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर हुए आतंकी हमले के बाद जम्मू कश्मीर के धार 370 हटाने की मांग तेज होने लगी है। अब छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने भी गुरुवार को कहा कि अब कश्मीर से धारा 370 हटाने का सही समय आ गया है।
साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि इसके लिए कश्मीर की परिस्थितियों का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। पूर्व मख्यमंत्री रमन सिंह गुरुवार को कोंडागांव के दौरे पर है, उनके साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक भी हैं।
उन्होंने भी धारा 370 को हटाने की वकालत की है। गौरतलब है कि सरकार बदलने के बाद रमन सिंह का ये पहला धमतरी दौरा है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जमकर स्वागत किया।

Read More

नई दिल्ली । जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आत्मघाती हमले में 40 जवान शहीद हो गए हैं। इसके बाद पूरे देशभर में पाकिस्तान के खिलाफ रोष है और हर हिंदुस्तानी शहीदों का बदला लेना चाहता है। भारत सरकार भी इस बार पाकिस्तान को छोड़ने के मूड में नहीं है। पीएम मोदी पहले ही कह चुके हैं कि शहीदों के खून की एक-एक बूंद का हिसाब लिया जाएगा।
भारत पाकिस्तान को हर मोर्चे पर घेर रहा है। इसी कूटनीति के तहत पहले भारत ने पाकिस्तान को दिया मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा वापस ले लिया और अब पाकिस्तान से आने वाले सामान पर 200 फीसद टैक्स लगा दिया है। पहले से आर्थिक कंगाली झेल रहे पाकिस्तान की कमर भारत के इस कदम से और टूट जाएगी। अरबों रुपए का छुआरा बॉर्डर से वापिस लौट रहा है।
छुआरे से लदे सैंकड़ों ट्रक भारत पाक सीमा पर खड़े हैं। करोड़ों रुपए की चीनी के ट्रक भी वापस हो रहे हैं। अनुमान है कि इससे पाकिस्तान को रोजाना करीब 50 करोड़ का नुकसान हो रहा है। भारत के इस फैसले से व्यापारियों में हाहाकार मच गया है।
बहुत ही सफल रणनीति। अगर सीमेंट और ताजा फलों (अनानास, अमरूद) के सैकडों ट्रकों के नुकसान को जोड़ लें, तो पाकिस्तान को रोजाना होने वाला यह नुकसान करीब 70 से 80 करोड़ का है। पाकिस्तानी न्यूज चैनल में इस संबंध में खबरें चल रही हैं कि भारत के इस कदम से व्यापारियों और पाकिस्तान को कितना नुकसान हो रहा है। एक व्यापारी ने चैनल को बताया कि मान लीजिए कि एक ट्रक में 15 लाख रुपए का छुआरा है, तो अब उस पर 30 लाख रुपए टैक्स देना पड़ेगा।
व्यापारी इतना पैसा चुकाने की स्थिति में नहीं हैं। लिहाजा सैंकड़ो ट्रक बॉर्डर पर खड़े हैं और कई ट्रकों को बीच रास्ते से वापस बुलाया जा रहा है। बता दें कि तीन रास्तों के जरिये भारत में प्रतिदिन लगभग 400- 450 ट्रक माल पाकिस्तान से भारत में आता है, जो 200 फीसद टैक्स बढोतरी की वजह से वापस लौट रहे हैं।
बताया जा रहा है कि भारत के इस कदम से 15 दिन में पहले से टूट चुके पाकिस्तान में त्राहि-त्राहि मच सकती है। लगभग 8000 व्यापारी बर्बाद हो सकते हैं। व्यापार विनिमय नीति के तहत, कुछ खान पान की आवश्यक वस्तुएं भारत भी पाकिस्तान को भेजता है, जो अब पूरी तरह से बन्द हैं। इनमें नमक, पानी, आटा, टमाटर और रिफाइंड मुख्य रूप से शामिल हैं। भारत को इस व्यापार को लेकर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। मगर, पाकिस्तान के व्यापारी बर्बादी की कगार पर पहुंच जाएंगे।

Read More

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी सैनिक सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन कर रहे हैं। गुरुवार को पुंछ सेक्टर में फिर से पाक रेंजर्स ने सीमा पर गोलीबारी शुरू कर दी है। अभी भी गोलीबारी जारी है। सेना के जवान भी मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। दो दिन पहले भी पूंछ में सीजफायर का उल्लंघन हुआ था। फिलहाल, अभी तक किसी तरह के नुकसान की कोई जानकारी नहीं मिली है।

Read More

रायपुर । लोकसभा चुनाव के ठीक पहले छत्तीसगढ़ भाजपा और जनता कांग्रेस जोगी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। राजधानी रायपुर के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी और जोगी कांग्रेस का दामन छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं।
आज सुबह सड्डू, दलदल सिवनी, आमा सिवनी इलाके के लोगों ने कांग्रेस विधायक सत्यनारायण शर्मा के निवास पहुचकर पार्टी प्रवेश किया। इलाके के लोगों का कहना है कि वे दशकों से भाजपा का साथ दे रहे थे बावजूद इसके उनके हिस्से विकास नही आ पाया है।
यही कारण है कि वे कांग्रेस पार्टी जॉइन कर रहे है। अब लोक सभा चुनाव में सभी कार्यकर्ता मिलकर कांग्रेस पार्टी के लिए काम करेंगे। कांग्रेस पार्टी के ग्रामीण विधानसभा प्रभारी महेंद्र चंद्रकार के नेतृत्व में पार्टी प्रवेश करने पहुंचे कार्यकर्ताओं में महिलाओं की संख्या ज्यादा रही।

Read More