Author: admin

पुलवामा में CRPF के जवानों पर हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में आक्रोश है। तमाम बॉलीवुड स्टार्स ने भी इस हमले की कड़ी निंदा की है। इस बीच खबर आ रही है कि, पुलवामा में शहीद जवानों के परिवार की मदद करने वाले सलमान खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म “नोटबुक” से पाकिस्तान के सिंगर आतिफ असलम का गाना हटा दिया है। इस गाने को दोबारा रिकॉर्ड किया जाएगा।
बता दें कि, सलमान खान फिल्म ‘नोटबुक’ के प्रोड्यूसर हैं। इस फिल्म के जरिए सलमान खान दो नए चेहरे जहीर इकबाल और प्रनूतन को लॉन्च कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सलमान ने अपने प्रोडक्शन हाउस की इस फिल्म से आतिफ असलम का गाना हटाने की बात कही है। इससे पहले टी-सीरीज ने भी पाकिस्तानी सिंगर के गाने यूट्यूब से अनलिस्ट कर दिए थे। वहीं, जावेद अख्तर और शबाना आजमी ने कराची में प्रस्तावित अपना एक दौरा कैंसिल कर दिया है।
पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकारों को बॉलीवुड के गुस्से का शिकार होना पड़ा है। देश में पाकिस्तान के कलाकारों को बैन किया जा रहा है। सलमान ने यह कदम उठाकर इस बात का इशारा कर दिया है कि वे अपनी फिल्मों में पाकिस्तानी कलाकारों को जगह नहीं देंगे। सलमान खान से पहले अजय देवगन भी इस बात का ऐलान कर चुके हैं कि, वे अपनी फिल्म ‘टोटल धमाल’ पाकिस्तान में रिलीज नहीं करेंगें।
हालही में ऑल इंडिया सिने वर्कर्स ने भी पाकिस्तानी कलाकारों को पूरी तरह से बैन करने का आधिकारिक पत्र जारी किया था। ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने इस हमले की कड़ी निंदा की। एसोसिएशन की ओर से कहा गया था कि, ‘हम पाकिस्तानी एक्टर्स और कलाकारों को भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में काम करने से आधिकारिक तौर पर बैन कर रहे हैं। बावजूद इसके यदि कोई संस्था पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम करती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाई की जाएगी।

Read More

रांची/रायपुर । छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने रांची में शक्ति केंद्र कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्य में लागू योजनाओं की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि यहां कि कुछ योजनाएं छत्तीसगढ़ में लागू की होतीं तो निश्चित तौर पर चौथी बार सरकार बनाने में सफल होता।
इस दौरान उन्होंने एक रुपए में महिलाओं के लिए रजिस्ट्री की योजना की खास तौर पर चर्चा की। झारखंड में जीरो ड्रॉप आउट और पांच नए मेडिकल कॉलेज पर भी रमन ने सीएम को बधाई दी। राज्य में नक्सलवाद की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि रघुवर सरकार ने नक्सलियों को इतना मजबूर कर दिया है कि एक करोड़ का इनामी नक्सली भाग कर तेलंगाना में जाकर सरेंडर कर रहा है।
सड़कों के निर्माण और सुकन्या योजना की भी चर्चा उन्होंने की। कार्यकर्ताओं से एक बार फिर मोदी को सत्ता सौंपने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का सपना पूरा होगा और इसमें बाधा डालने वाले बेनकाब होंगे। मंच पर आते ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से मोदी जिंदाबाद के नारे लगवाए।

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने परीक्षा पैटर्न में बड़ा बदलाव किया है। लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली सभी परीक्षाओं में अब पांच के स्थान पर चार विकल्प दिए जांएगे। इसके लिए आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है। यह बदलाव आगामी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा लागू होगा।
CGPSC स्टेट सर्विस प्रीलिम्स एग्जाम 17 फरवरी 2019 को आयोजित होगा। मेन परीक्षा जून 2019 में आयोजित होगी। इसके लिए आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन 7 दिसंबर से शुरु हुआ था। गौरतलब है कि प्रश्न के विकल्प में दिया जाने वाला पांचवां विकल्प इसमें से कोई नहीं का होता था। सभी प्रश्नों में यह वकल्प अनिवार्य रूप से होता था।
अब इसे समाप्त किया गया है। यदि इसे किसी प्रश्न के विकल्प में जगह दिया जाना है, तो चार विकल्पों में यह एक विकल्प होगा। इस बदलाव से कैंडिडेट्स को फायदा पहुंचेगा, क्योंकि उन्हें अब पांच की जगह सिर्फ चार विकल्प से ही सही उत्तर का चुनाव करना होगा।
कोई औचित्य नहीं
पांचवे विकल्प का कोई औचित्य नहीं था। परीक्षार्थियों  को इसक बारे में पहले ही होता था। बेहतरी के लिए यह बदलाव किया गया है।
– पुष्पा साहू, सचिव छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग
मेंस के सिलेबस में बदलाव
प्रारंभिक परीक्षा में इसके अतिरिक्त कोई अन्य बदलाव नहीं किए गए हैैं। वहीं मेंस परीक्षा में बड़ी बदलाव की तैयारी हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इसका सिलेबस अब बदला जा रहा है। हालांकि यह बदलाव अधिक बड़े पैमाने पर नहीं होगा। बदलाव के लिए पीएससीने अभ्यर्थियों से सुझाव भी मांगे थे।
दो हजार से अधिक सुझाव पीएससी को प्राप्त हुए थे। सीजी पीएससी को यूपीएससी तर्ज पर करने और चयन प्रक्रिया मजबूत बनाने के लिए यह बदलाव हो रहा है। इस संदर्भ में जल्द ही सूचना जारी कर दी जाएगी। इस वर्ष होने वाली परीक्षा में ही इस बदलाव को लागू करने की तैयारी है। 

Read More

रायपुर । विधानसभा बजट सत्र के आज चौथे दिन प्रश्नकाल शुरू होते ही कांग्रेस सदस्य मोहन मरकाम, अजीत जोगी और विनोद चंद्राकर ने दनादन सवाल दागने शुरू कर दिए. कांग्रेस सदस्य मोहन मरकाम ने पूछा कि क्या एनएच 30 में कोंडा नगर में बाईपास सड़क निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।
गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने जानकारी देते हुए कहा कि उक्त बाय पास के निर्माण में 99 के कृषकों की 13.249 हेक्टेयर भूमि और 6 वन अधिकार पट्टा की 2.049 हेक्टेयर भूमि कुल 105 किसानों की 15.298 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाना है. बाईपास सड़क एनएच- 30 के कई गांवों से होकर गुजरेगी. अब तक इसे केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय से स्वीकृति नहीं दी गई है और न राशि खर्च की गई है ।
अजीत जोगी ने पूछा कि वर्ष 2016 17 के बजट में शामिल मरवाही के किन किन पहुंच मार्गों की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई थी और किन-किन पहुंच मार्गों का निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया ।
मंत्री ताम्रध्वज साहू ने जानकारी देते हुए कहा कि 4 कार्यों की स्वीकृति दी गई थी. इनमें 2 कार्य प्रगति पर है. 2 निविदा के स्तर पर है. अजीत जोगी ने पुनः पूछा कि क्षेत्र के लिए 9 कार्य स्वीकृत किए गए थे. उसे कब तक पूरा कर लिया जाएगा.
ताम्रध्वज साहू बोले कि वित्तीय उपलब्धता के आधार पर प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है. समयसीमा बताना संभव नहीं है। विनोद चंद्राकर ने पूछा कि महासमुंद के थानों में 2014 से 2018 तक कितने प्रकरण दर्ज किए गए? कितने प्रकरण में चालान पेश किए गए? ताम्रध्वज साहू ने जानकारी दी कि महासमुंद के थानों में कुल 16727 प्रकरण दर्ज किए गए हैं. 15343 प्रकरणों में चालान पेश किया गया. 1758 प्रकरणों में खात्मा, 189 प्रकरणों में खारजी भेजी गई है ।

Read More

रायपुर । विधानसभा सत्र के दौरान मंगलवार को पक्ष विपक्ष के बीच चल रही नोक झोंक के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विधायक अजय चंद्राकर पर जमकर बिफरे। जिसके बाद मामले को गरमाता
दरअसल, हुआ यूं कि विधायक चंद्राकर ने सत्र के दौरान कहा कि सरकार में सोचने का ठेका कुछ वामपंथी सलाहाकारों के पास है जिन्हें मैं योग्य और विशेषज्ञ नहीं मानता…। जाहिर सी बात यह कमेंट सीएम साहब पर ही था।
जो मुख्यमंत्री भूपेश को नगवार गुजरा उन्होंने तुरंत हाजिर जवाब श्री बघेल ने प्रक्रिया देते हुए कहा, ‘किसे सलाहकार रखूं या नहीं…आपसे पूछकर नहीं रखूंगा।’
इसके बाद मामला गरमाते देख विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने मुस्कुराते हुए हस्तक्षेप किया और कहा, माननीय सदस्य ने किसी का नाम नहीं लिया है।

Read More

बिलासपुर। लगातार पांचवे साल भी इस बार फिर से जमीन का सरकारी रेट नहीं बढ़ेगा। जिले में जमीन के कलेक्टर गाइडलाइन रेट की वजह से लोगों पर रिजिस्ट्री के दौरान पड़ने वाले बोझ को कम करने तथा सरकारी और बाजार भाव के अंतर को खत्म करने के लिए गाइडलाइन रेट नहीं बढ़ाए जाने के आसार हैं।
हालांकि पिछले कुछ सालों में शहर के सभी 66 वार्डों में जमीन की कीमत बढ़ाने के बजाय केवल वहीं गाइडलाइन रेट बढ़ाए जा रहे हैं जहां अंतर ज्यादा था और विकास भी हुआ। साल बीत रहा है तो नया वित्तीय वर्ष एक अप्रैल से लागू हो जाएंगे। तमाम कवायदों के बीच जमीन रजिस्ट्री शुल्क के साथ सरकारी कीमतों पर चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि जानकारों और विभागीय अधिकारियों के मुताबिक इस साल भी सरकारी कीमतें नहीं बढ़ने के आसार हैं। हालांकि प्रशासन इस बार भी ऐसे वार्डो की पहचान में जुटा है।
जहां अधिक बिक्री वहां 10 फीसदी बढ़ोत्तरी
सर्वे रिपोर्ट में इस बात का भी खास ख्याल रखा जा रहा है कि उनके वार्डों में पिछले साल जमीन की खरीदी बिक्री का आंकड़ा कितना रहा। हालांकि यह तय हो गया है कि जन जगहों पर जमीन की खरीदी बिक्री कम हुई है, वहां किसी कभी परिस्थिति में जमीन की कीमत नहीं बढ़ाई जाएगी। हालांकि ऐसे वार्डों की भी पहचान की जा रही है जहां सबसे ज्यादा मकान और फ्लैट या जमीन की बिक्री हुई है। इन वार्र्डो में जमीन की कीमत 5 से 10 फीसदी तक बढ़ाई जा सकती है।

नहीं बढ़ेगी फ्लैट और मकानों की कीमत
लगातार पांचवें साल भी जमीन की सरकारी कीमत नहीं बढ़ती है तो जिले में बने फ्लैट और मकानों की कीमत भी नहीं बढ़ेगी। इसका फायदा उन लोगों को होगा जो मकान, फ्लैट या जीमन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं। उन्हें पुरानी कीमत ममें भी प्रॉपटी मिलेगी। बिल्डरों ने भी साफ कर दिया है कि कलेक्टर गाइड लाइन में इजाफा नहीं होने पर प्रोजेक्ट महंगे नहीं होंगे। इसके अलावास सरकार एजेंसियां भी पहले ही तय कर चुकी हैं कि एक बार मकानों कीकीमत तय होन के बादउसे नहीं बढ़ाया जाएगा। लोगों को फिक्स रेट पर ही मकान दिए जाएंगे।
प्रदेश में नहीं मंगवाई जाती आपत्ति
मध्यप्रदेश राजस्थान समेत कई राज्यों में कलेक्टर गाइडलाइन तय करने से पहले लोगों से दावा आपत्ति भी मंगाई जाती है, लेकिन छत्तीसगढ़ में यह सिस्टम नहीं है।  पड़ोसी राज्यों में पहले सभी जगहों की जमीन की कीमत फरवरी में ही तय कर दी जाती है। इसक बाद उस पर आपत्तियां मंगाई जाती है। इन आपत्तियों के निराकरण और सुझावों के बादनए सिरे से जमीन की कीमत तय की जाती है। इससे आम लोग सीधे अपनी राय दे सकते हैं। छत्तीसगढत्र में कही भी ऐसा सिस्टम नहीं है। आरआई और पटवारियों की सर्वे रिवोर्ट के आधार पर ही जमीन की सरीकारी कीमत तय कर दी जाती है।
अंत खत्म करना होगा
सरकार की ओार से कीमते नहीं बढ़ाने के संदेश मिे हैं। क्रेडाई के प्रस्ताव में कहा यगा है कि जमीन के बाजार भाव और सरकारी कीमत में अभी भी थोड़ा अंतर है, इसे खत्म करना होगा।  – एसपी चतुर्वेदीए सदस्य क्रेडाई
निर्देश के हिसाब से कीमतें
रजिस्ट्री शुल्क के साथ सरकारी कीमतों पर चर्चा राज्य स्तर पर जारी है। अभी तक कुछ तय नहीं हो सका है। स्टांप डायरेक्टर के माध्यम से जो भी निर्देश मिलेंगे उसी हिसाब से कीमतें लागू होगी।  – जेएस आर्मो, जिला पंजीयक
क्रेडाई ने लिखा ​सरकार को पत्र
गाइडलाइन रेट इस साल भी नहीं बढ़ाने के लिए बिल्डरों ने दबाव बनाना शुरू कर दिया है। छत्तीसगढ़ क्रेडाई ने स्टांप कलेक्टर को इस बारे में प्रस्ताव देने के साथ ही मांग भी की हैं क्रेडाई के सदस्य एसपी चतुर्वेदी के मुताबिक सरकार की ओर से कीमतें नहीं बढ़ाने के संदेश मिले हैं।
श्री चतुर्वेदी के मुताबिक क्रेडाई की ओर से दिए गए प्रस्ताव में कहा गया है कि जमीन के बाजार भाव और सरकारी कीमत में अभी भी थोड़ा अंतर है, खासतौर पर आउटर में। इस अंतर को पूरी तरह से खत्म करने के लिए ही इस साल भी जमीन की सरकारी कीमत में इजाफा नहीं करना चाहिए। रियल इस्टेट के कारोबार को बढ़ाने के लिए जमीन की सरकारी कीमत स्थिर रखनी होगी। 

Read More

रायपुर । सिलतरा स्थित टायर फैक्ट्री में आग लगने की खबर मिल रही है. फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल अमला मौके पर पहुँच चुकी है. आग बुझाने की कड़ी मशक्कत की जा रही है ।
फैक्ट्री का नाम प्रीतम इंजीनियरिंग बताया जा रहा है. अभी ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि फैक्ट्री में आग लगने से कितने लाख रुपए का नुकसान हुआ है. साथ ही खबर लिखे जाने तक आग लगने के कारणों का भी पता नहीं चल सका है ।

Read More

मल्टीमीडिया डेस्क। भारत रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और निर्णायक टी20 मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगा। रोहित शर्मा की टीम इस मैच में पाकिस्तान के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी के लिए बेताब रहेगी, इसके लिए टीम इंडिया को यह मैच जीतना होगा या फिर इस मैच को रद्द होना होगा।
इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा टी20 सीरीज में अपराजेय रहने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम पर है। पाकिस्तान लगातार 11 सीरीज में अपराजित रहा था। भारत में 2016 में टी20 वर्ल्ड कप के बाद पाकिस्तान अपराजेय रहा और उसका यह क्रम पिछले दिनों दक्षिण अफ्रीका के हाथों हार के साथ टूटा था। भारत इस समय पिछली 10 टी20 सीरीज से अपराजेय बना हुआ है और यदि वह कीवी टीम के खिलाफ इस टी20 सीरीज को जीत ले या ड्रॉ भी करवा ले तो वह पाकिस्तान के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर लेगा। इसके बाद भारत को इसी महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो टी20 मैचों की सीरीज भी खेलनी है जिसमें उसके पास पाकिस्तान के रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका रहेगा।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्तमान सीरीज इस समय 1-1 की बराबरी पर है। न्यूजीलैंड ने वेलिंगटन में पहले मैच में रिकॉर्ड 80 रनों से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई थी। इसके बाद भारत पलटवार कर ऑकलैंड में दूसरा मैच 7 विकेट से जीत सीरीज में बराबरी पर आया था। भारतीय टीम को यह सीरीज जीतनी होगी या किसी कारण से सीरीज बराबर भी रही तो वह पाकिस्तान के खास रिकॉर्ड की बराबरी कर लेगी।
भारत ने पिछली बार 9 जुलाई 2017 को वेस्टइंडीज के हाथों 1 टी20 मैच की सीरीज गंवाई थी, उसके बाद से टीम इंडिया लगातार 10 टी20 सीरीज में अपराजेय बनी गई हैं। इस दौरान उसने 8 सीरीज में जीत दर्ज की जबकि उसकी 2 सीरीज ड्रॉ रही है। भारत की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोनों सीरीज ड्रॉ रही। उसने 2017-18 में दो मैचों की सीरीज 1-1 से ड्रॉ खेली और फिर 2018-19 में उसकी 3 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर रही।
भारत की पिछली 10 टी20 सीरीज
भारत ने श्रीलंका को 1-0 से हराया
भारत और ऑस्ट्रेलिया की सीरीज 1-1 से ड्रॉ
भारत ने न्यूजीलैंड को 2-1 से हराया
भारत ने श्रीलंका को 3-0 से रौंदा
भारत ने द. अफ्रीका को 2-1 से हराया
भारत ने निदाहास ट्राई सीरीज का खिताब जीता
भारत ने आयरलैंड को 2-0 से हराया
भारत ने इंग्लैंड को 2-1 से पराजित किया
भारत ने विंडीज को 3-0 से रौंदा
भारत और ऑस्ट्रेलिया की सीरीज 1-1 से ड्रॉ

Read More

धमतरी | जोगी कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह कृदत्त ने इस्तीफा दे दिया है. दिग्विजय सिंह अभी जोगी कांग्रेस पार्टी में प्रदेश उपाध्यक्ष थे. दिग्विजय सिंह  कृदत्त  के इस्तीफा देने के साथ ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भी जोगी कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है |
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह  कृदत्त ने इस्तीफा देने का वहज बताते हुए कहा कि वे निजी कारणों के चलते पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं. उन्होंने आगे बताया कि वे अब स्वतंत्र रूप से काम करेंगे. बता दें कि सभा चुनाव के समय दिग्विजय सिंह कृदत्त ने कांग्रेस हाथ छोड़कर जोगी कांग्रेस का दामन थामा था |

Read More

राजनांदगांव ।  मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आज राजनांदगांव पहुंचे।  दिग्विजय सिंह ने  यहां स्वर्गीय उदय मुदलियार के निवास में पहुंचकर पत्रकारों से चर्चा की ।दिग्विजय सिंह ने पार्रिनाला स्थित मजार में मत्था टेका और लोगो से मुलाकात किया.
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह प्रदेश में कांग्रेसी की ऐतिहासिक जीत के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंचे थे । दिग्विजय सिंह ने स्व.उदय मुदलियार निवास में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में मिली जीत के बाद वे  मां बमलेश्वरी के दरबार में जाकर मत्था टेकने आये हैं।  
इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने रफेल मामले में सरकार को घेरते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को इस मुद्दे पर तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मां बमलेश्वरी देवी के दरबार प्रतिवर्ष पहुंचते हैं । कांग्रेस की जीत के बाद गुप्त नवरात्रि के मौके पर दिग्विजय सिंह ने मां बमलेश्वरी के दर्शन करने की इच्छा जताई और वह डोंगरगढ़ के लिए रवाना हुए.

Read More