Author: admin

 
 panchayattantra24.-जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिले के जिला अस्पताल में शुरू हुई नियोनेटल केयर यूनिट बीमार नवजात शिशुओं के लिए संजीवनी साबित हो रही है। यहां कम वजन के, फेफड़ों में संक्रमण, रक्त की कमी लेकर पैदा हुए बच्चों का सफलता पूर्वक ईलाज हो रहा है। इसके लिए यूनिट में ऑक्सीजन सपोर्ट, इन्क्यूबेटर से लेकर भोजन के लिए फिडिंग ट्युब जैसे आधुनिक उपकरणों की भी व्यवस्था है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस युनिट की शुरूआत तक प्रसन्नता जताई है। उन्होंने यूनिट में ईलाज कराकर स्वस्थ हुए नवजातों और उनके माता-पिता को अपनी बधाई और शुभकामनाएं भी दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि स्वस्थ बच्चों से ही मजबूत राष्ट्र बनता है। बच्चों का भविष्य इनके स्वास्थ्य पर निर्भर होता है। सरकार बच्चों के स्वास्थ्य, ईलाज, पोषण से लेकर पढ़ाई, लिखाई तक के लिए गंभीर है और जशपुर जैसे दूरस्थ अंचल में ऐसी यूनिट की स्थापना इसका प्रमाण है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि अब जशपुर ही नहीं बल्कि आसपास के दूसरे जिले के नवनिहालों को भी समय पर ईलाज मिल जाएगा इससे उन्हें ताउम्र भविष्य में होने वाले परेशानी और बीमारियों से बचाने में सहायता मिलेगी। बच्चों का भविष्य अब सुरक्षित और स्वस्थ होगा। 
जशपुर के जिला चिकित्सालय के विशेष नवजात शिशु देखभाल ईकाई द्वारा बीमार नवजात शिशुओं को ना सिर्फ अति आवश्यक चिकित्सा सुविधा प्रदान की जा रही है, बल्कि बीमार नवजात शिशुओं की जान बचाकर उनके परिवार में नयी उम्मीद और खुशियां दी जा रही है। पिछले साल अक्टूबर महीने में जिला चिकित्सालय में भर्ती कांसाबेल के ग्राम-खुटीटोली निवासी श्रीमती कंचन का प्रसव समय से पूर्व गर्भधारण के 30वें सप्ताह जनवरी 2025 में हो जाने के कारण बच्चा श्वसन संबंधी विकार आर.डी.एस., सांस लेने में कठिनाई, फेफड़े के संक्रमण, रक्त मे ऑक्सीजन की कमी व न्यूनतम वजन मात्र 940 ग्राम के साथ जन्म हुआ। बच्चे की अवस्था व जीवन के प्रति संघर्ष को देखते हुए उसके जीवत रहने की उम्मीद बेहद कम थी। जिसके कारण बच्चे को जिला चिकित्सालय में संचालित विशेष नवजात शिशु देखभाल ईकाई, एस.एन.सी.यू. में भर्ती कराया गया। जहां बच्चे की जीवन की रक्षा व शारिरिक विकास के लिये उसे सर्फेकटेंट थेरेपी फेफड़े के विकास के साथ-साथ अतिरिक्त ऑक्सीजन सर्पाेट, फिडिगं ट्युब के माध्यम से पोषण, तापमान नियंत्रण हेतु इनक्यूबेटर आदि सुविधायें लगभग 58 दिनों तक दिया गया। इस दौरान यूनिट में विशेषज्ञ डॉक्टरों एवं प्रशिक्षित मेडिकल स्टाफ द्वारा बच्चे को नियमित रूप देखभाल, उपचार व बच्चे के माता-पिता को परामर्श सुविधा प्रदान की गई। 
 बच्चे की माता कंचन ने बताया कि एस.एन.सी.यू. में बच्चे की देखभाल व उपचार के कारण डेढ़ माह के भीतर बच्चे का वजन एक किलो 250 ग्राम हो गया। जन्म के समय बच्चा मॉं का दूध पीने में सक्षम नहीं था, जो यूनिट में 58 दिन के देखभाल उपरांत दूध पीने में ना सिर्फ सक्षम हो चुका बल्कि अब उसे सांस लेने मे भी तकलीफ नहीं है। आज सात माह के नियमित देखभाल व मासिक फॉलोअप उपरांत बच्चा पूर्ण रूप से स्वस्थ है। इस विशेष नियोनेटल केयर यूनिट के प्रभारी डॉक्टर गौरव सिंह ने बताया कि हर शनिवार को जिला चिकित्सालय में ऑटिज्म, बच्चों के स्वभाव से संबंधित समस्याओं, अतिसक्रिय बच्चों, विकासात्मक देरी युक्त बच्चों हेतु विशेष क्लिनिक का संचालन विगत माह जून 2025 से निरंतर किया जा रहा है। इस विशेष क्लिनिक के संचालन से जशपुर जिलें के बच्चों के साथ साथ जशपुर जिलें के सीमावर्ती राज्यों से संलग्न जिलों के बच्चों को भी लाभ मिल रहा है।
 

Read More

panchayattantra24.-रायपुर। गृहमंत्री विजय शर्मा ने IED ब्लास्ट में घायल युवक से मुलाकात की। घायल युवक प्रमोद ककेम बीजापुर जिले के विख उसूर के ग्राम इलमिड़ी का निवासी है, X पोस्ट में गृहमंत्री विजय शर्मा ने लिखा, जहाँ रोज सब पानी के लिए जाते हैं वहीं IED लगा दिए।और प्रमोद ककेम चपेट में आ गए। निवासी – बीजापुर, विख उसूर, ग्राम इलमिड़ी बता दें कि युवक को दोनों हाथ में चोट लगी है। घायल अवस्था में युवक प्रमोद केकम को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पहले प्रमोद केकम को प्राथमिक उपचार दिया गया। उसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उसूर भेजा गया। यहां पर उसका इलाज जारी है।
 

Read More

 
 
panchayattantra24.-रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा करेगी तिरंगा यात्रा और हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार शाम भाजपा शहर जिला कार्यालय एकात्म परिसर में जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर के नेतृत्व में कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमे रायपुर शहर जिला के सभी 20 मंडलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे आयोजित कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पूर्व विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन हेतु विशिष्ठ दिशानिर्देश प्रदान करना था आगामी 15 अगस्त के पूर्व भारतीय जनता पार्टी द्वारा हर घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा का आयोजन तय किया गया है ।
साथ ही विभाजन दिवस को विभाजन विभीषिका विभीषिका काले दिवस के रूप में मनाया जाता है । जिसके अंतर्गत संगोष्ठी , चित्र प्रदर्शनी और मौन जुलूस का आयोजन किया जाएगा। साथ ही राजधानी रायपुर में तिरंगा यात्रा का आयोजन और हर घर तिरंगा कार्यक्रम को धरातल पर क्रियान्वित करने की योजना है । भाजपा प्रदेश के प्रत्येक बूथों पर तिरंगा लगाने का लक्ष्य है । प्रदेश भर के हजारों बूथों पर लाखों तिरंगे झंडे लगाए जाने की योजना है। 
आजादी का अमृत महोत्सव रायपुर सहित पूरे प्रदेश में उत्साह के साथ मनाया जाएगा : यशवंत जैन रायपुर स्थित जिला भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में आहूत कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत जैन ने हर घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा के संबंध में उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए सर्वप्रथम कार्यक्रम के विषय में विस्तार से बताया उन्होंने कहा की भारतीय जनता पार्टी की पहचान एक राष्ट्रवादी दल के रूप में है और हम सभी के लिए राष्ट्र प्रथम की भावना प्रगाढ़ रूप से व्याप्त है और स्वतंत्रता दिवस पर हम सभी देश वासी इस राष्ट्रीय पर्व को बड़े ही हर्ष के साथ मनाते हैं , स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ की क्या भूमिका होनी चाहिए हमे यह तय करना है उन्होंने कहा हमारी राष्ट्रीयता की वैश्विक पहचान है हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा है तथा स्वतंत्रता दिवस के पर्व पर हम सभी को तिरंगे के सम्मान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने है जिसमे 11,12 और 13 तारीख को तिरंगा यात्रा निकालनी है जिसका आयोजन मंडल स्तर तक किया जाना तय है । जिससे स्वतंत्रता दिवस के पूर्व पूरा शहर देशभक्ति का माहौल जीवंत हो एवं आम आदमी भी ऐसे देश भक्ति कार्यक्रमों से जुड़ जाए उसके पश्चात 12 ,13 और 14 अगस्त को मंडलों में स्वच्छ भारत के तहत स्वच्छता अभियान चलाना है । उक्त स्वच्छता अभियान को प्रमुखता से स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी स्मारकों , युद्ध स्मारकों और महापुरुषों की प्रतिमाओं के आस पास चलाया जाना है । एवं साथ ही 14 अगस्त को विभाजन के काले दिन को विभाजन विभीषिका के रूप में हम मनाते आए हैं इसके लिए एक विचार गोष्ठी का आयोजन और फोटो प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाना है । उन्होंने आगे कहा आप सभी को ज्ञात हो की जैसा कि कार्यक्रम के नाम में ही निहित है हर घर तिरंगा अर्थात हम सभी को अपने क्षेत्र गली मोहल्ले चौक चौराहे के प्रत्येक घरों और व्यवस्थानो पर तिरंगा झंडा लगाना है । साथ ही साथ अपने अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न चौराहों पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ सफाई और माल्यार्पण भी किया जायेगा।
 आजादी का अमृत पर्व देशभक्ति गीतों और लोक कलाकारों की प्रस्तुति के साथ उत्साह से मनाएंगे :- राजेश मूणत रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने कहा की स्वतंत्रता दिवस हर भारतीय के लिए एक महापर्व है भारत में रहने वाला बच्चा बच्चा देशप्रेम की भावना से ओतप्रोत है हर घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा जैसे देशभक्ति कार्यक्रमों के आयोजन से आम जनमानस में भी जुड़ना पसंद करता है । आप सभी कार्यकर्ताओं को इसमें बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए रायपुर पश्चिम में विगत कई वर्षों से हमारे द्वारा तिरंगा यात्रा का सफल आयोजन किया जाता रहा है साथ ही रामनगर परिक्षेत्र से भारत माता चौक तक विशाल तिरंगे झंडे के साथ स्कूली बच्चों द्वारा पद यात्रा निकाली जाती है जहां भारत माता की आरती और देशभक्ति कार्यक्रम की रंगारंग देशभक्ति संध्या का आयोजन हमारे द्वारा किया जाता है । उक्त कार्यक्रम में मैं इस मंच से आप सभी को निमंत्रण देता हूं जहां आप सभी की उपस्थिति प्रार्थनीय है । 
 देशभक्ति गीतों सहित शहर के 101 चौराहों पर होगा ” हर घर तिरंगा ” के लिए जनजागरण जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने रायपुर शहर जिला द्वारा तिरंगा यात्रा एवं हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किए जाने के संदर्भ में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा की प्रत्येक विधानसभा और मंडलों में स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व के संदर्भ में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाने तय किए गए हैं। जिसमें 13 से 15 अगस्त तक रायपुर शहर के 101 चौराहों पर जिला एवं मंडलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में साउंड सिस्टम के साथ देशभक्ति गीतों का आयोजन किया जाएगा जिससे हर घर तिरंगा के लिए आम जनता में भी उत्साह और जुड़ाव हो । हम सभी तिरंगा यात्रा निकाल कर शहर में हर घर तिरंगा के संदर्भ में देशभक्ति माहौल का निर्माण करेंगे । साथ ही साथ हर घर तिरंगा जिसका प्रतिपादन हमे बूथों तक करना है में मंडल अध्यक्षों द्वारा प्रत्येक बूथ में तिरंगे झंडे पहुंचे इसकी मोनेटरिंग करके कार्यक्रम को गरिमामय बनाना है। 
हमारे द्वारा विभाजन विभीषिका पर संगोष्ठी , चित्र प्रदर्शनी और मौन जुलूस निकाल कर विभाजन दिवस को काले दिन के रूप में मनाया जाएगा। जिला भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में आहूत बैठक में आज विशेष रूप से सुनील सोनी, संजय श्रीवास्तव, सच्चिदानंद उपासने, श्री चंद्र सुंदरानी, नंद कुमार साहू, जयंती पटेल, सुभाष तिवारी, लोकेश कावड़िया, सूर्यकांत राठौर, अशोक पांडे, सुभाष तिवारी, सत्यम दुबा, गोपी साहू, अकबर अली, आशु चंद्रवंशी, श्याम चक्रवर्ती, शैलेंद्री परघनिया, मनीषा चंद्राकर,राजीव पांडे, मोहन एंटी, प्रकास बजाज, राम किशन, अमित माहेश्वरी, खेम कुमार सेन, हरीश सिंह ठाकुर, राजू मिश्रा, संजय तिवारी, सोनू सलूजा, अनिल बाग, सभी मंडल अध्यक्ष मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पार्षद आदि कार्यकर्ता कार्यशाला में उपस्थित थे
 

Read More

 
panchayattantra24.-रायपुर । पूर्व महापौर एजाज ढेबर के भतीजे और शराब घोटाले के आरोपी अनवर ढेबर के बेटे शोएब ढेबर के खिलाफ अब रायपुर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। जेल परिसर के मुलाकात कक्षा में जबरन प्रवेश की वजह से उसके खिलाफ गंज थाने में मामला दर्ज किया गया है। शोएब ढेबर पर जेल कर्मचारियों से बदसलूकी करने और सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने का भी आरोप लगा है। दरअसल, बुधवार (6 अगस्त) को शोएब जेल में बिना अनुमति मुलाकात कक्ष में घुस गए थे। जिसके बाद जेल प्रशासन ने उन्हें अगले 3 महीने के लिए बैन कर दिया। 
जेल अधीक्षक ने आदेश जारी कर कहा है कि शोएब ढेबर ने अधिवक्ता मुलाकात के समय जेल अधिकारियों के रोके जाने के बावजूद जबरदस्ती मुलाकात कक्ष में घुस गए। इस दौरान न सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई, बल्कि जेल संचालन में भी व्यवधान उत्पन्न हुआ। इस घटना की जांच उप जेल अधीक्षक एम.एन. प्रधान को सौंपी गई थी। जांच में पुष्टि हुई कि शोएब ने नियमों का उल्लंघन किया है। इसके आधार पर जेल नियमावली के नियम 690 के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें तीन माह तक सभी प्रकार की मुलाकातों से प्रतिबंधित कर दिया गया है। वहीं अब शोएब के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
 

Read More

 

panchayattantra24.-महासमुंद। 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित हर घर तिरंगा कार्यक्रम के प्रथम चरण का आज सफल समापन हुआ। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग” रखी गई है। प्रथम चरण के अंतिम दिन आज मिनी स्टेडियम से आत्मानंद हिंदी मीडियम स्कूल तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस तिरंगा यात्रा में जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे, डीएमसी रेखराज शर्मा, एबीओ हीना ढाले, बीआरसीसी  जागेश्वर सिन्हा, खेल अधिकारी अंजली बरमाल एवं हितेन्द्र साहू,, गाइडर नीलू चंद्राकर, पीटीआई हिरेन्द्र साहू, अंजली साहू, एनसीसी प्रभारी कमलेश चंद्राकर, विभिन्न शालाओं के अध्यापकगण, एनसीसी व एनएसएस कैडेट्स और 10 स्कूल के 600 स्कूली छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के दौरान देशभक्ति नारों और तिरंगे की शान के गीतों से पूरा वातावरण गूंज उठा। इस दौरान मिनी स्टेडियम ग्राउंड पर स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा पीटी का प्रदर्शन का किया गया। 
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि हमारे स्वतंत्रता संग्राम के बलिदान, एकता और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। इसे अपने घर पर फहराना, अपने दिल में सम्मानित रखना, और अपने जीवन में इसके मूल्यों को अपनाना, हम सभी का कर्तव्य है। इस वर्ष तिरंगे के साथ-साथ स्वच्छता को भी इस अभियान का अभिन्न अंग बनाया है। स्वच्छता केवल हमारे आस-पास की सफाई नहीं, बल्कि हमारे विचारों, कर्मों और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। ज्ञात हो कि हर घर तिरंगा अभियान तीन चरणों में संचालित किया जा रहा है। प्रथम चरण 02 से 08 अगस्त तक आयोजित हुआ। द्वितीय चरण 09 से 12 अगस्त और तृतीय चरण 13 से 15 अगस्त 2025 तक आयोजित होगा।
 

Read More

 

panchayattantra24.-बलौदाबाजार। वनमण्डलाधिकारी गणवीर धम्मशील के मार्गदर्शन में गुरुवार क़ो वन परिक्षेत्र देवपुर अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बया के प्रांगण में एक पेड़ माँ के नाम 2.0 अभियान के अंतर्गत वनमहोत्सव का आयोजन किया गया।इस अवसर पर विद्यालय परिसर में छायादार एवं फलदार प्रजातियों के कुल 50 पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में वर्तमान स्थिति पर विचार साझा करते हुए वृक्षारोपण जैसे प्रयासों की महत्ता पर बल दिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को एक पेड़ माँ के नाम पहल के माध्यम से वृक्षों के प्रति भावनात्मक जुड़ाव और संरक्षण की प्रेरणा दी गई।वनमहोत्सव के इस आयोजन के माध्यम से न केवल हरियाली बढ़ाने की दिशा में कदम उठाया गया बल्कि भावी पीढ़ी को प्रकृति के प्रति उत्तरदायी नागरिक बनने का संदेश भी दिया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत कसडोल के उपाध्यक्ष देवानंद नायक,सरपंच, वन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यगण, आस-पास के ग्रामीणजन, विद्यालय के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं तथा वन परिक्षेत्र देवपुर के समस्त अधिकारी-कर्मचारीगण एवं सुरक्षा श्रमिक उपस्थित रहे।
 

Read More

 
panchayattantra24.-कवर्धा। बच्ची को पालने के बाद जन्म के महज दो दिन दिन बाद मंदिर में लावारिस छोड़ गई. घटना कबीरधाम जिले के चिल्फी घाट की है, जहां स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर परिसर में गुरुवार और शुक्रवार की मध्यरात्रि को महज दो दिन की नवजात बच्ची लावारिस मिली है. अंधेरी रात में मासूम को कोई मंदिर में छोड़कर चला गया था. 
लोगों की सूचना पर मौके पर चिल्फी थाना पुलिस की टीम पहुँची. आरक्षक गंगा धुर्वे ने बिना देरी किए नवजात को कवर्धा जिला अस्पताल भिजवाया. डॉक्टरों के अनुसार, बच्ची की हालत स्थिर है, और वह सुरक्षित है. पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज और संभावित गवाहों के आधार पर तेज कर रही है.
 

Read More

 
panchayattantra24.-रायपुर। कांग्रेस द्वारा लगातार भाजपा नेताओं के खिलाफ की जा रही भद्दी बयानबाजी पर अब ‘जैसा का तैसा’ जवाब देने का फैसला भाजपा ने भी कर लिया है, ऐसा लगता है। कांग्रेस द्वारा इन दिनों लगातार असंसदीय शब्दों और भद्दे कार्टूनों का सहारा लेकर भाजपा नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। ऐसा करते हुए कांग्रेस अपने नेता राहुल गांधी की तरह ही किसी भी तरह की मर्यादा का ध्यान नहीं रखती है। कांग्रेस को शायद अभी तक यह भी लगता रहा है कि ‘पार्टी विथ डिफरेंस’ की छवि के कारण भाजपा उस भाषा में उसे जवाब नहीं दे सकती थी। पर अब ऐसा लगता है कि भाजपा भी अपनी उस छवि से आगे निकलने को तत्पर हो गई है। हालिया कार्टून विवाद इसकी तस्दीक करते हैं। 
 
कांग्रेस के आधिकारिक हैंडल से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के लिए लगातार अपमानजनक टिप्पणियों की कड़ी में हाल में पहले तो कांग्रेस ने उन्हें सैयारा फ़िल्म की तर्ज पर अदानी के साथ चित्रित किया, तब भी भाजपा ने संयत प्रतिक्रिया ही दी। उसके बाद तो तमाम मर्यादाओं को धत्ता बताते हुए, इस बार मुख्यमंत्री को एक बंदर के रूप में कांग्रेस ने चित्रित किया। ऐतिहासिक बहुमत से चुनी गई पार्टी के नेता, एक सहज-सरल आदिवासी मुख्यमंत्री का ऐसा अपमान इस बार भाजपा को सहन नहीं हुआ। इस बार भाजपा की सहिष्णुता भी जवाब दे गई और उसने सीधे तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कुत्ता दिखाते हुए, उन्हें राहुल गांधी का चरण चाटने वाला दिखा दिया। बगल में एक तस्वीर और लगायी गई, जिसे सौम्या चौरसिया बताया जा रहा है।इन दोनों कार्टून पर समाज में भी काफी प्रतिक्रिया देखने को मिली। कुछ तटस्थ समझे जाने वाले लोगों ने भी इसकी आलोचना की है। इस संबंध में नाम नहीं छापने की शर्त पर एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा – हमारे सहज सरल आदिवासी नेता और प्रदेश के मुख्यमंत्री को इतना अपमानजनक चित्रित किया जाना जिन लोगों को बुरा नहीं लगा, वे अब भूपेश बघेलजी का कार्टून बनाए जाने पर घड़ियाली आसूँ बहा रहे हैं। आखिर मुख्यमंत्री का अपराध क्या है? वे आदिवासी समाज से आते हैं तो क्या आप कुछ भी कह देंगे? अब ऐसी बदजुबानी सहन नहीं की जाएगी। 
 पार्टी विथ डिफरेंस का नारा याद दिलाने पर उक्त भाजपा नेता ने कहा कि निस्संदेह हम अलग तरह की पार्टी हैं और रहेंगे। लेकिन गाली खाने के लिए नहीं। हम सुशासन और पारदर्शिता आदि के मामले में अलग दल हैं और रहेंगे। किंतु यह नयी तरह की, नए दौर की भाजपा है। यह नई भाजपा, पाकिस्तान को उसके घर में घुस कर मारना भी जानती है। नक्सलियों को उसकी मांद में घुस कर ‘न्यूट्रलाइज’ करना भी जानती है। वह शब्द से माओवाद फैलाने वालों से भी उन्हीं की भाषा में निपटना अब शुरू कर चुकी है। ‘फाइट गुरिल्ला लाइक ए गुरिल्ला!’ गालीबाज गुरिल्लों की भद्दी बोली का जवाब वैसी ही बोलियों से, गोली वाले गुरिल्लों के गोली का जवाब गोली से, अब यही भाजपा की नीति है। चुनाव के समय दिए अपने नारे की तर्ज पर भाजपा नेता ने कहा – “अऊ नइ सहिबो, पलटवार करिबो “। बहरहाल। कांग्रेस और उसके ईको सिस्टम के लोग ऐसे पलटवार की उम्मीद नहीं कर रहे थे। उनके खेमे में सन्नाटा है और अब वे विक्टिम कार्ड खेल कर बचाव की मुद्रा में हैं। देखना होगा कि भाजपा और कांग्रेस का यह नया वाकयुद्ध आगे क्या गुल खिलाता है।
 

Read More

  

panchayattantra24.-रायपुर। महाराष्ट्र सरकार के जनसंपर्क एवं सूचना विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का एक अध्ययन दल 5 से 7 अगस्त 2025 तक तीन दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ में प्रवास पर रहा। इस दौरे का उद्देश्य छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सूचना, जनसंपर्क और शासकीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार के क्षेत्र में किए जा रहे नवीनतम नवाचारों और प्रभावी कार्यप्रणालियों का प्रत्यक्ष अवलोकन एवं अध्ययन करना था।
अध्ययन दल में महाराष्ट्र शासन की उप सचिव श्रीमती समृद्धि अंगोलकर, निदेशक श्री किशोर गंगरडे सहित कुल छह वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे। दल ने छत्तीसगढ़ शासन के जनसंपर्क विभाग एवं उसकी सहायक संस्था छत्तीसगढ़ संवाद की संपूर्ण कार्यप्रणाली का अध्ययन किया।
भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने ई-न्यूज़ क्लिपिंग, ई-आरओ सिस्टम, ई-पब्लिकेशन, पत्रकार अधिमान्यता प्रणाली, तथा पत्रकारों के कल्याण हेतु संचालित योजनाओं का गहन अध्ययन किया। इसके साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ संवाद की संगठनात्मक संरचना, संचालन तंत्र तथा तकनीकी नवाचारों के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी भी प्राप्त की।
इस अवसर पर अध्ययन दल ने जनसंपर्क विभाग के आयुक्त डॉ. रवि मित्तल से सौजन्य मुलाकात की। जनसंपर्क आयुक्त डॉ. मित्तल ने कहा कि छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग का यह सतत प्रयास रहा है कि शासकीय योजनाओं और जनहितकारी नीतियों की जानकारी आम जनता तक त्वरित, पारदर्शी और प्रभावशाली ढंग से पहुँचे। सूचना के क्षेत्र में तकनीक और मानवीय दृष्टिकोण के संतुलित समावेशन ने हमारी कार्यप्रणाली को विशिष्ट बनाया है। यह हमारे लिए प्रसन्नता की बात है कि अन्य राज्य भी हमारे नवाचारों में रुचि ले रहे हैं। यह अनुभव-साझाकरण एक सकारात्मक और रचनात्मक दिशा में उठाया गया कदम है।
अध्ययन दल ने इंद्रावती भवन स्थित जनसंपर्क संचालनालय एवं छत्तीसगढ़ संवाद कार्यालय का भ्रमण कर विभिन्न शाखाओं के संचालन का प्रत्यक्ष अवलोकन किया और विभाग की प्रमुख गतिविधियों को निकट से जाना।
अपर संचालक जे.एल. दरियो,  उमेश मिश्रा एवं  संजीव तिवारी ने अध्ययन दल को विभाग की प्रमुख गतिविधियों, कार्यप्रणाली और तकनीकी अनुप्रयोगों की जानकारी विस्तार से प्रदान की।महाराष्ट्र से आए अध्ययन दल के सदस्यों ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सूचना एवं जनसंपर्क के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों की सराहना करते हुए उन्हें अपने राज्य में भी लागू करने की संभावनाओं में गहरी रुचि जताई। इस अवसर पर जनसंपर्क विभाग और छत्तीसगढ़ संवाद के विभिन्न अधिकारीगण उपस्थित थे।
 

Read More

 
 panchayattantra24.-रायपुर। कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने आज जेल में बंद चैतन्य बघेल और कवासी लखमा से मुलाकात की. मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए और बीजेपी सरकार को आड़े हाथों लिया. देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि जेल में चैतन्य बघेल और कवासी लखमा को लगातार परेशान किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि “जेल प्रशासन नए-नए तरीके से उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है. कवासी लखमा की आंखों में सूजन और पानी की समस्या है, लेकिन उन्हें इलाज नहीं दिया जा रहा है.” 
 विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि “भाजपा सरकार ने देश में अघोषित आपातकाल लागू कर दिया है. जो सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है, उसे दबाने की कोशिश की जाती है.” उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पूंजीपतियों के खिलाफ प्रदेश हित में लड़ाई लड़ रहे हैं, और चैतन्य बघेल को उसी लड़ाई की सजा दी जा रही है. देवेंद्र यादव ने कहा कि “आज चैतन्य बघेल से मुलाकात कर गर्व हुआ कि वे जेल के अंदर भी पूरे हौसले के साथ लड़ाई लड़ रहे हैं. पूरी कांग्रेस पार्टी उनके साथ है.” इस दौरान उनके साथ विधायक राम कुमार यादव भी मौजूद थे.
 

Read More