Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: admin

panchayattantra24.-रायपुर। पाकिस्तान से पंजाब के थ्रू ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क पर रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है, आईजी अमरेश मिश्रा और एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए अंतर्राज्यीय सप्लायरों व स्थानीय नेटवर्क के गठजोड़ को समाप्त करने के निर्देश दिये गये थे। तत्संबंध में पुलिस महानिरीक्षक रायपुर महोदय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर के पर्यवेक्षण में स्पेसिफिक इनपुट प्राप्त किया जाकर, उस इनपुट को डेवलप किया गया, विदेशी फोन नंबरों एवं रूपयों के लेन-देन हेतु उपयोग किये जा रहे बैंक खातों के एनालिसिस हेतु एक विशेष दस्ते का गठन किया जाकर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गयी आरोपियों की पहचान सुनिश्चित करने के पश्चात लगातार उन पर सतत् निगरानी किया जाकर उनके मूव्हमेंट पर नजर रखीं जा रहीं थी। योजनानुसार तथ्यों के पुख्ता होने पर 03.08.2025 को क्राईम ब्रांच व थाना टिकरापारा की विशेष टीम द्वारा थाना टिकरापारा क्षेत्रांततर्गत कमल विहार सेक्टर 04 स्थित 01 मकान में दबिश दी गई। इस दौरान मकान में 03 व्यक्ति उपस्थित थे जिनसे पूछताछ करने पर अपना नाम लवजीत सिंग उर्फ बंटी निवासी पंजाब, सुवित श्रीवास्तव एवं अश्वन चंद्रवंशी निवासी रायपुर का होना बताया तथा उनके पास से 412.87 ग्राम हेरोईन बरामद किया गया।
आरोपियो से पूछताछ के आधार पर प्रकरण में स्थानीय नेटवर्क के लक्ष्य परिफल राघव उर्फ लव, अनिकेत मालाधरे, मनोज सेठ, मुकेश सिंह, जुनैद खान उर्फ सैफ चिला एवं राजविंदर सिंह उर्फ राजू को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हेरोईन 412.87 ग्राम, विभिन्न मोबाईल फोन, क्रेटा कार क्रमांक सी जी 04 क्यू एच 7491, तौल मशीन, सिल्वर रोल पेपर, हेरोईन पीने में उपयोग जला हुआ नोट, एटीएम कार्ड एवं चेक बुक जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा रायपुर में अपराध क्रमांक 600/25 धारा 21(सी), 29 एन.डी.पी.एस. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। मांग और आपूर्ति के तहत हेराईन का स्थानीय खुदरा अधिकतम मुल्य 01 करोड़ रूपये आंकी गई है। पूछताछ पर लवजीत सिंग द्वारा माल को पाकिस्तान से प्राप्त करने का इनपुट मिला है एवं उसके द्वारा कई अंतर्राष्ट्रीय वर्चुवल मोबाईल नंबर का उपयोग करना पाया गया है। इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियो के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर उनकी भी गिरफ्तारी की जायेगी।
गिरफ्तार आरोपी 01. लवजीत सिंग उर्फ बंटी पिता सुच्चा सिंग उम्र 39 साल निवासी ग्राम माडी टाण्डा थाना गुमान जिला गुरदासपुर पंजाब। 02. सुवित श्रीवास्तव पिता सुबोध श्रीवास्तव उम्र 31 वर्ष निवासी दिग्विजय कॉलेज रोड महेश ज्वेलरी के बगल में थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव हाल पता गोमती विहार दुर्गा मंदिर के पास महावीर नगर थाना राजेन्द्र नगर जिला रायपुर । 03. अश्वन चंद्रवंशी पिता स्व. बिसहुआ राम चंद्रवंशी उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम जामसरा थाना डोंगरगांव जिला राजनांदगांव। हाल पता – ई.डब्ल्यू.एस. ब्लॉक – बी मकान नंबर – 504 सेक्टर – 04 कमल विहार स्काई विला के सामने थाना टिकरापारा रायपुर।
04. लक्ष्य परिफल राघव उर्फ लव पिता सोरी लाल राघव उम्र 24 वर्ष निवासी अबाबा मोबाईल दुकान के पीछे सतनामी पारा थाना तेलीबांधा रायपुर। 05. अनिकेत मालाधरे पिता मनोज मालाधरे उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम तिरोड़ा थाना तिरोड़ा जिला गोंदिया महाराष्ट्र। हाल पता – श्रृष्टि प्लाजो के पास राजीव गांधी नगर अवंति विहार थाना खम्हारडीह रायपुर। 06. मनोज सेठ पिता उत्तर सेठ उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम बलौदा थाना बलौदा जिला महासमुंद। हाल पता -श्रृष्टि प्लाजो के पास राजीव गांधी नगर अवंति विहार थाना खम्हारडीह रायपुर।
07. मुकेश सिंह पिता स्व. पुरूषोत्तम सिंह उम्र 39 वर्ष निवासी बी 18ध्03 सेक्टर – 03 उदया सोसायटी टाटीबंध थाना आमानाका रायपुर। 08. जुनैद खान उर्फ सैफ चिला पिता अब्दुल वकील उम्र 27 साल निवासी दरगाह के सामने मौदहापारा थाना मौदहापारा रायपुर। 09. राजविंदर सिंह उर्फ राजू पिता नवनीत सिंह उम्र 30 साल निवासी न्यू मार्केट जिला सहकारी बैंक के पास पंखाजूर थाना पंखाजूर जिला कांकेर। हाल पता – इन्द्रप्रस्थ कालोनी फेस – 02 ब्लॉक -बी मकान नंबर 315 रायपुरा थाना डी.डी.नगर रायपुर।

panchayattantra24.-रायपुर। बस्तर अंचल के कृषकों के लिए राहत भरी खबर है। छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग द्वारा बस्तर जिले के विकासखंड बस्तर में संचालित कोसारटेडा मध्यम सिंचाई परियोजना के अंतर्गत मुख्य नहर के 0 से 24 किलोमीटर खंड के जीर्णाेद्धार कार्य हेतु 41 करोड़ 32 लाख 58 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। यह स्वीकृति 01 मई 2025 की दर के आधार पर दी गई है।
इस योजना का उद्देश्य नहर की वर्तमान सिंचाई क्षमता को पुनर्स्थापित कर कृषकों को अधिक जल उपलब्धता सुनिश्चित करना है। वर्तमान में परियोजना की रूपांकित सिंचाई क्षमता 11,120 हेक्टेयर है, जबकि वास्तविक उपयोग 6,622.40 हेक्टेयर ही हो पा रहा है। यह जीर्णाेद्धार कार्य इस कमी को पूरी तरह से दूर करने हेतु निर्णायक साबित होगा।
राज्य शासन द्वारा लिए गए इस महत्वपूर्ण निर्णय से बस्तर अंचल के कृषकों को सिंचाई की सुलभ एवं समुचित सुविधा प्राप्त होगी। साथ ही क्षेत्रीय कृषि उत्पादन में भी उल्लेखनीय वृद्धि की संभावना है। यह पहल विशेष रूप से आदिवासी बहुल क्षेत्रों की जल संसाधन संरचनाओं को सशक्त करने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी।
panchayattantra24.-रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग एवं राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद के तत्वावधान में राज्य स्तरीय विज्ञान एवं गणित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन रायगढ़ जिले के पीएम श्री शासकीय नटवर इंग्लिश स्कूल में किया गया। प्रतियोगिता में राज्य के सभी सात संभागों से चयनित विकासखण्डों के प्रतिनिधि छात्र-छात्राएं शामिल हुए। क्विज प्रतियोगिता में रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखण्ड ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 40 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। धरमजयगढ़ विकासखण्ड ने 35 अंकों के साथ द्वितीय स्थान और लैलूंगा विकासखण्ड ने 30 अंकों के साथ तृतीय स्थान हासिल किया। विजयी प्रतिभागियों को जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. के.व्ही राव ने छात्रों से गणित और विज्ञान विषय से संबंधित रोचक प्रश्न पूछे और उनके उत्तरों की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को विज्ञान के मूल सिद्धांतों की गहरी समझ विकसित करने और वैश्विक वैज्ञानिक प्रगति से जुड़े रहने की प्रेरणा दी। साथ ही उन्होंने अध्ययन में पुस्तकों को सबसे अच्छा मार्गदर्शक बताते हुए निरंतर अध्ययन की आवश्यकता पर बल दिया।
प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों को कुल शैक्षणिक सात समूहों में विभाजित कर प्रश्नोत्तरी कराई गई। प्रश्नों के निर्माण एवं प्रतियोगिता संचालन की ज़िम्मेदारी विषय विशेषज्ञों ने निभाई, जिनमें राजेन्द्र कलैत (भौतिकी), पारसमणि साहू (रसायन), अनुपमा तिवारी (जीवविज्ञान) और बी.एल. गुप्ता (गणित) शामिल थे।

panchayattantra24.- रायपुर। आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति तथा पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कोंडागांव जिले के फरसगांव विकासखंड अंतर्गत बालक आश्रम कोसागांव का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान विशेष रूप से आश्रम में स्थापित ‘कल्पना कक्ष’ में बच्चों से मिले। कल्पना कक्ष में कंप्यूटर सामग्री के साथ विविध विषयों के पुस्तकों का अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों से कम्प्यूटर अनुभव और प्रतिलिपि लेखन के विषय में चर्चा किए तथा बच्चों को चॉकलेट का वितरण किया।
मंत्री नेताम ने विश्राम कक्ष की स्वच्छता, खिड़कियों में मच्छरदानी, गद्दे, तकिये की स्वच्छता, शौचालय और उपलब्ध संसाधनों के समुचित उपयोग के संबंध में निर्देश आश्रम अधीक्षकों को निर्देश दिए। निरीक्षण पश्चात स्थानीय ग्रामीण और आश्रम शाला के बच्चों के साथ सामूहिक चर्चा किया। बच्चों से सामान्य ज्ञान की बातें पूछकर शिक्षकों के द्वारा कराये जा रहे शिक्षकीय कार्य का आंकलन किया गया। शिक्षकों को निर्देश दिया गया कि बच्चे राष्ट्र गीत, राष्ट्र गान, महानायक, महापुरुषों जैसे राष्ट्रीय महत्व के सामान्य ज्ञान से परिचित रहे। उन्होंने बच्चों को संगीत की सामग्री उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।
मंत्री नेताम ने अपने कोण्डागांव प्रवास के दौरान कोसागांव के ग्रामीणों से भी चर्चा की। इस दौरान आश्रम के सीट वृद्धि के संबंध में ग्रामीणों के द्वारा माँग किए जाने पर मंत्री श्री नेताम ने आश्रम शाला के 50 सीट को बढ़ाकर 100 सीट करने की घोषणा की।
panchayattantra24.-रायपुर। सीएम साय ने पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर दुःख जताया है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिबू सोरेन जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। मैं उनके निधन पर गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।जनजातीय समुदाय के उत्थान और झारखंड के विकास में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति दें। ॐ शांति! बता दें कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन का निधन हो गया है।
वे 81 साल के थे। दिशोम गुरुजी के नाम से प्रसिद्ध सोरेन ने आज सुबह दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक उन्हें सुबह 8.56 बजे मृत घोषित किया गया। सोरेन पिछले डेढ़ महीने से अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। इससे उनके शरीर के बाईं ओर पैरालिसिस हो गया था। वे पिछले एक महीने से लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे। न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी और नेफ्रोलॉजी के डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही थी।
panchayattantra24.-गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिर गई. इस भीषण हादसे में भाजपा मंडल अध्यक्ष समेत दो लोगों की मौत हो गई है. हादसे के वक्त कार में 5 लोग सवार थे. सभी बिलाईगढ़ भटगांव से भूतेश्वरनाथ मंदिर जा रहे थे. इस दौरान उनकी कार फिंगेश्वर सरगी नाला पर हादसे का शिकार हो गई. हादसे में तीन लोग घायल हैं, जिनका इलाज जारी है. घटना फिंगेश्वर थाना क्षेत्र की है.
जानकारी के मुताबिक, बिलाईगढ़ के भटगांव थाना क्षेत्र के 5 लोग गरियाबंद के भूतेश्वरनाथ मंदिर में दर्शन के लिए आ रहे थे. फिंगेश्वर सरगी नाला पार के दौरान कार चला रहे पंकज को झपकी आ गई. कार पत्थर से टकराकर पुल से नाले में जा गिरी. दर्दनाक हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जिनकी पहचान लोकेश साहू और पंकज दास (भाजपा मंडल अध्यक्ष) के रूप में हुई है. वहीं हादसे में घायल 3 युवकों का इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पुल में रेलिंग नही होने से यहां आए दिन यहां हादसे हो रहे हैं. इसके बावजूद प्रशासन इसपर कोई सुध नही ले रहा है. फिलहाल फिंगेश्वर पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है.

panchayattantra24.-नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भारतीय सेना के खिलाफ कथित टिप्पणी के मामले में अपने खिलाफ मानहानि को चुनौती देने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. कोर्ट में सुनवाई के दौरान सोमवार को कहा कि आपको कैसे पता चला कि चीन ने 2000 किलोमीटर तक भारत की जमीन हड़प ली है? अगर आप सच्चे भारतीय होते तो ऐसा नहीं कहेंगे. अपनी 2023 की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान, कांग्रेस नेता राहुल ने दावा किया कि एक पूर्व सेना अधिकारी ने उन्हें बताया था कि चीन ने 2,000 वर्ग किलोमीटर भारतीय क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है. उनके इस बयान को लेकर सियासी घमासान छिड़ गया था और उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया गया था.
राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि के मुकदमे को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूछा, ‘आपको कैसे पता चला कि चीन ने 2,000 किलोमीटर क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है?’ और इस पर जोर देते हुए कहा, ‘अगर आप सच्चे भारतीय हैं, तो आप ऐसा नहीं कहेंगे.’ कोर्ट ने पूछा कि क्या आपके पास कोई विश्वसनीय जानकारी है? जब सीमा पार कोई विवाद होता है तो क्या आप ये सब कह सकते हैं? आप संसद में सवाल क्यों नहीं पूछ सकते?
कार लगाते हुए कहा कि आप विपक्ष के नेता हैं तो आप ये बातें क्यों कहेंगे? आप ये सवाल संसद में क्यों नहीं पूछते? इसके जवाब में राहुल की तरफ से पेश हुए वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि उन्होंने संसद में बोलने की छूट पाने के लिए चुनाव नहीं लड़ा. अनुच्छेद 19(1)(ए) राहुल गांधी को सवाल पूछने की इजाजत देता है. सिंघवी ने राहुल की तरफ से कहा कि उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करने की कोई जरूरत नहीं है. मामले में संज्ञान लिए जाने से पहले उन्हें कोई प्राकृतिक न्याय नहीं दिया गया है. सिंघवी ने कहा कि वह उस भावना को समझते हैं जिसके तहत इस बेंच ने सवाल पूछे हैं. लेकिन इस बात पर आम सहमति है कि यहां कोई प्राकृतिक न्याय या सुनवाई नहीं हुई है.
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आपने हाईकोर्ट में ये मुद्दा नहीं उठाया, आप अलग ही लाइन पर चले गए. इस पर सिंघवी ने कहा कि हमने हाईकोर्ट में कहा कि वह कोई दागी व्यक्ति नहीं हैं और न ही पीड़ित हैं. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यहां भी आपने अपनी एसएलपी में तर्क नहीं लिया है. राहुल गांधी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया है. साथ ही आगे की कार्यवाही पर रोक लगा दी है.

panchayattantra24.-रायपुर। सरकार ने काम काज में पारदर्शिता लाने के लिए डीकेएस से मंत्रालय को नया रायपुर ले जाने का मकसद यही था कि सरकारी कामकाज में किसी प्रकार बाधा उत्पन्न न हो। लेकिन लगता है सरकार की सोच नया रायपुर में कारगर सिद्ध नहीं हो पाई । इंद्रावती भवन के हर फ्लोर में वही सिलसिला बदस्तूर जारी है। कामकाज को प्रभावित करने वाले फेयरवेल पार्टी इंद्रावती भवन के कामकाज का हिस्सा बन चुका है। जिससे सरकारी कामकाज का हर रोज 2घंटे का नुकसान हो रहा है। इंद्रावती भवन में होने वाले फेयरवेल पार्टी में लाखों रुपए फूंके जाते हैं औऱ मंहगे गिफ्ट भेंट करने की नई परंपरा की शुरूआत हो गई है। इसी तरह का एक नया मामला देखने को मिला जहां रिटार्यडमेंट पर अधिकारी द्वारा फेयरवेल पार्टी का आयोजन अधिकारियों के सहयोगी कर्मचारियों द्वारा दिया गया।
शासकीय इंद्रावती भवन के तीसरी मंजिल के हॉल में दोपहर में शासकीय समय में फेयरवेल प्राइवेट पार्टी होती है। शासकीय भवन को फेयरवेल के लिए जांच का विषय है किसकी अनुमति से उपयोग में लिया गया ? सवाल यह उठता है कि शासकीय भवन की साज सज्जा थीम और इवेंट बेस्ड किसकी अनुमति से हुई ? जगह जगह सुनील शर्मा के फ्लेक्स किसने लगाए ? तोहफे में सूट के कपड़े घडिय़ां किसने-किसने दीं 300 लोगों का खाना का खर्चा कहां से किया जाएगा ? ये सब जांच का विषय है। और इस महंगी पार्टी की चर्चा मंत्रालय के गलियारों में फैली है। जांच के उपरांत ही सभी सच्चाई सामने आएगी। छत्तीसगढ़ की जनता की पैसों की बर्बादी किस तरह से हो रही है इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। जनता के सरोकार के लिए इस खबर को लगाना भी जरूरी है।छत्तीसगढ़ी फिल्में
panchayattantra24.-भिलाई. पद्मनाभ्पुर थाना अंतर्गत कसारीडीह के पूर्व पार्षद दीपक साहू के बेटे अर्षदीप साहू के खिलाफ एफआईआर हुई है. पार्षद के बेटे ने तीन लोगों के साथ मारपीट की. आरोपी के मुताबिक तीनों उसके पिता से बहस कर रहे थे. शिकायत पर पुलिस ने धारा 115(2), 296, 351 (3) के तहत केस दर्ज किया है. सुभाष नगर बोरसी दुर्ग निवासी हेम कुमार देशमुख ने रिपोर्ट दर्ज कराई. प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि 30 जुलाई की रात करीब 10 बजे सुभाष नगर में कुर्मी भवन के आगे अपने साथी टोमन टंडन और डॉक्टर देशमुख के साथ बैठकर बातचीत कर रहा था,
तभी वार्ड क्रमांक 43 कसारीडीह पूर्व का पार्षद दीपक साहू उनके पास आया. उनकी सड़क पर खड़ी बाइक को किनारे करने के लिए बोलने लगा. इस पर तीनों अपनी बाइक लेकर वहां से चले गए. इसके बाद किराना दुकान में रूककर सामान खरीद रहे थे. इसी बीच पार्षद दीपक का बेटा अर्षदीप साहू उसके पास आया और कहने लगा कि उसके पापा से बहस करते हो. उनके कुछ कहने से पहले ही अर्षदीप गाली-गलौच और मारपीट की.

panchayattantra24.-रायपुर। डगनिया क्षेत्र में बीते तीन दिनों से पानी नहीं आ रहा है. पानी के लिए पूरी तरह से निगम पर निर्भर क्षेत्र के हालात को देखते हुए आस-पास के दो स्कूलों में छुट्टी दे दी गई है. वहीं निगम के इंजीनियर बीते तीन दिनों से समस्या को नहीं पकड़ पा रहे हैं. लोगों की परेशानी को देखते हुए बीती रात वर्तमान और पूर्व पार्षद पानी टंकी का निरीक्षण करने पहुंचे थे. बता दें कि जोन 5 के ठाकुर प्यारेलाल वार्ड स्थित डगनिया पानी टंकी की सप्लाई इलाके में शेड के पास जल आपूर्ति के समय एयर रिलीव के दौरान पाइप ब्लास्ट होने से अश्वनीनगर, लाखेनगर, सुंदरनगर, हनुमान नगर, डगनिया, कालोनी, रोहणीपुरम, दौलत एस्टेट, शहनाई गार्डन साहूपारा, कृष्णसखा सोसाइटी, मुकुट नगर, खदान बस्ती और शिक्षक कालोनी क्षेत्र में जल आपूर्ति बाधित रही. बिना सूचना के जल आपूर्ति ठप होने से लोग परेशान हैं. वहीं वार्ड प्रतिनिधि से जब लोगों ने पानी आपूर्ति को लेकर पूछा तो जवाब मिला टंकी भर रही है. शाम तक आपूर्ति शुरू हो जाएगी.