Author: admin

 panchayattantra24.-दुर्ग। दुर्ग जनपद में विपक्षी दल के 11 सदस्यों ने सीईओ रूपेश पांडेय पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। सदस्यों का ने कहा कि 15वें वित्त आयोग की राशि के आबंटन को लेकर वे सभी धरने पर बैठे थे। तभी ​​​​​CEO वहां आए और उन्होंने सभी के सामने उनसे कहा कि ‘5 साल तक इसी तरह भुगतना पड़ेगा’। इसे लेकर जनपद उपाध्यक्ष राकेश हिरवानी के नेतृत्व में 11 सदस्यों ने CEO के कथन का विरोध किया और कलेक्टर से लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। राकेश हिरवानी ने कहा कि इस पर अनुशासनात्मक और दंडात्मक कार्रवाई होनी चाहिए। 
 वहीं, जनपद सदस्यों ने दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर पर राशि के बंदर बाट का आरोप भी लगाया है। विधायक ललित चंद्राकर ने इन आरोपों पर कहा कि पैसे आवंटन का विशेष अधिकार अध्यक्ष का होता है। कोई इस मामले में दखल नहीं देता। कांग्रेस का काम है आरोप लगाना। दुर्ग जनपद के उपाध्यक्ष राकेश हिरवानी ने कहा कि पिछले कार्यकाल के 76 लाख और वर्तमान में 15वें वित्त आयोग के एक करोड़ 59 लाख रुपए की राशि का बंदरबांट हुआ है।
 

Read More

 

panchayattantra24.-जगदलपुर। मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने चित्रकोट जलप्रपात के अद्भुत सौंदर्य का आनंद लिया। उन्होंने X पोस्ट में कहा, आज बस्तर प्रवास के दौरान प्रकृति की अनुपम धरोहर चित्रकोट जलप्रपात के अद्भुत सौंदर्य का आनंद लिया। यह दृश्य न केवल आंखों को आनंदित करता है, बल्कि बस्तर की सांस्कृतिक समृद्धि और पर्यटन की अपार संभावनाओं को भी दर्शाता है। इस दौरान साथ में महापौर संजय पाण्डे, CGMSC के चेयरमैन दीपक म्हस्के , विभाग के अध्यक्ष अमित कटारिया सहित पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता साथी एवं स्टाफ के साथियों के साथ यादगार पल को कैमरे में कैद किया।
 

Read More

 
panchayattantra24.-रायगढ़। छत्तीसगढ़ सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं को राहत देने वाली हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली 400 यूनिट की मासिक छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन करते हुए अब 100 यूनिट तक की मासिक खपत पर 50 प्रतिशत की रियायत देने का निर्णय लिया है। वर्तमान में राज्य में लगभग 45 लाख घरेलू उपभोक्ता परिवार हैं, जिनमें से 31 लाख परिवारों की मासिक खपत 100 यूनिट से कम है। यह लगभग 70 प्रतिशत उपभोक्ताओं का प्रतिनिधित्व करता है। अत: इस संशोधन के बावजूद, इन 31 लाख 
जरूरतमंद सामान्य एवं कमजोर वर्ग के उपभोक्ताओं को योजना का लाभ पूर्ववत मिलता रहेगा। इन 31 लाख परिवारों में 15 लाख बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) परिवार भी शामिल हैं, जिन्हें पूर्ववत 30 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलती रहेगी। इसके साथ ही वे हॉफ बिजली बिल योजना के तहत अन्य सभी लाभों से भी यथावत लाभान्वित रहेंगे।
राज्य सरकार प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना को भी तेजी से लागू कर रही है, जिसके अंतर्गत उपभोक्ताओं को रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित करने पर केंद्र और राज्य सरकारों से अधिकतम रुपए 1,08,000/- तक की सब्सिडी दी जा रही है। इस योजना के तहत 1 किलोवॉट क्षमता के सोलर प्लांट से प्रतिमाह औसतन 120 यूनिट बिजली उत्पादन होता है, जिस पर रुपए 30,000 केंद्र से व रुपए 15,000 राज्य से, कुल रुपए 45,000 की वित्तीय सहायता दी जाती है। उपभोक्ता को लगभग रुपए 15,000 स्वयं वहन करने होते हैं। इसी प्रकार 2 किलोवॉट प्लांट के लिए प्रतिमाह औसतन 240 यूनिट उत्पादन संभव है, जिस पर रुपए 90,000 तक कुल सब्सिडी (रुपए 60,000 केंद्र + रुपए 30,000 राज्य) मिलती है। उपभोक्ता को केवल रुपए 30,000 खर्च करना होता है।
3 किलोवॉट क्षमता के प्लांट से प्रतिमाह औसतन 360 यूनिट उत्पादन संभव है, और इसमें रुपए 78,000 केंद्र + रुपए 30,000 राज्य यानी कुल रुपए 1,08,000 की सहायता मिलती है। उपभोक्ता को रुपए 72,000 वहन करना पड़ता है, जो ऋण पर भी उपलब्ध है। उल्लेखनीय है कि 2 किलोवॉट या अधिक क्षमता वाले प्लांट लगाने वाले उपभोक्ता प्रतिमाह 200 यूनिट से अधिक बिजली का उत्पादन 25 साल तक कर सकते हैं, जो हॉफ बिजली योजना से मिलने वाली अधिकतम छूट (400 यूनिट पर 200 यूनिट रियायत) से भी ज्यादा है। ऐसे उपभोक्ता अपने घर में सौर ऊर्जा से उत्पन्न विद्युत का उपयोग कर न सिर्फ बिजली खर्च से मुक्ति पा सकते हैं, बल्कि अतिरिक्त बिजली को ग्रिड में प्रवाहित कर आय भी अर्जित कर सकते हैं। प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली, स्थायी बचत और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर प्रेरित करेगी। साथ ही, पर्यावरण के प्रति उत्तरदायित्व निभाने की दिशा में भी यह एक बड़ा कदम साबित होगा। इससे छत्तीसगढ़ के उपभोक्ता हॉफ बिजली बिल से मुफ्त बिजली बिल योजना की ओर स्वाभाविक रूप से अग्रसर होंगे। उपभोक्ता किसी भी योजना पर निर्भर न रहते हुए स्वयं अपनी छत पर ऊर्जा उत्पादन कर ‘उर्जादाता’ बनेंगे। यह रणनीतिक पहल राज्य को स्वच्छ ऊर्जा, आर्थिक बचत और ऊर्जा स्वतंत्रता की दिशा में आगे बढ़ाएगी।
 

Read More

 
 panchayattantra24.-रायपुर। राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में रायपुर शहर को देश में रैंकिंग में चौथा स्थान मिलने और रायपुर शहर के गार्बेज फी सिटी श्रेणी में छत्तीसगढ़ में पहला 7 स्टार शहर बनने पर आज नगर पालिक निगम रायपुर के जोन 2 कार्यालय में जोन 2 के सभी 7 वार्डों में कार्यरत 300 सफाई मित्रों, स्वच्छता दीदियों को नगर निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे ने सभापति सूर्यकांत राठौड, आयुक्त विश्वदीप, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्षा गायत्री सुनील चंद्राकर, राजस्व विभाग अध्यक्ष अवतार भारती बागल, वित्त विभाग अध्यक्ष महेन्द्र खोडियार, पार्षद रामहिन कुर्रे, खगपति सोनी, अपर आयुक्त स्वास्थ्य विनोद पाण्डेय, स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमती प्रीति सिंह, जोन 2 जोन कमिश्नर डॉ आर.के. डोंगरे कार्यपालन अभियंता श्री पी.डी. घृतलहरे, जोन स्वास्थ्य अधिकारी रवि लावनिया की उपस्थिति में प्रत्येक स्वच्छता दीदी और सफाई मित्र को 1000 रू. नगद प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित करते हुए मंच पर उनका उत्साहवर्धन किया. नगद प्रोत्साहन राशि राखी के पूर्व मिलने पर स्वच्छता दीदियों और सफाई मित्रों ने नगर निगम महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकान्त राठौड़, आयुक्त विश्वदीप को हार्दिक धन्यवाद दिया है।
महापौर मीनल चौबे ने कहा कि स्वच्छता दीदियां व सफाई मित्र नगर निगम में सफलता की कुंजी है जिनसे नगर निगम को पूरे देश में स्वच्छता बेहत्तर होने के कारण सम्मानित किया गया। महापौर ने सखी के पूर्व आयोजन रखकर जोन 2 के सभी सफाई मित्रो एवं स्वच्छता दीदियों को 1000 1000 रू की नगद प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित करने पर समापति सूर्यकात राठौड सहित जोन 2 के वार्ड पार्षदो, जोन के अधिकारियों, कर्मचारियों को सराहा। 
 आयुक्त विश्वदीप ने कहा कि स्वच्छता दीदियों व सफाई मित्रों का सम्मान शहर का गौरव बढ़ाने में योगदान देने पर किया जाना अच्छा आयोजन है। इसके लिए उन्होने सभापति सूर्यकांत राठौड एवं जोन 2 कमिश्नर डॉ. आर.के. डोंगरे सहित नगर निगम जोन 2 के अधिकारियों, कर्मचारियों की पूरी टीम को सराहा। सभापति सूर्यकात राठौड ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि राखी के पूर्व सभी स्वच्छता दीदियों एवं सफाई मित्रों को रायपुर नगर निगम 1000-1000 रू नगद प्रोत्साहन राशि दे एवं सम्मानित करें इस हेतु उन्होने महापौर गीनल चौबे, आयुक्त विश्वदीप के साथ मिलकर सतत प्रयास किया एवं इसमे आज नगर निगम जोन 2 में सम्मान करना वाकई प्रसन्नतादायक है। सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने सभी स्वच्छता दीदियों एवं सफाई मित्रों के शहर को स्वच्छ बनाने के कार्य में हर मौसम में दिये जाने वाले योगदान को सराहा। कार्यकम का सम्पूर्ण संचालन एवं आभार प्रदर्शन कार्यपालन अभियंता पी. डी. घृतलहरे ने किया।
 

Read More

 
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुसार राज्य की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के विशेष प्रयास किया जा रहे हैं। विभिन्न विभागों द्वारा चलाई जा रही हितग्राहीमूलक योजनाओं से जोड़कर उन्हें आर्थिक गतिविधियों में सम्मिलित करते हुए  लाभ के अवसर प्रदान किये जा रहे हैं । ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़कर विशेष प्रशिक्षण प्राप्त कर महिलाएं व्यवसाय प्रारंभ कर आत्मनिर्भर हो रही हैं।
महासमुंद जिले के ग्राम गुलझर की महिलाओं ने यह सिद्ध कर दिखाया है कि आत्मनिर्भरता का रास्ता दूर नहीं, यदि सही दिशा, दृढ़ इच्छाशक्ति और सामूहिक प्रयास साथ हों। वर्ष 2019 में गठित जय बड़ादेव महिला स्व-सहायता समूह ने स्थानीय संसाधनों का उपयोग कर आजीविका का सशक्त साधन तैयार किया और अपनी आर्थिक स्थिति को नई दिशा दी।
बकरी पालन को बनाया आय का स्थायी माध्यम 
समूह की अध्यक्ष श्रीमती गोमती ध्रुव बताती हैं कि उन्होंने शुरुआत में बकरी पालन को एक व्यवसाय के रूप में अपनाया, क्योंकि यह ग्रामीण परिवेश में कम लागत और कम प्रशिक्षण में भी लाभकारी साबित हो सकता है। उनके अनुसार बकरी पालन सिर्फ पशुपालन नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ने का एक प्रभावी माध्यम बन गया है।
बिहान योजना से मिली आर्थिक ताकत 
बकरी पालन की शुरुआत उन्होंने बिहान योजना के अंतर्गत 1 लाख रुपये के ऋण से की। नियमित किस्त चुकाने के बाद वे ऋणमुक्त हुईं और फिर क्रमशः 2 लाख और 4 लाख रुपये का ऋण लेकर व्यवसाय का विस्तार किया। समय पर ऋण अदायगी के फलस्वरूप समूह को 15 हजार रुपये का रिवॉल्विंग फंड और 60 हजार रुपये का सामुदायिक निवेश कोष भी प्राप्त हुआ।
बकरी खाद से अतिरिक्त आय और बाजार में मांग 
आज समूह की 8 महिला सदस्यों के पास चार से पाँच बकरियाँ हैं। वे न केवल बकरी पालन कर रही हैं, बल्कि उससे उत्पादित जैविक बकरी खाद को तैयार कर बाज़ार में बेच रही हैं, जिससे प्रत्येक महिला को प्रति माह 4 से 5 हजार रुपये की अतिरिक्त आय हो रही है। बकरी खाद की गुणवत्ता और जैविक प्रकृति के कारण इसकी मांग पुणे जैसे बड़े शहरों में भी बनी हुई है।
आकांक्षा हाट में शानदार प्रदर्शन 
हाल ही में जिला पंचायत परिसर में आयोजित आकांक्षा हाट में समूह द्वारा लगाए गए स्टॉल में बकरी खाद को लोगों का जबरदस्त प्रतिसाद मिला। इससे महिलाओं का उत्साह और आत्मविश्वास और भी बढ़ा है।
प्रेरणास्रोत बनीं ग्रामीण महिलाएं 
श्रीमती गोमती ध्रुव और उनकी साथी महिलाओं ने यह सिद्ध कर दिखाया है कि यदि ग्रामीण महिलाएं संगठित होकर कार्य करें और शासन की योजनाओं का सही लाभ उठाएं, तो न केवल वे अपनी आजीविका को सशक्त बना सकती हैं, बल्कि अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बन सकती हैं। समूह की महिलाएं बिहान योजना और अन्य आजीविका उन्मुख सरकारी योजनाओं के लिए शासन का आभार व्यक्त करती हैं, जिन्होंने उन्हें यह मंच और अवसर प्रदान किया।
 

Read More

 
 panchayattantra24.-रायपुर। MP बृजमोहन अग्रवाल ने पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने X पोस्ट में कहा, ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवारजनों को संबल प्रदान करें। ॐ शांति! बता दें कि पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन हो गया है। उनका लंबे समय दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज चल रहा है, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। वह जम्मू-कश्मीर, गोवा और मेघालय जैसे राज्यों में गवर्नर के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके थे। छात्र राजनीति से करियर की शुरुआत करने वाले सत्यपाल मलिक समाजवादी विचारधारा से निकले नेता थे। एक सांसद से लेकर गवर्नर तक का सफर तय करने वाले सत्यपाल मलिक आखिरी कुछ सालों में भाजपा से जुड़े थे और कई राज्यों में गवर्नर के तौर पर सेवाएं दीं। हालांकि बीते कुछ सालों से वह सरकार के खिलाफ मुखर थे। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में अपने कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया था।
 

Read More

 panchayattantra24.-रायपुर/अमेरिका। यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका के बॉस्टन शहर में वैश्विक विधायी सम्मेलन का आयोजन 4 से 6 अगस्त तक किया जा रहा है। नेशनल कांफ्रेंस ऑफ स्टेट लेजिस्लेटिव इसका आयोजन कर रहा है। छत्तीसगढ़ विधानसभा के सदस्य और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत इस सम्मेलन में हिस्सा लेने बॉस्टन पहुंच गए है। बताया गया कि 24 राज्यों के 21 राजनैतिक दलों से संबंधित 130 विधायक इसमें शामिल हो रहे हैं। इस संख्या में एमएलसी को भी नामित किया गया है।
 एनसीएसएल का काम वैश्विक स्तर पर विधायकों के सहयोग को बढ़ाने के लिए पहल करने का है। इसमें भारत के विभिन्न क्षेत्रों के विधायकों की भागीदारी मौजूदा सम्मेलन में हो रही है। छत्तीसगढ़ से डॉ. चरणदास महंत के साथ पूर्व मंत्री व विधायक अनिला भेडिय़ा व विधायक संदीप साहू सहभागी बने है। उन्होंने इसे वैश्विक सुशासन की अच्छी परंपरा से सीखने और जनता की सेवा में लगाने का उदाहरण बताया। खबर के अनुसार विधायकों का समूह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल डेमोक्रेसी, साइबर सिक्युरिटी, वोटर कांफिडेंस और पॉलिसी इनोवेशन जैसे विषयों पर चर्चा में हिस्सा लेगा। अमेरिकी विधायी प्रणाली के बारे में जानकारी और अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं के साथ बातचीत भी इसका एक हिस्सा है। अमेरिका के बॉस्टन मसकट में यह आयोजन हो रहा है। प्रथम दिवस कांफ्रेंस के संयोजक और एनसीएसएल के संस्थापक डॉ. राहुल वी कराड ने अपनी बात रखी। एक सत्र के बाद सदस्यगण बॉस्टन कन्वेंशन एंड एक्जीबीसन सेंटर पहुंचे। यहां पर समिट का पंजीयन किया गया। इसके पश्चात साधारण सभा हुई और तत्पश्चात सदस्यों ने मसकट के स्टेट हाऊस का भ्रमण किया। बताया गया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों के विधायकों ने हावर्ड यूनिवर्सिटी का अवलोकन किया। उन्होंने टीडी गार्डन में एक समारोह में हिस्सा लिया और न्यूटन स्थित अपने बेस कैम्प में उपस्थिति दर्ज कराई।
 

Read More

 

panchayattantra24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने राज्य के सभी नागरिकों से हर घर तिरंगा कार्यक्रम में उत्साह से भाग लेने की अपील की है। उन्होंने देश व प्रदेश के नागरिकों से आग्रह किया है कि अपने घरों में तिरंगा फहराएं और स्वतंत्रता दिवस को सम्मान व गर्व के साथ मनाएं।
देश एवं प्रदेश में 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग‘‘ थीम पर आधारित यह कार्यक्रम तीन चरणों में संपन्न होगा। प्रथम चरण 02 से 08 अगस्त, द्वितीय चरण 09 से 12 अगस्त, और तृतीय चरण 13 से 15 अगस्त 2025 तक किया जा रहा है। राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल झण्डा फहराने की परंपरा नहीं है बल्कि हमारी राष्ट्र भक्ति, एकता और गौरव का प्रतीक है। तिरंगे के साथ हमारा जुड़ाव, हमारे संविधान, संप्रभुता और गौरवशाली विरासत के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों को भी याद करते हुए उनसे प्रेरणा लें और राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
 

Read More

 

panchayattantra24.-दुर्ग। CM साय सपरिवार भिलाई पहुंचे और पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा का श्रवण किया। उन्होंने X पोस्ट में बताया, आज सपरिवार भिलाई के जयंती स्टेडियम में विश्वविख्यात शिव कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी की शिव महापुराण कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त हुआ। ये सिर्फ़ कथा नहीं थी, ये भगवान शिव से संवाद था, आत्मा की शांति और विश्वास का संगम था। शिव भक्ति और सनातन संस्कृति की दिव्य अनुभूति से मन भाव-विभोर हो गया। इस अवसर पर पंडित प्रदीप मिश्रा जी से आशीर्वाद लिया और समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि की कामना की।
 

Read More

 

 

panchayattantra24.-रायपुर. छत्तीसगढ़ में भाजपा 79 वे स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मोर तिरंगा मोर अभिमान नाम से तिरंगा अभियान चलाएगी. इसे लेकर रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यलय (कुशाभाऊ ठाकरे परिसर) में महत्वपूर्ण बैठक की गई, जिसमें अभियान की रणनीति और तैयारियों पर चर्चा हुई. 
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से जोड़ते हुए अभियान को चलाया जाएगा. वहीं इस बार 60 लाख घरों में तिरंगा लहराने का लक्ष्य तय किया गया है. बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय और प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहे. 
तिरंगा अभियान के संयोजक नीलू शर्मा ने बताया कि इस बार भाजपा का लक्ष्य है कि प्रदेश के 60 लाख घरों में तिरंगा फहराया जाए। यह अभियान ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से प्रेरित होकर आगे बढ़ाया जाएगा. खास बात यह है कि बच्चों के हाथों घरों में तिरंगा फहरवाया जाएगा, ताकि उनमें देशभक्ति की भावना कम उम्र में विकसित हो.
 

Read More