रायपुर । शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को जानवरों की तरह आटो रिक्शा में बैठाने के कारण हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है। शुक्रवार को ट्रैफिक पुलिस ने जांच अभियान चलाकर स्कूलों में संचालित आटो रिक्शा में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने वाले 52 आटो रिक्शा की धरपकड़ की। सभी चालकों से जुर्माना वसूला गया। अफसरों ने स्कूल संचालक एवं प्राचार्यों की बैठक लेकर बस, मिनीडोर, आटो रिक्शा में क्षमता से अधिक बच्चों को न बैठाने के साथ सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन कराने को कहा।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
