
रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता सत्यनारायण शर्मा के समर्थक युवा कांग्रेस रायपुर ग्रामीण विधानसभा उपाध्यक्ष सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही चोरी की बाइक खरीदने वाले एक लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन बाइक भी बरामद किया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों के खिलाफ माना थाने में पुलिसकर्मी से मारपीट करने के खिलाफ मामला दर्ज है।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को सरस्वती नगर थाना पुलिस ने युवा कांग्रेस रायपुर ग्रामीण विधानसभा उपाध्यक्ष आस मोहम्मद और पुखराज जोशी को बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आस मोहम्मद के पास से चोरी की तीन बाइक भी बरामद की है। पुलिस ने चोरी की बाइक खरीदने वाले रोहित शर्मा को गिरफ्तार किया है।
