
बिलासपुर । बिलासपुर बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है. पुलिस ने चोरी की 13 बाइक जब्त कर लिया है. मामले में 10 आरोपियों की गिरफ़्तारी हुई है. मुख्य आरोपी हीरादास सोनवानी ने 9 बाइक बेच चुका था. डॉयल 112 की मदद से सिरगिट्टी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है. शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में गिरोह के मास्टर माइंड हीरादास सोनवानी ने बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है. शहर एडिशनल एसपी ओपी शर्मा व सिरगिट्टी थाना प्रभारी शांत कुमार साहू ने मामले का खुलासा किया ।
