पेंड्रा। मरवाही के कॉपरेटिव बैंक में खाताधारक के पैसे अचानक गायब हो गए और शिकायत की तो बैंककर्मियों ने पैसे वापस डाल दिए। जिस पर खाताधारक ने गड़बड़ी का आरोप लगाया है। दरअसल मरवाही के कॉपरेटिव बैंक में खाताधारक रामवती शर्मा के मोबाइल पर पैसे कटने का मैसेज आया, जिसके बाद उन्होने बैंक में संपर्क किया। जहां बैंक अधिकारी ने बताया कि खाते का एटीएम किसी और को जारी कर दिया गया, इसलिये पैसे कटे।
शिकायत की बात कहने पर बैंक कर्मचारियों ने पैसे खाते में वापस जमा करवा दिए और शिकायतकर्ता का एटीएम निरस्त कर दिया। अब शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि बैंक अधिकारियों ने ही पैसा निकाल लिया और जब शिकायत की बात की, तो फिर से रकम जमा करा दिया गया, मोबाइल पर मैसेज नहीं आया होता, तो पता भी नहीं चलता। पीड़िता ने मामले की शिकायत एसपी जीपीएम से की है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.