
पंचायत तंत्र – रायपुर । देश भर में जब कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे है. ऐसे समय में छत्तीसगढ़ में कोरोना के केस कम हो रहे हैं. कोरोना संकट के बीच एम्स रायपुर से आज एक और मरीज को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है. स्वास्थ्य होने वाला युवक रायपुर के कुकुरबेड़ा का रहने वाला है. उसे अगले 14 दिनों तक होम आइसोलेशन पर रहना होगा. प्रदेश में अभी एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 5 हो गई है. सभी मरीजों की हालत स्थिर हैं ।
