Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

छत्तीसगढ़ विधानसभा शीतकालीन सत्र : दूसरे दिन अनुपूरक बजट और प्रश्नकाल पर टिकी निगाहें

December 15, 2025

सरगुजा के खलीबा जंगल में युवती का शव पेड़ से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस

December 14, 2025

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में ऐतिहासिक उपलब्धि: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कॉफी टेबल बुक का किया अनावरण

December 14, 2025
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, December 15
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » भाजपा का संकल्प समृद्ध और स्वाभिमानी भारत – डॉ. रमन सिंह
रायपुर

भाजपा का संकल्प समृद्ध और स्वाभिमानी भारत – डॉ. रमन सिंह

adminBy adminApril 21, 2019No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने लोकसभा चुनाव में सर्वत्र भाजपा के पक्ष में वातावरण को उत्साहजनक बताया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में जनमत भाजपा के पक्ष में है और भाजपा प्रदेश की सभी सीटों पर जीत हासिल कर रही है। 

डॉ. रमन सिंह ने केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा-राजग सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार ने देश के सभी वर्गों के उत्थान की चिंता की। देशभर के गरीब लोगों के महंगे इलाज के लिए आयुष्मान योजना को क्रांतिकारी बताते हुए उन्होंने कहा कि केन्द्र में पुन: सरकार बनाने के बाद श्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा-राजग सरकार ने एक ओर जहां कृषि क्षेत्र में कल्याणकारी कार्यक्रम तय किये हैं, वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय व्यापार आयोग का गठन करके व्यापारियों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। छोटे दुकानदारों के लिए भाजपा ने पेंशन योजना लागू का संकल्प भी लिया है। किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को सलाना 06 हजार रुपए की आर्थिक मदद देने के अलावा छोटे किसानों को मासिक पेंशन देने का संकल्प भी व्यक्त किया गया है। एक लाख रुपए तक का ऋण पांच वर्षों तक के लिए शून्य ब्याज दर पर देने के साथ ही सरकार ने कृषि क्षेत्र में एक सौ लाख करोड़ रुपए के निवेश का वादा भी किया है। 
डॉ. सिंह ने कहा कि भारत को 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनाना भाजपा का संकल्प है जिससे रोजगार के अवसर तो बढ़ेंगे ही, भारतीय अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी। इसी तरह देश में शिक्षा व्यवस्था को विश्वस्तरीय दर्जा दिलाकर भारत को नई पहचान दी जाएगी। पांच लाख रुपए तक आयकर में छूट देकर और सवर्ण आरक्षण का प्रावधान करके केन्द्र की राजग सरकार ने ऐतिहासिक पहल करके मध्यमवर्गीय व गरीब परिवारों को राहत पहुंचाई है। डॉ. सिंह ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता व सम्प्रभुता की सुरक्षा को भाजपा का संकल्प बताते हुए कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार के कार्यकाल में वैश्विक आतंकवाद के समूल नाश की दिशा में हुए कार्यों को गर्व का विषय बताया और कहा कि केन्द्र सरकार की दृढ़ राजनीतिक इच्छा शक्ति के चलते विश्व पटल पर नए भारत का उदय हुआ है और भारत एक शक्तिशाली, समृद्ध व स्वाभिमानी राष्ट्र के रूप में पहचान बनाने में कामयाब रहा।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
admin
  • Website

Related Posts

छत्तीसगढ़ विधानसभा शीतकालीन सत्र : दूसरे दिन अनुपूरक बजट और प्रश्नकाल पर टिकी निगाहें

December 15, 2025

मुख्यमंत्री साय से शासकीय आदर्श पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

December 14, 2025

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऊर्जावान छत्तीसगढ़ कॉफी टेबल बुक का किया विमोचन

December 14, 2025
Advertisement
× Popup Image

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ विधानसभा शीतकालीन सत्र : दूसरे दिन अनुपूरक बजट और प्रश्नकाल पर टिकी निगाहें
  • सरगुजा के खलीबा जंगल में युवती का शव पेड़ से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस
  • प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में ऐतिहासिक उपलब्धि: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कॉफी टेबल बुक का किया अनावरण
  • मुख्यमंत्री साय से शासकीय आदर्श पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऊर्जावान छत्तीसगढ़ कॉफी टेबल बुक का किया विमोचन

Recent Comments

No comments to show.

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 9329228972

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

संपादक : व्यास पाठक
पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

© 2025 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.