
रायपुर/कुम्हारी । नगरीय निकाय चुनाव भले ही सिर पर हो, लेकिन मंडल अध्यक्ष पद को लेकर हाल ही में हुए चुनाव का रोष अभी भी भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं में मन में है. यही रोष कुम्हारी में आयोजित भाजपा मंडल की बैठक में जोर से फूटा। पिछले दिनों हुए मंडल अध्यक्ष के चुनाव को भाजपा का एक ध?ा मानने से इनकार कर रहा है. आरोप है वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर बिना कार्यकर्ताओं की जानकारी के आपस में ही तय कर मंडल अध्यक्ष का चुनाव कर लिया गया, जिसका कार्यकर्ता पुरजोर विरोध कर रहे थे। कुम्हारी में हुई बैठक में बोलने के लिए जैसे ही पूर्व विधायक और जिलाध्यक्ष सांवलाराम डाहरे ख?े हुए कार्यकर्ताओं ने हल्ला कर उन्हें बोलने ही नहीं दिया. आखिर में बैठक बिना किसी निर्णय के समाप्त करना पड़ा. इस बीच कार्यकर्ता लगातार नारेबाजी कर विरोध जताते रहे। पिछले दिनों इस चुनाव को सांसद विजय बघेल, पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय और वैशालीनगर विधायक विद्यारतन भसीन ने फर्जी चुनाव कहकर इस बात को ऊपर ले जाने की बात कही थी. और अब कुम्हारी मंडल के चुनाव में फिर से कार्यकर्ताओं का गुस्सा सामने आ गया है. ऐसे में देखना होगा कि कार्यकर्ताओं का गुस्सा नगरीय निकाय चुनाव में क्या रंग दिखाता है ।
महर्षि वाल्मीकि वार्ड को 3 करोड़
के विकास कार्यों की सौगात
अवंती विहार के आनंद निकेतन में आज रविवार को 3 करोड़ रुपये से विकास कार्य के लिए भूमि पूजन किया गया। साथ ही अवन्ति विहार स्थित स्कूल गार्डन का उपस्थित अतिथियों ने लोकार्पण किया। महर्षि वाल्मीकि वार्ड क्रमांक 32 के वासियों के लिए विधायक निधि द्वारा 3 करोड़ रुपए की लागत से व्यायाम शाला, सड़क, नाली, गार्डन, तालाब शौंदर्यकरण आदि विकास कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर विधायक सत्यनारायण शर्मा, उत्तर विधायक कुलदीप जुनेजा, महापौर प्रमोद दुबे, सत्तु सिंह, नितिन भंसाली, अमरजीत सिंह चावला सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।
