Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक के माध्यम से मोबाइल एवं कंप्यूटर से आसानी से जमा कर सकेंगे डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र

November 7, 2026

मुख्यमंत्री के आत्मीय पत्र से बढ़ा हौसला, बेटियों को शिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प हुआ और मजबूत

November 7, 2026

मिठाई, मावा, पनीर एवं अन्य खाद्य पदार्थों के लिए गए नमूने, विभिन्न प्रतिष्ठानों का किया गया निरीक्षण

November 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, November 7
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी से सड़ चुके ऊर्जा विभाग – अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी
रायपुर

भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी से सड़ चुके ऊर्जा विभाग – अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी

adminBy adminJune 7, 2019No Comments6 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

 
रायपुर । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी के बयान पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री और संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाने के लिये भाजपा द्वारा लगातार झूठ का सहारा लिया जा रहा है। कन्यादान योजना और बिजली को लेकर भाजपा का यह झूठ लगातार उजागर हो रहा है। रमन सिंह सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी से सड़ चुके ऊर्जा विभाग की रमन सरकार को सुधारने की कांग्रेस सरकार में प्रभावी पहल हो रही है। प्रदेश में बिजली की कटौती बिल्कुल नहीं है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष लोड लगभग 20 प्रतिशत बढ़ा है जिसकी पूर्ति शत-प्रतिशत की जा रही है। रेगुलर मेन्टेनेन्स के लिये लाइन बंद होने की भाजपा का पावरकट का गलत नाम देकर प्रचार कर रही है। लोड बढ़ने के साथ ही सिस्टम उन्नयन का कार्य भाजपा सरकार में समय पर न होने के कारण ट्रिपींग बढ़ी, ट्रांसफारमर व कन्डक्टर्स में ख़राबियाँ आईं। तत्काल सुधार कार्य किये जा रहे हैं। बीस अप्रेल के बाद लगातार सूचना प्रकाशित कर लाईन व सिस्टम उन्नयन का कार्य किया जा रहा है। हर वर्ष के पहले प्री-मानसून मेंटेंनेस किया ही जाता है। आँधी तूफ़ान व बरसात के कारण बिजली सप्लाई प्रभावित होती है जिसे कटौती कह कर भाजपा गलत बयानी कर रही है।
विक्रम उसेंडी द्वारा अपनी छवि के विपरीत सिर्फ तत्कालिक राजनैतिक फायदे के लिये गलतबयानी और तथ्यों को तोड़ने मरोड़ने की राजनीति पर कड़ा प्रहार करते हुये प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री और संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि प्रदेश की जनता भाजपा के इस दांव को जान भी रही है, समझ भी रही है। भाजपा लगातार दुष्प्रचार कर झूठ को सियासी मुद्दा बनाना चाहती है जबकि उनके कार्यकाल में किये गये निम्न स्तरीय कार्यों व नये कनेक्शन संख्या के अनुरूप सिस्टम उन्नयन न करने के कारण ही विपरीत स्थितियाँ निर्मित हुई। कांग्रेस सरकार में जिस तीव्र गति से सुधार कार्य हो रहे हैं और गुणवत्ताविहीन ट्रांसफार्मरों और दीगर विद्युत उपकरणों को बदला जा रहा है, उससे यह निश्चित है कि 15 जून तक सभी महत्वपूर्ण मेन्टेनेन्स कार्य कर लिये जायेंगें।
भाजपा की भ्रम फैलाने की साजिशे बेनकाब- कांग्रेस
शासन की कन्यादान योजना को लेकर भाजपा लगातार भ्रम फैलाने की साजिशों का खुलासा करते हुये प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि 15 वर्षो से चल रही भाजपा की रमन सिंह सरकार के दो विभाग श्रम विभाग और महिला बाल विकास विभाग एक जैसी योजना गरीब कन्याओं की शादी कराने की चला रहे थे। इसी घोटाले को कारित करने में पूर्व की रमन सरकार द्वारा निर्धन कन्या के माता-पिता को अंधेरे में रखकर दोनों कन्यादान योजना आवेदन कर अधिकारियों से सांठ-गांठ कर योजना का पैसा निकलवा कर भ्रष्टाचार किया गया। पूर्व रमन सरकार के द्वारा चलायी जा रही कन्यादान योजना में भारी अनियमितताएं भारी गड़बड़ियां पायी गयी है। एक ही व्यक्ति के नाम से दोनों योजनाओं का पैसा निकाला गया ऐसे हितग्राहियों की संख्या हजारों में है। कांग्रेस की सरकार ने पूर्व की सरकार के दौरान हुई आर्थिक गड़बड़ियों को रोकने के लिये दोनों योजनाओं को एक बनाकर योजना की राशि को 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार किया है, जिसका लाभ कन्यादान योजना में हितग्राहियों को सीधे मिलेगा। पूर्व की रमन सरकार के एक ही काम के लिये दो योजना चलाकर भ्रष्टाचार करने में महारत हासिल थी। कन्या विवाह के लिये दो प्रकार की योजना चलाना भाजपा सरकार में चल रही दोहरी नीति को उजागर करता है। कांग्रेस की सरकार में बेटी के कन्यादान की योजना में एक रूपता लायी गयी है। बेटी के विवाह के दौरान पिता को दफ्तरों के चक्कर काटने ना पड़े, एक योजना हो, मजबूत योजना हो, एक आवेदन पर कन्या विवाह का लाभ मिले। यही वजह है पूर्व से चली आ रही त्रुटिपूर्ण विवाह योजना के स्थान पर कांग्रेस सरकार ने एक योजना में बेटियों के हाथ पीले करने और कन्यादान देने का निर्णय लिया है। एक ही उद्देश्य के लिये दो विभागों की एक जैसी योजनायें का युक्तियुक्तकरण किया गया है। अब श्रमिकों की बेटियों का भी विवाह महिला बाल विकास विभाग ही करायेगा और कन्यादान की बढ़ी हुयी राशि 25000 भी दी जायेगी। श्रम विभाग इन पैसों से मजदूरों व गरीब परिवारों की भलाई के लिये नई योजना शुरू करेगा। श्रमिक परिवारों की बेटियों के विवाह में कन्यादान की राशि अब बढ़कर 25000 रू. मिलेगी और महिला बाल विकास विभाग से मिलेगी। श्रमिकों की बेटियों के विवाह में कन्यादान की राशि देना बंद नहीं किया गया है, जैसा कि भाजपा प्रचार कर रही है। श्रमिकों की बेटियों के विवाह में भी राशि बढ़कर 25000 रू. की गयी है।
प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि रमन सरकार में जन कल्याणकारी योजनाओं पर भारी अनियमितता और गंभीर गड़बड़ियां पाई गई है। जनकल्याणकारी योजनाएं जनता के हित के बजाय भाजपा के नेताओं मंत्रियों के कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार की योजना बन गई थी। असंगठित कर्मकार विवाह योजना एवं मुख्यमंत्री कन्यादान योजना संचालित थी। सामूहिक विवाह योजना का पूरा ख़र्च राज्य शासन वहन करती है। बहुत से हितग्राही दोनो योजना का लाभ लेने के लिए 2 जगह आवेदन करते थे, जिसके कारण योजना का चयन करने में ग़लतियां हो जाती थी।
प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नेतृत्व वाली सरकार पूर्व से चले आ रहे जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा कर रही है। जन कल्याणकारी योजनाओं को पारदर्शी और जन उपयोगी बनाया रही है, ताकि उसका लाभ जनता को आसानी से मिले और हितग्राहियों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे बेरोकटोक पहुंच सके। किसी भी जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद नहीं किया गया है। कांग्रेस सरकार के जनहितैषी निर्णयों का राज्य के कोने-कोने में प्रशंसा हो रही है। जन-जन को सरकार के निर्णयों से लाभ हो रहा है। ऐसे में विधानसभा चुनाव में जनता के द्वारा नकारे गये भाजपा के नेता अपनी राजनीतिक रोटी सेकने आम जन के लाभकारी योजनाओं का एक प्रकार से विरोध कर अपनी जनविरोधी ओछी मानसिकता को परिलक्षित कर रही है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
admin
  • Website

Related Posts

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पंचायती राज संगठन के 28 जिला अध्यक्ष नियुक्त

November 7, 2026

छत्तीसगढ़ में कोचिंग सेंटरों के संचालन के लिए बनेगा नया कानून, विद्यार्थियों की सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य को मिलेगी प्राथमिकता

November 7, 2026

बेटे की पहल से बुजुर्ग पिता को मिली लंबित सामाजिक पेंशन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘विष्णु की पाती’ भेजकर परिवार को दिया स्नेह संदेश

November 7, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक के माध्यम से मोबाइल एवं कंप्यूटर से आसानी से जमा कर सकेंगे डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र
  • मुख्यमंत्री के आत्मीय पत्र से बढ़ा हौसला, बेटियों को शिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प हुआ और मजबूत
  • मिठाई, मावा, पनीर एवं अन्य खाद्य पदार्थों के लिए गए नमूने, विभिन्न प्रतिष्ठानों का किया गया निरीक्षण
  • पीएम किसान सम्मान निधि से बदली नारायणपुर के नरेन्द्र कुमार की खेती की तस्वीर, खाद-बीज के लिए नहीं होना पड़ता परेशान
  • छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पंचायती राज संगठन के 28 जिला अध्यक्ष नियुक्त

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.