
रायपुर । जनता कांग्रेस (जे) छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कहा कि हमने पांच बड़े मुद्दों का जमकर विरोध किया. लेकिन बीजेपी और तत्कालीन रमन सरकार ने प्रदेश को लूटकर डकैत की भूमिका अदा की और अब कांग्रेस और भूपेश सरकार केवल डाकिया की भूमिका निभा रहे है. क्या छत्तीसगढ़ सीएमओ का पद डकैत और डाकिया तक ही सीमित रहेगा ।
अमित जोगी ने कहा कि पोलावरम बाँध निर्माण, नगरनार इस्पात संयंत्र के विनिवेश, नंदराज पर्वत में लोहा खदान खोलने, कनहर बाँध निर्माण, इंद्रावती-महानदी जल बँटवारा के विरोध में छत्तीसगढ़ सीएमओ, भूपेश बघेल और पीएमओ को पत्र लिखकर हमने एक क्रांतिकारी काम किया है ।
उन्होंने कहा कि इस सभी पांचों मामलों पर आध्रप्रदेश सीएम, एनएमडीसी, यूपी सरकार और सीएमओ ओडिशा के विरुद्ध अनुबंध तोड़ने के आधार पर ठोस क़ानूनी कार्रवाई करने का रास्ता छत्तीसगढ़ सरकार के लिए खुला है. लेकिन बीजेपी के दबाव में रमन सिंह औऱ कांग्रेस के दबाव में भूपेश बघेल ने ऐसा कुछ भी नहीं किया. किसी के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं किया ।
