
पंचायत तंत्र – रायपुर। रविवार की सुबह पूर्व कृषि मंत्री और दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने आमजनता के लिए एक वीडियो शेयर किया है जिसमे वे खुद कोरोना के खिलाफ दिया -मोमबत्ती जलाने की अपील कर रहे है। उन्होंने कहा आज कोरोना के संकट से हमारा देश जूझ रहा है चारो ओर एक अनिश्चिता का माहौल बना हुआ है हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हर वो जतन कर रहे है जिससे इस संकट से देश को निकाला जा सकता है वही जनता में एकजुटता के साथ एक भरोसे का वातावरण बना रहे और इस आपदा से मिलकर मुकाबला कर सकें ऐसा विश्वास जगाना है। बीते दिनों उन्होंने घंटी शंख बजाकर कोरोना वायरस के प्रति आभार जताने का आग्रह राष्ट्र से किया था जिसे स्वीकारते हुए पूरा देश चौखट पर ताली-थाली पिटते नजर आया था। इसी प्रयास में पीएम मोदी ने आज 130 करोड़ देशवासियो की महाशक्ति के जागरण हेतु रात्रि नौ बजे 9 मिनट तक घर की पूरी लाइट बंद कर के अपने दरवाजे या बालकनी में दिये-मोमबत्ती या मोबाइल फ्लैश लाइट जलाने का निवेदन करते हुए कहा है कि हम सब को मिलकर कोरोना संकट के अंधकार को चुनौती देनी है उसे प्रकाश की ताकत का परिचय कराना है। इस कठिन दौर में देश का कोई नागरिक खुद को अकेला महसूस न करे वे माने सवा सौ करोड़ भारतवासी उनका हाथ थामे खड़े है। आइए प्रकाश की महाशक्ति के साथ हम भारतीयों की एकता व विपदाओं से लडऩे कि दृढ़ इच्छा शक्ति का दुनिया को एहसास करायें।
