Browsing: छत्तीसगढ़

 

 

 

 

सुकमा । सुकमा पुलिस ने तीन नक्सलियों के सरेंडर करने का दावा किया है. पुलिस ने सभी नक्सलियों को स्थायी वारंटी बताया है. पुलिस ने सभी नक्सलियों पर कई संगीन वारदातों में शामिल होने का आरोप लगाया है।  एएसपी सिदार्थ तिवारी के सामने इन नक्सलियों ने सरेंडर किया है. आत्मसमर्पण किए सभी नक्सलियों को शासन की योजनाओं का लाभ देने की बात पुलिस कर रही है । पुलिस ने आत्मसमर्पण किए नक्सलियों का नाम जनमिलिशिया सदस्य वेट्टी भीमा, मड़कम सुक्का और डीएकेएमएस सदस्य मड़कम हुंगा बताया है. पुलिस के मुताबिक सभी नक्सली छिंदगढ़ इलाके में सक्रिय थे. पुलिस ने सरेंडर किए नक्सलियों पर कई वारदातों में शामिल होने का भी आरोप लगाया है।

 

 

 

मुंगेली ।  फेसबुक में बिजली को लेकर अभद्र पोस्ट करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ।
 युवक ने फेसबुक में बिजली के मुद्दा को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ऊपर निशाना साधते हुए अभद्र पोस्ट किया है।  कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने युवक के पोस्ट पर आपत्ति दर्ज कराई. जिसके बाद लोरमी थाना पुलिस ने कांग्रेसियों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया. आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । युवक से पूछताछ की जा रही है. लोरमी थाना पुलिस मामले की विस्तृत तस्दीक में जुट चुकी है।

 

सूरजपुर । सूरजपुर जिले के भाजपा के वरिष्ठ नेता की जमीन विवाद पर पति-पत्नी ने डंडे से पिटाई कर दी। भाजपा नेता द्वारा जमीन का सीमांकन कराने के बाद समतलीकरण कराया जा रहा था। इसी दौरान वहां पति-पत्नी पहुंच गए। फिर उनके बीच विवाद होने लगा। विवाद बढऩे पर पति-पत्नी ने वारदात को अंजाम दिया। भाजपा नेता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि सूरजपुर जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता बनारसी जायसवाल का ग्राम सलका में जमीन है।
उक्त भूमि का कुछ दिन पहले सीमांकन कराया था। इसके बाद वे मौके पर उपस्थित होकर जमीन का समतलीकरण करा रहे थे। इस बीच गांव का हीरालाल व उसकी पत्नी मौके पर पहुंचे और उक्त भूमि को अपना बता कर उनके साथ विवाद करने लगे। जब विवाद बढ़ गया तो पति-पत्नी ने हाथ में रखे डंडे से उनकी पिटाई कर दी। इसके बाद मामले की रिपोर्ट भाजपा नेता ने थाने में दर्ज कराई। भाजपा नेता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी दम्पति के विरूद्ध धारा 294, 506, 323 व 34 का अपराध दर्ज किया है।

 

 

 

 दंतेवाड़ा. नेशनल हाईवे 63 में एक बड़ा हादसा हो गया है। जिसमें एक बाइक सवार की मौत हो गई है। और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि, तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से ये हादसा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार मोहम्मद आफ्ताफ़ किरंदुल के 4 नंबर रिंग रोड का निवासी है । व नेराजुल हसन दोनों बाइक से गीदम से बीजापुर की ओर बाइक क्रमांक सीजी 17 के सी 4442 से जा रहे थे उसी समय दूसरी तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया। बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है दंतेवाड़ा जिला अस्पताल के बाद विशाखापट्नम रेफर दूसरे युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे दंतेवाड़ा के जिला अस्पताल में ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे विशाखापट्नम रेफर कर दिया गया है।

जगदलपुर । लोहंडीगुड़ा क्षेत्र के बहारगुड़ा पारा में 4 माह के दूध मुंहे बच्चे को अगवा करने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने बच्चे को अगवा कर फरार हो गया. जिसके बाद पुलिस क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी है. पुलिस आरोपी और बच्चे की तलाश कर रही है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बहारगुड़ा पारा में शनिवार दोपहर जब बच्चे की मां लक्ष्मी अपने 4 माह के बच्चे के साथ सोई थी और उसका दादा खेत में काम कर रहा था. इस दौरान किसी अंजान व्यक्ति ने घर में घुसकर सोए हुए 4 माह के दूध मुंहे बच्चे सुजीत को अगवा कर लिया ।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया है. आसपास के लोगों ने इसकी सूचना लोहंडीगुड़ा पुलिस को दी. जिसके बाद मामला पंजीबद्ध कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है. फिलहाल पुलिस स्केचर के माध्यम से आरोपी की पहचान करने में लगी हुई है।

 

दंतेवाड़ा । जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एचएल ठाकुर रायपुर-जगदलपुर मार्ग में सड़क हादसे का शिकार हो गए। उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे चालक व अधिकारी घायल हो गए है। घटना कोंडागांव के पास दूधगांव की बताई जा रही है। शासकीय गाड़ी सीजी 02 6722 से सीएचएमओ एचएल ठाकुर अपने ड्राइवर के साथ वाहन पर सवार थे। इसी दौरान वाहन चालक वाहन में से नियंत्रण खो बैठा और यह हादसा हुआ। हादसे में वाहन का सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया तो वही वाहन चालक धु्रव के पैर फैक्चर हो गए। दुघर्टना में सीएचएमओ को भी चोटें आई है फिलहाल गंभीर चोट नहीं होने की वजह से वे खतरे से बाहर है ।

कवर्धा । तेंदुए की खाल की तस्करी कर बेचने की फिराक में घूम रहे तीन युवक पुलिस की गिऱफ्त में पहुंच गए हैं. मामला कवर्धा जिले के ग्राम टेलीटोला का है. मिली जानकारी के मुताबिक तीनों तस्कर तेंदुए की खाल को 10 लाख रुपए में बेचने के फिराक में घूम रहे थे. मुखबिर की सूचना पर लोहारा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खाल के साथ गिऱफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपी कबीरधाम जिले के रेंगाखर थाना के रहने वाले है ।

कवर्धा । जिले में एक आरक्षक पर नाबालिग लड़की से बलात्कार का आरोप लगा है. पीड़ित लड़की ने इस मामले की शिकायत थाने में की है. शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी आरक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. सूत्र बतातें है कि मामला दर्ज होने से पहले ही आरोपी आरक्षक फरार हो गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. फरार आरोपी के तलाशी की भी बात पुलिस कह रही है।
घटना कोतवलाली इलाके की बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि आरोपी आरक्षक का नाम अमित गौतम है और कोतवाली थाने में ही ये आरक्षक पदस्थ था. बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की के पिता भी पुलिस लाइन में पदस्थ है. नाबालिग लड़की और आरोपी आरक्षक में प्रेम प्रसंग था. दोनों एक ही इलाके में रहते भी थे. लेकिन कुछ बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया. वहीं शुक्रवार शाम नाबालिग लड़की ने कोतवाली थाने में आरक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कराया. आरक्षक पर अनाचार करने का आरोप लगाया गया है. सूत्रों के मुताबिक आरक्षक पहले से ही शादीशुदा है. मामला दर्ज होने के करीब 15 घंटे पहले से ही वो फरार हो गया है. इस पूरे मामले में डीएसपी जीएस कामडे ने कहा है कि नाबालिग लड़की ने एक आरक्षक के खिलाफ शिकायत की है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान(सिम्स) अस्पताल में आज सुबह कुछ देर के लिए उस समय हड़कंप मच गया जब अस्पताल के 2nd फ्लोर में अचानक स्पार्किंग होने लगी। अहतियात के तौर पर कुछ देर के लिए पूरे अस्पताल की बिजली बंद कर दी गई जिसकी वजह से मरीजों को भी गर्मी में हलाकान होना पड़ा। घटना की पुष्टि करते हुए सिम्स पीआरओ डॉ. आरती पाण्डेय ने बताया अस्पताल में स्पार्किंग के कारण 5 मिनट तक चिंगारी निकली थी जिसे बिजली कर्मचारियों द्वारा ठीक कर दिया गया है। सभी मरीज सुरक्षित हैं अहतियात के तौर पर कुछ समय के लिए बिजली सप्लाई बंद कर दी गई थी।
 बता दें इसके पहले 22 जनवरी को भी रेडियोलॉजी विभाग के इलेक्ट्रॉनिक रूम में अचानक आग लग गई थी। कुछ तारों में अचानक शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी और काला धुंआ नियो-नेटल केयर युनिट (गहन नवजात चिकित्‍सा ईकाई) में पहुंच गया जहां 22 शिशु भर्ती थे। जिन्हें सिम्स के कर्मचारियों ने कांच तोड़कर बाहर निकाला था। नवजात शिशुओं को बाहर निकालने के बाद जिला अस्पताल तथा प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। लेकिन पहले से ही गंभीर इन बच्चों में से 5 शिशुओं ने दम तोड़ दिया था। इसके बाद सिम्स प्रबंधन ने बिजली व्यवस्था सही कराने को लेकर बड़ी-बड़ी बातें की थीं, लेकिन लगभग 4 माह बाद भी सिम्स की बिजली व्यवस्था सही नहीं की जा सकी है।

 
 
 
 
 
 
 
पत्थलगांव– बागबहार थाना क्षेत्र के कुकूरभुका गांव में रहने वाले पति-पत्नी की लाश समीप के जंगल में मिली है. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है ।  
मिली जानकारी के मुताबिक कुलतिला बाई आज सुबह जंगल बकरी चराने गई थी. साथ में उसका पति साधुराम चौहान भी गया था. अचानक खबर आई की दोनों की लाश जंगल में पड़ी है. पत्नी के सिर पर गंभीर चोट के निशान है ।  
वहीं साधुराम की लाश पेड़ पर लटकी मिली. मामला बेहद गंभीर लग रहा है. सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम जांच शुरू कर दी है. बताया जाता है कि पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था. पुलिस इस मामले को घरेलू विवाद से भी जोड़कर देख रही है. बहरहाल जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी ।