Browsing: छत्तीसगढ़

कोंडागांव ।  लोकसभा चुनाव 2019 के रण में नेताओं की जुवानी जंग शुरू हो चुकी है. कोण्डागांव में भी इसका असर दिखने लगा है.न्याय यात्रा के दौरान आज तीसरे दिन कांग्रेस भवन कोण्डागांव में प्रेस कान्फ्रेस का आयोजन किया गया.जिसमें जिले के सभी दिग्गज नेता मौजूद रहे. इस मौके पर कांग्रेसी नेताओं ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. केन्द्र सरकारी की नाकामियों पर नेताओं ने जमकर हमला बोला ।
विधायक मोहन मरकाम ने कहा कि देश मे कांग्रेस सरकार बनती है तो हम देश के पांच करोड़ गरीब बी. पी. एल. परिवारों को 72000 हजार सालाना देने का वादा पूरा करेंगे. इससे पहले सीएम भूपेश बघेल कि सरकार ने किसानों के कर्ज माफी का ऐलान किया सो हमने सरकार गठन के तीन घंटे में ही अपना वादा निभाया.हमने जनता से जो वादे किए उसे पूरा किया ।
आज बेगुनाह आदिवासी भाई माओवादियों का दंस झेल रही है उनके साथ हमारी सरकार न्याय करेगी.प्रदेश अध्यक्ष एन. एस वाय. आकाश शर्मा ने कहा हम प्रदेश मे पूरी ग्यारह सीटों मे जीतेंगे. इसके लिए छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी पूरी तरह तैयार है ।

कुम्हारी  । कुम्हारी थाना क्षेत्र के गांव रामपुर (चोरहा) में एक नवजात शिशु की अधजली लाश मिली है.लाश लगभग 70 प्रतिशत जली हुई है.  शिशु की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. खेत मे नवजात बच्चे का शव दिखने पर लोगों ने इसकी तुरंत जानकारी पार्षद रेशम बंजारे को दी. जिसके बाद पार्षद ने इसकी सूचना स्थानीय थाना प्रभारी को दी. मौके पर पुलिस की टीम ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जा रहा है. नवजात के शव के पास से मिट्टीतेल की एक बोतल, पैरा और अधजले टायर के टुकड़े मिले हैं ।
घटना के मुताबिक रामपुर (चोरहा) गांव के कुछ बच्चे खेलने के लिए गांव के खेत की ओर जा रहे थे तभी उन्हें खेत मे नवजात बच्चे का शव दिखाई दिया.  उन्होंने इसकी जानकारी पार्षद रेशम बंजारे को दी. देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई.फिलहाल इस नवजात शव को लेकर पुलिस पूरी तरह जांच में जुट चुकी है ।

कवर्धा । जिले में चिलचिलाती गर्मी बढ़ने के साथ ही पानी की किल्लत साफ दिखने लगी है.जिले के ग्रामीण क्षेत्र में सबसे ज्यादा पानी की समस्या दिखाई दे रही है ।
जिले के पंडरिया ब्लाक के बासाटोला, बिरहूलडीह, छीरपानी, छीन्दीडीह, घोघरा और बोडला ब्लाक के सरोदा दादर सहित दर्जनों गांवों में आज भी झिरिया का पानी ही एक मात्र सराहा बना हुआ है. लोग झिरिया का पानी पीने के लिए मजबूर हैं ।
शहर में जहां नगर पालिका से पानी सप्लाई के कारण समस्या बडी नजर नहीं आ रही है कवर्धा ब्लाक के ही इंदौरी, दुधिया, अगरी सहित दर्जनों गांव पानी की गंभीर समस्या शुरू हो चुकी हैं। पानी की समस्या को देखते हुए पीएचई विभाग में कंट्रोल रूम स्थापित किये गए है, लेकिन एक साथ दर्जनों गांवों में पानी की पूर्ति कर पाना संभव नहीं है. पानी जिलेवासियों के लिए सबसे बडी समस्या बना हुआ है. गर्मी के अभी तो पूरे दो महीने बाकी है ऐसे में आने वाले दिनों में यह समस्या और भी ज्यादा विकराल रूप ले सकती है ।
पानी के मामले में अब सत्ता दल जहां पंचायत स्तर पर टैंकर की व्यवस्था कर पानी आपूर्ति की बात कह रहा है तो वहीं जिला प्रशासन भी इस समस्या से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार रहने का दावा कर रहा है ।

जगदलपुर ।  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जगदलपुर पहुंचे हुए हैं. जगदलपुर एयरपोर्ट में में वे सिर्फ 5 मिनट के लिए रुकेंगे. एयरपोर्ट पर ही सांसद दिनेश कश्यप सहित 10 पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे ।
बता दें कि अमित शाह ओडिशा से दो चुनावी सभा को संबोधित कर दिल्ली लौट रहे हैं. दिल्ली लौटते समय में ही वे अभी जगदलपुर एयरपोर्ट पर 5 मिनट के लिए रुकेंगे. उसके बाद वे दिल्ली रवाना हो जाएंगे ।

अंबिकापुर । गांधी नगर थाना क्षेत्र से रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है. कलियुगी बेटे ने शराब पीने के लिए माँ की कान काटकर सोने की बाली छीन ली. शराबी बेटे ने सोने की बाली बेचकर शराब पी. माँ जब रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची तो एकबारगी पुलिस भी चौंक पड़े ।
माँ की रिपोर्ट पर बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है. जानकारी के अनुसार आरोपी बेटे ने शराब पीने अपनी माँ से पैसे की मांग की. पैसे देने से मना करने पर बेटे की नजर माँ की कान में लटके सोने की बाली पर पड़ी. माँ ने जब सोने की बाली देने से भी इनकार कर दी तो कलियुगी बेटे ने उग्र होकर माँ की कान ही काट दिए ।

मुंगेली ।  वेल्डिंग कराते समय स्कूल बस में भीषण आग लग गई. बस अध्ययन इंटरनेशनल स्कूल की बताई जा रही है. बस जलने की घटना रिहायशी इलाके में हुई है. गनीमत है कि कोई बड़ी घटना नहीं हुई ।
आगजनी की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. आग पर काबू पाने मशक्कत जारी है. कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़ाव चौक में ये घटना होने की जानकारी मिल रही है।

धमतरी । धमतरी में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। जिला पुलिस ने दो इनामी नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इन नक्सलियों पर 6 लाख का इनाम रखा गया है। चमेदा गांव के जंगल से इनकी गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए नक्सली का नाम सीतानदी एरिया कमांडर अजीत मोडियम और रामसू कुंजाम बताया जा रहा है। दोनों नक्सली करीब दर्जन भर से ज्यादा वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।
डीआरजी की टीम और खल्लारी थाना पुलिस की कार्रवाई में यह कामयाबी हाथ लगी है। जानकारी के मुताबिक सर्चिंग के दौरान पुलिस को यह कामयाबी मिली है। इसके साथ ही मौके से नक्सली सामान भी बरामद हुए है। पुलिस ने नक्सली बैनर पोस्टर, तीन टिफिन बम, एक भरमार बंदूक और दैनिक उपयोग के सामान को बरामद किया है।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने शनिवार को फेसबुक लाइव के माध्यम से प्रदेश की जनता से सीधा संवाद करते हुए लोकसभा चुनाव में भारत को सशक्त, समृद्ध, सुदृढ़ राष्ट्र बनाने लोकतंत्र की मजबूती के लिए आह्वान किया।
डॉ. सिंह से इस दौरान 1300 लोगों ने सवाल किए, जिनमें से वे कुछ के ही जवाब दे पाए। अपने शासनकाल की उपलब्धियों को गिनाने के साथ नई सरकार पर जमकर बरसे भी।
प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत अंतरिक्ष शक्ति के रूप में उभरने संबंधी चंदना नामक युवती के सवाल का जवाब देते हुए डॉ. रमन सिंह ने कहा, यह देश के लिए गर्व की बात है कि हम अंतरिक्ष में विश्व की चौथी शक्ति के रूप में उभरे हैं।
अपनी 15 साल की सरकार के बारे में शोभित नामक युवक द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में डॉ. रमन सिंह ने कहा कि वर्ष 2003 से 2018 तक छत्तीसगढ़ को देश के विकसित राज्यों की श्रेणी में खड़ा किया। उन्होंने कहा, हमने एक विजन के साथ 15 सालों तक जो काम किया, वह जमीन पर दिखता है।
उन्होंने कहा, नई सरकार के कामकाज पर टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी, लेकिन 100 दिन को पलट कर देखेंगे, तो जैसे पूत के पांव पालने में दिखने लगते हैं, वैसे ही इस सरकार का कामकाज दिख रहा है। इनके पास कोई नीति नहीं है, हर दिन तबादले पर तबादले किए जा रहे हैं। तबादला उद्योग चल रहा है। सरकार विकास के काम छोड़कर बदले की भावना से काम कर रही है।
कांग्रेसी नक्सलियों को क्रांतिकारी कहते हैं…
कालेज छात्रा स्वाति द्वारा नक्सलवाद पर किए गए सवाल के जवाब में डॉ. रमन सिंह ने कहा कि हमारी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म करने के लिए कई कदम उठाए और नक्ललियों पर नकेल कसने में काफी हद तक कामयाब हुए, लेकिन अब नई सरकार है, वो तो नक्सलियों को क्रांतिकारी कहती है।
कानून व्यवस्था पर विशाल द्वारा पूछे गए सवाल पर डॉ. रमन सिंह ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा, छत्तीसगढ़ जैसा शांत प्रदेश अपराध गढ़ बनता जा रहा है। खुलेआम हत्याएं हो रही हैं। लड़कियों से बलात्कार की खबरें सामने आ रही हैं।

दंतेवाड़ा । लोकसभा चुनाव से पहले नक्सली बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। लेकिन पुलिस ने उनके मनसूबे पर पानी फेर दिया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने नक्सलियों द्वारा लगाए गए चार आईईडी को बरामद किया है। नक्सलियों ने भांसी नरेली मुख्य मार्ग पर आईईडी लगाया था। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। बचेली थाना क्षेत्र की घटना बताई जा रही है। एसपी अभिषेक पल्लव ने घटना की पुष्टि की है।

रायगढ़ । कांग्रेस प्रत्याशी लालजीत सिंह राठिया आज नामांकन दाखिल करेंगे। कांग्रेस पार्टी ने उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया है। इस मौके पर सीएम भूपेश बघेल भी उनके साथ मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही सारंगढ़ विधायक उतरी जांगड़े, रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक, लैलूंगा विधायक चक्रधर सिंह सिदार, उच्च शिक्षा मंत्री और खरसिया विधायक उमेश पटेल भी लालजीत सिंह राठिया के नामांकन में शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक सीएम दोपहर 12:00 बजे हेलीकॉप्टर से रायगढ़ के मिनी स्टेडियम पहुंचेंगे। उसके बाद नामांकन रैली में शामिल होंगे। नामांकन के बाद लैलूंगा मैं सभा को संबोधित करेंगे
बता दें कि प्रदेश में तीन चरणों में चुनाव होना है। रायगढ़ में तीसरे चरण में 23 अप्रैल को मतदान होना है। बीजेपी ने रायगढ़ से इस बार गोमती साय उम्मीदवार हैं। पिछली बार बीजेपी की सीट से यहां पर  विष्णुदेव साय ने जीत दर्ज की थी।