Browsing: छत्तीसगढ़

क्यों मोदी जी?
देश, समाज, उनके वादों और इरादों के बारे में कुछ सवाल पूछे जाएं।
मैं छत्तीसगढ़ की पौने तीन करोड़ जनता की ओर से और कांग्रेस पार्टी की ओर से उनसे कुछ सवाल पूछना चाहता हूं। उनसे अपेक्षा रहेगी वे छत्तीसगढ़ की अपनी सभा में इन सवालों के जवाब देकर ही जाएं….
सवाल – 1
छत्तीसगढ़ की ही धरती से आपने देश से वादा किया था कि आप प्रधानमंत्री बने तो आप विदेशों में रखा कालाधन वापस लाएंगे और इससे देश के हर व्यक्ति के खाते में 15-15 लाख रुपए जमा हो जाएंगे। अभी आपकी सरकार का कार्यकाल कुछ दिन और बचे हैं, तो क्या जनता को उम्मीद रखना चाहिए मोदी जी कि ये पैसे अभी भी खाते में आ सकते हैं?
आपके कार्यकाल में विदेशों से कितना कालाधन वापस आया मोदी जी?
सवाल – 2
आपने नोटबंदी की. रातों रात 500 और 1000 के नोट को रद्दी में बदल दिया। आपने कहा था कि इससे कालाधन बाहर निकलेगा, आतंकवाद रुक जाएगा और नक्सलियों की कमर टूट जाएगी। आपको लगा था कि लोग अपने नोट गंगा में बहा देंगे. लेकिन हिसाब से ज़्यादा पैसा बैंकों में वापस आ गया। तो कालाधन बाहर कहां आया मोदी जी? आतंकवाद कहां ख़त्म हुआ और नक्सलियों की कमर कहां टूटी
नोटबंदी से जो बेरोज़गारी पैदा हुई, कारोबार ठप्प हुए और सैकड़ों लोगों की जानें गईं उसका ज़िम्मेदार कौन है मोदी जी?
सवाल – 3
आपने कहा था कि ‘न खाउंगा न खाने दूंगा’ लेकिन देश के हज़ारों करोड़ रुपए लेकर विजय माल्या, नीरव मोदी, ललित मोदी और मेहुल चौकसी फरार हो गए. आप उन्हें रोक नहीं पाए. अमित शाह के बेटे की कंपनी एक साल में 50 हज़ार से 80 करोड़ की हो गईं यानी 16000 गुना वृद्धि। आप उन्हें रोक नहीं सके। रमन सिंह के बेटे का विदेश में खाता खुल गया. आप चुप रहे। रमन सिंह के दामाद पुनीत गुप्ता 50 करोड़ का घोटाला करके फरार हैं लेकिन आप चुप हैं।
आपने खाने वाले कितने लोगों को जेल भेजा मोदी जी?
सवाल – 4
यूपीए सरकार ने 560 करोड़ की दर से 126 राफ़ेल विमान ख़रीदी का सौदा किया था। लेकिन इसे मंहगा बताते हुए आपने रद्द कर दिया और 1600 करोड़ की दर से 36 विमान ख़रीदने का सौदा कर लिया। रक्षा मंत्रालय को विश्वास में भी नहीं लिया. भारत की सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी HAL को विमान बनाने का जो मौक़ा मिलने वाला था उसे आपने अनिल अंबानी की नवजात कंपनी को दिलवा दिया 30,000 करोड़ अलग से दिलवाए।
अनिल अंबानी को 30,000 करोड़ का लाभ पहुंचाने से आपको कितना फ़ायदा हुआ मोदी जी?
सवाल – 5
आपने वादा किया था कि आप हर साल दो करोड़ लोगों को रोज़गार देंगे लेकिन NSSO के आंकड़े बताते हैं कि पिछले 45 सालों में सबसे ज़्यादा बेरोज़गारी आपके कार्यकाल में बढ़ीं पिछले पांच साल में 4.7 करोड़ बेरोज़गार बढ़े हैं, 24 लाख सरकारी पद खाली पड़े हैं. पता चला कि आप ये आंकड़े छिपाना चाहते थे और लोगों को पकौड़े तलने का सुझाव दे रहे थे।
तो पिछले पांच सालों में आपने कुल कितने लोगों को नौकरियां दीं और कितने रोज़गार पैदा किए मोदी जी?
सवाल – 6
आपके कार्यकाल में कृषि विकास की दर 2.7 प्रतिशत पर आ गई, जबकि उससे पहले यूपीए वाले पांच सालों में यह दर 4.5 प्रतिशत थी। यूपीए सरकार के कार्यकाल में कृषि उत्पादों का समर्थन मूल्य 19 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा था, आपकी सरकार ने उसे तीन प्रतिशत कर दिया। आपने स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट लागू करने का वादा भी नहीं निभाया।
तो किसानों की आय कब और कैसे दोगुनी होगी मोदी जी?
सवाल – 7
आपने दावा किया था कि आपकी फ़सल बीमा योजना से किसानों को सुरक्षा मिलेगी लेकिन सच यह है कि 20,478 करोड़ रुपयों का प्रीमियम बीमा कंपनियों को दिया गया। किसानों को सिर्फ़ 5,650 करोड़ रुपयों का भुगतान हुआ और बीमा कंपनियों ने 14,828 करोड़ का मुनाफ़ा कमा लिया।
तो फ़सल बीमा योजना किसानों के फ़ायदे के लिए थी या बीमा कंपनियों के फ़ायदे के लिए मोदी जी?
सवाल – 8
आप आदिवासियों के हितैषी बनते हैं लेकिन आपकी सरकार ने लघुवनोपज के समर्थन मूल्य में 53 प्रतिशत तक की कटौती कर दी। वनाधिकार के मामले में आपने सुप्रीम कोर्ट में वकील तक खड़ा नहीं किया। आपके कार्यकाल में आदिवासियों को मिलने वाली केंद्रीय सहायता में भारी कटौती हुई है।
तो आप आदिवासियों के इतने ख़िलाफ़ क्यों हैं? क्या आप जंगलों को अपने कारोबारी मित्रों के लिए खाली करवाना चाहते हैं मोदी जी
सवाल – 9
आपने 2015 में दावा किया था कि 23 कोयला खदानों की नीलामी से सरकार को दो लाख करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ। लेकिन संसद के अंतिम सत्र में बताया गया कि पिछले पांच सालों में कोयला खदानों की नीलामी से मात्र 3,353 करोड़ रुपए मिले।
तो आप इतना झूठ कैसे बोल लेते हैं मोदी जी?
सवाल – 10
आंकड़े बताते हैं कि आपके कार्यकाल में महिलाओं के लिए भारत दुनिया का सबसे असुरक्षित देश बन गया। बलात्कार की घटना 13.84 प्रतिशत बढ़ गई। बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ योजना के तहत आवंटित 3600 करोड़ में से सिर्फ़ 825 करोड़ खर्च हो सका।
‘बहुत हुआ नारी पर वार’ के नारे का क्या हुआ मोदी जी?
सवाल – 11
देश में पहली बार सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों को प्रेस कांफ़्रेंस करनी पड़ी, सीबीआई के दफ़्तर में आधी रात को ताला लगाना पड़ा, रिज़र्व बैंक के गवर्नर को इस्तीफ़ा देना पड़ा, राफ़ेल मामले में अटार्नी जनरल को झूठा हलफ़नामा देना पड़ा।
तो आप देश की संवैधानिक संस्थाओं को बर्बाद करने पर क्यों तुले हैं मोदी जी?
सवाल – 12
आपने कहा था कि आप मां गंगा के बुलावे पर बनारस पहुंचे हैं। आपने गंगा की सफ़ाई का वादा किया। अलग मंत्रालय बनाया. सफ़ाई का 80 प्रतिशत धन अनुपयोगी रह गया। राष्ट्रीय गंगा परिषद बनाया लेकिन पांच साल में एक बार भी इसकी बैठक नहीं हुई।
तो पांच साल में गंगा कितनी साफ़ हुई मोदी जी?
सवाल – 13
आपने उज्जवला योजना के तहत सात करोड़ गैस सिलेंडर बांटने का वादा किया। लेकिन पिछले पांच साल में रसोई गैस की खपत में 15 प्रतिशत की कमी आई।
उज्जवला गैस वाले तो सिलेंडर नहीं भरवा पा रहे, दूसरे लोग भी सिलेंडर क्यों नहीं भरवा पा रहे हैं मोदी जी?
सवाल – 14
आपने GST लागू करने को ऐतिहासिक फ़ैसला बताने की कोशिश की। आधी रात को संसद के दोनों सदनों की बैठक बुलाई। लेकिन सच यह है कि GST गब्बर सिंह टैक्स बन गया और कारोबारियों की कमर टूट गई। कितने ही कारोबारी डूब गए और जान गंवा बैठे। हमारे राजनांदगांव में ही महावीर चौरड़िया ने अपनी जान ले ली।
आपने GST को इतना जटिल बनाकर लोगों को मुसीबत में क्यों डाला मोदी जी
सवाल – 15
आपने देश भर में स्मार्ट सिटी बनाने की घोषणा की। 98,000 करोड़ का बजट भी दिया. लेकिन स्मार्ट सिटी के नाम से अनावश्यक निर्माण कार्य ही हुए।
तो देश में कितने स्मार्ट सिटी बन गए मोदी जी?
सवाल – 16
आपने नक्सलवाद से निर्णायक लड़ाई की बात बार बार कही लेकिन सच यह है कि आपने नक्सली समस्या से सबसे अधिक ग्रसित छत्तीसगढ़ के बजट में कटौती करके उत्तर प्रदेश जैसे प्रदेश को नक्सली समस्या के नाम पर बेहिसाब पैसे दिए।
तो आपके कार्यकाल में नक्सली समस्या कितनी ख़त्म हुई मोदी जी?
सवाल – 17
प्रधानमंत्री आवास योजना को आपने इस तरह प्रस्तुत किया मानों आप कोई क्रांति करने जा रहे हैं लेकिन सच यह है कि सरकार अपने लक्ष्य से बहुत पीछे चल रही है और योजना के नाम पर खानापूर्ती भर हो रही है। देश भर में सितंबर, 2018 तक कुल 48.2 प्रतिशत लक्ष्य ही हासिल हो सका था. छत्तीसगढ़ में ही गिनती के आवास बन सके हैं।
तो कितने प्रतिशत गरीबों को प्रधानमंत्री आवास मिल गए मोदी जी?
सवाल – 18
आपकी पार्टी गैस और पेट्रोलियम पदार्थों की क़ीमतों को लेकर आसमान सर पर उठा लेती थी. जबकि उस समय अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल की क़ीमत बहुत अधिक थी। आपके कार्यकाल में कच्चे तेल की क़ीमत बहुत कम थी लेकिन आपने 257 प्रतिशत टैक्स बढ़ाकर गैस और तेल को लगातार महंगा किया। राज्यों पर बोझ बढ़ाया सो अलग।
तो मोदी जी आपके राज में तेल और गैस इतने महंगे कैसे हो गए?
सवाल – 19
यूपीए सरकार के दौरान शिक्षा पर जीडीपी का 4.5 प्रतिशत खर्च होता था। आपके कार्यकाल में यह घटकर 3.6 प्रतिशत मात्र रह गया। उच्च शिक्षा का हाल बेहाल हो गया है।
तो आप बच्चों की शिक्षा पर कटौती क्यों करते रहे मोदी

कोरिया । छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस(जे) को एक और बड़ा झटका लगा है। कोरिया जिलाध्यक्ष लखनलाल श्रीवास्तव ने आज पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। बताया रहा है लखनलाल पार्टी के लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने से नाराज थे जिसकी वजह से उन्होंने अपने समर्थकों के साथ पार्टी छोड़ दी।
मनेनद्रगढ़ विधानसभा से जनता कांग्रेस के लिए चुनाव लड़ चुके है लखनलाल। सुप्रीमो अजीत जोगी के फैसले पर नाराजगी जताते हुए लखन श्रीवास्तव ने कहा कि देश के निर्णायक चुनाव में करेंगे योग्य उम्मीदवार का चयन।

पेंड्रा । पेण्ड्रा थाने में बलात्कार के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं जिसमें दो नाबालिक बच्चियों से कुकृत्य को अंजाम दिया गया. नाबालिग के परिजनों ने पेण्ड्रा थाना आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है ।
जिसमें पुलिस ने बलात्कार के आरोपी बासना अगरिया को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है.वही दूसरे मामले में अपने घर के बाहर खेल रही नाबालिक बच्ची को मोहल्ले में ही रहने वाला किशोर बहला फुसलाकर एकांत में ले गया और उससे बलात्कार किया और जब नाबालिक अपने घर पहुंची तो परिजनों को इस घटना के बारे में बताया जिसके बाद परिजनों ने इसकी शिकायत थाना पेण्ड्रा में दर्ज कराई.जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है ।
पेण्ड्रा थाना प्रभारी रामावतार पटेल ने जानाकरी देते हुए कहा कि-
आरोपी नाबालिग बताए जा रहे हैं दोनों ही केस में धारा 376 IPC  पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है ।

दन्तेवाड़ा । लोकसभा चुनाव के पहले चरण में बस्तर लोकसभा सीट पर 11 अप्रैल को वोटिंग होना है. जिसके लिए प्रशासन बीएलओ द्वारा दन्तेवाड़ा जिले में मतदाता पर्ची मतदाताओं के पास तक पहुँचा रहा है. जिससे मतदान करने में आसानी हो, लेकिन बांटी जा रही पर्ची में 11 अप्रैल की जगह 18 अप्रैल लिखकर बांटा जा रहा है ।
मतदाताओं को गलत जानकारी देने की वजह से चुनाव दिनांक को लेकर भ्रामकता बनी हुई है. बस्तर लोकसभा सीट के लिए 11 अप्रैल को मतदान होने का एलान चुनाव आयोग ने पहले ही घोषित कर दिया. ऐसे में लोगों के पास भ्रमक जानकारी पहुंचने से भ्रम की स्थिति बनी हुई है ।
तारीख सुधार कर बांटी जा रही पर्ची
इस मामले में दन्तेवाड़ा कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा का कहना है कि इस तरह की जानकारी निकलकर सामने आ रही है जिससे गलत तरीख के नाम से मतदाता पर्ची बंट गई है. अब उस पर तारीखे सुधारकर बंटवाया जा रहा है ।

कांकेर । लोकसभा चुनाव के पहले एक बार फिर नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. फोर्स और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में बीएसएफ के 4 जवान शहीद हो गए हैं वहीं दो जवान घायल हो गए हैं. घटना पखांजूर मुख्यालय से करीब 35 किलोंमीटर दूर परतापुर थाने के मोहल्ला जंगल का है. गुरुवार सुबह सर्चिंग पर निकले बीएसएफ के जवानों पर आज सुबह नक्सलियों ने अचानक हमला बोल दिया. जहां पर जवानों और नक्सलियों के बीच जमकर मुठभेड़ हुई. जिसमें एक जवान पी.राम कृष्णन मौके पर ही शहीद होने की खबर आ रही थी लेकिन ये आकड़ा अब बढ़कर 4 हो गया है. बीएसएफ के चार जवान शहीद हुए हैं. दो लोग गंभीर रूप से घाय हुए हैं.  जवानों का इलाज पखांजूर सिविल अस्पताल में चल रहा है ।
कांकेर  S.P. के.एल.ध्रुव ने इसकी  पुष्टि करते कहा है कि  परतापुर थाने के महला में हुए नक्सली हमले में चार  जवान  शहीद हो गए हैं,वहीं दो जवान घयाल हुए हैं. गंभीर रूप से घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया ।

सरगुजा । बीजेपी प्रत्याशी रेणुका सिंह आज नामांकन दाखिल करेंगे। इस मौके पर बीजेपी की तैयारी शक्ति प्रदर्शन की भी है। बीजेपी शक्ति प्रदर्शन के माध्यम से अधिक से अधिक भीड़ जुटाने की कोशिश करेगी। इस शक्ति प्रदर्शन में पूर्व सीएम रमन सिंह, बृजमोहन अग्रवाल ,सरोज पांडेय ,रामविचार नेताम सहित संगठन के कई दिग्गज शामिल होंगे। बता दें कि बीजेपी ने इस बार वर्तमान सांसद कमलभान सिंह मराबी का टिकट काटकर रेणुका सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है।   रेणुका सिंह का मुकाबला कांग्रेस के खेलसाय सिंह से है, जिन्होंने प्रेमनगर विधानसभा के 2013 के चुनाव में रेणुका सिंह को पराजित किया था. रेणुका सिंह महिला एवं बाल विकास मंत्री रही हैं।

छत्तीसगढ़ में 15 साल सरकार चलाने के बाद अब भाजपा से जुड़े नेताओं तथा कार्यकर्ताओं को सत्ता से बाहर होने का अहसास हो रहा है। सरकार से हटने के तीन महीने बाद जब पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए मैदान पर उतरी, तो उसके सामने सबसे बड़ा संकट संसाधनों का हो गया है।
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह जो पिछले डेढ़ दशक में आम दिनों से लेकर चुनाव में भी हवाई उड़ान भरकर प्रदेशभर का दौरा किया करते थे, अब उनके लिए लंबी दूरी तय करना कठिन हो गया है।
यही नहीं, भाजपा के अन्य बड़े नेता जो सरकार के रहते पूरी तरह संसाधनों से लैस होते थे, अब उनके लिए प्रचार अभियान में निकलना मुश्किल हो गया है। राजनीतिक प्रेक्षक मानते हैं कि संसाधनों की कमी के कारण भाजपा के मुकाबले कांग्रेस का प्रचार अधिक दिख रहा है।
छत्तीसगढ़ में 2003 के विधानसभा चुनाव के बाद से लेकर 2004 लोकसभा, 2008 विधानसभा, 2009 लोकसभा, 2013 विधानसभा 2014 लोकसभा तथा 2018 के विधानसभा चुनाव के बाद से पहली बार ऐसे संकट का दौर आया है। पिछले 15 साल राज्य की सत्ता में रहने के दौरान भाजपा के सामने कभी संसाधनों की कोई कमी नहीं रही, लेकिन अब सियासत की हवा का रुख बदल गया है।
सत्ता से बाहर भाजपा के पास प्रचार अभियान में जाने के लिए आवागमन के साधनों की कमी आ रही है। बताया गया है कि भाजपा के पास हवाई यात्राओं के लिए दो हेलीकाप्टर हैं। इनमें से एक डबल इंजन का है और एक सिंगल का। बताया गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री को जेड प्लस सुरक्षा हासिल है, इसलिए उन्हें डबल इंजन के हेलीकाप्टर में यात्रा अनिवार्य है, लेकिन भाजपा के पास उपलब्ध डबल इंजन का एक हेलीकाप्टर खराब हो गया है, उसे वापस भेज दिया गया है।
अब केवल सिंगल इंजन का हेलीकाप्टर उपलब्ध है। डॉ. रमन सिंह चाहते हुए भी इससे यात्रा नहीं कर सकते हैं। सुरक्षा कारणों की वजह से ऐसा हुआ है। लिहाजा अब डॉ. रमन के लिए कोई हेलीकाप्टर नहीं है। पार्टी के पास केवल एक सिंगल इंजन हेलीकाप्टर है। इसके भरोसे भाजपा के बड़े-बड़े नेता कहां तक और कितनी उड़ान भर सकते हैं। यही वजह है कि प्रचार के लिए हवाई यात्रा करना बेहद मुश्किल हो गया है।
संसाधनों की है कमी : उपासने
प्रदेश भाजपा प्रवक्ता एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने का कहना है कि यह सही है कि लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी के पास संसाधनों की कमी है। प्रचार अभियान के लिए दो हेलीकाप्टर मांगे गए थे, इनमें एक खराब हो गया है। इस कमी के बाद भी भाजपा ने प्रदेश में विधानसभा स्तर पर 90 कार्यकर्ता सम्मेलन किए हैं, जिसमें हर कार्यक्रम में कोई न कोई बड़े नेता शामिल हुआ है। विधानसभा चुनाव के समय तो संसाधन मिल जाते हैं, लेकिन लोकसभा में कमी हो रही है। भाजपा में कम संसाधनों के बीच भी पूरी मेहनत व क्षमता के साथ काम करने की परंपरा रही है।
पिछले करीब ढाई दशकों के दौरान हुए लोकसभा चुनाव के परिणाम से स्पष्ट होता है कि 2014 के चुनाव को छोड़ दें तब 2009 में एटा, मुजफ्फरनगर, उन्नाव, बुलंदशहर, वाराणसी, कानपुर, पटना, भागलपुर, इलाहाबाद, बलिया, हरिद्वार, फर्रूखाबाद, हरदोई, बक्सर, मुर्शीदाबाद, बेरहमपुर,नबद्वीप, हावड़ा जैसी सीटों पर भाजपा को पराजय का सामना करना पड़ा था। पिछले लगभग 25 वर्षों में हुए चुनाव में बलिया, मेरठ, इलाहाबाद, फर्रूखाबाद, हरदोई जैसी सीटों पर भाजपा का सपा, कांग्रेस और बसपा से मुकाबला रहा है।
कन्नौज, बदायूं सीट समाजवादी पार्टी खासतौर पर मुलायम सिंह यादव के परिवार का गढ़ रही है। गंगा के किनारे स्थित वाराणसी सीट से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक बार फिर चुनावी मैदान में हैं। इस सीट पर 1991 से 2014 के बीच सिर्फ एक बार 2004 को छोड़कर भाजपा जीतती रही है। 2004 में यहां से कांग्रेस उम्मीदवार ने जीत दर्ज की थी। रायबरेली सीट राजनैतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण है। इसका प्रतिनिधित्व कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी कर रही हैं।
हरिद्वार सीट पर कांग्रेस और भाजपा के बीच मुकाबला रहा है जबकि कानपुर सीट 2014 में भाजपा के और 1999 से 2009 के चुनाव में कांग्रेस के खाते में गई थी। इलाहाबाद सीट पर पिछली बार भाजपा और 2004 एवं 2009 में सपा ने जीत दर्ज की थी। इससे पहले तीन चुनाव में यहां से भाजपा जीती थी। भागलपुर सीट पर पिछले चुनाव में राजद ने जीत दर्ज की थी जबकि 2004 तथा 2009 में भाजपा और1999 में माकपा जीती थी।
पटना साहिब सीट के अस्तित्व में आने के बाद भाजपा ने पिछले दो चुनाव में जीत दर्ज की। वहीं हाजीपुर सीट पर केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का प्रभाव रहा। मुर्शीदाबाद सीट पर माकपा का प्रभाव रहा है।
हालांकि इस सीट पर 2004 एवं 2009 में कांग्रेस जीती थी। हावड़ा सीट पर 2014, 2009 के चुनाव में तृणमूल कांग्रेस जीती थी। 1999 और 2004 के चुनाव में यह सीट माकपा के खाते में आई थी।
2019 के लोकसभा चुनाव में गंगा नदी के किनारे वाली इन सीटों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लेकर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, मुलायम परिवार, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, मनोज सिन्हा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी, रीता बहुगुणा जोशी चुनावी समर में हैं।

डौंडी । शादी की पूरी तैयारी हो चुकी थी, कार्ड पूरे परिवार, आस-पास और गांवों मे बंट चुके थे. लेन-देन पूरा हो चुका था. लडकी पक्ष ने लाखों रुपय का कर्ज लेकर शादी की रस्मों को धूमधाम से करने में जुटा हुआ था. लाडली दुल्हन के आंखों में सात फेरों के साथ शादी के सपने सजने लगे थे, लेकिन शादी के ठीक एक दिन पहले दूल्हे ने दुल्हन के माता-पिता समाज से अलग होने को वजह बताते हुए शादी से इंकार कर उसके सारे सपनों को चकनाचूर कर दिया ।
मामला डौंडी के ग्राम दिघवाड़ी सर्किल आमाडुला में आदिवासी समाज की 24 वर्षीय युवती नागेश्वरी नेताम पिता मनिहार नेताम की शादी ग्राम अडजाल के युवक भीलेश कुमार मंडावी पिता गिरधारी राम मंडावी से एक अप्रैल को तय हुई थी. लेकिन दुल्हन के माता-पिता के समाज से बहिष्कृत की वजह से दुल्हे ने शादी से इनकार कर दुल्हन को अप्रैल फूल बना दिया. दूल्हे के शादी से इंकार करने से आहत दुल्हन ने डौंडी थाने में शिकायत दर्ज कराई ।
मामला थाने में पहुंचने पर दोनों पक्षों को थाने में बुलाकर उनकी बातों को सुना गया. लडकी पक्ष ने कहा कि हमने शादी से पहले दूल्हे पक्ष को जानकारी दे दी थी कि हम समाज से अलग हैं, जिसके बाद उन्होंने शादी पर रजामंदी देते हुए फेरों की तारीख तय कर तैयारी शुरू करवाई. शादी के लिए हमने लाखों रुपए का कर्ज तक लिया, लेकिन दूल्हे ने शादी से एक दिन पहले शादी से इनकार कर दिया. वहीं दुल्हन ने बताया कि दूल्हे की पूर्व में शादी हो चुकी थी, यह बात हमसे छुपाई गई थी. हालांकि, जिससे दूल्हे की जिससे शादी हुई थी, उसका निधन हो चुका है. वहीं लड़के पक्ष ने बताया कि लड़की पक्ष ने समाज से अलग होने की बात छिपाए रखी, जिसकी जानकारी होने पर हम बारात लेकर नहीं गए ।
मामले में डौंडी थाना प्रभारी विकास देशमुख ने बताया कि यह सामाजिक मामला है. लड़की की शिकायत के बाद हमने लड़का पक्ष को बुलाकर पूछताछ की तो पता चला कि लड़की पक्ष वालों ने उन्हें गुमराह कर रखा हुआ था ।
क्या लड़की को मिल पाएगा न्याय
अब लिखित कायदे-कानून पर चलने वाली पुलिस के सामने धर्मसंकट आ खड़ा हुआ है. 21 सदी में भी सामाजिक कुरीतियों से जकड़े समाज की वजह से एक मासूम लड़की के सपनों का चूरचूर हो जाने को किस तरह से वह समझ पाएगी और किस तरह से न्याय दिला पाएगी. क्या कोई सामाजिक संस्था, जनप्रतिनिधि, महिला एवं बाल विकास विभाग इस पर संज्ञान लेते हुए उचित न्याय दिलाने कोई कदम उठा पाएगी या फिर सामाजिक कुरीतियों के चलते दुल्हन की आखों के सपने जलते चूल्हों के अंगारो में धर दिए जाएंगे या पिता को शादी के कर्ज के तले मरने को मजबूर कर दिया जाएगा ।

कवर्धा। कवर्धा जिला अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर ने 8 डॉक्टरों सहित अस्पताल के 52 कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया है। जानकारी के मुताबिक अपने आंख के इलाज के लिए कलेक्टर जिला अस्पताल पहुंचे थे। इस दौरान जिला अस्पताल में डॉक्टर सहित कई स्टाफ मौके से नदारद मिले। जिसके बाद उन्होंने यह कार्रवाई की है। दरअसल मतदाता जागरुकता अभियान के तहत क्रिकेट खेलते समय कलेक्टर अवनीश शरण की आंख में चोट लग गई थी। जिसके बादे वे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे। कलेक्टर की इस कार्रवाई से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

रायगढ़ । कोतरारोड इलाके में एक परिवार के तीन लोगों द्वारा नीद की दवाई अत्यधिक मात्रा में सेवन करने से महिला सहित दो बच्चे की हालत बिगड़ गई, जिन्हें डायल 112 के जबांज जवानों ने संकरी गली से मशक्कत करते हुए कंधे पर लादकर पुलिस वाहन में बैठाया, वही सभी को इलाज के लिए मेकाहारा में भर्ती किया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक वार्ड क्रमांक 5 नवापारा सुबह लगभग 11: 30 बजे महिला अनिता वस्त्रकार समेत उसके दो बच्चों ने नींद की हाइडोज़ दवाई खा ली, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई। उक्त घटना के बाद घर आए महिला के पति ने दरवाजे को काफी देर तक खटखटाया गया परंतु अंदर से कोई प्रतिक्रिया नही आने पर महिला का पति डायल 112 को सूचित कर मामले से अवगत कराया।
जब डायल-112 के जवानों ने घर का कुंडी तोड़कर अंदर गए तो अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। कमरे से पुलिस को एक दवाई का पत्ता मिला है, जो पूरी तरह से खाली है और तीनों अलग अलग स्थान में अचेत अवस्था मे पड़े मिले।
डायल- 112 की टीम ने कमरे से बाहर निकालते हुए कंधे पर लाद कर राइनो वाहन बिठाया और बिना समय गवांए मेकाहारा अस्पताल इलाज के लिए भर्ती किया, जहां तीनों का सघन इलाज जारी है।