Browsing: छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार । बलौदाबाजार में सड़क हादसे में एक युवती की मौत हो गयी है। बताया जा रहा है कि अपने पत्नी की इलाज के लिए युवक बाइक से चांपा जा रहा था। तभी तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसमें पत्नी की मौत हो गई। बाइक पर सवार युवक और उसका बच्चा हादसे में गंभीर रुप से घायल हो गए है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया है। घटना  गिधौरी थाना क्षेत्र के महानदी पुल की है। फिलहाल मौके पर पुलिस पहुंच गई है।

दंतेवाड़ा । पड़ोसी जिला सुकमा और बस्‍तर के सीमा से लगे इलाके में नक्‍सली नेताओं की तलाश में फोर्स घुसी है। बताया जा रहा है कि इलाके में बड़े नक्‍सलियों की मौजूदगी की सूचना पर सुकमा, दंतेवाड़ा की फोर्स अलग- अलग इलाके से घुसी है। जहां सुबह मुठभेड़ की सूचना भी मिली, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ ।
जानकारी के अनुसार कटेकल्‍याण थाना क्षेत्र से लगे पहाडी- जंगल में दो बुजुर्ग नक्‍सलियों के साथ करीब 50-60 हथियारबंद नक्‍सलियों को देखा गया है। यह इलाका कटेकल्‍याण के मारजूम- चिकपाल से लगा हुआ है। सूचना के बाद पुलिस के आला अधिकारियों ने प्‍लानिंग कर दरभा, पखनार, तोंगपाल, कटेकल्‍याण थाने की फोर्स को अंदर भेजा है।
अलग- अलग दिशा से फोर्स बीती रात ही जंगल में प्रवेश कर गया था। सूचनाएं मिल रही है कि शुक्रवार की सुबह दो बार फोर्स का नक्‍सलियों से सामना हुआ लेकिन एक- दो फायर कर नक्‍सली भाग निकले। बताया जा रहा है कि यह मुठभेड़ सुकमा फोर्स के साथ हुआ है। ज्ञात हो कि लंबे समय से इलाके में बाहरी नक्‍सली देखे जाने की सूचना पुलिस के पास पहुंच रही है।
इसी आधार पर पहले भी फोर्स मारजूम- चिकपाल इलाके में घुसी लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। उल्‍टे दंतेवाड़ा और बस्‍तर पुलिस के दो जवान नक्‍सलियों के प्रेशर बम की चपेट मे आकर घायल हो चुके हैं। इधर देर शाम एसपी डॉ अभिषेक पल्‍लव ने इलाके में ज्‍वाइंट आपरेशन की पुष्टि की लेकिन मुठभेड़ से इंकार किया। उन्‍होंने कहा कि दंतेवाड़ा की फोर्स सुरक्षित है और मुख्‍यालय लौट आई है।

बीजापुर । बीजापुर में CRPF और नक्सलियों के बीच  मुठभेड़ की खबर आई है। आउटपल्ली-कोरसगुड़ा के जंगलों में यह मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ के बाद नक्सली भाग गए हैं। बताया जा रहा है कि घटना स्थल पर खून के धब्बे के निशान मिले है। सीआरपीएफ का दावा है कि कुछ नक्सली घायल भी हुए हैं। इसके साथ ही भारी मात्रा में घटनास्थल से नक्सली सामग्री और आईईडी बनाने के उपकरण बरामद हुए है। मामला बासागुड़ा थानाक्षेत्र का बताया जा रहा है। CRPF 168 BN के जवानों ने यह कार्रवाई की है।

जगदलपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को थोड़ी देर के लिए जगदलपुर पहुंचे। जहां उन्होंने बीजेपी के कुछ नेताओं से मुलाकात की। सांसद दिनेश कश्यप , केदार कश्यप, श्रीनिवास मदि,कमल चंद भंजदेव, किशोर पारख , अशोक अरोरा,मोहम्मद इसराइल, फादर थॉमस, संतोष बाफ़ना आदि लोगों ने पीएम से मुलाकात की।
बता दें कि लोकसभा चुनाव प्रचार को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओडिशा, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। भुवनेश्वर, विजयवाड़ा और हैदराबाद में उनके कार्यक्रम हैं। बता दें कि प्रदेश में तीन चरणों में चुनाव होना है। पहले चरण में बस्तर में मतदान होना है। पिछले चुनाव में बीजेपी ने यहां 11 में से 10 सीटों पर जीत हासिल किया था।

कांकेर । कांकेर में सीमा सुरक्षा बल के एक जवान की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। जवान का नाम इंदर सिंह बताया जा रहा है । ये जवान हरियाणा का रहने वाला बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक जवान पखांजुर में स्थित 114 बटालियन कैम्प में तैनात था। बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक आने के बाद उसका कैंप में प्राथमिक उपचार किया गया। उसके बाद पखांजुर अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

मुंगेली  । दर्जनों छात्राओं से अश्लील हरकत का मामला सामने आया है. आरोपी शिक्षक का नाम कीर्ति शर्मा बताया जा रहा है. आरोपी शिक्षक मुंगेली जिला के बरेला गांव के मिडिल स्कूल में पदस्थ है. अश्लील हरकत से नाराज छात्राओं ने ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर से लिखित शिकायत की है । इधर स्कूल प्रबंधन ने इस मामले की जानकारी से ही हाथ खड़े कर दिया है।

कवर्धा  ।   जिले के रबेली गांव के गन्ने की खेतों में भीषण आग लग गई है. शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगने की आशंका जताई जा रही है. 50 एकड़ में लगे गन्ने जलकर खाक हो चुके हैं ।  
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुँच चुकी है. भीषण आग पर काबू पाने मशक्कत जारी है. इस आगजनी के बाद लाखों रुपए का नुकसान होने से किसान और उनके परिजन काफी परेशान हैं ।

राजनांदगांव । अर्बन नक्सली एन मूर्ति को बरी कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ पुलिस को 90 दिन में न्यायालय में चार्जशीट पेश करना था, लेकिन पुलिस चार्जशीट पेश नहीं कर पाई। जिसके बाद उसे बरी कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक राजनांदगाँव पुलिस ने विगत 24 दिसंबर को बागनदी के चाबुकनाला मोड़ से उसे गिरफ्तार किया था। पुलिस ने यह दावा किया था कि वह नक्सली है। उसके पास से और उसके पास से नक्सली साहित्य, वायरलेस सेट डेटोनेटरसमेत बडी मात्रा में आपत्तिजनक सामान पकड़ाया था।
इस मामले में पुलिस ने गिरफ़्तार आरोपी पर UAPA के तहत अपराध दर्ज किया था। बता दें कि मूलतः हैदराबाद का रहने वाला एन मूर्ति, एरिया एन वेंकटेश राव आदि बहुत से नामों से जाना जाता है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एन मूर्ति को बाघ नदी थाना के अंतर्गत पकड़ा था और उससे कड़ी पूछताछ भी की थी।

रायगढ़ । छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में थाना सरिया पुलिस ने मंगलवार को ग्राम सुखपाली के एक घर में छापेमारी कर अवैध रूप से रखे गए विस्फोटक सामग्री 850 किलो अमोनियम नाइट्रेट, ब्लास्टिंग वायर और 45 डेटोनेटर बरामद किया है । इस मामले में पुलिस ने घर के मालिक भुनेश्वर साहू को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना प्रभारी सरिया निरीक्षक आशीष वासनिक के मुताबिक मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम सुखपाली निवासी भुनेश्वर साहू के घर पर दबिश दी गई। घर की तलाशी के दौरान 17 बोरी अमोनियम नाइट्रेट (प्रति बोरा 50 किलो), 04 बंडल ब्लास्टिंग वायर, 45 डेटोनेटर बरामद हुआ।
आरोपित विस्फोटक सामग्री रखने का दस्तावेज नहीं दिखा सका। इसके बाद विस्फोटक सामग्री जप्त कर आरोपित भुवनेश्वर साहू को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित के विरूद्ध विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 की धारा 5 के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस के मुताबिक सरिया में सैकड़ों पत्थर खदान, क्रेशर, डोलोमाइट है। यहां अक्सर विस्फोटक का अवैध भंडारण कर खदान में विस्फोटक करने के लिये प्रयोग किया जाता है। पुलिस इस इलाके में पहले भी कई बार विस्फोटक बरामद कर चुकी है।

धार/ धामनोद। मांडू घाट के पास बंधाव गांव के बाहर मंगलवार रात करीब एक बजे मां के पास सो रहे छह माह के बच्चे को तेंदुआ अपने जबड़े में भरकर ले जाने लगा।तभी पिता की नींद खुल गई और शोर मचाने पर मासूम को छोड़कर तेंदुआ भाग निकला।
रातभर परिजन ने बच्चे को पास में ही रखा। सुबह लोगों से मदद लेकर 108 एंबुलेंस को फोन किया। इसके बाद बच्चे को धामनोद अस्पताल में भर्ती करवाया। स्वास्थ्य केंद्र से इलाज करवाने के बाद परिजन बच्चे को इंदौर लेकर रवाना हो गए।
पिता राकेश ने बताया कि बड़वानी के रहने वाले हैं। परिवार के साथ गड्ढे की खुदाई के लिए आए हैं। सड़क किनारे परिवार के साथ जमीन पर सो रहे थे। छह माह का बेटा सुमित मां के साथ सो रहा था। तभी यह हमला हुआ।
गाल और गर्दन पर दांत के निशान
बच्चे के गाल और गर्दन पर दांत के निशान मिले हैं। तेंदुआ और अन्य जगंली जानवर भी हो सकता है, लेकिन परिजन का कहना था कि तेंदुए ने हमला किया। बच्चे को ज्यादा जख्म नहीं हैं। अंदर रक्तस्राव तो नहीं हैं, इसलिए सीटी स्कैन करवाने के लिए इंदौर भेजा है।