Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: छत्तीसगढ़

महासमुंद। शंकराचार्य सांस्कृतिक भवन परिसर से होते हुए व्यक्ति विशेष के लिए रास्ते का निर्माण किए जाने का विरोध शुरू हो गया है। कांग्रेस नेता जिला योजना समिति के सदस्य और पार्षद विजय साव ने अवैध निर्माण पर तत्काल रोक लगाते हुए पालिका सीएमओ से एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग की है।
पार्षद विजय साव ने नगर पालिका परिषद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को पत्र लिखकर कर कहा कि शंकराचार्य सांस्कृतिक भवन से लगकर जो रास्ता बनाया जा रहा है, वह गलत है। नगर पालिका की जमीन को किसी व्यक्ति को नहीं दिया जाता, इसलिए तत्काल कार्य पर रोक लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराया जाए। पिछले परिषद में भी रास्ता नहीं दिए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया था। अब संबंधित व्यक्त भवन परिसर के भीतर अवैध कब्जा किया जा रहा है। इस पर एफआईआर दर्ज किया जाए।
इस संबंध में कुछ पार्षदों ने पालिका की बैठक रजिस्टर पर सवाल उठाया है। पार्षदों ने बताया कि कई बार कहने के बाद भी परिषद बैठक में लिए गए निर्णय को तुरन्त मिनिट बुक में नहीं लिखा जाता। यहां पार्षदों से हस्ताक्षर लिया जाता है, और बैठक के बाद अपनी सुविधानुसार मिनिट बुक में एजेंडा और निर्णय लिखा जाता है। पार्षदों ने संदेह जताया है कि जो एजेंडा परिषद में पास नहीं हुआ और शासन से मार्गदर्शन के लिए लिखा गया। संभवतः उसे मिनिट बुक में पास लिखा गया है। बहरहाल। होली अवकाश के बाद इस पर बैठक बुलाये जाने की मांग हो रही है।
मामले में महासमुंद सीएमओ प्रीति सिंग ने कहा कि शंकराचार्य भवन से रास्ते का निर्माण परिषद की सहमति से ही किया जा रहा है। अगर विरोध करना था तो परिषद में करना था। शंकराचार्य भवन बनने से रास्ता बंद होने की वजह से प्रभावित व्यक्ति बीते दस साल से घूम रहा है। अब परिषद की सहमति नहीं होने की बात कही जा रही है तो गलत है।

जगदलपुर। लोकसभा चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के नामांकन फार्म लेने का सिलसिला भी शुरू हो गया। वहीं गुरुवार को भाजपा छत्तीसगढ़ प्रत्याशियों के नामों की घोषणा के बाद आज बस्तर लोकसभा के बीजेपी प्रत्याशी बैदूराम कश्यप नामांकन फार्म लेने पहुंचे।
बस्तर लोकसभा सीट के लिए प्रथम चरण में होने वाले चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने सारी तैयारियां पूर्ण कर ली है। नामांकन लेने की तिथि 18 मार्च से 25 मार्च तक तय की गई है। नामांकन लेने के पहले दिन कांग्रेस के प्रत्याशी दीपक बैज व बसपा के प्रत्याशी आयतूराम भी फार्म लेने पहुंचे थे।

सुकमा। छत्तीसगढ़ के आबकारी व उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने भाजपा के टिकट वितरण को लेकर कहा कि विधानसभा की करारी हार से भाजपा भयभीत है, बैदू कश्यप को टिकट देकर भाजपा ने लोकसभा के चुनाव का मजा खत्म कर दिया। अब कांग्रेस भारी मतों से एक तरफा चुनाव में जीत हासिल करेगी।
कवासी लखमा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि जो पहले ही हमारे विधायक से हार चुका है, उसे लोकसभा का टिकट देकर भाजपा ने हथियार डाल दिया है। बस्तर में कांग्रेस 2 लाख वोट से जीतने वाली है। इसके साथ ही बलिराम कश्यप के परिवार को अनदेखी पर अफसोस जताते हुए कहा कि जो पिछले दो बार से बस्तर सांसद रहा उसको टिकट ना देना और बस्तर भाजपा के बड़े नाम केदार कश्यप , महेश गागड़ा, लता उसेंडी को टिकट ना देकर बैदू कश्यप को टिकट देकर लोकसभा के चुनाव का मजा खत्म कर दिया अब कांग्रेस भारी मतों से एक तरफा चुनाव में जीत हासिल करेगी। विधानसभा चुनाव से भयभीत भाजपा लोकसभा में भी 11 सीटे हारेगी।
उन्होंने कहा कि विधानसभा की करारी हार से भाजपा भयभीत है इसलिए जीतने वाले सांसद को टिकट नहीं देकर उनको टिकट दिया जा रहा है, जिसे क्षेत्र में कोई पहचानता भी नहीं है। इससे साफ पता चलता है कि भूपेश सरकार के आगे भाजपा डरी हुई है।

जगदलपुर। पंडरीपानी के पास गुरुवार की रात हुए सड़क हादसे में शहर के 2 युवा व्यापारी की जहां मौत हो गई। वहीं एक की हालत नाजुक बनी हुई है, जिसे बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया है।
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि शहर में इवेंट कंपनी के संचालक प्रदीप खत्री प्रॉपटी डीलर आयुष जायसवाल व तुषार कुमार होली खेलने के बाद किसी काम से केशलूर की ओर गये हुए थे। रात करीब 12 बजे के लगभग वापसी के दौरान परपा थाना से करीब एक किमी दूर टाटा मोटर्स के पास कार पेड़ से टकरा गई।
हादसे में प्रदीप और आयुष की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं तुषार की हालत नाजुक बनी हुई है। बता दें कि टक्कर इतनी खतरनाक थी कि कार का सामने का हिस्सा चकनाचूर हो गया। घटना की जानकारी लगते ही परिजनों के साथ ही दोस्त घटनास्थल पहुंचे। घायल तुषार को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से उसे बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया। वहीं घटना में मृत दोनों युवा व्यापारियों का शव पीएम के बाद परिजनों को दिया गया। युवा व्यापारियो की मौत की खबर लगते ही शहर में मातम छा गया।
लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी का नाम तय करने के अंतिम दौर में कांग्रेसी खेमे में सुबह जद्दोजहद शुरू हुई, लेकिन शाम होने तक खींचतान के बाद मामला किचकिच में बदल गया। इस बीच अब तक महासमुंद सीट से दावेदार के रूप में सबसे आगे चल रहे अग्नि चंद्राकर पिछड़े, उनके आगे अब विधायक धनेंद्र साहू का नाम प्रमुख दावेदार के रूप में सामने आ गया है।
इसी तरह दुर्ग से प्रतिमा चंद्राकर का नाम भी इसी अंदाज में आगे आ गया, इससे पहले यहां से राजेंद्र साहू का नाम चर्चा में था। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार अघोषित छह सीटों में नामों को लेकर अभी भी खींचतान जारी है। छत्तीसगढ़ में 11 सीटों में कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।
इन नामों को तय करने से अधिक मशक्कत पार्टी को बची छह सीटों के लिए करनी पड़ रही है। इस बीच अलग-अलग सीटों के लिए नाम तय करने की प्रक्रिया को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका। महासमुंद सीट के लिए अब तक दावेदारी में पूर्व विधायक अग्नि चंद्राकर का नाम चल रहा था, लेकिन मंगलवार सुबह से शाम होने तक दावेदारी की कहानी इस तरह बदली कि अग्नि की दावेदारी मंद पड़ गई। उनके स्थान पर अभनपुर के विधायक धनेंद्र साहू का नाम प्रमुख दावेदार के के रूप में सामने आया है।
धनेंद्र नहीं थे दावेदार, पार्टी ने नाम बढ़ाया
विधायक धनेंद्र साहू के बारे में उनके करीबियों का मानना है कि श्री साहू ने अपनी ओर से लोकसभा की किसी भी सीट के लिए दावेदारी नहीं की थी। दरअसल कांग्रेस सरकार बनने के बाद वे इस उम्मीद में थे कि उन्हें मंत्री बनाया जाएगा, लेकिन मंत्री न बनाए जाने से उनके सर्मथकों को निराशा हुई। इस बीच लोकसभा के लिए जब नाम तय होने की बारी आई, तो भी श्री साहू खामोश बैठे थे। सूत्रों के अनुसार श्री साहू को महासमुंद का दावेदार अथवा प्रत्याशी बनाने के लिए उनका नाम पार्टी संगठन ने आगे बढ़ाया। इसके बाद श्री साहू ने अपने करीबियों से ये भी कहा कि उन्होंने अपनी ओर से दावेदारी नहीं की है, लेकिन अगर पार्टी का आदेश होगा, तो वे महासमुंद लोकसभा का चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। महासमुंद सीट ओबीसी बहुल है। यहां साहू मतदाता निर्णायक एवं प्रभावी हैं। धनेंद्र साहू के बारे में माना जाता है कि वे सीधे सरल तथा ग्रामीण परिवेश के किसान पृष्ठभूमि के नेता हैं। लिहाजा महासमुंद के लिए उन्हें योग्य व जीतने वाला प्रत्याशी माना जा रहा है।
दुर्ग-ताम्रध्वज के गढ़ में प्रतिमा
इधर दुर्ग लोकसभा सीट के लिए पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर का नाम प्रमुखता से सामने आया है। बताया गया है कि यहां से अब तक राजेंद्र साहू की दावेदारी पुख्ता मानी जा रही थी। उन्हें ताम्रध्वज साहू गुट का विरोधी भी माना जाता है। प्रतिमा चंद्राकर को विधानसभा चुनाव में दुर्ग ग्रामीण से टिकट मिला था, लेकिन बाद में यहां से सांसद ताम्रध्वज साहू को प्रत्याशी बना दिया गया था। अब इस सीट से श्री साहू अपने पुत्र जितेंद्र साहू को टिकट दिलाना चाहते हैं, लेकिन वे बेटे के लिए खुलकर बोल नहीं पा रहे हैं। जहां तक प्रतिमा का सवाल है, वे अविभाजित दुर्ग जिले के बड़े कांग्रेस नेता रहे वासुदेव चंद्राकर की बेटी हैं। पहले भी दो बार विधायक रह चुकी हैं। उन्हें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का करीबी माना जाता है। ऐसे में संभावना है कि उन्हें टिकट दिया जा सकता है।
बाकी चार सीटों पर भी खींचतान
इन सीटों के अलावा राजनांदगांव से भोलाराम साहू का नाम तय माना जा रहा है। रायपुर से प्रमोद दुबे, किरणमयी नायक, गिरीश देवांगन सहित कुछ अन्य नाम हैं, लेकिन किसी एक नाम पर सहमति नहीं बनी है। बिलासपुर से अटल श्रीवास्तव, कोरबा से डॉ. ज्योत्सना महंत के नाम तय माने जा रहे हैं।
कोंडागांव । लोकसभा चुनाव की सुरक्षा को लेकर रायपुर से दक्षिण बस्तर सुकमा जा रही जवानों से भरी दो वाहन दुर्घटना का शिकार हो गई। इस हादस में जवानों को हल्की चोटें आई हैं। बता दें कि पहले चरण के चुनाव को लेकर बीएसएफ की 79 बटालियन के जवान सुकमा की ओर जा रहे थे। तभी जवानों से भरी मेटाडोर के चालक को भूमका नाले के पास झपकी आ गई। जिसे वाहन सड़क किनारे चली गई और जब तक वह संभाल पाता वाहन पलट गई। उसके ठीक पीछे जवानों से भरी आ रही बस मेटाडोर से टकरा गई। फिलहाल किसी भी जवान को इस हादसे में गंभीर चोट नहीं आई है।
कोरबा । पाली तानाखार के पूर्व विधायक रामदयाल उइके ने लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है। उइके ने कहा कि वह सांसद बनना चाहते हैं। अगर बीजेपी उन्हें मौका देती हैं तो वे चुनाव में जीत दर्ज करेंगे। बता दें कि उइके ने विधानसभा चुनाव से पूर्व बीजेपी का दामन थामा था। इससे पहले वे कांग्रेस में कार्यकारी अध्यक्ष थे। बता दें कि उइके पाली तानाखार सीट से तीन बार विधायक रहे हैं। इसके पहले 1998 में उइके मरवाही के विधायक रह चुके हैं।
हालांकि तब अजीत जोगी के लिए उइके ने यह सीट छोड़ दिया था। बता दें कि प्रदेश में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। प्रदेश में तीन चरणों में चुनाव होना है। फिलाहाल बीजेपी टिकटों और प्रत्याशियों के नामों को लेकर मंथन कर रही है। इसको लेकर दिल्ली में बैठक भी चल रही है। जिसमें प्रदेश बीजेपी के शीर्ष नेता शामिल होने दिल्ली पहुंचे हैं।
महक महिला समूह द्वारा शुक्रवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यहां महिलाओं ने फूल के साथ हर्बल रंगों संग होली सेलिब्रेट की। होली का आनंद लेने सभी महिलाएं सफेद सूट पहनकर पहुंची हुई थी। होली थीम पर आधारित गानों में महिलाओं ने खूब इंजॉय किया। अंत में दिन को यादगार बनाने सभी ने फोटो सेशन किया।
मनोरंजक गेम्स से किया एंजॉय
कार्यक्रम में महिलाओं ने मनोरंजक गेम्स का आयोजन किया था। जिसमें भाग लेते हुए सभी ने जमकर एंजॉय किया। महिलाओं ने एक-दूसरे के चहरे पर हर्बल रंगों व फूलों की वर्षा करते हुए होली मनाई। होली संबंधी अपनी तैयारियों की चर्चा करने के साथ ही महिलाओं ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी।
शहर में जारी है प्री-होली सेलिब्रेशन का दौर, स्कूली छात्रों ने भी जमकर खेली होली
होली से पहले ही शहर में होली का नजारा दिखने लगा है। महिला संगठनों द्वारा प्री-होली सेलिब्रेट करने कई आयोजन किए जा रहे हैं। शुक्रवार को भी शहर की विभिन्न महिला संगठनों द्वारा कई स्थानों पर होली मिलन समारोह रखा गया। इसमें महिलाओं ने थीम आधारित गेम खेलने के साथ ही कई प्रतियोगिताएं भी रखीं।
स्कूली छात्र भी रंगे
10वीं-12वीं की मुख्य विषयों की अधिकतर परीक्षाएं हो चुकी है। स्कूली छात्र भी परीक्षा खत्म होने के बाद होली के रंग में रंगे नजर आए।
बीजापुर । छत्तीसगढ़ में माओवादियों ने प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार पर वादे से मुकरने के आरोप लगाए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक दक्षिण बस्तर डिविजनल कमेटी के सचिव और माओवादी नेता विकास शनिवार को पर्चा जारी करके भूपेश सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए।
माओवादियों ने अपने पर्चे में कहा कि कांग्रेस ने सरकार बनने के बाद निर्दोष आदिवासियों को रिहा करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब कांग्रेस सरकार अपने वादे से मुकर गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस भी रमन सरकार की तरह निर्दोष लोगों की हत्या करने करने और झूठे केस में आदिवासियों में फंसाने का काम कर रही है।
नक्सलियों ने प्रदेश सरकार के मंत्री कवासी लखना पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गोडेलगुड़ा मामले में कार्रवाई का आश्वासन देने के तीन महीने बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने बस्तर में शांति के लिए साइकिल यात्रा को षडयंत्र बताया। साइकिल यात्रा के जरिए बस्तरवासियों को गुमराह किया जा रहै है।
नैला/जांजगीर। गुम इंसान क्रं 06/19 चैकी नैला नाम कुमारी पूनम अग्रवाल 24 साल साकिन वार्ड नं 5 पुरानी बस्ती नैला उक्त युवती दिनांक 14/03/19/के सुबह 7 बजे बैकिंग का कोर्स करने बिलासपुर जा रही हूं बोलकर अपने घर से निकली है जो अभी तक घर नही आयी है। हुलिया रंग गोरी चेहरा गोल उंचाई 5 फीट कान मे साने की बाली पहनी है कपडे भूरे रंग की टाॅप व जिंन्स पहनी है हिन्दी छत्तीसगढी भाषा जानती है। कृपया आपके क्षेत्र में पता चलने पर चैकी नैला कीे सूचित करने का कृपा करें। चैकी नैला. 9479193123