Browsing: छत्तीसगढ़

गरियांबद । छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के बाद अब नक्सली लोकसभा चुनाव के बहिष्कार के लिए आदिवासी और ग्रामीणों को चेतावनी दे रहे हैं। जिसके चलते नक्सलियों ने रसेला बस स्टैंड पर पर्चे फेंकने के साथ बैनर लगाकर और बसों में पोस्टर चिपका कर चुनाव बहिष्कार की बात कर रहे हैं। इतना ही नक्सलियों ने बैनल और पोस्टर में संसद के लिए अपमानजनक शब्दों का भी उपयोग किया है।
बता दें इसके पहले पिछले साल छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के समय भी नक्सलियों ने विधानसभा चुनाव का बहिष्कार किया था। इसके तहत नक्सली अपने प्रभाव वाले क्षेत्रों ग्रामीणों के साथ बैठकें लेने के साथ नक्सलियों ने गांवों में रैलियां तक निकाली थी। लेकिन इन सबका ग्रामीणों पर कोई खास असर नहीं पड़ा और उम्मीद से ज्यादा वोट डालने ग्रामीण पहुंचे थे।

बालोद । 60 घंटे लगातार सर्च अभियान के बाद आखिरकार एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम खरखरा जलाशय में डूबे 2 युवकों को खोजने में सफल हो गई। सर्च अभियान के दौरान टीम ने तीन दिन बाद दोनों युवकों रिंकू साहू और देवनारायण सोनकर का शव जलाशय से बाहर निकाला ।
बता दें रविवार को डौंडीलोहाराके गांव बंजारी के पास खरखरा जलाशय में पिकनिक मनाने आए युवकों की नाव पलट गई थी। नाव में 5 लोग सवार थे। जिसमें 3 युवकों की जान गांव की एक युवती टीकेश्वरी ने बचाई थी वहीं दो युवक लापता हो गए थे।

कवर्धा ।  लोकसभा चुनाव की तैयारियों के संबंध में आईजी-डीआईजी ने समीक्षा बैठक ली. चुनाव के मद्देनजर अधिकारियों को कई निर्देश दिए गए. दुर्ग आईजी हिमांशु गुप्ता एवं राजनांदगांव डीआईजी रतन लाल डांगी ने समीक्षा बैठक लेकर दिशा-निर्देश जारी किये. बैठक में कवर्धा एसपी डॉ लाल उमेद सिंह के साथ-साथ जिले के राजपत्रित पुलिस अधिकारी, थाना/चौकी प्रभारी उपस्थित थे ।
जारी किये ये निर्देश..
1. स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांति पूर्ण चुनाव
2. लंबित वारंटों की तामीली
3. अवैध शराब एवं नकदी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई
4. गुंडा एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध 110, जिला बदर, 107/116 के अंतर्गत प्रभावी कार्रवाई
5. प्रभावी नक्सल विरोधी अभियान
6. सभी पुलिस कर्मी मतदान करें, इसके लिए पोस्टल बैलेट
7. प्रतिबंधात्मक धाराओं एवं लघु अधिनियमो के अंतर्गत कार्रवाई
8. आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन

अहमदाबाद ।  लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के दो दिन बाद ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य में कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक होने जा रही है। कार्यसमिति की बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अपनी रणनीति को अंतिम रूप देगी और प्रचार अभियान का बिगुल फूंकेगी। बता दें कि मंगलवार को होने वाली कांग्रेस की यह बैठक 58 साल बाद हो रही है, इससे पहले 1961 में हुई थी। इस बैठक में छत्तीसगढ़ से सीएम भूपेश बघेल और मंत्री ताम्रध्वज साहू शामिल हो रहे हैं। इस बैठक के बाद राहुल गांधी सभा को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि सीएम भूपेश बघेल भी इस दौरान सभा को संबोधित करेंगे और दो महीने के अपने काम काज को जनता के बीच रखेंगे।

कांकेर । जिले के अंतागढ़ थाना इलाके में एक 16 साल की नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा लेजा दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। थाना अंतागढ़ में पंजीबद्व होने पर पुलिस अधीक्षक कांकेर के.एल ध्रुव के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर राजेन्द्र जायसवाल,अतिरिक्त्त पुलिस अधीक्षक कांकेर कीर्तन राठौर एवं अनुविभागिय अधिकारी पुलिस पुपलेश कुमार के पर्यवेक्षण में आरोपी की पतासाजी किया गया।
जिसके बाद आरोपी के पश्चिम बंगाल राज्य में होने की सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक अमित पद्मशाली के हमराह विशेष टीम गठित कर पश्चिम बंगाल आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी के लिए भेजी गई थी। पतासाजी के दौरान आरोपी बबलू उर्फ बाबूर अली पिता नूर इस्लाम उम्र 30 वर्ष निवासी पूर्व चंदागना जिला नार्थ 24 परगना पश्चिम बंगाल को, देगंगा 24 परगना पश्चिम बंगाल में गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर थाना अंतागढ़ लाया गया। जिसे वैधानिक कार्यवाही करते हुए आज विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) अतिरिक्त सत्र न्यायालय भानुप्रतापुर के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल दाखिल किया गया है।

दंतेवाड़ा । अरनपुर थाना इलाके से सब इंस्पेक्टर ललित कश्यप और अतिथि शिक्षक जयसिंह कुरेटी अपहरण के बाद एक हत्या की खबर अफवाह साबित हुई। एएसपी सूरज परिहार ने बताया कि नक्सलियों ने आज सुबह 5ः00 बजे सुरक्षित छोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि लगभग 40 से 50 ग्रामीणों की मदद से सब इंस्पेक्टर ललित कश्यप और अतिथि शिक्षक जयसिंह कुरेटी को छुड़ाया गया। फिलहाल सब इंस्पेक्टर और शिक्षक कहां है। इसकी जानकारी अधिकारी नहीं दे रहे हैं।
इतना जरूर कहा जा रहा है कि दोनों सुरक्षित हैं और शाम तक सब क्लियर हो जाएगा। कहा जा रहा है कि हत्या की अफवाह नक्सलियों ने फैलाई थी, ताकि पुलिस की टीम पहुंचे और नक्सलियों के एम्बुश में फंस जाए, जिससे नक्सली बड़ी घटना को अंजाम दे सकें।
Naxalites in dantewada लगभग 40 से 50 ग्रामीणों की मदद से सब इंस्पेक्टर ललित कश्यप और अतिथि शिक्षक जयसिंह कुरेटी को छुड़ाया गया
दंतेवाड़ा । अरनपुर थाना इलाके से सब इंस्पेक्टर ललित कश्यप और अतिथि शिक्षक जयसिंह कुरेटी अपहरण के बाद एक हत्या की खबर अफवाह साबित हुई। एएसपी सूरज परिहार ने बताया कि नक्सलियों ने आज सुबह 5ः00 बजे सुरक्षित छोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि लगभग 40 से 50 ग्रामीणों की मदद से सब इंस्पेक्टर ललित कश्यप और अतिथि शिक्षक जयसिंह कुरेटी को छुड़ाया गया। फिलहाल सब इंस्पेक्टर और शिक्षक कहां है। इसकी जानकारी अधिकारी नहीं दे रहे हैं।
इतना जरूर कहा जा रहा है कि दोनों सुरक्षित हैं और शाम तक सब क्लियर हो जाएगा। कहा जा रहा है कि हत्या की अफवाह नक्सलियों ने फैलाई थी, ताकि पुलिस की टीम पहुंचे और नक्सलियों के एम्बुश में फंस जाए, जिससे नक्सली बड़ी घटना को अंजाम दे सकें।

जशपुरनगर । जिस वक्त मुख्य निर्वाचन आयुक्त आम चुनाव की तारीख की घोषणा कर रहे थे,रायगढ़ सांसद और केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय पत्थलगांव तहसील के बागबहार में कार्यकर्ता सम्मेलन समाप्त कर कांसाबेल विकासखंड के बगिया स्थित अपने निवास पर वापस लौटे थे। आदर्श आचरण संहिता लागू होने की सूचना मिलते ही उन्होंने अपना शासकीय वाहन जिला प्रशासन को वापस लौटा दिया।
इससे बागबहार में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए की सरकार ने विकास के साथ देश की सीमा की रक्षा के लिए जो दृढ़ संकल्प दिखाया है,उससे देशवासियों का सीना गर्व से चौड़ा हुआ है।

रायपुर। भारतीय निर्वाचन आयोग व्दारा आज छत्तीसगढ़ में होने वाले लोकसभा चुनाव के कार्यक्रमों की घोषणा कर दी गई। इसके साथ ही प्रदेश में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गई है। छत्तीसगढ़ में चुनाव तीन चरणों में होंगे। प्रथम चरण में 11 अप्रैल को बस्तर, व्दितीय चरण में 18 अप्रैल को कांकेर, राजनांदगांव एवं महासमुन्द तथा तीसरे चरण में 23 अप्रैल को रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर चाम्पा, दुर्ग एवं सरगुजा में मतदान होंगे। मतगणना 23 मई को होगी। राज्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने बताया कि 1 जनवरी 2019 की स्थिति में मतदाता सूची  का अंतिम प्रकाशन किया जा चुका है। प्रदेश में कुल 1 करोड़ 89 लाख 16 हजार 285 मतदाता हैं। 94 लाख 77 हजार 113 पुरुष एवं 94 हजार 38 हजार 463 महिला मतदाता हैं। तृतीय लिंग मतदाता 709 हैं। प्रदेश में कुल 15 हजार 758 सेवा मतदाता पंजीकृत हैं। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या 1 करोड़ 76 लाख 64 हजार 520 थी। प्रदेश में कुल 23 हजार 727 मतदान केन्द्र हैं। शहरी क्षेत्रों में 4 हजार 443 एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 19 हजार 284 मतदाता हैं।

 अम्बिकापुर । छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी, बीस सूत्रीय, वाणिज्यिकर जी.एस.टी. तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने आज यहॉ वार्ड क्रमांक 44 में 15 लाख रूपये की लागत से  नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। मुख्य अतिथि की आसंदी से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सिंहदेव ने कहा कि शहर के विकास में नगर निगम पूरी योजना के साथ कार्य कर रही है। इसी कड़ी में आज इस सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया गया है। इस सामुदायिक भवन के बन जाने से लोगों को सामाजिक कार्यक्रमों  के लिए अन्य स्थानों पर किराया के भवन लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी तथा उन्हें रियायती दर पर अपने ही वार्ड में सुसज्जित भवन उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि शहर के विकास के साथ ही साथ सौंदर्यीकरण तथा पर्यावरण अनुकूल माहौल स्थापित करने में नगर निगम ने सराहनीय प्रयास किया है। अम्बिकापुर शहर ने हाल ही में स्वच्छता रैंकिंग में देश में दूसरे स्थान हासिल कर अपनी पहचान स्थापित कर ली है, यह हमसब के लिए गौरव की बात है।
    इस अवसर पर महापौर डॉ अजय तिर्की, डिप्टी मेयर श्री अजय अग्रवाल, पार्षद श्रीमती सीमा सोनी सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा निगम के अधिकारी कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।

गरियाबंद ।  रिश्तेदार की शादी में परिजन उलझे रहे. इसी बीच 2 साल की बच्ची खेलते-खेलते कुएं में गिर गई. मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम कोडोहरदी निवासी देवनारायण ध्रुव अपने सपरिवार ग्राम पंडरीपानी अपने रिश्तेदार के यहां शादी में आए हुए थे ।
दो साल की बच्ची काजल खेलते-खेलते कुएं में गिर चुकी थी. बाद में जब बच्ची का खोजबीन किया गया तो बच्ची की लाश कुएं में तैरती हुई मिली. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके की मुआयना के लिए पहुंची थी. मर्ग कायम कर पुलिस मामले की विस्तृत तस्दीक में जुट चुकी है।