Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: छत्तीसगढ़
गरियाबंद । जिले के चिखली गांव से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू ने किसान संवाद के मंच पर सार्वजनिक तौर पर किसानों से माफी मांगी है। उन्होंने किसानों से माफी मांगते हुए कहा कि मैं अपने और अपनी सरकार के जिम्मेदारों की ओर से किसानों से माफी मांगता हूं। भाजपा सरकार द्वारा दो साल का बोनस नही दे पाने के लिए मैं आपसे माफी मांगता हूं।
मिली जानकारी के अनुसार गरियाबंद जिले के चिखली गांव में इलाके के किसानों ने किसान संवाद का आयोजन किया था। इस मौके पर किसानों ने पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू को आमंत्रित किया था। इस मौके पर किसानों ने पिछली सरकार पर बोनस नहीं देने का आरोप लगाया तो मौके पर मौजूद पूर्व कृषि मंत्री साहू ने किसानों से माफी मांगी।
कांकेर। बस्तर आईजी पुलिस विवेकानंद सिन्हा, डीआईजी टीआर पैकरा और पुलिस अधीक्षक कन्हैयालाल ध्रुव के नेतृत्व में कांकेर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों ने पानीडोबीर गांव में नक्सलियों द्वारा अपने मारे गए साथियों की याद में बनाए गए लकड़ी के दस फीट ऊंचे स्मारक को जलाकर राख कर दिया है।
कांकेर में एंटी नक्सल ऑपरेशन के डीएसपी अमृत कुजूर ने बताया कि अंतागढ़ थाना, डीआरजी, एसटीएफ और बीएसएफ के जवानों को संयुक्त अभियान पर जंगलों में भेजा गया था। इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। इस बीच कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के पनीडोबीर (खेतपारा ) में नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के हाथों मारे गए नक्सलियों की स्मृति में लकड़ी का स्मारक बनाया था। उसे जवानों ने जलाकर राख कर दिया है।
उन्होंने कहा कि जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है और नक्सली संगठन कमजोर हुआ है। ग्रामीणों से मिलकर उन्हें नक्सलियों से दूर रहने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही जिला पुलिस प्रशासन द्वारा जंगलों में हथियार लेकर भटक रहे नक्सलियों के परिजनों से भी नक्सलियों को सरेंडर करने की अपील की गई है।
उन्होंने आगे कहा कि हथियार छोड़कर राष्ट्र की मुख्यधारा में जुड़ने वाले नक्सलियों को गले लगा कर स्वागत किया जाएगा। लेकिन जो नक्सली हिंसा कर रहे हैं, वह समय रहते आत्मसमर्पण कर दें।
कांकेर । नेशनल हाईवे पर बसे गांव इशानवन के पास दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। हादसे से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सुबह लगभग 11 बजे की है। बताया जा रहा था मृतक अपनी बेटी के लिए रिश्ता तय करने जा रहे थे, इसी दौरान सडत्रक हादसे में उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज कार्रवाई कर रही है। वहीं, घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी हालते गंभीर बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार कांकेर के शिव नगर के रहने वाली मंजू साहू पड़ोसियों के साथ बेटी के लिए रिश्ता तय करने जा रहे थे। इसी दौरान इशानवन गांव के पास एक ओरवरटेक कर रही कार को बचाने के चक्कर में मंजू की कार अनियंत्रित होकर पेंड़ से जा टकराई। हादसा इतना भयंकर था कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस बात का अंदाजा सिर्फ इसी बात से लागाया जा सकता है कि कार में फंसे घायलों को जेसीबी की मदद से कार की छत काटकर बाहर निकाला गया।
गरियाबंद | स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव थाईलैंड के दौरे से लौटते ही सुपेबेड़ा पहुंचे हुए थे. मंत्री सिंहदेव ने सुपेबेड़ा में किडनी प्रभावित मरीजों से मुलाकात की. इस संबंध में ग्रामीणों से भी चर्चा की. सिंहदेव से चर्चा के दौरान सैकड़ों ग्रामीण और जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे |
मंत्री सिंहदेव ने कहा कि तेल नदी का पानी देने की मांग को पूरा किया गया है. सुपेबेड़ा में सब हेल्थ सेंटर खोला जाएगा. गांव में बैंक के माध्यम से पैसा दिलवाया जाएगा. मंत्री सिंहदेव ने आगे कहा कि थिरलीगुड़ा,परवापली,निस्टिगुड़ा के ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मिलेगा |
उन्होंने आगे कहा कि आप लोग रायपुर आईये, किडनी प्रभावित मरीजों के इलाज की पूरी जवाबदारी सरकार की है. गंभीर मरीजों को इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर भेजने का भी सरकारी स्तर पर प्रयास किया जाएगा |
नारायणपुर। एक तरफ माओवादी प्रदेश सरकार के साथ मिलकर विकास की बात कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस सरकार पर पूर्व भाजपा सरकार के ढर्रे पर चलने का आरोप लगाया है। दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के प्रवक्ता विकल्प ने कांग्रेस सरकार पर जमकर प्रहार किया है।
नक्सली प्रवक्ता विकल्प ने कहा लोहंडीगुड़ा के टाटा विस्थापितों को जमीन वापस करने सरकार का फैसला नि:संदेह स्वागत योग्य है। लेकिन यह निर्णय लोगों के हित को ध्यान में रखकर नहीं बल्कि मजबूरी में लिया गया फैसला है।
नक्सली प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि वर्तमान कांग्रेस सरकार भी पूर्व भाजपा सरकार के ढर्रे पर काम कर रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का यह कहना कि माओवादी समस्या राजनीति, आर्थिक व सामाजिक समस्या है। इसके लिए पीड़ितों, आदिवासियों, पुलिस, सामाजिक प्रमुखों व बुद्धिजीवियों के साथ वार्ता की बात करना यह महज एक धोखेबाजीपूर्ण व साजिश वाला ऐलान है।
निशानदेही से दो प्रेशर बम मिले
वहीं दंतेवाड़ा जिले में 31 जनवरी को नक्सली सप्ताह के अंतिम दिन कटेकल्याण थाना फोर्स और डीआरजी के जवानों ने तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद इनके द्वारा बताई जगह से शुक्रवार को जवानों ने पांच और दो किलोग्राम के दो प्रेशर बम बरामत किए। एएसपी नक्सल आॅपरेशन जीएन बघेल ने बताया कि गुरुवार को पकड़े गए नक्सलियों की शिनाख्त सीएनएम कमांडर मड़कामी देवा, जनमिलिशिया सदस्या मड़कामी हिड़मा और मड़कामी कोसा के रूप में हुई है। सीएनएम कमांडर एक लाख का इनामी है।
जगदलपुर । भूपेश सरकार द्वारा किसानों का कर्ज माफ करने के बाद बस्तर संभाग में इस बार बम्पर धान खरीदी हुई है। किसानों ने पिछले पांच सालों का रिकार्ड तोड़ते हुए लक्ष्य से करीब 10 हजार मीट्रिक टन अधिक धान बेचा है।
इतना ही नही पिछले कुछ सालों से अपना कर्ज नहीं चुका पाने वाले किसान भी इस बार अपना धान उपार्जन केन्द्रों तक लेकर पंहुचे। नतीजा यह रहा कि बस्तर संभाग मे लक्ष्य से अधिक धान खरीदी की गई है।
दरअसल राहुल गांधी ने बस्तर से ही ऐलान किया था कि यदि उनकी सरकार बनती है तो दस दिन के अंदर किसानों का कर्ज माफ किया जायेगा और उनके धान 2500 रू. क्विंटल के हिसाब से खरीदे जायेंगे। हुआ भी वैसा ही सरकार बदली और वादा निभाते हुए कर्ज माफी के साथ 2500 रू. में धान खरीदी की गई।
विपणन अधिकारी के मुताबिक बस्तर संभाग के सातों जिलों के 259 खरीदी केन्द्रोें से इस बार 5 लाख 17 हजार मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया था और इस लक्ष्य को सप्ताह भर पहले ही पूरा कर लिया गया।
जिसके बाद गुरुवार को धान खरीदी के अंतिम दिन तक 10 हजार मीट्रिक टन धान अधिक खऱीदा गया। इसमें 2 लाख 49 हजार मीट्रिक धान का उठाव हो चुका है। वहीं 2 लाख 72 हजार धान का उठाव उपार्जन केन्द्रों से किया जाना है।
विपणन अधिकारी ने बताया कि इस वर्ष हुए धान खरीदी का यह रिकार्ड पिछले पांच सालों की तुलना में सबसे अधिक है, बस्तर के किसानों ने बढ़चढ़कर धान बेचा। हांलाकि इस वर्ष धान खरीदी के दौरान लापरवाही बरतने वाले 5 खरीदी प्रभारियों पर कार्रवाई करने के साथ कई बिचौलियो पर भी कार्रवाई की गई है।
मुंगेली | एसपी दफ्तर में पदस्थ कॉन्स्टेबल पुरुषोत्तम निषाद ने फांसी लगा ली है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस जाँच में जुट चुकी है. फ़िलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है |
जानकारी के अनुसार पुलिस आरक्षक पुरुषोत्तम निषाद अपने निवास स्थान से कुछ ही दूर जाकर खेत में फांसी के फंदे पर झूल गया. घटना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत खेढ़ा गांव की है |
जगदलपुर । कलेक्टर जिला बस्तर के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय फ्लोरोसिस रोकथाम एवं नियंत्रण कार्यक्रम के तहत विकासखंड बकावंड के ग्राम जैबेल, डिमरापाल एवं बस्तर के ग्राम बेसोली, बाकेल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन गुरुवार 31 जनवरी को किया गया। इन शिविरों में 1363 लोगों ने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. देवेन्द्र नाग ने जानकारी दी कि जैबेल स्वास्थ्य शिविर में कुल 820 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिसमें 184 दंत एवं 02 स्केलेटल फलोरोसिस के मरीज एवं बेसोली स्वास्थ्य शिविर में 543 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिसमें 109 दंत एवं 01 स्केलेटल फलोरोसिस के मरीज मिले। शिविर में इन मरीजों का उपचार चिकित्सकों द्वारा किया गया। शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को फलोरोसिस से बचाव हेतु स्वास्थ्य शिक्षा दी गई।
उल्लेखनीय है कि विकासखंड बस्तर के 16 ग्राम बकावंड के 14 ग्राम फलोराइड से प्रभावित हैं । विगत वर्ष प्रभावित ग्रामों में 04 स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें 878 दंत प्रभावित एवं स्केलेटल से प्रभावित 12 तथा 05 कूबड के मरीज पाये गये थे जिनका उपचार किया गया ।
स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने हेतु कलेक्टर बस्तर के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जगदलपुर, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी विभाग जगदलपुर, संबंधित विकासखंड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी सहयोग किया गया। लोक स्वास्थ्य यंात्रिकी विभाग द्वारा प्रभावित ग्रामों के पेयजल स्त्रोंतो का नमूना लिया गया है ।
राजनांदगांव । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पूण्यतिथि पर 30 जनवरी से 13 फरवरी 2019 तक जिले में स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान का शुभारंभ 30 जनवरी को पुराना जिला अस्पताल परिसर से रैली निकलकर किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली पुराना जिला अस्पताल परिसर से मानव मंदिर चौक, जूनीहटरी, शनि मंदिर चौक, गुड़ाखू लाईन, कामठी लाईन, भारत माता चौक, जमातपारा सहित नगर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए पुराना जिला अस्पताल परिसर में समाप्त हुआ। रैली में कुष्ठ के प्रति जागरूता हेतु कुष्ठ बताएं-नहीं छुपाएं, छŸाीसगढ़ ने ठाना है-कुष्ठ रोग मिठाना है, हल्का पीला बदरंग दाग-कुष्ठ की सरल पहचान, आओ मिलकर जांच कराएं-एमडीटी खाएं कुष्ठ मिटाएं का नारा भी लगाया गया। रैली के पश्चात् कुष्ठ रोग को समूल नष्ट करने की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर क्षेत्रीय कुष्ठ अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केन्द्र रायपुर के सहायक निदेशक डॉ. निगम ने कुष्ठ रोग को समाप्त करने एवं कुष्ठ की पहचान की जानकारी दी।
डॉ. चौधरी ने बताया स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के अंतर्गत प्रचार-प्रसार के साथ ग्राम सभा में जनसमुदाय को कुष्ठ पीड़ितों से भेदभाव न करने तथा कुष्ठ मुक्त करने का संदेश भी दिया जायेगा। उन्होनें बताया कि अभियान को सफल बनाने हेतु जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में समस्त खंड चिकित्सा अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है। इस अवसर पर जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. अल्पना लुनिया, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री मनीष मेजरवार, श्री रवि मेश्राम, एमआर ठाकुर, बीपी शर्मा, एसपी निमजे, एमएन भूआर्य, श्री तन्मय घोष, एचएन साहू, श्री संतोष चौहान, सुरेखा सहारे, आरके सोनी, जेके कलचुरी सहित बीएससी नर्सिंग प्रशिक्षु, महिला बहुउद्देशीय एएनएम प्रशिक्षु उपस्थित थे।
नारायणपुर । छत्तसीगढ़ में नक्सलियों ने 31 जनवरी को भारत बंद का आह्वान किया है, जिसका मिला-जुला असर नारायणपुर जिले में देखने को मिल रहा है। यहां नक्सली दहशत के कारण यात्री बसों के पहिए थम गए हैं। इस कारण यात्रियों के आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक अंदरूनी इलाकों में कई स्थानों पर नक्सलियों ने दहशत फैलाने वाले पर्चे भी फैलाए हैं।
कांकेर में महाराष्ट्र सीमा पर नक्सली उत्पात
गढचिरोली में नक्सलियों द्वारा भारी आगजनी की भी घटना सामने आई है। कांकेर जिले के कुरखेडा-कोरची मार्ग पर ट्रक को नक्सलियों ने आग लगा दी है। पेड़ काटकर रास्ते पर गिरा दिए हैं, जिससे यातायात प्रभावित हुआ है। वहीं गढ़चिरोली के पोटेगांव-जडेगाव क्षेत्र में 2 जेसीबी, 4 ट्रैक्टर को आग लगाने की भी जानकारी मिली है।